सुंदरबन डेल्टा का नाम क्यों पड़ा? - sundaraban delta ka naam kyon pada?

sundarban (सुन्दरबन)
सुंदरबन डेल्टा का नाम क्यों पड़ा? - sundaraban delta ka naam kyon pada?

सुन्दरबन में बहुत अन्दर का दृष्य

लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 522 पर: Unable to find the specified location map definition: "Module:Location map/data/दक्षिण एशिया" does not exist।
अवस्थितिप्रेसीडेन्सी डिविजन, पश्चिम बंगाल, भारत
खुलना डिविजन, बांग्लादेश
निकटतम शहरकोलकाता, खुलना, बागरहाट, पटुआखाली, बड़गुना, सटखिरा
निर्देशांक21°43′59″N 88°52′08″E / 21.73318765°N 88.86896612°Eनिर्देशांक: 21°43′59″N 88°52′08″E / 21.73318765°N 88.86896612°E
शासी निकायGovernment of India, Government of Bangladesh
यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल
आधिकारिक नामSundarbans National Park
स्थानPresidency division, West Bengal, India
शामिल

  1. सुन्दरवन राष्ट्रीय उद्यान

मानदंडप्राकृतिक: (ix)(x)
सन्दर्भ452
शिलालेख1987 (11वाँ सत्र)
क्षेत्र133,010 हे॰ (513.6 वर्ग मील)
निर्देशांक21°56′42″N 88°53′45″E / 21.94500°N 88.89583°E
यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल
आधिकारिक नामThe Sundarbans
स्थानKhulna Division, Bangladesh
शामिल

  1. Sundarbans West Wildlife Sanctuary
  2. Sundarbans South Sanctuary
  3. Sundarbans East Sanctuary

मानदंडप्राकृतिक: (ix)(x)
सन्दर्भ798
शिलालेख1997 (21 सत्र)
क्षेत्र139,500 हे॰ (539 वर्ग मील)
निर्देशांक21°57′N 89°11′E / 21.950°N 89.183°E

रामसर आद्रभूमि

आधिकारिक नाम: Sundarbans Reserved Forest
अभिहीत: 21 May 1992
सन्दर्भ क्रमांक 560[1]

रामसर आद्रभूमि

Official name: Sundarban Wetland
Designated: 30 January 2019
Reference No. 2370[2]

सुंदरबन डेल्टा का नाम क्यों पड़ा? - sundaraban delta ka naam kyon pada?

सुन्दरवन (बांग्ला उच्चारण : सुंदरबोन) भारत तथा बांग्लादेश में स्थित विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा है। भारत और बांग्लादेश में फैले बंगाल की खाड़ी के मुहाने पर स्थित कई द्वीपों के समूह से सुंदरवन बनता है। यह गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों के डेल्टा पर स्थित है। यह दुनिया के सबसे बड़े सक्रिय डेल्टा क्षेत्रों में से एक है। ये डेल्टा सदाबहार वनों और विशाल खारे दलदल से भरे हैं। इस दलदली जंगल में ऊंची-नीची संकरी खाड़ी हैं। यहां के नरभक्षी बाघ 'बंगाल टाइगर' के नाम से विश्व भर में प्रसिद्ध हैं।

सुंदरवन का नाम "सुन्दरी" (मैंग्रोव) के नाम पर पड़ा। इस क्षेत्र में नदियों, संकरी खाड़ियों और आड़ी-तिरछी सहायक नदियों का विस्तार है। सुंदरवन विश्व के सबसे बड़े मैंग्रोव जंगलों में से एक है। यह जंगल 10,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। कुहासे की चादर से ढंका हुआ यह क्षेत्र विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों का प्राकृतिक आवास है। इसमें 260 प्रजातियों के पक्षी और अन्य खतरनाक प्रजातियां जैसे कि एस्टुरीन मगरमच्छ और भारतीय अजगर शामिल हैं।

सुन्दरबन पश्चिम बंगाल के उत्तर २४ परगना और दक्षिण २४ परगना ज़िलों के १९ विकासखण्डों में फैला हुआ है। भारतीय क्षेत्र में स्थित सुंदरबन यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। यह 9,630 वर्ग किलोमीटर में फैला है जिसमें में 104 द्वीप हैं। यहाँ जीव-जंतुओं की लगभग 2,487 प्रजातियाँ हैं।

दर्शनीय स्थल
  • कनक
  • सुधान्याखाली वाच टावर
  • हॉलिडे आइलैंड
  • कटका सुंदरवन
  • कपिलमुनि मंदिर
  • सजनेखली पक्षी अभयारण्य
  • भारत सेवाश्रम संघ मंदिर
  • हिरण पॉइं
  • क्रोकोडाइल सेंचुरी

कैसे पहुंचे?[संपादित करें]

सड़क मार्ग द्वारा

पश्चिम बंगाल के पड़ोसी शहरों से सड़क मार्ग के माध्यम से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। आप सोनाखली, गोदखली, नामखाना, कैनिंग, रायडीह या नजत से बस कर सकते है ।

रेल मार्ग द्वारा

रेलवे स्टेशन हैं, जोकि सुंदरवन नेशनल पार्क से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। रेलवे स्टेशन से आप यहा चलने वाले स्थानीय साधनों की मदद से सुंदरवन नेशनल पार्क पहुँच जायेंगे।

हवाई मार्ग द्वारा

इसका सबसे निकटतम हवाई अड्डा कोलकाता का एयरपोर्ट हैं जोकि 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। यहां से आप बस या टैक्सी से अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Sundarbans Reserved Forest, Bangladesh". Ramsar Sites Information Service. अभिगमन तिथि 14 February 2019.
  2. "Sundarban Wetland, India". Ramsar Sites Information Service. अभिगमन तिथि 14 February 2019.

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  • NASA (Johnson Space Center) : Ganges-Brahmaputra River Delta
  • The Golden Fibre Trade Centre: Ganges Delta : Most Fertile Land for Growing Raw Jute
  • Banglapedia : Ganges-Padma River System
  • Bibliography on Water Resources and International Law. Peace Palace Library

सुंदरवन का दूसरा नाम क्या है?

सुंदरवन का अन्य नाम क्या है? सुंदरबन का दूसरा नाम वर्षा वन है और यहाँ बड़ी तादाद में सुंदरी पेड़ मिलते हैं । बंगाली भाषा के शब्द “सुंदरी” से इसका नाम सुंदरबन पड़ा है।

सुंदरवन डेल्टा का नाम क्यों पड़ा?

सुंदरबन 38,500 वर्ग किमी इलाके में फैला है जिसका करीब एक– तिहाई हिस्सा पानी/ दलदल से भरा है। वन में सुंदरी पेड़ों की संख्या बहुत अधिक है और कहा जाता है कि इस वन का नाम इन्हीं पेड़ों के नाम पर रखा गया है।

सुंदरवन डेल्टा कौन सी नदी बनाती है?

गंगा और ब्रह्मपुत्र दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा, सुंदरबन डेल्टा बनाते हैं। सुंदरबन डेल्टा, या बंगाल डेल्टा जंगल का एक विशाल पथ है, और खारे पानी का दलदल एशिया में स्थित है, जो भारत से उत्पन्न हुआ, जो पद्म डेल्टा के निचले हिस्से का निर्माण करता है, जहाँ "गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियाँ" बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं।

सुंदरबन क्यों प्रसिद्ध है?

सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के दक्षिणी भाग में गंगा नदी के सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान, बाघ संरक्षित क्षेत्र एवं बायोस्फ़ीयर रिज़र्व क्षेत्र है। यह क्षेत्र मैन्ग्रोव के घने जंगलों से घिरा हुआ है और रॉयल बंगाल टाइगर का सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र है।