सर्वनाम (Pronoun)परिभाषा : संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे- मैं, तुम, हम, वे, आप आदि शब्द सर्वनाम हैं। sarbnam ki paribhasa Show
'सर्वनाम' का शाब्दिक अर्थ है- सबका नाम। ये शब्द किसी व्यक्ति विशेष के द्वारा प्रयुक्त न होकर सबके द्वारा प्रयुक्त होते है तथा किसी एक का नाम न होकर सबका नाम होते हैं। 'मैं' का प्रयोग सभी व्यक्ति अपने लिए करते हैं, अतः 'मैं' किसी एक का नाम न होकर सबका नाम अर्थात सर्वनाम है। sarvanam ki paribhasha udaharan sahit पं. कामता प्रसाद गुरु के अनुसार- “सर्वनाम वह विकारी शब्द है जो पूर्वापर संबंध से किसी भी संज्ञा के बदले आता है।" उदाहरण- हम, तुम, मैं, वह, वे इत्यादि। शाब्दिक दृष्टि से यदि देखा जाए तो सर्व अर्थात् सब 'नाम' अर्थात् नामों के स्थान पर जो शब्द आते हैं, उन्हें सर्वनाम sarvnaam कहा जाता है।
अतः इससे स्पष्ट होता है कि सर्वनाम का क्षेत्र संज्ञा की अपेक्षा व्यापक होता है। प्रश्न - सर्वनाम किसे कहते हैं? उत्तर - जो शब्द संज्ञा शब्दों के स्थान पर प्रयोग किए जाते हैं , उन्हें सर्वनाम कहते हैं । जैसे - वह , आप, कोई, वे , किसी आदि। सर्वनाम के उदाहरण
मूल सर्वनामहिंदी के मूल सर्वनाम (Sarvanam in Hindi) 11 है।
सर्वनाम के भेदसर्वनाम के छः भेद बताए गए हैं (sarvanam ke prakar) sarvanam in hindi
sarvanam ke prakar in hindi पुरुषवाचक सर्वनाम (Personal Pronoun)जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग बात कहने वाले के स्थान पर, बात सुनने वाले के स्थान पर तथा जिसके बारे में बात की जा रही है उसके स्थान पर किया जाता है, उन्हें पुरूषवाचक सर्वनाम कहते हैं। उसने मुझे बताया कि तुम कल आने वाले थे वाक्य में तीन तरह के पुरुषवाचक शब्द आए हैं- उसने, मुझे और तुम। इसके अनुसार पुरुषवाचक तीन प्रकार के हैं- उत्तम पुरुष, मध्यम पुरुष एवं अन्य पुरुष।
(क) उत्तम पुरुषवाचक जिस सर्वनाम का प्रयोग बोलने वाला अपने लिए करे, उसे उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं, जैसे- मैं, हम, मुझे, हमारा आदि। मैं एक धार्मिक व्यक्ति हूँ। इस वाक्य में जो व्यक्ति बात कर रहा है, वह स्वयं के बारे में बता रहा है। अतः इसमें उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम है। मैंने आज नाश्ता नहीं किया है। इस वाक्य में 'कर्ता' कारक की वजह से मैं का का परिवर्तित रूप मैंने बनकर वाक्य में प्रयुक्त हआ है। इस वाक्य में भी जो व्यक्ति बात कर रहा है, वह स्वयं के बारे में बता रहा है। अतः इसमें भी मैं उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम है।
(ख) मध्यम पुरुषवाचक जिस सर्वनाम का प्रयोग बोलने वाला सुनने वाले के लिए करे, उसे मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं, जैसे- तू, तुम, तुम्हें, तुम्हार आदि।
(ग) अन्य पुरुषवाचक जिस सर्वनाम का प्रयोग बोलने वाला सुनने वाले के अतिरिक्त किसी अन्य पुरुष के लिए करे उसे अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं, जैसे- वह, वे, यह, ये, इसने इत्यादि।
पुरुषवाचक सर्वनाम का आदरसूचक प्रयोग नीचे दिए हुए वाक्य पढ़िए :
पहले वाक्य में 'आप' मध्यम पुरुष सर्वनाम है। यह एक व्यक्ति (चाचा) के लिए आया है। वह व्यक्ति बोलने वाले व्यक्ति से उम्र में बड़ा और आदरणीय है। इसलिए उसके लिए 'तुम' सर्वनाम के बदले 'आप' सर्वनाम का प्रयोग किया गया है। अपने से उम्र, ज्ञान और पद में बड़े व्यक्ति से बात करते समय उसके लिए 'आप' सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है। 'आप' सर्वनाम का प्रयोग हमेशा बहुवचन में होता है। sarvnam दूसरे वाक्य-समूह में 'वे' सर्वनाम गांधीजी के लिए आया है। 'वे' अन्य परुष सर्वनाम 'वह' का बहुवचन है, पर यहाँ एक व्यक्ति (गांधीजी) के लिए आया है। अपने से बड़े या किसी महापुरुष के बारे में चर्चा करते समय उसके लिए 'वह' के बदले 'वे' या 'आप' सर्वनाम का प्रयोग होता है। यह भी सर्वनाम का आदरसूचक प्रयोग है। निश्चयवाचक सर्वनाम (Demonstrative Pronoun)निकट या दूर के व्यक्तियों या वस्तुओं का निश्चयात्मक संकेत जिन शब्दों से व्यक्त होता है, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- यह, वह, ये, वे।
निश्चय वाचक सर्वनाम दो प्रकार की होती हैं।
प्रश्न - निश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण बताइए। उत्तर - निश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण है - (यह, वह, ये, वे, आदि हैं।)
अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite Pronoun)जिन सर्वनामों से किसी निश्चित वस्तु का बोध नहीं होता उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- कोई, कुछ।
कभी-कभी कुछ 'शब्द-समूह' भी अनिश्चय सर्वनाम के रूप में प्रयुक्त होते हैं। जैसे- 1. कुछ न कुछ, 2. कोई न कोई, 3. सब कुछ, 4. हर कोई, 5. कुछ भी, 6. कुछ-कुछ आदि। संबंधवाचक सर्वनाम (Relative Pronoun)जिस सर्वनाम से किसी दूसरे सर्वनाम से संबंध स्थापित किया जाय, उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- जो, सो, जैसा-वैसा, उसकी, जिसकी।
इन वाक्यों में जो, सो, जिसकी, उसकी आदि सम्बन्ध को प्रकट करने वाले हैं अतः ये सभी सम्बन्धवाचक सर्वनाम है। प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun)प्रश्न करने के लिए प्रयुक्त होने वाले सर्वनाम शब्दों को प्रश्नवाचक सर्वनाम कहा जाता है। जैसे- कौन, क्या, किसकी आदि प्रश्नवाचक सर्वनाम हैं। जिस वाक्य में प्रश्नवाचक सर्वनाम प्रयुक्त होते हैं, वह वाक्य प्रश्न बन जाता है।
इन वाक्यों में 'कौन', 'क्या' तथा 'किसकी' कहकर 'व्यक्ति' तथा 'कलम' के बारे में प्रश्न किए गए हैं अतः ये प्रश्नावाचक सर्वनाम हैं। निजवाचक सर्वनाम (Reflexive Pronoun)निजवाचक सर्वनाम है- अपने आप। यह 'अपने आप', स्वतः, 'स्वयं' या 'खुद' के लिए प्रयुक्त सर्वनाम है। जैसे- यह कार्य मैं 'अपने आप' ही कर लूंगा। ध्यान रहे कि यहाँ प्रयुक्त 'अपने आप' स्वयं के लिए प्रयुक्त है जो कि पुरुषवाचक मध्यम पुरुष आदरसूचक सर्वनाम 'अपने आप' से अलग है। निजवाचक सर्वनाम 'अपने आप' का प्रयोग इन स्थितियों में होता है।
जैसे- मैं अपने आप वहीं से आया हूँ।
जैसे- वह औरों को नहीं, अपने को, सुधार रहा है।
जैसे- आप भला तो जग भला। अपने से बड़ों का आदर करना चाहिए। निजवाचक सर्वनाम के उदाहरण
यहां अपना, अपने आप, अपने - अपने आदि शब्द स्वयं कर्ता के लिए प्रयुक्त हुए हैं अतः इन्हे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। प्रश्न - निजवाचक सर्वनाम कौन - से हैं? उत्तर - स्वयं , खुद , अपने - आप निजवाचक सर्वनाम हैं । सर्वनाम : एक नजर में
जैसे-
उत्पत्ति के आधार पर सर्वनाम के प्रकार
मौलिक सर्वनाम किसे कहते हैं - सर्वनाम का जिस रूप में जन्म या उत्पत्ति हुई है उसे मौलिक सर्वनाम कहते हैं. मौलिक सर्वनाम की संख्या 11 होती है जो इस प्रकार है। मौलिक सर्वनाम – यह, वह, मैं, तू, आप, जो, सो, कों, क्या, कोई, कुछ यौगिक सर्वनाम किसे कहते हैं - जैसा की नाम में यौगिक शब्द जुड़ा हुआ है जिसका अर्थ है समूह. अर्थात जब मूल सर्वनाम पर लिंग, वचन, कारक आदि का प्रभाव पड़ता है तो यौगिक सर्वनाम बनता है। सर्वनामों में लिंगसर्वनाम शब्द के रूपों में लिंग के कारण कोई परिवर्तन नहीं होता। सर्वनाम शब्द स्त्री-पुरुष दोनों के लिए एक ही रूप में प्रयुक्त होते हैं। सर्वनाम शब्द का लिंग उसके साथ प्रयुक्त क्रिया से जाना जाता है या उस शब्द से जाना जाता है जिसके स्थान पर उसका प्रयोग हुआ हो। जैसे –
सर्वनाम के रूपउत्तम पुरूष ‘मैं’ के रूप
मध्यम पुरूष ‘तू’ के रूप
अन्य पुरुष ‘वह’ के रूप
निश्चयवाचक ‘यह’ के रूप
अनिश्चयवाचक ‘कोई’ के रूपकर्ता
संबंधवाचक ‘जो’ के रूपकर्ता
सर्वनाम के विकारी रूपविभिन्न कारकों में प्रयुक्त होने पर सर्वनाम शब्दों के रूप परिवर्तित हो जाते हैं। सर्वनाम का प्रयोग सम्बोधन में नहीं होता। इसके विकारी रूप हैं- मैंने, मुझको, मुझसे, हमने, हमको, हमसे, मेरा, हमारा, उसने, उसको, तुमने. तुमको, आपने, आपको, तुझे, तुम्हारा, तुमसे, इसने, इसको, किसको आदि। सर्वनाम का पद-परिचय (Parsing of Pronoun)किसी वाक्य में प्रयुक्त सर्वनाम का पद-परिचय देने के लिए पहले सर्वनाम का भेद, लिंग, वचन, कारक एवं अन्य पदों से उसका सम्बन्ध बताना पड़ता है। जैसे:-
मैं - सर्वनाम, पुरुषवाचक, उत्तम पुरुष, पुलिंग, एकवचन, कर्ता कारक, पढ़ना क्रिया का कर्ता।
कुछ - सर्वनाम, अनिश्चयवाचक, पुलिंग, एकवचन, कर्मकारक, पड़ा क्रिया का कर्म। सर्वनाम के रूपांतरपुरुष, वचन व कारक की दृष्टि से सर्वनाम का रूपांतर होता है। लिंगभेद के कारण सर्वनाम में रूपांतर नहीं होता। उदाहरणार्थ-
संज्ञा की ही भाँति सर्वनाम में भी दो वचन होते हैं- एकवचन, बहुवचन। सर्वनाम में सात कारक होते हैं, आठ नहीं। इसमें संबोधन कारक नहीं होता है। सर्वनामों में जब हम विभक्तियाँ/कारक चिह्न लगा देते हैं तो इनके रूप में विकृति उत्पन्न हो जाती है। इस संदर्भ में निम्नांकित उदाहरण द्रष्टव्य हैं।
निम्नलिखित वाक्यों को पढ़कर सर्वनाम शब्द छाँटिए और उनके भेद लिखिए। सर्वनाम शब्द
पुरुषवाचक सर्वनाम और निजवाचक सर्वनाम में अंतरनिजवाचक सर्वनाम का 'आप एवं पुरूषवाचक सर्वनाम का 'आप' अलग-अलग है। पुरूषवाचक का 'आप' किसी दूसरे के लिए आदर सम्मान प्रकट करने के लिए प्रयुक्त किया जाता है, जबकि निजवाचक का 'आप' कर्ता स्वयं के लिए करता है। जब हम निजवाचक में 'आप' का प्रयोग करते हैं तो उसका अर्थ स्वयं' या खुद' होता है। अगर आपको किसी वाक्य में निजवाचक सर्वनाम या पुरुषवाचक सर्वनाम पहचानने में परेशानी हो तो, आपको उस वाक्य में 'आप' के स्थान पर स्वयं' या खुद' शब्द को प्रयोग में करके देखना चाहिए। अगर ऐसा करने से वाक्य के अर्थ में किसी तरह का परिवर्तन नहीं होता है तो, उस वाक्य में आप निजवाचक सर्वनाम होगा। कुछ उदाहरण आप कल वहां चले जाना। इस वाक्य में 'आप' का प्रयोग किसी अन्य व्यक्ति को संबोधित करने के लिए किया गया है। अगर हम इस वाक्य का अर्थ निकालें तो हमें समझ में आता है, कि किसी अन्य व्यक्ति को संबोधित करके यह कहा जा रहा है कि, 'आप कल वहां चले जाना। अतः इस वाक्य में 'आप' पुरुषवाचक सर्वनाम है। मैंने यह चाय आप बनाई है। इस वाक्य में आप का प्रयोग करता किसी अन्य व्यक्ति को आदर देने के लिए या संबोधित करने के लिए नहीं कर रहा है, बल्कि इस वाक्य में 'आप' का प्रयोग कर्ता स्वयं के लिए कर रहा है। अगर हम इस वाक्य में 'आप' की जगह स्वयं या खुद' शब्द को लगा करें तो वाक्य कुछ इस तरह बनेगा- मैंने यह चाय स्वयं बनाई है। आप की जगह स्वयं लगा देने से वाक्य के अर्थ में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है अतः इस वाक्य में आप’ निजवाचक सर्वनाम है। पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण
निजवाचक सर्वनाम के उदारण
सर्वनाम से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न1. संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द क्या कहलाते हैं?
(a) सर्वनाम 2. पुरुषवाचक सर्वनाम का भेद है
(d) ये सभी 3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम है.
(d) ये सभी 4. जैसी करनी, वैसी भरनी। रेखांकित अंश में सर्वनाम का कौन-सा भेद है?
(b) सम्बन्धवाचक 5. यह काम उन्हें अपने आप करने दो। रेखांकित अंश में सर्वनाम का कौन-सा भेद है?
(c) निजवाचक 6. अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम है
(b) वह 7. निश्चयवाचक सर्वनाम को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
(c) संकेतवाचक सर्वनाम 8. 'वहाँ कौन जाएगा' वाक्य में प्रश्नवाचक सर्वनाम है?
(b) कौन 9. 'जिसे भी देखू वही अपने काम में व्यस्त है' वाक्य में रेखांकित अंश कौन-से सर्वनाम हैं
(b) सम्बन्धवाचक 10. जिन सर्वनामों से किसी वस्तु का निश्चित ज्ञान नहीं होता, वहाँ कौन-सा सर्वनाम होता है?
(c) अनिश्चयवाचक सर्वनाम 11. उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम के अन्तर्गत आता है.
(a) हम 12. मुझे कल शहर जाना है। वाक्य में सर्वनाम शब्द है
(a) मुझे 13. ......... चाह,....." राह। वाक्य में उचित सर्वनाम शब्द क्या होंगे?
(b) जहाँ, वहाँ 14. 'स्वयं' और 'आप' किस प्रकार के सर्वनाम है?
(b) निजवाचक 15. सर्वनाम की परिभाषा वाला विकल्प कौन-सा है?
(ख) सभी के नाम के स्थान पर प्रयुक्त शब्द को 16. सर्वनाम के ........ भेद हैं।
(ग) छः 17. इनमें से कौन-सा सर्वनाम का भेद नहीं है?
(घ) गुणवाचक 18. पुरुषवाचक सर्वनाम के कितने भेद हैं?
(ख) तीन 19. पुरुषवाचक सर्वनाम का भेद इनमें से कौन-सा नहीं है?
(ख) निम्न पुरुषवाचक 20. उत्तम पुरुष से संबंधित सर्वनाम कौन-सा है?
(ग) हम 21. अन्य पुरुष सर्वनाम इनमें से कौन-सा है?
(क) उसका 22. 'दरवाजे पर कोई खड़ा है।' रेखांकित अंश के सर्वनाम का भेद कौन-सा है?
(ख) अनिश्चियवाचक 23. 'संवेदना अपना काम स्वयं करती है।' रेखांकित अंश का सर्वनाम-भेद चुनिए।
(घ) निजवाचक 24. 'जिसकी लाठी उसकी भैंस' रेखांकित अंश में सर्वनाम-भेद कौन-सा है?
(ग) संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण क्या है?जैसे: तुम, हम, आप, उसका, आदि I सर्वनाम संज्ञा के स्थान पर आता है। सर्वनाम 2 शब्दों का योग करके बनता है: सर्व+नाम, इसका यह अर्थ है कि जो नाम शब्द के स्थान पर उपयुक्त होता है उसे सर्वनाम कहते हैं। उदाहरण: वह राम है। इस वाक्य में शब्द वह 'सर्वनाम' है।
11 सर्वनाम शब्द कौन कौन से होते हैं?हिंदी में मुख्यतः 11 मूल सर्वनाम होते हैं-
मैं, तू, यह, वह, आप, जो, सो, कौन, क्या, कोई, कुछ। अन्य सर्वनाम शब्द भी इन्हीं शब्दों से बने हैं, जो लिंग, वचन, कारक की दृष्टि से अपना रूप बदलते हैं।
सर्वनाम के 6 भेद कौन से हैं?सर्वनाम के भेद. पुरुषवाचक सर्वनाम. निश्चयवाचक सर्वनाम. अनिश्चयवाचक सर्वनाम. प्रश्नवाचक सर्वनाम. संबंधवाचक सर्वनाम. निजवाचक सर्वनाम. सर्वनाम कौन सा शब्द है?2. निश्चयवाचक सर्वनाम वे सर्वनाम, जो किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध कराते हैं, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे-यह, वह, ये।
|