संस्कृत के दो नाम कौन कौन से हैं? - sanskrt ke do naam kaun kaun se hain?

संस्कृत में जानवरों के नाम स्मरण करना कुछ कठिन सा हो जाता है। इसी कठिनाई को सरल बनाने हेतु 50 जानवरों के नाम संस्कृत में – 50 Animals Name in Sanskrit हम आपको Provide कर रहे हैं।

यहाँ क्लिक करके
देखिए अमेज़ॉन में
आज का ऑफर
50% तक की छूट

Yes We are Providing Animals Name in Sanskrit. You Can Learn Easily these animals name in Sanskrit. These are famous animals from the examination point of view. हां ये परीक्षा की दृष्टि से बहुत इम्पोर्टेन्ट हैं। आप इसे अच्छे से पढ़ लें या कहीं लिख लें।

हिंदीसंस्कृतइंग्लिशकनखजूराकर्णजलोकाCentipedeगैंडाखड्.गीRhinocerosऊंटउष्‍ट्र‚ क्रमेलकःCamelखरगोशशशक:Rabbitगिलहरीचिक्रोड:Squirrelदरियाई घोडाजलाश्‍व:Hippopotamusबिल्‍लीमार्जार:, बिडाल:Catचीतातरक्षु:, चित्रक:Cheetahगिरगिटकृकलास:Chameleonमकड़ीउर्णनाभः‚ तन्तुनाभः‚ लूताSpiderछछूंदरछुछुन्‍दर:Mole ratकुत्‍ताश्‍वान:, कुक्कुर:‚ कौलेयकः‚ सारमेयःDogकुतियासरमा‚ शुनिBitchनीलगायगवय:Blue cowवनमानुषवनमनुष्‍य:Inhumanगीदड (सियार)श्रृगाल:‚ गोमायुःJackalभालूभल्‍लूक:Bearमगरमच्‍छमकर: ‚ नक्रःCrocodileभेंडमेष:SheepकंगारूकंगारुःKangarooगधागर्दभ:, रासभ:‚ खरःDonkeyमेंढकदर्दुरः‚ भेकःFrogबैलवृषभ: ‚ उक्षन्‚ अनडुहBullमछलीमत्स्यः‚ मीनः‚ झषःFishबन्‍दरमर्कट:MonkeyछिपकलीगृहगोधिकाLizardभैसमहिषीBuffaloसुअरसूकर:‚ वराहःPigजिराफचित्रोष्‍ट्रGiraffeभेंडियावृक:WolfलोमडीलोमशःVixenहिरणमृग:Deerघोड़ाअश्‍व:, सैन्‍धवम्‚ सप्तिः‚ रथ्यः‚ वाजिन्‚ हयःHorseभैंसामहिषःBuffaloचित्‍तीदार घोड़ाचित्ररासभ:Spotted horseबाघव्‍याघ्र:‚ द्वीपिन्Tigerलोमड़ीलोमशःFoxगोहगोधाGohकेकड़ाकर्कट: ‚ कुलीरःCrabसेहीशल्यःSehiनेवलानकुल:Weaselहाथीहस्ति, करि, गज:Elephantशेरसिंह:‚ केसरिन्‚ मृगेन्द्रः‚ हरिःLionतेंदुआतरक्षुःLeopardकछुआकच्‍छपTortoiseबकराअज:A male goatबकरीअजाGoatगायगो, धेनु:Cowचूहामूषक:Rat

ये भी पढ़ें :-
• 50 Birds Name in Sanskrit with Hindi, English and Pictures
• Counting in Sanskrit || numbers in sanskrit
• 10 lines on mango in sanskrit || aam par sanskrit mein nibandh
• 50 Fruits Name in Sanskrit with image || संस्कृत में फलों के नाम चित्र सहित
• संस्कृत व्याकरण के महत्वपूर्ण विलोम शब्द

आपने 50 Animals Name in Sanskrit पढ़े। आपको काफी कुछ सीखने को मिला होगा। आप इन 50 जानवरों के नाम संस्कृत में लिखे हुए कहीं भी प्रयोग कर सकते हैं। और यह आते भी हैं। अगर आपको ये ठीक लगे तो अपने दोस्तों से शेयर करिये। नही तो कमेंट करके बताइये कि कौन जानवर रह गया। हम उसकी भी संस्कृत ऐड कर देंगे।

Back to contents

संस्कृत भाषा संसार की समस्त परिष्कृत भाषाओं में प्राचीनतम है। निश्चय ही यह संसार भर का समस्त भाषाओं में वैदिक तथा अन्य महान साहित्य के कारण श्रेष्ठ है। इसको धार्मिक दृष्टि से ’देववाणी’ या ’सुर-भारती’ भी कहा जाता है। हिन्दु धर्म के सभी शास्त्र इसी भाषा में निबद्ध हैं और उनका उद्भव ऋषियों एवं देवताओं से माना जाता है। अत: उनसे सम्बद्ध होने के कारण यह देववाणी कहलाती है। देवताओं का आह्वान करने के लिये मन्त्र आदि का निर्माण इसी भाषा में हुआ है। उन मन्त्रों में अपार शक्ति है। दूसरे शब्दों में, देवता इसी भाषा को समझते एवं बोलते हैं, ऐसी हिन्दु धर्म की मान्यता है। दण्डी ने काव्यादर्श में लिखा है—-

             संस्कृत नाम दैवी वागन्वाख्याता महर्षिभि : ।

             भाषासु मघुरा मुख्य दिव्या गीर्वाण भारती ॥

संसार के सर्वप्रथम ग्रन्थ  ऋग्वेदादि इसी गौरवमयी वाणी में महर्षियों द्वारा भगवान का आन्तरिक  प्रेरणा से निर्मित हुए थे। इसी भाषा में अध्यात्म की गम्भीर गुत्थियों को सुलझाने वाले उपनिषदों का प्रणयन हुआ। सृष्टि के विकास-क्रम एवं प्रलय का वर्णन करने वाले इतिहास ग्रन्थ, पुराण आदि का निर्माण भी इसी भाषा में हुआ। हमारे पूर्वज आर्यों की उत्कृष्ट संस्कृति, रीति-रिवाज एवं परम्परा आदि का अवतरण भी इसी सुर भारती में हुआ है। इस प्रकार लौकिक अभ्युदय एवं पारलौकिक निःश्रेयस सिद्धि के साधन जितने ज्ञान-विज्ञान, कर्मकाण्ड, शास्त्र-पुराण आदि हैं, वे इसी देववाणी में अवतरित हुए हैं।

संस्कृत के दो नाम कौन कौन से हैं? - sanskrt ke do naam kaun kaun se hain?
भाषा-विज्ञान की दृष्टि से संस्कृत आर्य-परिवार की भाषा है। इसे भारतीय-यूरोपीय अथवा भारत-जर्मनीय परिवार भी कहते हैं। आर्य-परिवार की दो विशिष्ट शाखाएँ हैं — पश्चिमी और पूर्वी। पूर्वी शाखा के अन्तर्गत भी दो प्रमुख वर्ग हैं — भारतीय वर्ग तथा ईरानी वर्ग। भारतीय वर्ग के अन्तर्गत वैदिक संस्कृत, लौकिक संस्कृत तथा इससे उद्भूत हिन्दी, बंगाली, गुजराती आदि भारतीय भाषाएँ आती हैं। ईरानी वर्ग में ईरानी भाषा तथा उससे उत्पन्न फ़ारसी, पश्तो आदि हैं। भारतीय वर्ग की प्राचीनतम रूप ऋग्वेद में मिलता है। अन्य नव्य आर्य भारतीय भाषाओं का मूल यही वैदिक संस्कृत है। ईरानी भाषा का प्राचीनतम रूप पारसियों के मूल धार्मिक ग्रन्थ ’जेन्द अवेस्ता’ में निहित है। पश्चिमी शाखा में नौ वर्ग हैं जिनमें यूरोप की सभी प्राचीन और नव्य भाषाएँ सम्मिलति हैं। ये वर्ग इस प्रकार का है :

भारोपीय परिवार

पश्चिमी शाखा:

तोखारी वर्ग, हित्ताइत वर्ग, बाल्तो स्लाविक वर्ग (प्राचीन रूसी, पोलिश आदि), आर्मेनियन वर्ग, अल्बेयिन वर्ग, ग्रीक वर्ग( प्राचीन तथा अर्वाचीन ग्रीक), इतेलियन वर्ग (लेटिन, फ़्रैंच, इतेलियन, स्पेनिश आदि), कैल्टिक वर्ग (ब्रेतन भाषा), जर्मनीय वर्ग (अंग्रेज़ी, डच, जर्मन, स्केण्डिनोवियन)

पूर्वी शाखा: 

भारतीय वर्ग

ईरानी वर्ग

 

 

 भारोपीय परिवार की उपर्युक्त्त दोनों शाखाओं और उनके वर्ग की भाषाओं में भाषा-विज्ञान की दृष्टि से कुछ ऐसी समानताएँ पाई जाती हैं जिनके कारण हम इन सबको एक ही परिवार की भाषाएँ मानते हैं। कालान्तर में ये समानताएँ अज्ञात हो गई एवं देशों की जलवायु-भिन्नता के कारण ये एक दूसरे से एकदम पृथक हो गईं। संस्कृत का पितृ (पितर) शब्द ग्रीक के पतेर (Pater), लैटिन पतेर (Pater), जर्मन वातेर (Vater) तथा अंग्रेज़ी के फ़ादर (Father) शब्द से मिलता है। इन सभी शब्दों में पदान्तता की समानता है। उपयुक्त्त शब्दों में जो परवर्तन दृष्टिगोचर होते हैं, वे जलवायु तथा अन्य कारणों से ध्वनि में परिवर्तन हुए हैं तथा ध्वनि परिवर्तन के नियमों के अनुकूल हैं। ग्रिम नियम के अनुसार संस्कृत की अघोष अल्पप्राण ध्वनि, अंग्रेज़ी में महाप्राण तथा जर्मन में संघर्षि अल्पप्राण पाई जाती है। भारत-यूरोपीय परिवार की भाषाओं का तुलानात्मक अध्ययन करने पर हम इस निष्कर्ष पर पहँचते हैं कि इन भाषाओं की अपनी निजी विशेषताओं के होते हुए भी इनमें कुछ ऐसी समान विशेषताएँ हैं जिनसे हम एक मूल भारोपीय भाषा की कलपना कर सकते हैं। यह काल्पनिक आदिम भाषा ही भारोपीय परिवार की मूल भाषा रही होगी, ऐसा अनुमान विज्ञान के नियमों के अनुकूल होते हुए भी इसका कोई ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।

डॉ० भोलाशंकर व्यास के शब्दों में “ऋग्वेद के मन्त्रों की भाषा प्राचीनतम भारतीय भाषा है। यह भाषा अवेस्ता की भाषा के अत्यधिक निकट है तथा प्रा० भा० यू० ’गुन्द्रस्प्राख’ (Grundsprache) का पूर्णतः प्रतिनिधत्व करती है। इसी का विकसित रूप लौकिक संस्कृत तथा प्राकृत हैं। अवेस्ता की प्राचीनतम भाषा अभिव्यक्ति की दृष्टि से वैदिक संस्कृत से भिन्न नहीं मानी जा सकती। देखा जाय तो वह कालिदास की संस्कृत से वैदिक भाषा के कहीं अधिक नज़दीक है।“

वैदिक और लौकिक संस्कृत भाषा: वैदिक भाषा और संस्कृत यद्यपि भाषा-विज्ञान की दृष्टि से समान एवं एक ही वर्ग की भाषाएँ हैं। यों कहना चाहिये कि संस्कृत वैदिक भाषा का भाषा-विज्ञान के नियमों के अनुरूप विकसित रूप है; किन्तु दोनों में व्याकरणगत बहुत सी असमानताएँ हैं। वैदिक भाषा और संस्कृत का व्याकरण बहुत भिन्न है। साहित्य की दृष्टि से भी दोनों में पर्याप्त भेद है। वैदिक भाषा से संस्कृत तक आते-आते शब्दों के अर्थों में भी अन्तर आ गया है। उदाहरणार्थ वैदिक भाषा में ’वध’ शब्द हा अर्थ ’भयंकर हथियार’ होता है; किन्तु संस्कृत में ’मार डालना’। इसी प्रकार ’श्रद्धा’ शब्द का व्यवहार वैदिक भाषा में गर्भवती स्त्री की ’भीतरी इच्छा’ के अर्थ में था, किन्तु लौकिक संस्कृत में इसका अर्थ परिवर्तित होकर ’पूज्य बुद्धि का संचार’ हो गया।

’संस्कृत’ शब्द का अर्थ है — संस्कार की हुई भाषा। यह शब्द ’सम’ पूर्वक ’कृ’ धातु से बना हुआ है। संस्कृत और वैदिक भाषा एक दूसरे से पर्याप्त भिन्नता रखती हैं। यह एक निश्चित सिद्धांत है कि बोलचाल की भाषा और साहित्य-रचना की भाषा एक दूसरे से बहुत भिन्नता रखती हैं। जिस युग में वेद साहित्य की रचना हुई, उस युग में साहित्यिक अनुष्ठान की भाषा वैदिक भाषा थी और बोलचाल की थोड़ी उससे कम परिष्कृत एवं व्याकरण के नियमों से कम जकड़ी हुई भाषा-लोकभाषा — बोलचाल की भाषा थी। वैदिक भाषा का ठीक उच्चारण भी एक बड़ी साधना की अपेक्षा करता है अत; केवल तप:पूत ऋषिगण ही उसका सस्वर उच्चारण कर सकते थे। इसी भाषा में उन्होंने अपने अन्तःकरण में प्रतिभासित होने वाले आध्यत्मिक तत्त्व एवं ईश्वरीय ज्योति का प्रभाव निबद्ध किया है। धीरे-धीरे समय की गति के साथ तत:पूत ऋषियों का अभाव हो ग्या और उन्हीं के साथ वैदिक भाषा का भी ’साहित्यिक मरण’ हो गया अर्थात वैदिक भाषा में साहित्य युग का सृजन युग की प्रमुख प्रवृत्ति न रहा। अब जनसाधारण के भली-भांति समझने वाली एवं उनके द्वारा बोलॊ जाने वाली लोकभाषा में साहित्य की रचना होने लगी। लोकभाषा को साहित्य-सर्जन के उपर्युक्त बनाने के लिये उसे व्याकरण के नियमों में बाँधकर तथा अन्य प्रकार से भी शिष्ट एवं सभी प्रकार की भावाभिव्यक्ति के योग्य बनाने के लिए संस्कृत किया गया। संस्कार की नई लोकभाषा अथवा बोलचाल की भाषा लौकिक संस्कृत कहलाने लगी। कालान्तर में लौकिक शब्द का लोप हो गया और इसका नाम ’संस्कृत’ पड़ा। यास्क ने बोलचाल की भाषा को केवल भाषा कहा है

       भाषायामन्वध्यायनञ्च ।——निरुक्त १।४

इसी प्रकार अष्टाध्यायी में पाणिनि ने लोक व्यवहार में आने वाली बोली का नाम केवल भाषा दिया है

       भाषायां सदवसस्नुवः ।——–अष्टाध्यायी ३।२।१०८

 इस प्रकार प्रारम्भ में संस्कृत बोलचाल की भाषा थी। वैदिक भाषा का ’साहित्यिक मरण’ होने के बाद इस लोक व्यवहार की लोकभाषा का संस्कार किया गया और इस संस्कृत की हुई भाषा का नाम संस्कृत पड़ा। जब संस्कृत साहित्य पद पर आसीन हुई तो बोलचाल एवं लोक व्यवहार में जिस भाषा का प्रयोग आरम्भ हुआ, वह प्राकृत या जनसाधारण की भाषा कहलायी। यह घटना वाल्मीकि युग की है।

शब्दार्थ  

  • अंत:करण = मन + बुद्धि + चित्त + अहंकार
  • अघोष = प्रत्येक वर्ग प्रथम दो अक्षर
  • अनुष्ठान = धार्मिक कृत्य
  • अपार = असीम
  • अल्पप्राण = जो प्राण्त्व के बिना उच्चरित होते हैं (उ. ग, ब….)
  • अवतरण = प्रकट होना
  • आह्वान = बुलाया, पुकार, आवाहन
  • उत्कृष्ट = उत्तम
  • उदभूत = उत्पन्न
  • गुत्थी = उलझन
  • जकड़ना = कसकर बाँधना
  • ज्योति = प्रकाश
  • तप:पूत = जो तपस्या करके पवित्र हो गया है
  • नि:श्रेयस = मोक्ष
  • पद पर आसीन होना = पद पर बैठा हुआ   
  • पदान्तता = पद का अंतिम भाग
  • प्रणयन = रचना
  • प्रलय = सृष्टी का सर्वनाश
  • महाप्राण के स्वर = जो प्राण्त्व के साथ उच्चरित होते हैं (उ. घ, भ…)
  • में निहित = में रखा हुआ
  • संघर्षि = जो संघर्ष के साथ उच्चारित होते हैं (उ. फ, ब, स, ज़….)
  • सर्वस्व = सर्वांश  

अभ्यास

मौखिक:

    १. भाषा-विज्ञान की दृष्टि से संस्कृत किस परिवार की भाषा है ?

    २. भारत-यूरोपीय परिवार की भाषाओं का तुलनात्मक अध्ययन करने पर विशेषज्ञों का निष्कर्ष   क्या है ?

    ३. ’संस्कृत’  शब्द का इतिहास क्या है ?

    ४. ’संस्कृत’ भाषा के स्वरूप के विषय में आप क्या और कहेंगे ?

    ५. क्या आप भारत-यूरोपीय परिवार की भाषाओं की कुछ और समान विशेषताएँ जानते हैं ?

    लिखित:

    १. वैदिक और लौकिक संस्कृत भाषाओं के बीच का अंतर स्पष्ट कीजिये।

    २. धर्मिक दृष्टि से संस्कृत भाषा को क्यों ’देववाणी’ कहा जाता है ?

    ३. क्यों ऋषियों का अभाव वैदिक भाषा के ’साहित्यिक मरण’ से संबंधित है ?

 सूक्ष्म अन्तरवाले पर्यायवाची शब्द

आदि, इत्यादि- आदि और इत्यादि का प्रयोग बहुधा उदाहरणों के अंत में होता है। साधारणत: एक और उदाहरणों के बाद आदि का तथा अनेक उदाहरणों के बाद इत्यादि का प्रयोग होता है, जैसे- तुलसीदास ने रामायण आदि अनेक ग्रंथ लिखे हैं। किन्तु, बहुधा लेखक लोग इत्यादि के स्थान पर आदि का प्रयोग करते हैं जो नियमत: गलत है।

पुस्तक, ग्रंथ- साधारणत: सभी प्रकार की छपी या हस्तलिखित रचनाओं को पुस्तक कहते हैं। ग्रंथ से विषय तथा आकार के गुरुत्व का बोध होता है। बहुधा प्राचीन पुस्तकों के लिए ग्रंथ श्ब्द का ही प्रयोग होता है। हिन्दी में पुस्तकों की संख्या दिन-दिन बढ़ती जा रही है। लेखकों को अपनी पुस्तकों पर प्रकाशकों द्वारा उचित पारिश्रमिक नहीं मिलता। तुलसीदास जी ने अनेक ग्रंथों की रचना की है। तुलसीदास जी के छोटे-छोटे ग्रंथ भी जनता में खूब प्रचलित हैं। आज कल प्राचीन कवियों के ग्रंथों की खोज हो रही है।

४. नीचे लिखे वाक्यों में रिक्त स्थानों को इन शब्दों में से ठीक शब्द चुनकर भरिये:

(मध्यकाल, क्लिष्ट, समृद्ध, सम्पर्क, सांप्रदायिक, विरोध, सामान्य, असमर्थ, द्रष्टव्य)

  • संस्कृत भाषा और साहित्य के जीवन में एक वह समय आया जब जन-सामान्य से उसका सीधा _______ पूरी तरह से टूट गया, वह धर्म और विद्व्तसमाज की ही भाषा बन कर रह गई।

    संस्कृत के अन्य दो नाम कौन कौन से हैं?

    यह प्रथम तीन वेदों से भिन्न तथा गृह्य और सामाजिक कार्यकलापों से संबंधित है। संस्कृत भाषा के दो रूप माने जाते हैं वैदिक या छांदस और लौकिक। चार वेद संहिताओं की भाषा ही वैदिक या छांदस कहलाती है। इसके बाद के ग्रंथों को लौकिक कहा गया है।

    संस्कृत भाषा का एक नाम कौन सा है?

    संस्कृत (संस्कृतम्) भारतीय उपमहाद्वीप की एक भाषा है। संस्कृत एक हिंद-आर्य भाषा है जो हिंद-यूरोपीय भाषा परिवार की एक शाखा है। आधुनिक भारतीय भाषाएँ जैसे, हिंदी, बांग्ला, मराठी, सिन्धी, पंजाबी, नेपाली, आदि इसी से उत्पन्न हुई हैं। इन सभी भाषाओं में यूरोपीय बंजारों की रोमानी भाषा भी शामिल है।

    संस्कृत का पिता कौन है?

    वैयाकरण, आधुनिक संस्कृत के पिता। पाणिनि (७०० ई॰पू॰) संस्कृत भाषा के सबसे बड़े वैयाकरण हुए हैं। इनका जन्म तत्कालीन उत्तर पश्चिम भारत के गान्धार में हुआ था।

    संस्कृत के प्रमुख प्रकार कौन कौन से हैं?

    इसके दो रूप मिलते हैं - वैदिक तथा लौकिक संस्कृत। वैदिक Ge इसका समय 1500 ई० पू० से लेकर 800 ई०पू० तक माना जाता है। इसे प्राचीन संस्कृत, वैदिक संस्कृत, वैदिकी तथा 'छन्दस्' आदि नामों से भी जाना जाता है।