सिंह राशि का शुभ रंग 2022 - sinh raashi ka shubh rang 2022

नया साल, नई उमंग, नए सपने, नए रंग.... आइए जानते हैं साल 2022 आपके जीवन में कितनी खुशियां और उत्साह लेकर आ रहा है। क्या कह रहे हैं नए साल के सितारे..... सेहत, करियर, रोमांस, परिवार, शिक्षा, धन, घर, वाहन, संतान, कारोबार, नौकरी, प्रमोशन, दांपत्य जीवन हो या शादी... जानिए क्या कहती है सिंह राशि...

साल 2022 सिंह राशि के जातकों के लिए मिलेजुले परिणाम ला रहा है। यह साल आर्थिक जीवन में अनुकूलता ला रहा है। 26 फरवरी से, मंगल आपकी राशि से भाग्य भाव में उपस्थित होंगे। इस दौरान संतान की सेहत में सकारात्मक बदलाव आएंगे। मंगल की ये स्थिति कार्यक्षेत्र में भी उत्तम फल देगी और वेतन वृद्धि के भी शुभ संयोग हैं।

साल 2022 के फरवरी और अप्रैल के महीने में थोड़ा सावधानी रखें। कई अप्रत्याशित घटनाओं से दो-चार होना पड़ेगा। 12 अप्रैल को राहु मेष राशि में गोचर करेंगे इससे सिंह राशि के जातकों की सेहत में गिरावट आएगी। अप्रैल से अगस्त के बीच गुरु का मीन राशि में प्रवेश होने से जीवन में भाग्य का साथ मिलेगा। छात्रों को अपार सफलता मिल सकेगी।

अप्रैल के बाद, राहु की उपस्थिति कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से अपने संबंध बेहतर करने में मदद करेगी। भविष्य में उनका सहयोग प्राप्त करते हुए पद-प्रतिष्ठा और वेतन में बढ़ोतरी कर सकेंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो साल के शुरुआती समय में आपके जीवनसाथी को कुछ स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। अप्रैल माह के बाद, गुरु की कृपा से रिश्ते में नयापन पुनः लौट सकेगा।

जून और अगस्त माह में विशेष सावधानी रखें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बैठाने के लिए कोशिश करनी होगी।10 अगस्त से अक्टूबर के बीच मंगल का वृषभ राशि में गोचर रिश्ते में मधुरता लेकर आएगा।

साल 2022 में सिंह राशि के जातकों को लव लाइफ में कई बड़े बदलाव देखने पड़ सकते हैं। मंगल आपके क्रोध में वृद्धि का कारण बनेगा। अप्रैल से लेकर मई के बीच, कई ग्रहों का फेरबदल होगा। रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप गलतफहमियों को जन्म दे सकता है।


सिंह राशि के लिए शुभ रंग कौन सा है?

सिंह राशि वालों के लिए सुनहरी, लाल और सूर्य के सारे रंग भाग्यशाली रंग होते हैं। इन रंगों के वस्त्र पहनने से मानसिक शांति रहती है। जेब में हमेशा लाल या सुनहरी रंग का रुमाल रखने से लाभ होता है।

सिंह राशि वालों को क्या पहनना चाहिए?

कुंडली में कमजोर हो सूर्य सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है. ऐसे में अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, तो उसे माणिक्य रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है.

2022 में सिंह राशि के अच्छे दिन कब आएंगे?

सिंह राशिफल 2022 के अनुसार आर्थिक जीवन लंबे समय से चली आ रही आर्थिक तंगी में अच्छा सुधार आएगा। कुछ विशेष माध्यमों से गुप्त धन की प्राप्ति होगी। लेकिन आपको अपने बजट के अनुसार धन खर्च करने की सलाह दी जाती है। जून से अक्टूबर माह के बीच आर्थिक जीवन के लिए कई सुंदर योग बनेंगे।

सिंह राशि वालों के भाग्य में क्या लिखा है?

सिंह राशि में सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. ये एक शुभ संयोग बनेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह अपनी ही राशि में आता है तो ये राजयोग बन जाता है. सिंह राशि में पंचांग के अनुसार 17 अगस्त 2022 को सूर्य का गोचर होने जा रहा है.