ऐसा कौन सा जानवर है जो हर साल ज्यादा इंसानों को मारता है? - aisa kaun sa jaanavar hai jo har saal jyaada insaanon ko maarata hai?

न शेर-न सांप, इस जन्तु का सबसे ज्यादा शिकार बना इंसान

ऐसा कौन सा जानवर है जो हर साल ज्यादा इंसानों को मारता है? - aisa kaun sa jaanavar hai jo har saal jyaada insaanon ko maarata hai?

  • 1/14

धरती पर इंसानी कहर के कारण जीव-जन्तुओं की लाखों प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं और कई विलुप्ति की कगार पर हैं, लेकिन इसके उलट कई बार जीव-जन्तु भी इंसानों के लिए काल बन जाते हैं. रोचक यह है कि इंसानों के लिए बड़े जीव-जन्तुओं से ज्यादा जानलेवा और खतरनाक छोटे तथा कमजोर दिखने वाले जीव-जन्तु होते हैं जो हर साल बड़ी संख्या में इंसानों की जान ले लेते हैं. (Photo-TWITTER)

ऐसा कौन सा जानवर है जो हर साल ज्यादा इंसानों को मारता है? - aisa kaun sa jaanavar hai jo har saal jyaada insaanon ko maarata hai?

  • 2/14

इंसान भले ही शेर, चीता, हाथी, जंगली भैंस और भालू जैसे बड़े जानवरों से डरता हो तथा उनसे दूर रहने में अपनी भलाई समझता हो, लेकिन ये उतने नुकसानदेह नहीं हैं जितने छोटे और अदने से दिखने वाले जानवर. सबसे ज्यादा मौत जिस जीव के कारण होती वो एक साल में इतने इंसानों को मार डालता है जितना इंसान एक साल इंसान को नहीं मार पाते. एक नजर डालते हैं उन छोटे-बड़े जीव-जन्तुओं पर जो हर साल में बड़ी संख्या में इंसानी जान ले लेते हैं. (Photo-TWITTER)


ऐसा कौन सा जानवर है जो हर साल ज्यादा इंसानों को मारता है? - aisa kaun sa jaanavar hai jo har saal jyaada insaanon ko maarata hai?

  • 3/14

13. समुद्री जीव शार्क दिखने में भले ही विशालकाय हो, और इसे देखकर हर किसी को डर लगे लेकिन यह सच है कि इंसानी जान के लिहाज से यह जीव ज्यादा खतरनाक नहीं है. एक साल में औसतन 6 इंसानों को अपना शिकार बनाता है शार्क. 2014 में शार्क के हमले में महज 3 इंसानों की मौत हुई थी, जबकि 2015 में यह आंकड़ा 6 तक पहुंच गया था. इसी तरह भेड़िया के शिकार में हर साल औसतन 10 लोग मारे जाते हैं. (PHOTO-Gallagher AJ)

ऐसा कौन सा जानवर है जो हर साल ज्यादा इंसानों को मारता है? - aisa kaun sa jaanavar hai jo har saal jyaada insaanon ko maarata hai?

  • 4/14

12. शेर को भले ही जंगल का राजा कहा जाता हो, लेकिन यह इंसानी जान के लिए ज्यादा खतरनाक साबित नहीं होते. माना जाता है कि शेर एक साल में औसतन 100 लोगों को मार डालता है. शेर के हमले के सबसे ज्यादा शिकार तंजानिया बनता है क्योंकि 2005 में यहां पर हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई कि 1990 से 2005 के बीच 563 लोग शेर के हमले में मारे गए. वहां पर आज भी औसतन 22 लोग हर साल शेर के हमले में मारे जाते हैं. हालांकि वैश्विक स्तर पर इनके हमले के बारे में सटीक नंबर हासिल करना बेहद कठिन है.

ऐसा कौन सा जानवर है जो हर साल ज्यादा इंसानों को मारता है? - aisa kaun sa jaanavar hai jo har saal jyaada insaanon ko maarata hai?

  • 5/14

11. हाथी इंसानों के हाथों हर साल जितनी संख्या में मारे जाते हैं उसकी तुलना में उनके हमले के शिकार लोगों की संख्या कम है. हर साल औसतन 500 लोग हाथी के हमले में मारे जाते हैं. 2014 में आए एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 3 सालों में अकेले अफ्रीका में 1 लाख हाथी शिकारियों के हाथों मारे गए. 2011 में हर 12 अफ्रीकी हाथी शिकारियों का निशाना बना.

ऐसा कौन सा जानवर है जो हर साल ज्यादा इंसानों को मारता है? - aisa kaun sa jaanavar hai jo har saal jyaada insaanon ko maarata hai?

  • 6/14

10. हाथी के अलावा एक समुद्री जीव हिप्पोपौटेमस भी हर साल औसतन 500 इंसानी जान ले लेता है. अफ्रीका में यह सबसे घातक जानवर के रूप में जाना जाता है.

ऐसा कौन सा जानवर है जो हर साल ज्यादा इंसानों को मारता है? - aisa kaun sa jaanavar hai jo har saal jyaada insaanon ko maarata hai?

  • 7/14

9. टेप वर्म यानी फीता कृमि एक कीड़ा है जो इंसानी जीवन के लिए बेहद खतरनाक है और यह हर साल औसतन 700 लोगों को अपना शिकार बनाता है. यह शरीर के अंदर प्रवेश कर शरीर के अंदरुनी हिस्सों को खासा नुकसान पहुंचाता है. इसके कारण दिमाग, मांसपेशी और अन्य कई चीजें प्रभावित होती हैं. (Photo-Russ Hobbs, Klaus Rohde)

ऐसा कौन सा जानवर है जो हर साल ज्यादा इंसानों को मारता है? - aisa kaun sa jaanavar hai jo har saal jyaada insaanon ko maarata hai?

  • 8/14

8. जलीय जीव मगरमच्छ (क्रोकोडाइल) भी इंसानों के लिए सबसे बड़े खतरों में शामिल है. संयुक्त राष्ट्र के फूड एंड एग्रीकल्चरल ऑर्गेनाइजेशन (FAO) के अनुसार मगरमच्छ अफ्रीका में खतरनाक जानवरों में शुमार किए जाते हैं और हर साल औसतन 1000 लोग इसके हमले में मारे जाते हैं.

ऐसा कौन सा जानवर है जो हर साल ज्यादा इंसानों को मारता है? - aisa kaun sa jaanavar hai jo har saal jyaada insaanon ko maarata hai?

  • 9/14

7. टेप वर्म (फीता कृमि) की तरह एक और अस्कारिस राउंडवॉर्म्स (Ascaris roundworms) जिसे  अस्कारियासिस के नाम से जाना जाता है, 2013 के एक अध्ययन के मुताबिक गोलकृमि के संक्रमण के कारण हर साल औसतन 4500 लोग मारे जाते हैं.  विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यह संक्रमण लोगों की छोटी आंत में सबसे ज्यादा होता है. व्यस्कों की तुलना में यह सबसे ज्यादा बच्चों को प्रभावित करता है.

ऐसा कौन सा जानवर है जो हर साल ज्यादा इंसानों को मारता है? - aisa kaun sa jaanavar hai jo har saal jyaada insaanon ko maarata hai?

  • 10/14

5. एसेससीन बग्स (Assassin bugs) इसे किसिंग बग भी कहते हैं. इसके काटने से हर साल औसतन 12 हजार लोग मारे जाते हैं. इसके अलावा फ्रेश वाटर स्नैल यानी एक तरह का घोंघा भी बड़ी संख्या में लोगों की जान लेने के लिए जिम्मेदार माना जाता है. इसके संपर्क में आने के कारण लाखों लोग प्रभावित होते हैं.

4. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक घोंघा के काटे जाने के कारण संक्रमण की वजह से 20 हजार से 2 लाख लोगों की मौत हो जाती है. (Photo-JJ Harrison)

ऐसा कौन सा जानवर है जो हर साल ज्यादा इंसानों को मारता है? - aisa kaun sa jaanavar hai jo har saal jyaada insaanon ko maarata hai?

  • 11/14

अब बात करते हैं उन जानवरों की जो इंसानों के लिहाज सबसे खतरनाक होते हैं.

3. कुत्ता जिसे दुनिया में सबसे लोकप्रिय पालतू जानवरों में शामिल किया जाता है. लेकिन कई बार यह खतरनाक भी हो जाता है. कुत्तों के काटने से रैबीज जैसी खतरनाक बीमारी फैलती है जिस कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो जाती है. हालांकि टीके के जरिए रैबीज पर रोक लगाई जा सकती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक अभी भी 35 हजार से ज्यादा लोग कुत्तों के काटे जाने से मर जाते हैं.

ऐसा कौन सा जानवर है जो हर साल ज्यादा इंसानों को मारता है? - aisa kaun sa jaanavar hai jo har saal jyaada insaanon ko maarata hai?

  • 12/14

2. इंसानों के लिहाज सांप दूसरा सबसे खतरनाक जीव है जो बड़ी संख्या में इंसानी जान लेता है. हर साल सांप के कांटे जाने से दुनियाभर में करीब 50 हजार लोग मारे जाते हैं.

ऐसा कौन सा जानवर है जो हर साल ज्यादा इंसानों को मारता है? - aisa kaun sa jaanavar hai jo har saal jyaada insaanon ko maarata hai?

  • 13/14

1. कुत्ते और सांप के अलावा धरती पर इंसानों के लिए सबसे खतरनाक जीव कोई विशालकाय या बड़ा जानवर नहीं है बल्कि यह बेहद छोटा सा दिखने वाला मच्छर है. मच्छरों का भारत समेत दुनिया के कई देशों में आतंक है और कई प्रयासों के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लगाया जा सका है. मच्छरों के काटने से हर साल 7.50 लाख लोगों की मौत हो जाती है. इसमें से आधे से ज्यादा मौत (करीब 6 लाख) अकेले मलेरिया के कारण हो जाती है. मलेरिया नाम की बीमारी अनोफिलिस मच्छर के कांटने से होती है. इसके अलावा मच्छरों के कांटे जाने से डेंगू समेत कई अन्य बड़ी बीमारियों की वजह से भी लोगों की जान चली जाती है.

ऐसा कौन सा जानवर है जो हर साल ज्यादा इंसानों को मारता है? - aisa kaun sa jaanavar hai jo har saal jyaada insaanon ko maarata hai?

  • 14/14

इन जीव-जन्तुओं के अलावा इंसानी जान का एक और बड़ा दुश्मन है जो खुद इंसान ही है. मानव सभ्यता की शुरुआत से ही इंसान, इंसानों का दुश्मन बना हुआ है और आज की तारीख में भी दुनियाभर में लाखों इंसान इंसान के हाथों मारे जा रहे हैं. यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम के अनुसार सन 2012 में 4 लाख 37 हजार लोगों का कत्ल इंसानों ने कर दिया. मच्छरों के बाद इंसानों की सबसे ज्यादा मौत इंसानों की ओर से किए जा रहे हमलों के कारण हुए. अकेले भारत में सालभर में 30,450 लोगों (2016 में) की हत्या कर दी गई. वहीं 2017 में अकेले ब्राजील में 63,880 लोगों की हत्या कर दी गई थी.  मच्छर के बाद सबसे ज्यादा जान इंसान ही लेते हैं. (PHOTO-IANS)

कौन सा जानवर है जो आदमी को खा रहा है?

उनका भी एक कुनबा या कॉलोनी होती है.

वह कौन सा जानवर है जो पूरी जिंदगी प्रेग्नेंट रहता है?

स्‍वैम्‍प वॉलबी कंगारू प्रजाति (Kangaroo Species Swamp Wallaby) का है. दिखने में भी यह कंगारू के जैसा होता है और कहा जाता है कि यह जानवर हमेशा प्रेगनेंट रहता है (Swamp Wallaby Weird Facts).

ऐसा कौन सा जानवर है जो बोलता नहीं है?

जवाब: कंगारू चूहा.

ऐसा कौन सा जानवर है जो कभी मरता ही नहीं है?

मौत जो कभी आती नहीं मेडूसा अमर जेलीफिश टुरीटोप्सिस डोहर्नी (turritopsis dohrnii) जब मर जाती है तब उसका शरीर समुद्र की तलहटी में चला जाता है और धीरे-धीरे सड़ने लगता है. आश्चर्यजनक रूप से इसकी कोशिकाएं फिर से इकट्ठा होती हैं. वे मेडूसा नहीं बनातीं, बल्कि पॉलिप बनाती हैं.