भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में नेहरू जी का क्या योगदान था? - bhaarateey raashtreey aandolan mein neharoo jee ka kya yogadaan tha?

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में नेहरू जी का क्या योगदान था? - bhaarateey raashtreey aandolan mein neharoo jee ka kya yogadaan tha?

Show


जवाहर लाल नेहरू का भारत को योगदान

नेहरू एक महान् राजनेता तथा भारतीय जनता के हृदय सम्राट थे स्वतन्त्रता संग्राम में नेहरू की महत्वपूर्ण भूमिका थी। इसके बाद उन्होनें 18 वर्ष तक देश का नेतृत्व कर राष्ट्रीय विकास को नवीन दिशा प्रदान तो की ही साथ में विश्व समुदाय को शांति का इकाई पढ़ाया। नेहरू के विचारों को ही आधार मानकर आज हमारी सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का संचालन ही रहा। 

नेहरू के योगदान को निम्न शीर्षकों द्वारा प्रस्तुत कर सकते है - 

1 भारतीय इतिहास की वैज्ञानिक व्याख्या:

पं. नेहरू ने अपनी रचनाओं भारत की खोज", "विश्व इतिहास की झलक तथा आत्म कथामें भारतीय इतिहास की वैज्ञानिक व्याख्या करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने भारत में घटने वाली घटनाओं को विश्व की परिस्थितियों के सन्दर्भ में भी देखने का प्रयास किया। इस दृष्टि से उन्होंने भारतीयों को अलग रहने और अपने आपको संकीर्ण क्षेत्र में सीमित रखने की प्रवृत्ति की आलोचना की।

अन्तरराष्ट्रीयता के पोषक के रूप में जवाहर लाल नेहरू

  • ये सभी तत्व भारतीय नीति के मूल आधार हैं। 
  • इन विचारों को अपनाने से विश्व में स्थायी शांति की स्थापना की जा सकती हैं। 
  • ये कारक हमें इस बात के लिए प्रेरित करते हैं कि अन्तरराष्ट्रीय समस्याओं पंचनिर्णय और शांतिपूर्ण साधनों से ही किया जा सकता हैं। साम्राज्यवाद एवं उपनिवेशवाद के नाम पर जो सदियों तक शोषण एवं अन्याय हो रहा था उस पर अंकुश लग सका है। 
  • विश्व के उन देशों को अन्तरराष्ट्रीय रंगमंचों पर पहचान कायम करने का अवसर मिला जो लम्बी गुलामी के बाद द्वितीय महायुद्ध के पश्चात् स्वतंत्र हुए थे। 
  • ये विचार भारत के राष्ट्रीय हितों में अभिवृद्धि करने में सहायक सिद्ध हुए हैं। 
  • पं. नेहरू की गुटनिरपेक्षता की नीति शीतयुद्ध की बर्फ को पिघलाने में कारगर सिद्ध हुई।
  • ये विचार राष्ट्रों में पारस्परिक विश्वास बहाली को बढ़ाते हैं तथा एक दूसरे की सम्प्रभुता का सम्मान करना सिखाते हैं।

2 लोकतंत्र में अटूट आस्था

  • नेहरू की लोकतंत्र में अटूट आस्था थी। स्वयं को भारतीय जनता के ह्यदय सम्राट प्राप्त होने पर भी उन्होंने अपन आपको लोकतांत्रिक मान-मर्यादाओं के उल्लंघन से सदैव बचाए रखा। उनके समस्त व्यवहार में गहरी शालीनता और गरिमा थी। उन्होंने भारत में राजनीतिक स्थायित्व प्रदान किया और भारत में संसदीय लोकतंत्र की नींव मजबूत करने का कार्य किया।

3 लोकतांत्रिक समाजवाद का प्रतिपादन

  • पं. नेहरू की दृष्टि में केवल राजनीतिक स्वतन्त्रता से भारत की उन्नति नहीं हो सकती। अतः इसके साथ आर्थिक समानता को प्रोत्साहन देने के लिए उन्होंने लोकतांत्रिक समाजवाद का प्रतिदान किया। यद्यपि ये विचार नेहरू का मौलिक अधिकार नहीं था परन्तु इसे लोकप्रिय बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कांग्रेस को इस बात के लिए प्रेरित किया कि समाजवादी ढंग के समाज के आधार पर जनता के आर्थिक तथा सामाजिक कल्याण के लिए साहस पूर्वक प्रयत्न करे। इस तरह भारत की राजनीतिक एवं आर्थिक दोनों ही नीति पर इस प्रभाव पड़ा।

जवाहर लाल नेहरू का मानवतावाद   

नेहरू का मानवतावाद

  • नेहरू का मानव स्वभाव की रचनात्मक सम्भावनाओं में विश्वास था और वे वैज्ञानिक मानवतावाद के आदर्श को स्वीकार करते थे। अपनी पुस्तक भारत की खोज में लिखा है कि टैगोर भारत के महानतम् मानवतावादी थे। टैगोर का मानवतावाद इस दार्शनिक विश्वास पर आधारित था कि परमात्मा सम्पूर्ण विश्व में व्याप्त हैं। नेहरू का मानवतावाद का आधार इससे भिन्न है। नेहरू और संवेदना युक्त प्रतिक्रिया होती थीवही उनके मानवतावाद का आधार था

5 अन्तरराष्ट्रवाद

  • नेहरू की अन्तरराष्ट्रवाद में दृढ़ आस्था थी। इसीलिए उन्होंने संकीर्ण राष्ट्रवाद का विरोध किया। उनका मत था कि युद्ध या संघर्ष से मानवता का भला नहीं हो सकता। इसके लिए हमें एक ऐसी भावना को फैलाना होगा कि विश्व को एक परिवार के रूप में माने। उन्होंने शीतयुद्ध के स्थान पर शांति पूर्ण सहअस्तित्व का विचार प्रस्तुत किया। संयुक्त राष्ट्र संघ को सशक्त बनानेनिशस्त्रीकरण को प्रोत्साहन देनेविश्व समस्याओं का समाधान पंचशील द्वारा करने तथा महाशक्तियों के बीच सन्तुलन बनने पर बल दिया। इसके लिए उन्होंने गुटनिरपेक्ष आन्दोलन की अवधारणा स्थापित की जिससे विश्व शांति को प्रोत्साहन तो मिला ही साथ में नव स्वतन्त्र देशों को भी अपनी पहचान कायम करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।

6 नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता

  • जवाहरलाल नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता माना जाता है। स्वतन्त्रता के साथ ही भारत को अनेक चुनौतियाँ मिली थी। अतः नेहरू ने इसके समाधान हेतु ठोस कदम उठाए। इनको मुख्य उद्देश्य भारत को हर क्षेत्र में समृद्ध बनाना था। इसके लिए उनके द्वारा पंचवर्षीय योजना शुरू की गईऔद्योगिकरण को प्रोत्साहन देने के लिए बड़े-बड़े कारखानों की स्थापना की गईकृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने हेतु हरित क्रांतिदुध उत्पादन में वृद्धि हेतु श्वेत क्रांति लायी गई। इसके अलावा उनके विदेशी नीति के कार्यान्वयन का भी आधार भारत का समग्र विकास था ताकि विश्व के अधिक से अधिक देश भारत के नव निर्माण में अपनी भूमिका अदा कर सके ।

7 गुट निरपेक्षता

  • नहेरू द्वारा अन्तरराष्ट्रीय संबंधों के क्षेत्र में गुटनिरपेक्षता की नीति का अनुसरण किया। इसका अनुसरण उन परिस्थितियों में किया गया था जब सम्पूर्ण विश्व शीतयुद्ध की चपेट में थाविश्व दो खेमों में स्पष्ट रूप से विभाजित हो गया था। एशियाअफ्रीका तथा लेटिन अमेरिका के देशों के समक्ष ये चुनौती थी कि वे किस गुट में शामिल हो अतः इन नव स्वतन्त्र राष्ट्रों के गरिमा को बनाये रखने के लिए नेहरू ने गुटनिरपेक्षता की अवधारणा का प्रतिपादन किया। इस अवधारणा का प्रभाव व्यापक रूप से देखा गया और आज भी ये आन्दोलन सफलता के साथ अपने नवीन सौपान तय कर रहा हैं।

8 धर्मनिरपेक्षता

  • नेहरू भारत को धर्मनिरपेक्ष राज्य बनाने के पक्ष में थे। उनका मत था कि भारत में अनेक धर्मों के लोग रहते हैं तो इन स्थितियों में एक धर्म को विशेष स्थान देना अन्य धर्मों की उपेक्षा नहीं की जा सकती है। इसीलिए उन्होंने भारतीय संविधान धर्म निरपेक्षता के संबंध में सभी प्रावधान शामिल करवाये ताकि प्रत्येक धर्म के लोग भारत के विकास में अपनी भूमिका अदा कर सकें।

इस प्रकार नेहरू के योगदान का न केवल भारत ऋणी है अपितु विश्व समुदाय भी है। उन्होंने जो विचार प्रस्तुत किये वे निश्चित रूप से व्यापक एवं मानवीय सोच लिए हुए थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन भारत की स्वतन्त्रता एवं विकास के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक है।

Related Topic.... 

समाजवाद सम्बन्धी नेहरू जी के विचार

पंडित नेहरू एक राजनीतिक विचारक सामान्य परिचय

पंडित जवाहरलाल नेहरू के लोकतांत्रिक समाजवाद के सम्बन्धित विचार

नेहरू के राष्ट्रवाद संबंधी विचार

विश्व समुदाय को पंडित जवाहरलाल नेहरू का योगदान 

जवाहर लाल नेहरू का योगदान

बाल दिवस 2021 : बाल दिवस 14 नवंबर  अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस 20 नवंबर

पं० जवाहर लाल नेहरू का जीवन परिचय

आजाद भारत के निर्माण में जवाहरलाल नेहरू का क्या योगदान था?

जवाहर लाल नेहरू का भारत को योगदान नेहरू एक महान् राजनेता तथा भारतीय जनता के हृदय सम्राट थे स्वतन्त्रता संग्राम में नेहरू की महत्वपूर्ण भूमिका थी। इसके बाद उन्होनें 18 वर्ष तक देश का नेतृत्व कर राष्ट्रीय विकास को नवीन दिशा प्रदान तो की ही साथ में विश्व समुदाय को शांति का इकाई पढ़ाया।

नेहरू जी ने देश के लिए क्या किया था?

भारतीयजवाहरलाल नेहरू / राष्ट्रीयताnull

नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता क्यों कहा जाता है विवेचना कीजिए?

जब नेहरू ने भारत को दिए 'नवीन मंदिर' और यही कारण है कि उन्हें 'आधुनिक भारत का निर्माता' कहा जाता है। उन्होंने शिक्षा से लेकर उद्योग जगत को बेहतर बनाने के लिए कई काम किए। उन्होंने आईआईटी, आईआईएम और विश्वविद्यालयों की स्थापना की। साथ ही उद्योग धंधों की भी शुरूआत की।

नेहरू जी भारत के क्या थे?

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। इनके माता जी का नाम स्वरूपरानी नेहरु और पिताजी का नाम मोतीलाल नेहरु था। पंडित मोतीलाल पेशे से बैरिस्टर थे। वहीं, पंडित नेहरू की धर्मपत्नी का नाम कमला नेहरु था।