टेंस क्या है टेंस की परिभाषा? - tens kya hai tens kee paribhaasha?

Tense कितने प्रकार के होते हैं (Tense Kitne Prakar Ke Hote Hain) :- Tense के तीन प्रकार होते हैं। 1.Present Tense (वर्तमान काल) , 2.Past Tense (भूत काल), 3.Future Tense (भविष्य काल)। टेंस के कितने प्रकार होते हैं? टेंस की पहचान कैसे करते हैं, Present टेंस कितने प्रकार के होते हैं, Past टेंस कितने प्रकार के होते हैं, Future टेंस कितने प्रकार के होते हैं, 12 टेंस कौन कौन से होते हैं, 12 टेंस के नाम, टेन्स सूत्र, टेंस चार्ट फार्मूला, टेंस के नियम (Tense Kitne Hote Hai) आपको बिस्तार से बताएंगे।

Tense कितने प्रकार के होते हैं (Tense Kitne Prakar Ke Hote Hain)

टेंस क्या है टेंस की परिभाषा? - tens kya hai tens kee paribhaasha?

Tense की परिभाषा :- क्रिया का वह रूप है जिसमे किसी कार्य के होने का पता चलता है Verb का प्रयोग तीन Tenses में होता है।

1. Present Tense (वर्तमान काल)
2. Past Tense (भूत काल)
3. Future Tense (भविष्य काल)
Tense कितने प्रकार के होते हैं (Tense Kitne Prakar Ke Hote Hain)

Present Tense (वर्तमान काल)

टेंस क्या है टेंस की परिभाषा? - tens kya hai tens kee paribhaasha?
Tense कितने प्रकार के होते हैं (Tense Kitne Prakar Ke Hote Hain)

Present Indefinite Tense (Simple Present Tense)

वाक्य की बनावट :- Subject + do/does + Verb 1st Form + s / es + Object

Present Indefinite Tense को कैसे पहचाने
  • सामान्यतः वाक्य के अन्त में ता, ते, ती के बाद है, हैं, हो, हूँ आता है।
  • इन वाक्यों से आदत तथा अटल सत्य (Universal Truth) का भाव प्रकट होता है।
  • कार्य की पूर्णता या अपूर्णता का कोई निश्चित भाव प्रकट नहीं होता है।
Present Indefinite Tense के नियम :-
  • इस प्रकार के वाक्यों में क्रिया का प्रथम रूप (Ist form) का प्रयोग किया जाता है।
  • He. She, It तथा Singular Number के कर्ता के साथ क्रिया के प्रथम रूप में ‘ या लगाया जाता है।
  • I, You, We, They तथा Plural Number के कर्त्ता के साथ क्रिया का प्रथम रूप बिना ‘ या ‘es’ लगाये प्रयोग किया जाता है।
  • Negative Sentences में He, She, it तथा एकवचन के कर्त्ता के साथ does not तथा you, we, they, I तथा बहुवचन के कर्ता के साथ do not का प्रयोग किया जाता है। यहाँ ध्यान रखें कि ‘does not’ का प्रयोग होने पर क्रिया में s या es नहीं लगाया जाता है।
  • प्रश्नवाचक वाक्यों (Interrogative Sentences) में Do या Does को कर्त्ता के पहले प्रयोग किया जाता है।
  • यदि प्रश्नवाचक वाक्य के बीच में क्या, क्यों, कहाँ आदि शब्द आयें तो इस प्रकार के वाक्यों में इनकी अंग्रेजी वाक्य के प्रारम्भ में लिखी जाती है।
  • प्रश्नवाचक वाक्य के अन्त में प्रश्नवाचक का चिह्न (?) लगाया जाता है।

नोट :- ‘Who के प्रश्नों में Affirmative form में do या does का प्रयोग नहीं करना चाहिए;

जैसे :-
ऐसा कौन कहता है? Who says so?
वहाँ कौन जाता है? Who goes there?

Affirmative Sentences

Subject + do/does + Verb 1st Form + s/es + Object

मैं अपनी किताब पढ़ता हूँ। I read my book.
सीता एक पत्र लिखती है। Sita writes a letter.
Negative Sentences

Subject + do/does + Not + Verb 1st Form + Object

मैं अपनी किताब नहीं पढ़ता हूँ। I do not read my book.
सीता एक पत्र नहीं लिखती है। Sita does not write a letter.
Interrogative Sentences

Do/Does + Subject + Verb 1st Form + Object

क्या मैं अपनी किताब पढ़ता हूँ? Do I read my book?
क्या सीता एक पत्र लिखती है? Does Sita write a letter?

Present Continuous Tense

वाक्य की बनावट :- Subject + is/am/are + Verb 1st Form + ing + Object

Present Continuous Tense को कैसे पहचाने
  • वाक्यों में काम का जारी रहना पाया जाता है।
  • वाक्यों के अन्त में रहा है, रही है, रहे हो आदि शब्द होते हैं।
Present Continuous Tense के नियम
  • इस Tense में ‘ing’ Form of Verbs का प्रयोग किया जाता है।
  • I के साथ तथा he, she, it तथा एकवचन के कर्ता के साथ is का प्रयोग होता है।
  • We, they तथा बहुवचन के कर्ता के साथ are का प्रयोग होता है
  • Negative Sentences में is am are के बाद not का प्रयोग किया जाता है।
  • Interrogative Sentences में यदि वाक्य ‘क्या’ से प्रारम्भ हो रहा है तो, is/arm/are को कर्त्ता के पहले कर दिया जाता है।
  • यदि प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में हो तो पहले उनकी अंग्रेजी, उसके बाद is/am/are का प्रयोग किया जाता है। वाक्य के अन्त में प्रश्नवाचक का चिह्न (?) लगाया जाता है।

नोट :-

  • ‘कौन’ से प्रश्न करने वाले वाक्यों में who के बाद ही is/am/are तथा Verb का ing Form लिखा जाता है।
  • How much, how many, whose वाले वाक्यों में इनसे सम्बन्धित Noun को लिखने के बाद ही is/am/are लगाया जाता है।
Affirmative Sentences

Subject + is/am/are + Verb 1st Form + ing + Object

वह एक किताब पढ़ रहा है। He is reading a book.
लड़के मैदान में खेल रहे हैं। The boys are playing in the field.
Negative Sentences

Subject + is/am/are + Not + Verb 1st Form + ing + Object

वह एक किताब नहीं पढ़ रहा है। He is not reading a book.
लड़के मैदान में नहीं खेल रहे हैं। The boys are not playing in the field.
Interrogative Sentences

is/am/are + Subject + Verb 1st Form + ing + Object

क्या वह एक किताब पढ़ रहा है? Is he reading a book?
क्या लड़के मैदान में नहीं खेल रहे हैं? Are the boys not playing in the field?

Present Perfect Tense

वाक्य की बनावट :- Subject + has/have + Verb 3rd Form + Object

Present Perfect Tense को कैसे पहचाने
  • इस Tense से ज्ञात होता है कि कार्य को समाप्त हुए अभी अधिक समय नहीं हुआ है।
  • वाक्य के अन्त में चुका है, चुके हैं, चुकी है, या है, आ हैं, ये हैं आदि शब्द आते हैं।
Present Perfect Tense के नियम
  • He, she, it तथा एकवचन के कर्त्ता के साथ has तथा Verb की 3rd Form का प्रयोग किया जाता है। You, We, They तथा बहुवचन के कर्ता के साथ have तथा Verb की 3rd Form का प्रयोग किया जाता है।
  • Negative वाक्यों में has/have के बाद Not लगाया जाता है।
  • Interrogative वाक्यों में यदि क्या शब्द वाक्य के प्रारम्भ में ही है तो has/have को कर्त्ता के पहले प्रयोग किया जाता है। अगर प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में है तो उसकी अंग्रेजी लिखकर has/have का प्रयोग करते है। कर्त्ता तथा उसके बाद क्रिया के 3rd Form का प्रयोग किया जाता है।
  • वाक्य के अन्त में प्रश्नवाचक का चिह्न (?) लगा दिया जाता है।
Affirmative Sentences

Subject + has/have + Verb 3rd Form + Object

मैं विद्यालय जा चुका हूँ। I have gone to school.
वह पत्र लिख चुका है। He has written a letter.
Negative Sentences

Subject + has/have + Not + Verb 3rd Form + Object

मैं विद्यालय नहीं गया हूँ। I have not gone to school.
उसने पत्र नहीं लिखा है। He has not written a letter.
Interrogative Sentences

has/have + Subject + Verb 3rd Form + Object

क्या में विद्यालय नहीं जा चुका हूँ? Have I not gone to school?
क्या वह पत्र लिख चुका है? Has he written a letter?

Present Perfect Continuous Tense

वाक्य की बनावट :- Subject + has been / have been + Verb 1st Form + ing + Since/For + Object

Present Perfect Tense को कैसे पहचाने
  • वाक्य के अन्त में रहा है, रहे हैं, रही है आदि शब्द आते हैं।
  • काम जारी रखने का समय दिया जाता है।
Present Perfect Tense के नियम
  • Affirmative वाक्यों में he, she, it तथा एकवचन के कर्त्ता के साथ has been तथा Verb के 1st Form में ing लगाया जाता है।
  • You, we, they तथा बहुवचन के कर्त्ता के साथ have been तथा क्रिया के 1st Form में ing लगता है।
  • निश्चित समय (Point of time) के लिये since तथा अनिश्चित समय (Period of time) के लिये for का प्रयोग किया जाता है।
  • Negative वाक्यों में have या has के बाद not लगा दिया जाता है।
  • Interrogative वाक्यों में यदि क्या’ शब्द वाक्य के प्रारम्भ में है तो has या have को कर्त्ता के पहले लिखा जाता है। यदि प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में हो तो उनकी अंग्रेजी पहले लिखकर तब has या have का प्रयोग कर्ता के पूर्व किया जाता है। प्रश्नवाचक के अन्त में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाया जाता है। How many, how much, which तथा whose के साथ सम्बन्धित Noun का प्रयोग करने के बाद has या have का प्रयोग किया जाता है।
Affirmative Sentences

Subject + has been / have been + Verb 1st Form + ing + Since/For + Object

मैं दो घण्टे से अखबार पढ़ रहा हूँ। I have been reading news paper for two hours.
बच्चा सुबह से रो रहा है। The child has been crying since morning.
Negative Sentences

Subject + has/have + Not + been + Verb 1st Form + ing + Since/For + Object

मैं दो घण्टे से अखबार नहीं पढ़ रहा हूँ। I have not been reading newspaper for two hours.
बच्चा सुबह से नहीं रो रहा है। The child has not been crying since morning.
Interrogative Sentences

has /have + Subject + been + Verb 1st Form + ing + Since/For + Object

क्या मैं दो घण्टे से अखबार पढ़ रहा हूँ? Have I been reading newspaper for two hours?
क्या बच्चा सुबह से रो रहा है? Has the child been crying since morning?

Past Tense (भूत काल)

टेंस क्या है टेंस की परिभाषा? - tens kya hai tens kee paribhaasha?
Tense कितने प्रकार के होते हैं

Past Indefinite Tense (Simple Past Tense)

वाक्य की बनावट :- Subject + Did + Verb 2nd form + Object

Past Indefinite Tense को कैसे पहचाने
  • इस Tense में कार्य का होना भूत काल में पाया जाता है।
  • इस प्रकार के वाक्यों के अन्त में आ, या, ई, ये एवं ता था, ती थी, ते थे का प्रयोग होता है।
Past Indefinite Tense के नियम
  • एकवचन तथा बहुवचन के कर्त्ताओं के साथ Affirmative Sentences में सदैव क्रिया के 2nd form का प्रयोग होता है।
  • Negative Sentences (नकारात्मक वाक्यों) में did not के साथ क्रिया का 1st Form सभी प्रकार के कर्ताओं के साथ प्रयोग होता है।
  • Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्यों) में did का प्रयोग कर्त्ता के पहले किया जाता है
  • यदि वाक्य के बीच में प्रश्नवाचक शब्द (who, when, what, where आदि) आयें तो इनकी अंग्रेजी लिखने के बाद did का प्रयोग होता है,
  • यदि वाक्य में who का प्रयोग है तो who के बाद Affirmative Sentence में सीधे क्रिया का Ind Form का प्रयोग होता है,
  • यदि How much या How many का प्रयोग होना है तो इनसे सम्बन्धित Noun का प्रयोग करने के बाद ही ‘did’ का प्रयोग करें
Affirmative Sentences

Subject + Did + Verb 2nd form + Object

मैंने उसे कल एक किताब दी। I gave him a book yesterday.
उसने अपने पिता को एक पत्र लिखा। He wrote a letter to his father.
Negative Sentences

Subject + Did + not + Verb 2nd form + Object

मैंने उसे कल एक किताब नहीं दी। I did not give him a book yesterday.
उसने अपने पिता को एक पत्र नहीं लिखा। He did not write a letter to his father.
Interrogative Sentences

Did + Subject + Verb 2nd form + Object

क्या कल मैंने उसे एक किताब दी? Did I give him a book yesterday?
क्या उसने अपने पिता को एक पत्र नहीं लिखा? Did he not write a letter to his father?

Past Continuous Tense

वाक्य की बनावट :- Subject + was/were + Verb 1st form + ing + Object

Past Continuous Tense को कैसे पहचाने
  • इस Tense में भूतकाल में काम जारी रहना पाया जाता है।
  • वाक्य के अन्त में ‘रहा था’, ‘रही थी’, ‘रहे थे’ प्रयोग किया जाता है।
Past Continuous Tense के नियम
  • he, she, it तथा एकवचन के कर्ता के साथ was तथा you, we, they और बहुवचन के कर्त्ता के साथ were का प्रयोग किया जाता है।
  • Verb के 1st form में ing का प्रयोग होता है।
  • Negative Sentences में was/were के बाद not लगा दिया जाता है।
  • Interrogative Sentences में was और were को कर्त्ता के पहले रखा जाता है।
  • यदि प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के मध्य में आये तो इनकी अंग्रेजी सबसे पहले लिखकर कर्ता के पहले was/were लगाया जाता है।
  • वाक्य के अन्त में प्रश्नवाचक का चिह्न (?) लगाया जाता है।
  • यदि वाक्य में कौन (who) कर्त्ता का कार्य कर रहा हो तो उसे इस प्रकार बनाइए Who+was/were + Verb का ing form object.
  • How many, how much, which या whose के प्रयोग करने की स्थिति में सम्बन्धित Noun के बाद ही was/were का प्रयोग होता है,
Affirmative Sentences

Subject + was/were + Verb 1st form + ing + Object

मै अपनी किताब पढ़ रहा था। I was reading my book.
वह बाजार से मिठाई खरीद रही थी। She was buying sweets from the market.
Negative Sentences

Subject + was/were + not + Verb 1st form + ing + Object

मैं अपनी किताब नहीं पढ़ रहा था। I was not reading my book.
वह बाजार से मिठाई नहीं खरीद रही थी। She was not buying sweets from the market.
Interrogative Sentences

was/were + Subject + Verb 1st form + ing + Object

क्या मैं अपनी किताब पढ़ रहा था? Was I reading my book?
क्या वह बाजार से मिठाई नहीं खरीद रही थी? Was she not buying sweets form the market?

Past Perfect Tense

  • Past Perfect Tense का प्रयोग सामान्यतया Complex Sentences में होता है। जब दो घटनाएँ भूतकाल में एक के बाद एक करके घटें और उनका आपस में कोई घनिष्ठ सम्बन्ध हो तो पहली घटना को Past Perfect Tense में तथा दूसरी घटना को Past Indefinite Tense में लिखा जाता है।
  • Simple Sentence मे भी already, by the end of – by the time, at the age of आदि के प्रयोग द्वारा Past Perfect Tense का प्रयोग किया जाता है।
Past Perfect Tense को कैसे पहचाने
  • वाक्य के अन्त में चुका था, चुकी थी, चुके थे, लिया था, गया था आदि शब्दों का प्रयोग किया जाता है।
  • इस काल के अधिकतर ताक्य Complex Sentence में होते हैं।
  • दोनों घटनायें भूतकाल में ही समाप्त हो चुकी होती हैं।
Past Perfect Tense के नियम
  • Affirmative वाक्यों में पहले समाप्त होने वाले कार्य के Subject के साथ had तथा क्रिया Verb की 3rd Form लगाया जाता है। जो कार्य बाद में समाप्त होता है उसमें क्रिया की 2nd Form लगाई जाती है।
  • यदि वाक्य में ‘पहले’ या ‘पूर्त’ शब्द आया हो तो पहले समाप्त होने वाला कार्य Principal Clause की श्रेणी में आता है और बाद में समाप्त होने वाला कार्य Subordinate Clause होता है।
  • यदि वाक्य में ‘पश्चात्’, ‘बाद’ या ‘कि’ शब्द आया हो तो बाद में समाप्त होने वाला कार्य Principal Clause होगा और पहले समाप्त होने वाला कार्य Subordinate Clause होगा।
  • Negative वाक्यांश की रचना सदैव Principal Clause में होगी।
  • Interrogative Sentences में ‘क्या’ वाक्य के प्रारम्भ में आये तो had को कर्त्ता के पहले लिखते हैं।
  • यदि Principal Clause Past Indefinite Tense में हो तो कर्त्ता के पहले Did लगाकर क्रिया को 1st Form में बदलना होता है।
  • प्रश्नवाचक वाक्य के अन्त में प्रश्नवाचक का चिह्न (?) लगाइये।
Affirmative Sentences
तुम्हारे आने के पहले मैं घर जा चुका था। I had gone home before you came.
वह यह समाचार पहले ही सुन चुका था। He had already heard the news.
Negative Sentences
हमने ऐसा मैच पहले कभी नहीं देखा था। We had never seen such a match before.
तुम्हारे आने से पहले मैं घर नहीं जा चुका था। I had not reached the house before you came.
Interrogative Sentences
क्या वर्षा समाप्त होने से पहले तुम काम समाप्त कर चुके थे? Had you finished your work before it rained?
क्या मेरे आने के बाद वह स्कूल गया था। Did he go to school after I had come?

Past Perfect Continuous Tense

वाक्य की बनावट :- Subject + Had been + Verb 1st form + ing + since/for + Object

Past Indefinite Tense को कैसे पहचाने
  • इन वाक्यों में ऐसे कार्यों का वर्णन होता है जो भूतकाल में प्रारम्भ होकर भूतकाल में ही जारी रहें।
  • वाक्यों के अन्त में ‘रहा था’, ‘रहे थे’, ‘रही थी’ आदि शब्द आते हैं।
Past Indefinite Tense के नियम
  • Affirmative वाक्यों में Subject के साथ Had been का प्रयोग तथा 1st Form की क्रिया में ing लगता है।
  • निश्चित समय (Point of time) के लिये since तथा अनिश्चित समय (Period of time) के लिये for का प्रयोग किया जाता है।
  • Negative वाक्यों में had के बाद not लगाया जाता है।
  • Interrogative Sentences वाक्य के अन्त में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) का प्रयोग किया जाता है। यदि वाक्य के प्रारम्भ में ‘क्या’ से प्रश्न किया गया है तो had को कर्त्ता के पहले लिखते हैं। यदि प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में है तो उसकी अंग्रेजी लिखकर had तथा कर्ता तथा क्रिया के 1st Form में ing लगता है। How many, how much, which, whose प्रश्नवाचक शब्दों के साथ सम्बन्धित Noun भी आता है।
Affirmative Sentences

Subject + Had been + Verb 1st form + ing + since/for + Object

में कल से पुस्तक पड़ रहा था। I had been reading a book since yesterday.
पुलिस चोरों को पाँच दिन से खोज रही थी। Police had been searching the thieves for five days.
Negative Sentences

Subject + Had + not + been + Verb 1st form + ing + since/for + Object

मैं कल से पुस्तक नहीं पढ़ रहा था। I had not been reading a book since yesterday.
पुलिस चोरो को पाँच दिन से नहीं खोज रही थी। Police had not been searching the thieves for five days.
Interrogative Sentences

Had + Subject + been + Verb 1st form + ing + since/for + Object

क्या मैं कल से पुस्तक पढ़ रहा था? Had I been reading a book since yesterday?
क्या पुलिस चोरों को पाँच दिन से नहीं खोज रही थी? Had police not been searching the thieves for five days.

Future Tense (भविष्य काल)

टेंस क्या है टेंस की परिभाषा? - tens kya hai tens kee paribhaasha?
Tense कितने प्रकार के होते हैं

Future Indefinite Tense (Simple Future Tense)

वाक्य की बनावट :- Subject + shall/Will + Verb 1st form + Object

Future Indefinite Tense को कैसे पहचाने
  • इस Tense में कार्य का होना भविष्य में पाया जाता है।
  • वाक्य के अन्त में ‘गा’, ‘गे’, ‘गी’ का प्रयोग होता है।
Future Indefinite Tense के नियम
  • I तथा We के साथ shall तथा अन्य Subjects के साथ will का प्रयोग होता है।
  • Negative Sentences में shall या will के बाद ‘not’ का प्रयोग किया जाता है।
  • Interrogative Sentences में क्या से प्रश्न प्रारम्भ होने पर shall या will को कर्ता के आगे कर देते हैं।
  • यदि वाक्य के बीच में प्रश्नवाचक शब्द आते हैं तो उनकी अंग्रेजी लिखने के बाद shall या will का प्रयोग होता है।
  • How much, How many, Which, Whose के साथ सम्बन्धित Noun को रखकर तब shall या will लगाते है।
  • प्रश्नवाचक का चिह्न अन्त में लगाया जाता है
  • shall या will के साथ सदैव क्रिया का 1st Form ही लगाया जाता है।
  • यदि वाक्य से संकल्प इच्छा धमकी, आदेश, वचन का विश्वास का बोध हो तो तथा we के साथ-will लगाते हैं तथा अन्य Subjects के साथ shall.
Affirmative Sentences

Subject + shall/Will + Verb 1st form + Object

मै एक पत्र लिखूँगा। I shall write a letter.
हम कल विद्यालय जायेंगे। We shall go to school tomorrow.
Negative Sentences

Subject + shall/Will + not + Verb 1st form + Object

मैं एक पत्र नहीं लिखूँगा। I shall not write a letter.
हम कल विद्यालय नहीं जायेंगे। We shall not go to school tomorrow.
Interrogative Sentences

shall/Will + Subject + Verb 1st form + Object

क्या मैं एक पत्र लिखूँगा? Shall I write a letter?
क्या हम कल विद्यालय नहीं जायेंगे? Shall we not go to school tomorrow?

Future Continuous Tense

वाक्य की बनावट :- Subject + will/shall + be + Verb 1st form + ing + Object

Future Continuous Tense को कैसे पहचाने
  • वाक्य के अन्त में रहा होगा, रहे होंगे, रही होगी, रहा हूँगा शब्दों का प्रयोग किया जाता है।
Future Continuous Tense के नियम
  • I तथा We के साथ shall be तथा क्रिया Verb की 1st form ing और प्रयोग होता है।
  • I तथा We को छोड़कर अन्य कर्ताओं के साथ will be तथा Verb की 1st form ing और प्रयोग होता है
  • Negative Sentences में shall या will के बाद में ‘not’ लगाया जाता है।
  • Interrogative Sentences यदि वाक्य के प्रारम्भ में ‘क्या’ शब्द लगा है तो shall या will को कर्ता के पहले लिखा जाता है। यदि प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में प्रयुक्त है तो उसकी अंग्रेजी लिखने के बाद shall/will का प्रयोग होता है। वाक्य के अन्त में प्रश्नवाचक का चिह्न (?) लगाया जाता है।
  • प्रश्नवाचक वाक्य में यदि कौन से प्रश्न किया गया है तो who के बाद will या shall तथा उसके बाद be और verb 1st form + ing का प्रयोग होता है,
  • How much, How many, which, whose जैसे प्रश्नवाचक शब्दों को लिखकर सम्बन्धित Noun का प्रयोग करने के बाद ही will be या shall be का प्रयोग होता है,
Affirmative Sentences

Subject + will/shall + be + Verb 1st form + ing + Object

मैं अपना पाठ याद कर रहा हूँगा। I shall be learning my lesson.
वह एक पत्र लिख रही होगी। She will be writing a letter.
Negative Sentences

Subject + will/shall + not + be + Verb 1st form + ing + Object

मैं अपना पाठ याद नहीं कर रहा हूँगा। I shall not be learning my lesson.
वह एक पत्र नहीं लिख रही होगी। She will not be writing a letter.
Interrogative Sentences

will/shall + Subject + be + Verb 1st form + ing + Object

क्या मैं अपना पाठ याद कर रहा हूँगा? Shall I be learning my lesson?
क्या वह एक पत्र लिख रही होगी? Will she be writing a letter?

Future Perfect Tense

Future Perfect Tense को कैसे पहचाने
  • इस Tense के वाक्य ‘चुकेगा’ ‘चुकेगी’ ‘चुकेगे’ आदि पर समाप्त होते हैं।
  • इस Tense के कार्य भविष्य में दिये गये समय पर समाप्त होते हैं।
  • इस Tense में भविष्य में होने वाले दो कार्यों का भी वर्णन होता है।
Future Perfect Tense के नियम
  • Affirmative वाक्यों में तथा We के साथ shall have तथा अन्य कर्ताओं के साथ will have के बाद किया का 3rd Form लगाया जाता है।
  • जिन वाक्यों में दो कार्यों का उल्लेख होता है उनमें पहले समाप्त होने वाले कार्य को Future Perfect Tense में तथा बाद में समाप्त होने वाले कार्य को Present Indefinite Tense में लिखा जाता है।
  • Negative वाक्यों में shall या will के बाद not लगा दिया जाता है।
  • Interrogative वाक्यों में ‘क्या’ शब्द यदि वाक्य के प्रारम्भ में आता है तो will या shall का प्रयोग कर्ता के पहले किया जाता है। यदि Question Word वाक्य के बीच में आये तो उनकी अंग्रेजी लिखने के बाद कर्ता के पहले ही will या shall का प्रयोग होता है। ‘Who (कौन) का प्रयोग कर्त्ता के रूप में हो तो who के बाद will या shall तथा have के बाद क्रिया का 3rd Form लिखा जाता है। How much, how many, whose या which का प्रयोग करते समय सम्बन्धित Noun को ठीक उसके बाद लिखा जाता है।
Affirmative Sentences
वह शाम तक पुस्तक पढ़ चुकेगा। He will have read the book by evening.
तुम्हारे आने से पहले वह घर जा चुकेगा। He will have gone home before you come.
Negative Sentences
तुम्हारे आने से पहले वह घर नहीं जा चुकेगा। He will not have gone home before you come.
मैं सात बजे तक अपने स्कूल नहीं पहुँच चुकूंगा। I shall not have reached my school by seven o’clock.
Interrogative Sentences
क्या वह शाम तक पुस्तक पढ़ चुकेगा? Will he have read the book by evening?
क्या तुम्हारे आने से पहले वह घर जा चुकेगा? Will he have gone home before you come?

Future Perfect Continuous Tense

वाक्य की बनावट :- Subject + Shall Have been/Will Have been + Verb 1st form + ing + since/for + Object

Future Perfect Continuous Tense को कैसे पहचाने
  • इस काल के बाक्यों में ‘रहा होगा रहे होंगे’, रहा हूँगा आदि शब्द अन्त में प्रयोग किये जाते हैं।
  • कार्य के जारी रहने का समय दिया रहता है।
Future Perfect Continuous Tense के नियम
  • Affirmative Sentences में I तथा We के साथ shall have been तथा सभी Subjects के साथ will have been लगाया जाता है। इसके बाद Verb की 1st form में ing जोड़ दिया जाता है।
  • निश्चित समय (Point of time) के लिये since तथा अनिश्चित समय (Period of time) के लिये for का प्रयोग किया जाता है।
  • Negative वाक्यों में shall या will के बाद not लगा दिया जाता है।
  • Interrogative वाक्यों में यदि ‘क्या’ शब्द वाक्य के प्रारम्भ में रहता है तो shall या will को कर्त्ता के पहले लिखा जाता है। यदि प्रश्नवाचक शब्द क्या कहाँ, कब, क्यों आदि वाक्य के मध्य में रहते हैं तो इनकी अंग्रेजी लिखकर shall या will का प्रयोग कर्ता के पहले किया जाता है। वाक्य के अन्त में प्रश्नवाचक का चिन्ह (?) लगाया जाता है।
Affirmative Sentences

Subject + Shall Have been/Will Have been + Verb 1st form + ing + since/for + Object

लड़के दो घण्टे से खेल रहे होंगे। The boys will have been playing for two hours.
राम दो बजे से पत्र लिखता रहेगा। Ram will have been writing a letter since 2 o’clock.
Negative Sentences

Subject + Shall/Will + not + Have been + Verb 1st form + ing + since/for + Object

लड़के दो घण्टे से नहीं खेल रहे होंगे। The boys will not have been playing for two hours.
राम दो बजे से पत्र नहीं लिखता रहेगा। Ram will have not been writing a letter since 2 o’clock.
Interrogative Sentences

Shall/Will + Subject + Have been + Verb 1st form + ing + since/for + Object

क्या लड़के दो घण्टे से खेल रहे होंगे? Will the boys have been playing for two hours?
क्या यह एक साल से कठिन परिश्रम नहीं कर रहा होगा ? Will he not have been doing hard work for a year?

इसमें आपको बहुत ही आसान तरीके से बताया गया है की Tense कितने प्रकार के होते हैं और उनको कैसे पेहचाना जाता है।

यह भी पढ़े –

  • सेंटेंस कितने प्रकार के होते हैं?
  • Active and Passive Voice Rules-Active and Passive voice के रूल्स क्या है इन हिंदी?

टेंस का परिभाषा क्या होता है?

Definition of Tense in Hindi. काल की परिभाषा: Tense (काल) क्रिया का वह रूप है जो किसी कार्य या घटना के समय और उस कार्य या घटना की दशा को व्यक्त करता है। हमें Tense से यह पता चलता है कि कोई कार्य या घटना का समय व दशा क्या है। वह कार्य या घटना वर्तमान का है, बीते हुए समय का है या आने वाले भविष्य का है।

टेंस किसे कहते हैं और कितने प्रकार के होते हैं?

टेंस के भेदTense कितने प्रकार के होते है? इसके बाद हर tense के भेद के चार उपभेद होते है जो है Indefinite, Continuous, Perfect और Perfect Continuous. Indefinite, Continuous, Perfect और Perfect Continuous.

टेंस के 4 भाग कौन कौन से होते हैं?

Simple, continuous, perfect और perfect continuous tense ये मुख्य 4 भाग होते हैं.

पूरे टेंस कितने होते हैं?

Present Tense (वर्तमान काल) , 2. Past Tense (भूत काल), 3. Future Tense (भविष्य काल)। टेंस के कितने प्रकार होते हैं?