2022 में सिंह राशि का क्या होगा? - 2022 mein sinh raashi ka kya hoga?

नया साल, नई उमंग, नए सपने, नए रंग.... आइए जानते हैं साल 2022 आपके जीवन में कितनी खुशियां और उत्साह लेकर आ रहा है। क्या कह रहे हैं नए साल के सितारे..... सेहत, करियर, रोमांस, परिवार, शिक्षा, धन, घर, वाहन, संतान, कारोबार, नौकरी, प्रमोशन, दांपत्य जीवन हो या शादी... जानिए क्या कहती है सिंह राशि...

साल 2022 सिंह राशि के जातकों के लिए मिलेजुले परिणाम ला रहा है। यह साल आर्थिक जीवन में अनुकूलता ला रहा है। 26 फरवरी से, मंगल आपकी राशि से भाग्य भाव में उपस्थित होंगे। इस दौरान संतान की सेहत में सकारात्मक बदलाव आएंगे। मंगल की ये स्थिति कार्यक्षेत्र में भी उत्तम फल देगी और वेतन वृद्धि के भी शुभ संयोग हैं।

साल 2022 के फरवरी और अप्रैल के महीने में थोड़ा सावधानी रखें। कई अप्रत्याशित घटनाओं से दो-चार होना पड़ेगा। 12 अप्रैल को राहु मेष राशि में गोचर करेंगे इससे सिंह राशि के जातकों की सेहत में गिरावट आएगी। अप्रैल से अगस्त के बीच गुरु का मीन राशि में प्रवेश होने से जीवन में भाग्य का साथ मिलेगा। छात्रों को अपार सफलता मिल सकेगी।

अप्रैल के बाद, राहु की उपस्थिति कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से अपने संबंध बेहतर करने में मदद करेगी। भविष्य में उनका सहयोग प्राप्त करते हुए पद-प्रतिष्ठा और वेतन में बढ़ोतरी कर सकेंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो साल के शुरुआती समय में आपके जीवनसाथी को कुछ स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। अप्रैल माह के बाद, गुरु की कृपा से रिश्ते में नयापन पुनः लौट सकेगा।

जून और अगस्त माह में विशेष सावधानी रखें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बैठाने के लिए कोशिश करनी होगी।10 अगस्त से अक्टूबर के बीच मंगल का वृषभ राशि में गोचर रिश्ते में मधुरता लेकर आएगा।

साल 2022 में सिंह राशि के जातकों को लव लाइफ में कई बड़े बदलाव देखने पड़ सकते हैं। मंगल आपके क्रोध में वृद्धि का कारण बनेगा। अप्रैल से लेकर मई के बीच, कई ग्रहों का फेरबदल होगा। रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप गलतफहमियों को जन्म दे सकता है।


2022 में सिंह राशि के अच्छे दिन कब आएंगे?

सिंह राशिफल 2022 के अनुसार आर्थिक जीवन लंबे समय से चली आ रही आर्थिक तंगी में अच्छा सुधार आएगा। कुछ विशेष माध्यमों से गुप्त धन की प्राप्ति होगी। लेकिन आपको अपने बजट के अनुसार धन खर्च करने की सलाह दी जाती है। जून से अक्टूबर माह के बीच आर्थिक जीवन के लिए कई सुंदर योग बनेंगे।

क्या 2022 सिंह राशि वालों के लिए अच्छा साल होगा?

वार्षिक राशिफल 2022 नोट करता है कि सिंह 2022 में अधिकांश ग्रहों के अनुकूल प्रभावों का आनंद लेंगे । हालाँकि कुछ अड़चनें आएंगी, लेकिन जातक के जीवन में आगे बढ़ने का उत्साह सिंह को बाधाओं को दूर करने में मदद करेगा। हालाँकि, आपका खर्च बढ़ सकता है; इसलिए सुनिश्चित करें कि आप 2022 में इस पर ध्यान दें।

सिंह राशि वालों की किस्मत में क्या है?

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना गया है. सूर्य जब सिंह राशि यानि अपनी ही राशि में आते हैं तो बहुत ही शुभ फल प्रदान करते हैं. सिंह राशि में सूर्य का आना धन लाभ भी कराता है, इसके साथ लोकप्रियता में वृद्धि करता है. यदि आप पिता है तो आपके सम्मान में भी वृद्धि कराएगा.

सिंह राशि में कौन सा ग्रह खराब चल रहा है?

इसके कारक ग्रह सूर्य और मंगल माने गए हैं। सिंह लग्न की बाधक राशि कुंभ तथा बाधक ग्रह शनि है।