शुक्रवार को पैदा हुए बच्चे कैसे होते हैं? - shukravaar ko paida hue bachche kaise hote hain?

Home स्लाइड शो शुक्रवार को जन्म लेने वाले बच्चे होते हैं अत्यंत भाग्यशाली, जिंदगी भर रहते हैं लोगों के आकर्षण का केंद्र

शुक्रवार को जन्म लेने वाले बच्चे होते हैं अत्यंत भाग्यशाली, जिंदगी भर रहते हैं लोगों के आकर्षण का केंद्र

आध्यात्मिक डायरी में जोड़ें।

शुक्रवार को पैदा हुए बच्चे कैसे होते हैं? - shukravaar ko paida hue bachche kaise hote hain?

1/6

1

सप्ताह के 7 दिनों का महत्व

सप्ताह के 7 दिनों का अलग-अलग महत्व है। सनातन धर्म के मुताबिक 7 दिन अलग-अलग देवताओं और भगवान समर्पित हैं। इन्हीं 7 दिनों में शुक्रवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को जन्मे बच्चे कैसे होते हैं और कैसा जीवन जीते हैं।

2/6

2

शक्रवार को जन्मे लोग

शुक्रवार को जन्मे बच्चे अत्यंत भाग्यशाली माने जाते हैं। इनमें गजब का आकर्षण होता है। ऐसा कहा जा सकता है कि इनकी पर्सनैलिटी चुंबक की तरह होती है जो सभी को आकर्षित कर लेती है। इनके अंदर व्यावहारिक ज्ञान कूट कूटकर भरा होता है। लोग इनके ज्ञान के कारण तो कभी इनकी सुंदरता और आकर्षण के कारण इनकी तरफ आकर्षित होते हैं। इन्हें विलासितापूर्ण जीवन जीने का शौक होता है और अपने इस शौक को पूरा करने के लिए ये भरपूर मेहनत भी करते हैं। ये कई कलाओं के धनी होते हैं जैसे- गायन, वादन और नृत्य। इसके अलावा भीड़ में भी अगर ये बोलना शुरु कर दें तो इनकी बात लोग शांति से सुनते हैं। इनकी एक कमी है कि ये लोग बहुत जल्दी लोगों पर विश्वास कर लेते हैं।

3/6

3

भाग्य के धनी

शुक्रवार को जन्मे जातक भाग्य के धनी होते हैं। शुक्र देवता की कृपा के कारण इन्हें जीवन में हमेशा कहीं ना कहीं से मदद मिलती है। ये खुद तो भाग्यशाली होते ही हैं साथ ही इनके आसपास के लोगों के लिए भी ये लकी साबित होते हैं। ये जीवन में अपनी मेहनत और भाग्य के दम पर सफलता जरूर प्राप्त करते हैं। यदि कुंडली में भी इनके ग्रह शुभ बैठे हैं तो यह बड़े लीडर के तौर पर भी उभर सकते हैं।

4/6

4

लक्ष्मी की कृपा

शुक्रवार को जन्मे बच्चों को जीवनभर धन की कमी नहीं होती है। इनके पास किसी ना किसी साधन से धन जरूर आता है। या यूं कहें कि इनके ऊपर भगवान की स्पेशल कृपा होती है। ये जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

5/6

5

लव लाइफ

शुक्रवार को जन्मे लोगों के प्रेम सम्बंध ज्यादा होते हैं। इनकी चंचलता के कारण इनके प्रेम सम्बंध स्थिर नही रह पाते। इनका शादीशुदा जीवन अच्छा होता है। इनके जीवन साथी इनको पाकर खुश रहते हैं।

6/6

6

उपाय

ये जातक माता के भक्त होते है। इन्हे कन्याओं को मीठा भोजन निस्वार्थ भावना से करवाना चाहिये। ये किसी संस्था से जुडकर सेवा कर्म करें तो निश्चित पूर्वक अपने जीवन में सफलता प्राप्त करते है। अत्यधिक कामुकता इनकी सबसे बडी कमी होती है।

  • समग्र
  • स्पीकिंग ट्री
  • मेरी प्रोफाइल

शुक्रवार को जन्मे लोग कैसे होते है ! वैसे तो भगवान का बनाया हर दिन शुभ होते है।

हर दिन कुछ न कुछ खास होता है, इसलिए ज्योतिष विज्ञान में भी हर दिन का अपना अलग ही महत्व बताया गया है।

इसलिए आज हम बात करने जा रहे है शुक्रवार याने फ्राइडे की ।

वैसे जिन लोगों का जन्म शुक्रवार को हुआ है उन पर लक्ष्मी और शुक्र दोनों का प्रभाव होता है, क्योंकि शुक्रवार के स्वामी शुक्र देव है और इसकी देवी लक्ष्मी है। यही कारण है कि इस दिन जन्म लने वाले व्यक्ति भौतिक सुख सुविधाओं के आदी और शौकीन मिजाज होते है साज-श्रंगार इन्हें काफी पसंद होता है।

आईये जानते है कैसे होते है शुक्रवार को जन्मे लोग –

शुक्रवार को जन्मे लोग –

1 – शारीरिक बनावट-

इस दिन जन्म लेने वालो की शारीरिक बनावट की बात करे तो इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति का सिर बड़ा, आँखे भी बड़ी, और रंग गोरा होता है। इनके बाल घुंघराले और भुजायें लम्बी होती है।

2 – कला प्रिय होते है-

इनको कलात्मक चीजों और कला से गहरा लगाव होता है, इसलिये ये अपना केरियर भी संगीत, लेखन, चित्रकला, फिल्म, फैशन, ब्यूटी इंडस्ट्री में ये काफी बनाते हैं। ऐसे व्यक्ति आमतौर पर प्रसन्न दिखाई देते हैं। इनके चेहरे पर रौनक होती है।

3 – होते है सेक्स के भूखे-

शुक्रवार को जन्म लेने वाले व्यक्तियों में विपरीत लिंग के प्रति गजब का आकर्षण होता है, और ये काम-क्रीड़ा में अपेक्षाकृत अधिक रूचि लेते है। इनमें सेक्स की भावना अन्य के मुकाबले अधिक होती है।

4 – दोस्तों के बीच होते है पोप्युलर –

शुक्रवार को जन्मे लोग जीवन को मौज मस्ती से व्यतीत करने के पक्षधर होते है। इस दिन जन्मे लोग विरोधियों को भी अपने पक्ष में करने की कला जानते है, इनमे एक अलग ही आकर्षण होता है। जिससे ये अपने मित्रों के दायरे में काफी लोकप्रिय होते है।

5 – थोड़े ईर्ष्यालु होते है-

शुक्रवार को जन्मे लोगो का स्वयं का जीवन सभी भौतिक सुख-सुविधाओं से भरपूर होता है लेकिन फिर भी इनमें एक विशेष प्रकार की ईर्ष्या विध्यमान होती है। ये लोग दूसरों को तरक्की करते हुए नहीं देख सकते है और असहज महसूस करने लगते है। और यही, इस दिन जन्में लोगों में एकमात्र अवगुण होता है।

6 – होते है वाकचातुर्य-

इस दिन जन्मे लोग सामान्यत: बहुत अधिक कुटिल होते है। दूसरों के मन के विचारों को पता लगाने के लिए ये लोग अपने बातचीत की कला का लाभ उठाते है

स्वास्थ्य-
बदलते समय में इन्हें अधिक सजग रहने की जरूरत होती है, क्योंकि सर्दी-जुकाम इन्हें जल्दी लग जाती है। वृद्धावस्था में जोड़ों में दर्द एवं हड्डियों में पीड़ा होती

शुभ अंक: 7

शुभ दिन: बुधवार, शुक्रवार

कुल मिलाकर शुक्रवार को जन्में लोग बड़े ही खुशमिजाज होते है और जिंदगी को एक जश्न की तरह जीते है।

शुक्रवार को पैदा होने वाला बच्चा क्या होता है?

शुक्रवार को जन्में जातक चुम्बकीय पर्सनलिटी के मालिक होते है। ये बडी जल्दी दूसरों को आकर्षित कर देते है। इनके अंदर व्यवाहारिक ज्ञान बहुत होता है। ये कभी अपने ज्ञान के कारण तो कभी अपनी सुंदरता के द्वारा दूसरो का ध्यान अपनी और आकर्षित करते रहते है।

शुक्रवार के दिन पैदा होने वाले बच्चे कैसे होते हैं?

जिन लोगों का शुक्रवार को जन्मदिन होता है उन पर लक्ष्मी और शुक्र दोनों का प्रभाव होता है क्योंकि शुक्रवार के स्वामी ग्रह शुक्र हैं और इसकी देवी लक्ष्मी हैं। यही कारण है कि इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति भौतिक सुख-सुविधाओं के आदी एवं शौकीनमिजाज होते हैं

शुक्रवार के दिन जन्मे बच्चे का क्या नाम रखें?

Friday born baby name in hindi.
संतोषी.
वाग्मी.
दुर्गा.

कौन से महीने के बच्चे भाग्यशाली होते हैं?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में जन्मे लोग भाग्यशाली होते हैं