रात में पानी पीकर सोने से क्या होता है? - raat mein paanee peekar sone se kya hota hai?

काम की बात: रात में सोने से पहले पीजिए गर्म पानी, इन स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम हो जाएगा कम

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 04 Jan 2022 07:39 PM IST

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है। वहीं यदि पानी को हल्का गुनगुना करके पिया जाए तो इसके लाभ कई गुना तक बढ़ जाते हैं। पानी शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने के साथ मूत्र को बढ़ाता है जिससे शरीर से अनावश्यक विषाक्तता बाहर निकल जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रात में सोने से पहले यदि आप रोजाना गर्म पानी पीते हैं तो सेहत के लिए यह कई प्रकार से लाभदायक हो सकता है।

अध्ययनों के मुताबिक ठंडे पानी की जगह सभी लोगों को गुनगुना पानी पीने की आदत डालनी चाहिए। रात को सोने से पहले 1 गिलास गर्म पानी पीकर आप कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।

रात में पीजिए गर्म पानी
रात को सोने से पहले गर्म पानी पीने से शरीर हाइड़्रेटेड रहता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह कोशिकाओं को पोषण प्रदान करेगा और शरीर को भीतर से ताज़ा करने के लिए कोशिकाओं से विषाक्त पदार्थों को निकालने में भी सहायक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से पेट के ऐंठन या दर्द को कम करने में भी मदद मिले सकती है।

मूड सुधारने के लिए फायदेमंद
रात में सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से आपकी मूड सही रहता है। साल 2014 में किए गए एक अध्ययन के अनुसार पानी की कमी आपके मूड को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है, ऐसे में अधिक पानी पीकर आप इस तरह की समस्याओं को आसानी से कम कर सकते हैं। अध्ययन में पाया गया कि जो लोग आम तौर पर अधिक मात्रा में पानी पीते हैं उनका मूड शांत और सकारात्मक बना रहता है।

मेटाबॉलिज्म में होता है सुधार
अध्ययनों में पाया गया है कि गर्म पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है और स्वस्थ तरीके से वजन कम करने में मदद मिलती है। मूल रूप से, गर्म पानी आपके आहार में वसा के अणुओं को तेजी से तोड़ने में मदद करता है, जिससे वजन कम होता है। ऐसे में रात में खाना खाने के बाद एक गिलास गर्म पानी पीकर आप इस तरह के स्वास्थ्य लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। 

पाचन के लिए है बेहतर
भोजन के बाद गर्म पानी पीने से पाचन बेहतर बना रहता है। पाचन के साथ गर्म पानी पीना रक्त प्रवाह बढ़ने, मांसपेशियों को आराम देने और शरीर की विषाक्तता को कम करने में भी सहायक माना जाता है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि रात के समय गर्म पानी पीने वाले लोगों को एसिडिटी की समस्या भी कम होती है।

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अक्सर आपने सुना होगा कि सुबह खाली पेट गुनगुने पानी (Lukewarm Water) का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी का सेवन करने से वजन कम होता है, इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही कई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती है। लेकिन क्या आप जानत हैं सिर्फ सुबह खाली पेट ही नहीं बल्कि रात को सोने से पहले भी गुनगुने पानी का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। जी हां अगर आप रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी का सेवन करते हैं, तो इससे कई बीमारियां दूर होती है। साथ ही शरीर स्वस्थ भी रहता है। तो आइए जानते हैं रात में सोने से पहले गुनगुना पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीने के 5 फायदे-Benefits Of Drinking Lukewarm Water Before Sleeping At Night In Hindi

अनिद्रा की शिकायत होती है दूर

अनिद्रा (insomnia) की शिकायत होने पर रात को सोने से पहले गुनगुने पानी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप सोने से पहले गुनगुने पानी का सेवन करते हैं, तो इससे तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है। जिससे अनिद्रा की शिकायत दूर होती है।

मोटापा होता है कंट्रोल

बढ़ता मोटापा (Obesity) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। मोटापा को कंट्रोल करने के लिए अगर आप रात को सोने से पहले गुनगुने पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि रात में गुनगुना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जिससे मोटापा कंट्रोल होता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

अगर आप रात को सोने से पहले गुनगुने पानी का सेवन करते हैं, तो इससे खाना आसानी से पच जाता है और पाचन तंत्र (Digestion) भी मजबूत होता है। साथ ही रात में गुनगुने पानी का सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

टॉक्सिन्स निकलते हैं बाहर

शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स (Toxins) की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं, लेकिन अगर आप रोजाना रात में सोने से पहले गुनगुने पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। जिससे आपका शरीर स्वस्थ भी रहता है।

मानसिक स्वास्थ्य रहता है बेहतर

रात में सोने से पहले गुनगुने पानी का सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। क्योंकि अगर आप नियमित रूप से रात में गुनगुने पानी का सेवन करते हैं, तो इससे तनाव (Stress) तो कम होता ही है, साथ ही साथ अवसाद यानी डिप्रेशन (Depression) की समस्या में भी राहत मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava

Thank You!

रात में कितना पानी पीकर सोना चाहिए?

अगर सादा पानी ज्यादा पी लेंगे तो रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना पड़ेगा और नींद में खलल पड़ेगा, बेहतर है कि रात में आप एक या 2 ग्लास पानी ही पिएं जो सेहत के लिए फायदेमंद है.

रात को गर्म पानी पीकर सोने से क्या होता है?

रात में गर्म पानी पीने के फायदे पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाने में भी रात को सोने से पहले गर्म पानी का सेवन बेहद उपयोगी है. बता दें कि इसके सेवन से ना केवल पाचन तंत्र में मजबूती आ सकती है बल्कि कब्ज, गैस आदि की समस्या से भी राहत मिल सकती है. रात को सोने से पहले गर्म पानी पीने से अगले दिन पेट एकदम साफ हो जाता है.

सोते हुए पानी पीने से क्या होता है?

अध्ययन के अनुसार पानी बैठकर पीने से पानी सही तरीके से पचकर शरीर के सभी सेल्स तक पहुंचता है। व्यक्ति की बॉडी को जितने पानी की अवश्यकता होती है उतना पानी सोखकर वह बाकी का पानी और टॉक्सिन्स यूरीन के जरिए शरीर से बाहर निकल देता है।

बासी मुंह में पानी पीने से क्या होता है?

एक रिसर्च में पाया गया कि लार में एंटीऑक्सीडेंट और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने वाले गुण होते हैं। इससे शरीर को डिटॉक्सीफिकेशन में मदद मिल सकती है। पूरा पढ़ेंग्लोइंग स्किन के लिए- सुबह उठकर बासी मुंह पानी पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। जिससे मुहांसों की समस्या दूर हो सकती है।