सागर में कौन से अलंकार का प्रयोग किया गया? - saagar mein kaun se alankaar ka prayog kiya gaya?

प्रश्न चिन्हों में उठी हैं भाग्य-सागर की हिलोंरे में कौनसा अलंकार है?

प्रश्न चिन्हों में उठी हैं भाग्य-सागर की हिलोंरे में कौनसा अलंकार है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये।

Show

प्रश्न चिन्हों में उठी हैं भाग्य-सागर की हिलोंरे में रूपक अलंकार है। प्रस्तुत काव्य पंक्तियों में यह कहा गया है कि भाग्य रूपी सागर में उठने वाली लहरें जीवन में उठने वाली प्रश्न चिन्हों के समान लग रहीं हैं।

यहाँ भाग्य पर सागर का आरोप किया गया है इसलिए रुपक अलंकार का प्रयोग हुआ है।

इस उदाहरण में जहां जहां पर उपमेय और उपमान आए हैं, वो हमने विद्यार्थियों की सहायता के लिए नीचे लिख दिये हैं:-

उपमेय-उपमान

भाग्य- हिलोरें

दूसरे शब्दों में कहें भाग्य और सागर में अंतर न होने के कारण उपमेय पर उपमान का आरोप सिद्ध हो रहा है।

जहां किन्हीं दो व्यक्ति या वस्तुओं में इतनी समानता हो कि दोनों में अंतर करना मुश्किल हो जाए वहां रूपक अलंकार होता है।

अथवा जहां उपमेय उपमान का रूप धारण कर ले वहां रूपक अलंकार होता है। रूपक अलंकार अर्थालंकार का एक प्रकार है।

प्रश्न चिन्हों में उठी हैं भाग्य-सागर की हिलोंरे में रूपक अलंकार से संबन्धित प्रश्न परीक्षा में कई प्रकार से पूछे जाते हैं। जैसे कि – यहाँ पर कौन सा अलंकार है? दी गई पंक्तियों में कौन सा अलंकार है? दिया गया पद्यान्श कौन से अलंकार का उदाहरण है? पद्यांश की पंक्ति में कौन-कौन सा अलंकार है, आदि।

प्रश्न चिन्हों में उठी हैं भाग्य-सागर की हिलोंरे पंक्तियों में रूपक अलंकार के अलावा और कौन सा अलंकार उपस्थित है?

Important Alankar in Hindi अलंकार के उदाहरण एवं हिन्दी अलंकार पर प्रश्न जो परीक्षा में पूछे जा सकते हैं।

मन-सागर, मनसा लहरि, बूड़े-बहे अनेक में कौनसा अलंकार है?

मन-सागर, मनसा लहरि, बूड़े-बहे अनेक में कौनसा अलंकार है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये।

मन-सागर, मनसा लहरि, बूड़े-बहे अनेक में रूपक अलंकार है। प्रस्तुत पंक्तियों में यह कहा गया है कि सागर रूपी मन पर लहरों के रूप में इच्छाएं उठती है। इसमे अनेक लोग डूब जातें है। मन पर सागर का तथा इच्छाओं पर लहरों का आरोप है इसलिए रुपक अलंकार है।

दूसरे शब्दों में यह कहा जा सकता है कि मन और उसकी इच्छाओं पर सागर तथा उसकी लहरों का आरोप किया गया है इसलिए दोनों में कोई भेद नहीं रह गया है।

इस उदाहरण में जहां जहां पर उपमेय और उपमान आए हैं, वो हमने विद्यार्थियों की सहायता के लिए नीचे लिख दिये हैं:-

उपमेय – उपमान

मन-सागर

इच्छाएं – लहरें

जहां किन्हीं दो व्यक्ति या वस्तुओं में इतनी समानता हो कि दोनों में अंतर करना मुश्किल हो जाए वहां रूपक अलंकार होता है।

अथवा जहां उपमेय उपमान का रूप धारण कर ले वहां रूपक अलंकार होता है। रूपक अलंकार अर्थालंकार का एक प्रकार है।

मन-सागर, मनसा लहरि, बूड़े-बहे अनेक में रूपक अलंकार से संबन्धित प्रश्न परीक्षा में कई प्रकार से पूछे जाते हैं। जैसे कि – यहाँ पर कौन सा अलंकार है? दी गई पंक्तियों में कौन सा अलंकार है? दिया गया पद्यान्श कौन से अलंकार का उदाहरण है? पद्यांश की पंक्ति में कौन-कौन सा अलंकार है, आदि।

मन-सागर, मनसा लहरि, बूड़े-बहे अनेक पंक्तियों में रूपक अलंकार के अलावा और कौन सा अलंकार उपस्थित है?

बुड़े-बहें में अनुपास अलंकार एवं मनसा – मन सा में यमक अलंकार।

Important Alankar in Hindi अलंकार के उदाहरण एवं हिन्दी अलंकार पर प्रश्न जो परीक्षा में पूछे जा सकते हैं।

सागर-सा गंभीर ह्रदय हो, गिरी सा ऊँचा हो जिसका मन। में कौन सा अलंकार है। सही विकल्प चुनें?

  1. संदेह अलंकार
  2. श्लेष अलंकार
  3. उपमा अलंकार
  4. यमक अलंकार

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : उपमा अलंकार

Free

100 Questions 100 Marks 120 Mins

उपर्युक्त विकल्पो में सही उत्तर विकल्प 3 ‘उपमा अलंकार होगा। अन्य विकल्प असंगत है।

सागर में कौन से अलंकार का प्रयोग किया गया? - saagar mein kaun se alankaar ka prayog kiya gaya?
Key Points

उपमा

अलंकार

उपमा शब्द का अर्थ होता है तुलना। जब किसी व्यक्ति या वस्तु की तुलना किसी दूसरे यक्ति या वस्तु से की जाए वहाँ पर उपमा अलंकार होता है।

अर्थात जब किन्ही दो वस्तुओं के गुण, आकृति, स्वभाव आदि में समानता दिखाई जाए या दो भिन्न वस्तुओं कि तुलना कि जाए, तब वहां उपमा अलंकर होता है।

  • हरि पद कोमल कमल। 

ऊपर दिए गए उदाहरण में हरि के पैरों कि तुलना कमल के फूल से की गयी है।

यहाँ पर हरि के चरणों को कमल के फूल के समान कोमल बताया गया है। यहाँ उपमान एवं उपमेय में कोई साधारण धर्म होने की वजह से तुलना की जा रही है अतः यह उदाहरण उपमा अलंकार के अंतर्गत आएगा।

सागर में कौन से अलंकार का प्रयोग किया गया? - saagar mein kaun se alankaar ka prayog kiya gaya?
Additional Information

संदेह अलंकार

रूप-रंग, आदि के साद्रश्य से जहां उपमेय में उपमान का संशय बना रहे या उपमेय के लिए दिए गए उपमानों में संशय रहे, वहाँ सन्देह अलंकार होता है। जब यह दुविधा बनती है , तब संदेह अलंकार होता है अथार्त जहाँ पर किसी व्यक्ति या वस्तु को देखकर संशय बना रहे वहाँ संदेह अलंकार होता है। यह अलंकार उभयालंकार का भी एक अंग है।

जैसे - मद भरे ये नलिन नयन मलीन हैं।

अल्प जल में या विकल लघु मीन हैं।

श्लेष

अलंकार

श्लेष का अर्थ होता है चिपका हुआ या मिला हुआ, जब एक शब्द से हमें विभिन्न अर्थ मिलते हों तो उस समय श्लेष अलंकार होता है। अर्थात जब किसी शब्द का प्रयोग एक बार ही किया जाता है लेकिन उससे अर्थ कई निकलते हैं तो वह श्लेष अलंकार कहलाता है।

सीधी चलते राह जो, रहते सदा निशंक।

जो करते विप्लव, उन्हें, ‘हरि का है आतंक।।

ऊपर दिए गए उदाहरण में जैसा कि आप देख सकते हैं हरि शब्द एक बार प्रयुक्त हुआ है लेकिन उसके दो अर्थ निकलते हैं। पहला अर्थ है बन्दर एवं दूसरा अर्थ है भगवान।

यह दोहा बंदरों के सन्दर्भ में भी हो सकता है एवं भगवान के सन्दर्भ में भी।

यमक अलंकार

जिस काव्य में समान शब्द के अलग-अलग अर्थों में आवृत्ति हो, वहाँ यमक अलंकार होता है। यानी जहाँ एक ही शब्द जितनी बार आए उतने ही अलग-अलग अर्थ दे।

कनक कनक ते सौगुनी मादकता अधिकाय। या खाए बौरात नर या पा बौराय।।

इस पद्य में ‘कनक’ शब्द का प्रयोग दो बार हुआ है। प्रथम कनक का अर्थ ‘सोना’ और दुसरे कनक का अर्थ ‘धतूरा’ है। अतः ‘कनक’ शब्द का दो बार प्रयोग और भिन्नार्थ के कारण उक्त पंक्तियों में यमक अलंकार की छटा दिखती है।

सागर में कौन से अलंकार का प्रयोग किया गया? - saagar mein kaun se alankaar ka prayog kiya gaya?
Important Points

परिभाषा:   अलंकार का शाब्दिक अर्थ होता है- 'आभूषण',

जिस प्रकार स्त्री की शोभा आभूषण से उसी प्रकार काव्य की शोभा अलंकार से होती है अर्थात जो किसी वस्तु को अलंकृत करे वह अलंकार कहलाता है।

  • अलंकार  दो शब्दों से मिलकर बना होता है- अलम + कार
  • यहाँ पर अलम का अर्थ होता है- ' आभूषण।

Latest MP Patwari Updates

Last updated on Sep 21, 2022

The Madhya Pradesh Professional Examination Board (MPPEB) is soon going to release the official notification for the MP Patwari Recruitment 2022. More than 5000+ vacancies are expected to release this year. For the last recruitment cycle, a total number of 9235 were released for the MP Patwari Post. The selection of the candidates depends on their performance in the Written Examination. With a minimum educational qualification of 12th pass, it is a great opportunity for job seekers. Candidates can check the MP Patwari eligibility criteria here.

सागर में कौन सा अलंकार है?

सागर-सा गम्भीर हृदय हो, गिरी-सा ऊँचा हो जिसका मन। '-इस वाक्य में कौन-सा अलंकार है? Solution : वाक्य में उपमा अलंकार है। <br> उपमा शब्द का अर्थ होता है-तुलना| जब किसी व्यक्ति या वस्तु की तुलना किसी दूसरे व्यक्ति या वस्तु से ही जाए वहाँ उपमा अलंकार होता है

भाव सागर में कौन सा अलंकार का प्रयोग किया गया है?

भवसागर में कौन-सा अलंकार है? 'भव रूपी सागर' रूपक अलंकार

मृत्यु सागर में कौन सा अलंकार है *?

Answer: उपमा अलंकार. Explanation: "मृत्युसागर" में उपमा अलंकार प्रयुक्त है।

इस काले संकट सागर में कौन सा अलंकार है?

अतः यहाँ रूपक अलंकार है । 2. कोयल की कोमल कूक को चीख मानकर कवि द्वारा उससे प्रश्न करने से यहाँ मानवीकरण अलंकार है ।