लैट्रिन नहीं होने पर क्या खाना चाहिए? - laitrin nahin hone par kya khaana chaahie?

कब्ज से जूझ रहे हैं तो आज से खाना शुरू करें ये चीजें, रामबाण है इलाज

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 25 Jul 2021 11:37 AM IST

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक खराब जीवनशैली और भोजन संबंधी समस्याओं के कारण लोगों में कब्ज की दिक्कत काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। कब्ज की समस्या में पेट अक्सर फूला रहता है और लोगों के लिए शौच करना कठिन हो जाता है। कब्ज के कारण कई लोगों को पेट में तेज दर्द और मल के साथ खून आने की भी दिक्कत हो सकती है। यदि आपको तीन हफ्तों से ज्यादा समय से कब्ज की दिक्कत है तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
आहार और पोषण विशेषज्ञ कहते हैं, जो लोग बाहर का या फिर तेल-मसालों से युक्त खाना ज्यादा खाते हैं उन लोगों को कब्ज की दिक्कत होने की खतरा ज्यादा हो सकता है। इसलिए सभी लोगों को आहार में उन चीजों की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए जो पेट के लिए फायदेमंद हों और कब्ज की समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हों।
आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं जिनका सेवन कब्ज की परेशानियों को दूर करने में काफी सहायक हो सकता है।

कब्ज में फायदेमंद है दही
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को अक्सर कब्ज की दिक्कत रहती हो उन्हें दही का सेवन ज्यादा करना चाहिए। दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो आंत को स्वास्थ रखने के साथ मल को नरम करने में मदद कर सकते हैं। साल 2014 में किए गए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि दो सप्ताह तक हर सुबह 180 मिलीलीटर की मात्रा में दही का सेवन करने वाले लोगों में पुरानी कब्ज ठीक होने के साथ आंतों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

दाल का सेवन करें रोजाना
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बीन्स, दाल, छोले और मटर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। फाइबर, ऐसा पोषक तत्व है जो पाचन को सही करने के साथ कब्ज को कम करता है। साल 2017 में किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि 100 ग्राम की मात्रा में पकी हुई दाल से दैनिक फाइबर की आवश्यकताओं की 26 फीसदी पूर्ति की जा सकती है। दाल की इतनी मात्रा में ही  पोटेशियम, फोलेट, जिंक और विटामिन बी-6 जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो कब्ज को कम करने के साथ शरीर के लिए कई अन्य प्रकार से भी फायदेमंद हो सकते हैं।

कब्ज दूर करने के लिए खाएं ब्रोकली
ब्रोकली में 'सल्फोराफेन' नामक एक यौगिक मौजूद होता है जो आंत को स्वस्थ बनाए रखने के साथ पाचन को आसान करता है। इसके अलावा यह आंत में कई ऐसे सूक्ष्मजीवों को बढ़ने से रोकने में सहायक है जो पाचन को कठिन बना देते हैं। साल 2017 के किए गए एक अध्ययन में कुछ लोगों को 4 सप्ताह तक प्रतिदिन 20 ग्राम कच्ची ब्रोकली स्प्राउट्स या 20 ग्राम अल्फाल्फा स्प्राउट्स खाने को दिया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों ने ब्रोकली स्प्राउट्स खाए उनमें कब्ज के लक्षण काफी कम देखे गए।

ऑलिव ऑयल का करें प्रयोग
जैतून और अलसी के तेल में लैक्सेटिव गुण मौजूद होते हैं जो आंत के कार्यों को आसान बनाने के साथ कब्ज से राहत दिलाने में काफी सहायक हो सकते हैं। इन तेलों में ऐसे यौगिक भी होते हैं जो पाचन में सुधार के लिए बेहद आवश्यक माने जाते हैं। इसके आलवा जैतून और अलसी के तेल में  एंटीऑक्सिडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लामेटरी गुण भी मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद माने जाते हैं। साल 2015 के एक अध्ययन में पाया गया कि जैतून और अलसी के तेल हेमोडायलिसिस से गुजर रहे लोगों में कब्ज की दिक्कत को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

-------------
स्रोत और संदर्भ: 
Which foods are good for constipation

अस्वीकरण नोट: यह लेख तमाम मेडिकल जर्नल्स से एकत्रित की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।  लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।

लैट्रिन नहीं होने पर क्या खाना चाहिए? - laitrin nahin hone par kya khaana chaahie?

AUTHENTIC, READABLE, TRUSTED, HOLISTIC INFORMATION IN AYURVEDA AND YOGA

AUTHENTIC, READABLE, TRUSTED, HOLISTIC INFORMATION IN AYURVEDA AND YOGA

कब्ज पेट से जुड़े कई रोगों की मूल जड़ है। आज के समय में अधिकांश लोग सुबह ठीक से पेट साफ़ ना होने और शौच करते समय कठिनाई होने से परेशान रहते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अनियमित जीवनशैली और खराब खानपान ही की कब्ज होने की मुख्य वजह है। अगर आप अपने खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान रखें तो काफी तक कब्ज़ की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इस लेख में हम बता रहे हैं कि कब्ज के मरीजों को अपनी डाइट कैसी रखनी चाहिए और जीवनशैली में क्या बदलाव लाने चाहिए।

लैट्रिन नहीं होने पर क्या खाना चाहिए? - laitrin nahin hone par kya khaana chaahie?

Contents

  • 1 कब्ज होने पर क्या खाएं 
  • 2 कब्ज होने पर क्या ना खाएं
  • 3 कब्ज के इलाज के दौरान अपनाएं ये डाइट प्लान
  • 4 कब्ज होने पर अपनाएं ये जीवनशैली 
  • 5 कब्ज़ में ध्यान रखने वाली बातें
  • 6 योग और आसन से करें कब्ज का इलाज

कब्ज होने पर क्या खाएं 

कब्ज के मरीजों को अपने दैनिक आहार में इन चीजों को शामिल करना चाहिए।

  • अनाज: पुराना शाली चावल, गेहू
  • दालें: अरहर, मूंग दाल
  • फल एवं सब्जियां: हरी सब्जियां, पपीता, लौकी, तरोई, परवल, करेला, कददू, गाजर, मूली, खीरा, गोभी, हरे पत्तेदार सब्जियाँ

और पढ़ें: कब्ज में टिंडा के फायदे

अन्य उपाय : 

  • अत्याधिक पानी पिएं।
  • रेशेदार (फाइबर युक्त) फल खाएं।
  • खाने के साथ एक चम्मच घी का सेवन करें।
  • रात में सोते समय त्रिफला, हरीतकी, अभ्यारिष्ट चूर्ण लें।

और पढ़ें : कब्ज के लक्षण और घरेलू इलाज  

कब्ज होने पर क्या ना खाएं

अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो इन चीजों के सेवन से परहेज करें।

  • अनाज :  मैदा, नया चावल
  • दालें : मटर, काला चना
  • फल एवं सब्जियां: केला, आलू, कंदमूल
  • अन्य : आइसक्रीम, डिब्बा बंद खाद्य भोजन, तैलीय व मासलेदार भोजन, अचार, तेल, घी, ज्यादा नमक, कोल्ड ड्रिंक्स, बेकरी उत्पाद, जंक फ़ूड

और पढ़ें – कब्ज में मंडुआ के फायदे

कब्ज के इलाज के दौरान अपनाएं ये डाइट प्लान

प्रातः सुबह उठकर बिना ब्रश किये ही खाली पेट 1-2 गिलास गुनगुना पानी पिएं और नाश्ते से पहले पतंजलि आवंला व एलोवेरा स्वरस पियें।

डाइट चार्ट 

समय

संतुलित आहार योजना

नाश्ता (8 :30 AM )

1 कप कम दूध पतंजलि वाली दिव्य पेय + पतंजलि आरोग्य दलिया / पोहा / उपमा (सूजी) / हरी सब्जी + 2-3 रोटी (पतंजलि मिश्रित अनाज आटा ) + 1 कप हरी सब्जियां (उबली हुई ) फलो का सलाद (केला, सेब, पपीता)

दिन का भोजन  (12:30-01:30 PM

1-2 पतली रोटियां (पतंजलि  मिश्रित अनाज आटा ) + 1 कटोरी चावल (मण्ड रहित) + 1 कटोरी हरी सब्ज (उबली हुई ) + 1 कटोरी दाल मूंग (पतली ) + मटठा / छाछ

शाम का जलपान (3:30 pm)

1 कप कम दूध पतंजलि वाली दिव्य पेय /सब्जियों का सूप

रात्रि का भोजन (7: 00 – 8:00 Pm)

2-3 पतली रोटियां (पतंजलि  मिश्रित अनाज आटा ) + 1 कटोरी हरी सब्जियां (उबली हुई ) + 1 कटोरी दाल (पतली) + 1 कप चावल (मांड रहित )

रात्रि से पूर्व ( 30 मिनट सोने से पहले ) 10:00 PM

1 गिलास दूध + 7-8 मुनक्का / 5-10 ml एरण्ड तेल

लैट्रिन नहीं होने पर क्या खाना चाहिए? - laitrin nahin hone par kya khaana chaahie?

और पढ़ें : बवासीर के मरीजों के लिए डाइट प्लान 

कब्ज होने पर अपनाएं ये जीवनशैली 

आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार कब्ज से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खों के साथ-साथ जीवनशैली में बदलाव लाना भी ज़रूरी है जीवनशैली से जुड़े कुछ प्रमुख बदलाव नीचे बताएं गए हैं :

  • रोजाना व्यायाम करें और कुछ देर टहलें।
  • समय पर भोजन करें, तथा पहले किए हुए भोजन के पचने पर ही दूसरी बार भोजन करें।
  • रात में देर तक जागने से बचें।
  • तनावमुक्त जीवन जीने की कोशिश करें।
  • रोजाना सुबह योगासन करें।

और पढ़े – कब्ज में अमरूद के फायदे

कब्ज़ में ध्यान रखने वाली बातें

कब्ज के मरीजों को ऊपर बताई गई बातों के अलावा इन बातों का भी ध्यान रखना चाहिए

  • ध्यान एवं योग का अभ्यास प्रतिदिन करें।
  • ताजा एवं हल्का गर्म भोजन करें।
  • भोजन धीरे धीरे शांत स्थान मे शांतिपूर्वक, सकारात्मक एवं ख़ुशी मन से करें।
  • तीन से चार बार भोजन ज़रूर करे।
  • किसी भी समय का भोजन नहीं त्यागे एवं अत्यधिक भोजन से परहेज करें
  • हफ्ते मे एक बार उपवास करें।
  • अमाशय का एक तिहाई या एक चौथाई भाग खाली छोड़े अर्थात भूख से थोड़ा कम भोजन करें।
  • भोजन को अच्छी प्रकार से चबाकर एवं धीरे-धीरे खाएं।
  • भोजन करने के बाद 3-5 मिनट टहलें।
  • सूर्यादय से पहलें उठें [5:30 – 6:30 am]
  • प्रतिदिन दो बार ब्रश करें।
  • प्रतिदिन जीभ साफ़ करें।  
  • भोजन लेने के बाद थोड़ा टहले एवं रात्रि मे सही समय पर नींद लें [9- 10 PM]

और पढ़े – कब्ज में रामदाना के फायदे

योग और आसन से करें कब्ज का इलाज

कब्ज से राहत पाने के लिए नियमित रूप से नीचे बताए गए योगासन करें।

  • योग प्राणायाम एवं ध्यान: भस्त्रिका, कपालभांति, बाह्यप्राणायाम, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उदगीथ, उज्जायी, प्रनव जप
  • आसन: पश्चिमोत्तानासन, गोमुखासन, सर्वांगासन,कन्धरासन, पवनमुक्तासन

और पढ़ें – कब्ज में चिचिंडा के फायदे

और पढ़ें – बच्चों के कब्ज का घरेलू उपचार मुनक्का से

अगर लैट्रिन ना उतरे तो क्या करना चाहिए?

नींबू पानी नींबू हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। ... .
दूध और दही कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए पेट में अच्छे बैक्टीरिया का भी होना जरूरी है। ... .
आयुर्वेदिक दवा सोने से पहले दो या तीन त्रिफला टैबलेट गर्म पानी के साथ लें। ... .
खाने में फाइबर.

5 मिनट में पेट साफ कैसे करें?

Highlights.
अंजीर का करें सेवन अंजीर कब्ज की समस्या को दूर करने में कारगर है। ... .
सेब का सिरका सेब का सिरका सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ... .
सौंफ और जीरा पाउडर सौंफ और जीरा पाउडर सेवन करने के कई फायदे हैं। ... .
मुलेठी का करें सेवन मुलेठी पाचन शक्ति को ठीक करने के लिए एक प्रभावी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। ... .
पानी ... .
अजवाइन.

तुरंत पेट साफ करने के लिए क्या खाएं?

​मुलेठी का सेवन करें - इसका सेवन करने के लिए आप आधा चम्मच मुलेठी पाउडर को आधा चम्मच गुड़ में मिला लें और एक कप गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। मुलेठी को आंतों और पेट से मल साफ करने के लिए जाना जाता है और इसलिए कब्ज ठीक करने के लिए घरेलू उपचार के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

लैट्रिन नहीं आने का क्या कारण है?

कम रेशायुक्त भोजन का सेवन करना ; भोजन में फायबर (Fibers) का अभाव। अल्पभोजन ग्रहण करना। कम चलना या काम करना ; किसी तरह की शारीरिक मेहनत न करना; आलस्य करना; शारीरिक काम के बजाय दिमागी काम ज्यादा करना।