धन प्राप्ति के लिए तुलसी के उपाय - dhan praapti ke lie tulasee ke upaay

Publish Date: | Sat, 30 Apr 2022 08:08 PM (IST)

Tulsi Astro Remedies: हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा पवित्र माना गया है। तुलसी को भगवान विष्णु प्रिया भी कहा जाता है। श्रहरि की पूजा में तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। बिना तुलसी के श्रीविष्णु को भोग नहीं लगता। इस पौधे को घर में लगाने से सुख-समृद्धि का वास होता है। तुलसी के कई औषधीय गुण भी हैं। धार्मिक मान्यता है कि नियमित रूप से तुलसी की पूजा करने से जीवन नें सुख-शांति बनी रहती है। वहीं तुलसी को कुछ उपाय कर कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं तुलसी के चमत्कारी उपाय।

इस मंत्र से तुलसी पर चढ़ाएं जल

घर में अनबन, रोग या आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। तो तुलसी को नियमित रूप से जल चढ़ाएं। जल अर्पित करते समय मंत्र (महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते) का जाप करें।

इच्छा पूरी करने के लिए

अपनी इच्छा को सोचकर एक पीला धागा लें। इस धागे को अपनी लंबाई जितना काट लें। अब धागे को तुलसी के पौधे के पास लेकर जाएं। अपनी मनोकामनाओं को बोल दें। साथ ही पीले धागे की 108 बार गांठ मार लें। इस धागे को तुलसी को पौधे में बांध दें। जब आपकी मनोकामना पूरी हो जाए, तो इस धागे को निकालकर जल में बहा दें।

घर की नेगेटिविटी होगी दूर

तुलसी का पत्ता भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। इसलिए भगवान की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है। इस उपाय को करने से हर इच्छा पूरी होगी। बस सोने से पहले अपने तकिए के नीचे पांच तुलसी के पत्ते रखकर सो जाएं। इससे घर की सारी नेगेटिविटी दूरी हो जाएगी।

धन की कमी नहीं रहेगी

सुबह के समय तुलसी के 4 पत्तियों को तोड़ लें। फिर पीतल के बर्तन में पानी डालकर भिगो दें। 24 घंटे पानी में रखने के बाद उस पानी के छीटें पूरे घर में छिड़क दें। ध्यान रखें कि घर के मुख्य दरवाजे पर जरूर छिड़के। इस उपाय से आपकी किस्मत चमक जाएगी। घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

Posted By: Navodit Saktawat

  • Font Size
  • Close

  • # tulsi ke upay
  • # tulsi astro remmedies
  • # tulsi astrology tips
  • # tulsi remedies
  • # tulsi upay
  • # tulsi totke
  • # तुलसी के उपाय
  • # धन प्राप्ति के लिए तुलसी के उपाय
  • # तुलसी ज्योतिष उपाय
  • # naidunia

गुरुवार को तुलसी में क्या चढ़ाना चाहिए?

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन स्नान के बाद तुलसी की जड़ को कच्चे दूध से सींचना चाहिए. इसका मतलब है कि तुलसी में कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए. इसके बाद शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से तुलसी माता प्रसन्न होती हैं और तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है.

तुलसी का पत्ता तकिए के नीचे रखने से क्या होता है?

रात के समय तकिए के नीचे रखे तुलसी के पांच पत्ते आपके दिन-भर के तनाव को दूर करते हैं। इसके साथ ही आपका दिमाग भी शांत रहकर काम करता है। ऐसा करने से आपके अंदर की नकारात्मक शक्तियां भी दूर हो जाती हैं। तकिए के नीचे तुलसी के पांच पत्ते रखकर सोने से आपके व्यापार में भी काफी बढ़ोतरी होती है।

तुलसी के पास दीपक जलाने से क्या होता है?

इसके अलावा शाम के वक्‍त तुलसी के पेड़े का घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से तुलसी माता प्रसन्‍न होती है। तुलसी को मां लक्ष्‍मी का ही रूप माना जाता है। इसलिए तुलसी को प्रसन्‍न करने से आपके घर में सदैव मां लक्ष्‍मी का वास होता है आपको धन की प्राप्ति होती है।

तुलसी के पौधे में दूध डालने से क्या होता है?

कच्चा दूध, मिठाई का भोग लगाएं। - पूजा के बाद ये चीजें किसी गरीब सुहागिन को दान करें। इस उपाय से दुर्भाग्य दूर हो सकता है और घर में सुख-समृद्धि बढ़ सकती है। - वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का गमला घर के आंगन में या छत पर रखने से घर के कई दोष दूर होते हैं।