ग्लोबल वार्मिंग क्या है ग्लोबल वार्मिंग का मानव जीवन पर प्रभाव का वर्णन कीजिए? - global vaarming kya hai global vaarming ka maanav jeevan par prabhaav ka varnan keejie?

ग्लोबल वार्मिंग क्या है ग्लोबल वार्मिंग का मानव जीवन पर प्रभाव का वर्णन कीजिए? - global vaarming kya hai global vaarming ka maanav jeevan par prabhaav ka varnan keejie?

ग्लोबल वार्मिंग क्या है ? ( What is Global Warming in hindi ) : ग्लोबल वार्मिंग को भूमंडलीय तापमान में वृद्धि या भूमि की सतह के औसत तापमान में वृद्धि के रूप में जाना जाता है। ग्लोबल वार्मिंग का तात्पर्य पृथ्वी में बढ़ते तापमान के कारण मौसम में होने वाले अनिश्चित परिवर्तन से है जिसका कुप्रभाव मनुष्य और अन्य जीवों के साथ-साथ पर्यावरण पर भी पड़ता है। ग्लोबल वार्मिंग के कई कारण होते हैं जो निम्नलिखित हैं –

  • ग्लोबल वार्मिंग के कारण (Causes of Global Warming in hindi) –
    • ग्रीन हाउस प्रभाव
    • वनों का अंधाधुंध कटाई
    • विभिन्न प्रकार के प्रदूषण
    • आवश्यकता से अधिक आधुनिकीकरण
    • जनसंख्या विस्फोट
  • ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव (Effects of global warming) –

ग्लोबल वार्मिंग के कारण (Causes of Global Warming in hindi) –

ग्रीन हाउस प्रभाव

ग्रीन हाउस प्रभाव (Green House Effect) को हरित प्रभाव भी कहा जाता है जो एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। ग्रीन हाउस प्रभाव पृथ्वी की सतह को गर्मी प्रदान करता है जो पृथ्वी में रहने वाले प्राणियों के लिए जीवन को संभव बनाता है। ग्रीन हाउस में शामिल गैसें जैसे – कार्बन डाई ऑक्साइड, मिथेन एवं जल वाष्प की मात्रा जब आवश्यकता से अधिक बढ़ने लगती है तो यह पृथ्वी में तापमान को आवश्यकता से अधिक बड़ा देता है जिससे मौसम और पृथ्वी में रहने वाले सभी प्राणियों को हानि होती है अतः ग्रीन हाउस प्रभाव ग्लोबल वार्मिंग का प्रमुख कारण है।

वनों का अंधाधुंध कटाई

वर्तमान में वनों की अंधाधुन कटाई ग्लोबल वार्मिंग का प्रमुख कारण बनी हुई है क्योंकि वनों के कटाव से वातावरण में ऑक्सीजन की कमी होती है और हानिकारक गैसों जैसे – कार्बन डाईऑक्साइड, मिथेन आदि की मात्रा बढ़ जाती है, इन गैसों के प्रभाव के कारण भूमंडलीय तापमान में वृद्धि होती है। इसके अलावा वनों की कटाई से मौसम में परिवर्तन आते है जिससे समय पर वर्षा न होने के कारण भी तापमान में वृद्धि से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या उत्पन्न होती है।

विभिन्न प्रकार के प्रदूषण

विभिन्न प्रकार के प्रदूषण जैसे – वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, विकिरण प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण आदि प्रदूषणों के कारण पृथ्वी के तापमान में वृद्धि होती है। इन प्रदूषणों के कुप्रभाव से पर्यावरण या वायुमंडल में असंतुलन उत्पन्न होता है जिसके कारण मौसम संबंधी कई समस्याएं जैसे – अत्यधिक गर्मी, बेमौसमी वर्षा आदि समस्याएं उत्पन्न होती है अतः प्रदूषण भी ग्लोबल वार्मिंग का प्रमुख कारण है।

आवश्यकता से अधिक आधुनिकीकरण

आधुनिकीकरण से तात्पर्य परंपरागत समाजों में होने वाले परिवर्तनों से है जिसमें मशीनीकरण, तकनीकीकरण, बड़े-बड़े कारखानों का निर्माण आदि को सम्मिलित किया जाता है। आधुनिकीकरण के कारण विभिन्न प्रकार के उपकरणों का निर्माण किया जा रहा है जिनसे उत्सर्जित कई घातक गैसें वायुमंडल को प्रदूषित करने के साथ-साथ उसे असंतुलित कर देती है। इसी प्रकार इन गैसों के प्रभाव से वायुमंडल के तापमान में भी वृद्धि होती है और इस तापमान में वृद्धि को ही ग्लोबल वार्मिंग कहा जाता है।

जनसंख्या विस्फोट

जनसंख्या विस्फोट जिसे जनसंख्या वृद्धि कहा जाता है ने वर्तमान में कई समस्याओं को जन्म दिया है। जनसंख्या वृद्धि ने विभिन्न मानवीय आवश्यकताओं को जन्म दिया है जिसके कारण मनुष्य ने प्रकृति का दोहन करना आरम्भ दिया। प्रकृति के विभिन्न संसाधनों के दोहन ने न केवल प्रकृति को बल्कि पृथ्वी में रहने वाले सभी जीवों के लिए विभिन्न समस्याएं उत्पन्न की है और इन समस्याओं में एक समस्या है ग्लोबल वार्मिंग जो इन सभी क्रियाओं का दुष्परिणाम है।

ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव (Effects of global warming) –

  1. ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव से कई जीवों और पशुओं की प्रजाति विलुप्त हो गई है इसके अलावा इसके प्रभाव से जीवों की कुछ ऐसी प्रजातियां है जो ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव से विलुप्त होने वाली हैं।
  2. ग्लोबल वार्मिंग के कारण जल स्तर में आवश्यकता से अधिक वृद्धि होने के कारण बाढ़ व सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाएं होने की संभावनाएं होती है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण तापमान अधिक हो जाता है जिसके कारण बड़े-बड़े ग्लेशियर पिघलने लगते है और इन्हीं कारणों से जल स्तर बढ़ जाता है।
  3. ग्लोबल वार्मिंग का हर उम्र के व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है जिससे वे किसी न किसी रोग से ग्रस्त होते जा रहे है और शुद्ध वायु के अभाव में व्यक्ति खुले आसमान के नीचे भी घुटन का जीवन व्यतीत कर रहा है।
  4. ग्लोबल वार्मिंग पृथ्वी की सतह में तापमान में वृद्धि का परिणाम है अतः अत्यधिक तापमान होने के कारण गर्मी अधिक लगती है जिससे त्वचा व अन्य शारीरिक एवं मानसिक रोग उत्पन्न होते है। तापमान में वृद्धि के कारण रेगिस्तान का विस्तार होता है जिससे वहां रहने वाले प्राणियों की मृत्यु भी हो जाती है।

पढ़ें इंटरनेट क्या है, इंटरनेट की खोज, इंटरनेट के लाभ एवं हानियां।

इन्हें भी जरूर पढ़ें -

  • डिजिटल इंडिया कार्यक्रम क्या है? डिजिटल गवर्नेंस में इसके महत्व का वर्णन कीजिए?
  • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
  • भूमंडलीय तापन क्या है ? भूमंडलीय तापन के कारण एवं परिणाम
  • कांग्रेस व्यवस्था के टूटने के कारण
  • भारत में प्राकृतिक गैस संसाधन
  • प्रायद्वीपीय भारत के पठार

ग्लोबल वार्मिंग का मानव जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है?

इसने सिरदर्द, लू लगने से बेहोश होना, चक्कर आना और यहां तक ​​कि शरीर के प्रमुख अंगों को नुकसान पहुँचाने वाली जैसी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दिया है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण ग्लेशियरों की बर्फ पिघल रही है तथा महासागरों के पानी भी गरम हो रहा है जिससे समुद्र के पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

ग्लोबल वार्मिंग क्या है इसके प्रभाव का वर्णन करें?

भूमण्डलीय ऊष्मीकरण का अर्थ पृथ्वी के वायुमण्डल और महासागर के औसत तापमान में 20वीं शताब्‍दी से हो रही वृद्धि और उसकी अनुमानित निरन्तरता है। पृथ्‍वी के वायुमण्डल के औसत तापमान में 2005 तक 100 वर्षों के दौरान 0.74 ± 0.18 °C (1.33 ± 0.32 °F) की वृद्धि हुई है।