धीरे धीरे कौन सा पदबंध है? - dheere dheere kaun sa padabandh hai?

नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़िए - (क) श्याम का बड़ा भाई रमेश कल आया था। (संज्ञापदबंध) (ख) सुनीता परिश्रम्री और होशियार लड़की है। (विशेषण पदबंध) (ग) अरुणिमा धीरे-धीरे चलते हुए वहाँ जा पहुँची। (क्रिया विशेषण पदबंध) (घ) आयुष सुरभि का चुटकुला सुनकर हँसता रहा। (क्रिया पदबंध) ऊपर दिए गए वाक्य (क) में रेखांकित अंश में कई पद हैं जो एक पद संज्ञा का काम कर रहे हैं। वाक्य (ख) में तीन पद मिलकर विशेषण पद का काम कर रहे हैं। वाक्य (ग) और (घ) में कई पद मिलकर क्रमश : क्रिया विशेषण और क्रिया का काम कर रहे हैं। ध्वनियों के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं और वाक्य में प्रयुक्त शब्द ' पद ' कहलाता है; जैसे - 'पेड़ों पर पक्षी चहचहा रहे थे। ' वाक्य में 'पेड़ों' शब्द पद है क्योंकि इसमें अनेक व्याकरणिक बिंदु जुड़ जाते हैं। कई पदों के योग से बने वाक्यांश को जो एक ही पद का काम करता है, पदबंध कहते हैं। पदबंध वाक्य का एक अंश होता है।पदबंध मुख्य रूप से चार प्रकार के होते हैं - संज्ञा पदबंध          क्रिया पदबंध विशेषण पदबंध      क्रियाविशेषण पदबंध वाक्यों के रेखांकित पदबंधों का प्रकार बताइए - (क) उसकी कल्पना में वह एक अद्मुत स्राहसी युवक था। (ख) तताँरा को मानो कुछ ह्रोश आया। (ग) वह भागा-भागा वहाँ पहुँच जाता। (घ) तताँरा की तलवार एक विलक्षण रहस्य थी। (ङ) उसकी व्याकुल आँखें वामीरो को हूँढने में व्यस्त थीं।

Show


पदबंधों के प्रकार -
(क) विशेषण पदबंध
(ख) क्रिया पदबंध
(ग) क्रियाविशेषण पदबंध
(घ) संज्ञा पदबंध
(ङ) संज्ञा पदबंध

261 Views


तताँरा-वामीरो कथा

Hope you found this question and answer to be good. Find many more questions on तताँरा-वामीरो कथा with answers for your assignments and practice.

स्पर्श भाग २

Browse through more topics from स्पर्श भाग २ for questions and snapshot.

धीरे धीरे चलते में कौन सा पदबंध है?

(विशेषण पदबंध) (ग) अरुणिमा धीरे-धीरे चलते हुए वहाँ जा पहुँची। (क्रिया विशेषण पदबंध)

पदबंध कैसे पहचाने?

पदबंध- जब दो या अधिक (शब्द) पद नियत क्रम और निश्र्चित अर्थ में किसी पद का कार्य करते हैं तो उन्हें पदबंध कहते हैं। सरल शब्दों में- जब दो या दो से अधिक पद मिलकर एक पद का कार्य करते हैं तब उन्हें पदबंध कहा जाता है। दूसरे शब्दों में- कई पदों के योग से बने वाक्यांशो को, जो एक ही पद का काम करता है, 'पदबंध' कहते है।

पदबंध कितने प्रकार का होता है?

1 . संज्ञा पदबंध.
2 . सर्वनाम पदबंध.
3 . क्रिया पदबंध.
4 . विशेषण पदबंध.
5 . क्रिया विशेषण पदबंध.
6 . संबंधबोधक पदबंध.
7 . समुच्चयबोधक पदबंध.
8 . विस्मयादि बोधक पदबंध.

विशेषण पदबंध का उचित उदाहरण कौन सा है?

''क्रिया विशेषण के स्थान पर प्रयोग होने वाले एकाधिक पदों का समूह क्रिया विशेषण पदबंध(Kriya Visheshan Padbandh) कहलाता है।'' जैसे – सोहन बहुत धीरे-धीरे बोलता है। यहाँ बहुत धीरे-धीरे क्रिया विशेषण पदबंध है क्योंकि यह बोलना क्रिया की विशेषता बतलाता है।