उत्तर प्रदेश का सबसे पुराना केंद्रीय विश्वविद्यालय कौन सा है? - uttar pradesh ka sabase puraana kendreey vishvavidyaalay kaun sa hai?

उत्तर प्रदेश का सबसे पुराना विश्वविद्यालय कौन सा है?

(A) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी
(B) इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद
(C) चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ
(D) लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ

Question Asked : UPRO/ARO (Mains), 2010

Answer : इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद

Explanation : उत्तर प्रदेश में सबसे पुराना विश्वविद्यालय इलाहाबाद विश्व​विद्यालय, प्रयागराज है। यह भारत के चौथे सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। इसकी स्थापना 23 सितंबर, 1887 ई. में केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में हुई थी। किंतु 1974 ई. में एक कानून के तहत इसे राज्य विश्वविद्यालय के रूप में परिवर्तित कर दिया गया था। इसको पुनः केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान करने का निर्णय भारत सरकार द्वारा लिया गया है। बता दे कि इलाहाबाद विश्व​विद्यालय संयुक्त प्रांत के लेफ्टिनेंट गवर्नर, सर विलियम म्योर की देख-रेख में स्थापित किया गया था व भवन का सर विलियम एमर्सन द्वारा डिजाइन किया गया था। इस विश्वविद्यालय की वास्तुकला में मिस्र, इंग्लैंड और भारत वास्तु तत्वों के अंश देखे जा सकते हैं। वही, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी की स्थापना वर्ष 1916 में. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की स्थापना वर्ष 1965 में तथा लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ की स्थापना वर्ष 1921 में हुई थी।....अगला सवाल पढ़े

Tags : उत्‍तर प्रदेश

Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams

Latest Questions

भारत का पहला केंद्रीय विश्वविद्यालय कौन सा था?

जिसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय सबसे पुराना है।

उत्तर प्रदेश का पहला केंद्रीय विश्वविद्यालय कौन सा है?

उत्तर प्रदेश का प्रथम विश्वविद्यालय इलाहाबाद विश्वविद्यालय भारत का एक प्रमुख विश्वविद्यालय है इलाहाबाद विश्वविद्यालय भारत का एक प्रमुख विश्वविद्यालय है। यह एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। यह आधुनिक भारत के सबसे पहले विश्वविद्यालयों में से एक है।

उत्तर प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय कौन कौन है?

उत्तर प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय.
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी.
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ.
डॉ0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद.

उत्तर प्रदेश में कुल कितने केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं?

उत्तर प्रदेश मे केन्द्रीय विश्वविद्यालय की संख्या 6है।