रामायण और महाभारत के रचयिता कौन थे? - raamaayan aur mahaabhaarat ke rachayita kaun the?

महाभारत का नाम सबने सुना है और इस पर बनी महाभारत सीरिअल भी सबने देखा होगा लेकिन क्या आपकों पता है महाभारत के रचयिता कौन है यानी महाभारत की रचना किसने की?

महाभारत भारत का एक धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक और दार्शनिक ग्रंथ हैं. हिन्दू धर्म के प्रमुख ग्रंथों में से एक महाभारत विश्व का सबसे लंबा साहित्यिक ग्रंथ और महाकाव्य है.

यदि आप महाभारत के रचयिता किसे कहा जाता है (Mahabharat Ke Rachyita) के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़े.

रामायण और महाभारत के रचयिता कौन थे? - raamaayan aur mahaabhaarat ke rachayita kaun the?

महाभारत के रचयिता वेद व्यास है, जो पांडवों और कौरवों के दादा थे और हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार उन्हें सात अमरों में से एक माना जाता है.

हिंदू धर्म के प्रमुख पवित्र ग्रंथों में से एक महाभारत है जिसकी रचना वेद व्यास के द्वारा किया गया था. वह महाभारत महाकाव्य के अलावा 18 प्रमुख हिंदू पुराणों के लेखक भी हैं.

वेद व्यास ऋषि पाराशर और सत्यवती के पुत्र थे जिन्हें गुरु पूर्णिमा का त्योहार समर्पित है. उन्हें महाभारत की रचना करने में 3 वर्ष का समय लगा था.

वह महाभारत के रचयिता (लेखक) ही नहीं बल्कि महाभारत के महत्वपूर्ण पात्र भी है. व्यासजी को अन्य नाम ‘कृष्ण द्वैपायन’ से भी जाना जाता है क्योंकि उनका रंग श्याम था.

संस्कृत साहित्य में वाल्मीकि के बाद वेद व्यास एक सर्वश्रेष्ठ कवि हुए जिनके द्वारा लिखी गई काव्य एंव ग्रंथ विश्व भर में विख्यात हुए.

महाभारत की रचना करने के पीछे वेद व्यास का उद्धेश्य युद्ध का वर्णन करना नहीं, बल्कि इस भौतिक जीवन की नि:सारता को भी दिखाना है.

उनके मुताबिक महाभारत एक ऐसी ग्रंथ है जो एक साथ अर्थशास्त्र, धर्मशास्त्र तथा कामशास्त्र है. लोगों को इस महाकाव्य को जानना और सीखना चाहिए.

महाभारत के रचयिता वेद व्यास
लेखक गणेश
भाषा संस्कृत
प्रचारक वैशम्पायन,सूत,जैमिनि,पैल
किस धर्म का हैं? हिंदू

महर्षि वेदव्यास कौन थे?

रामायण और महाभारत के रचयिता कौन थे? - raamaayan aur mahaabhaarat ke rachayita kaun the?

महर्षि वेदव्यास महाभारत के रचयिता थे जिनका जन्म हस्तिनापुर में हुआ था. उनके पिता का नाम पराशर व माता का नाम सत्यवती था.

वेद व्यास ने महाभारत की रचना श्री गणेश जी की सहायता से लिखी थी. इसके अलावा वह कई अन्य प्रमुख ग्रंथों के भी रचनाकार है जैसे कि श्री भगवत गीता, अष्टादश पुराण आदि.

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि वेद व्यास स्वयं ईश्वर के स्वरूप थे. साथ ही वह त्रिकालज्ञ भी थे जो अपने दिव्य दृष्टि की शक्ति से उन्होंने जान लिया था कि कलियुग में धर्म क्षीण हो जायेगा.

ऐसे समय में एक विशाल वेद का अध्ययन और समझाना उनके सामर्थ्य से बाहर हो जायेगा इसलिए उन्हों वेदों को चार भागों में विभाजन कर दिया – ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद.

ऐसा करने से कम बुद्धि एवं कम स्मरणशक्ति रखने वाले भी वेदों का अध्ययन कर सकेंगे. वेदों का विभाजन करने के कारण ही वे वेद व्यास के नाम से प्रसिद्ध हो गए.

महाभारत की रचना किसने की वेद व्यास
दूसरा नाम कृष्णद्वैपायन, बादरायणि, पाराशर्य
जन्म हस्तिनापुर (यमुना तट)
रचनाकार महाभारत, श्री भगवत गीता, पुराण आदि
माता-पिता सत्यवती और ऋषि पराशर
पत्नी वाटिका
सम्मान गुरु पूर्णिमा का त्योहार,
जिसे व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, उन्हें समर्पित है.
प्रसिद्धि महाभारत के रचयिता

महाभारत का दूसरा नाम क्या है?

महाभारत का प्रारंभिक यानी दूसरा नाम जयसंहिता है. यह नाम महर्षि वेद व्यास द्वारा रखा गया था.

महाभारत की रचना कब और किसने की?

महाभारत की रचना वेद व्यास के द्वारा की गई है जो हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार वे सात अमरों में से एक है. ऐसा माना जाता है कि महाभारत के थोक को तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व और तीसरी शताब्दी के बीच संकलित किया गया था. इसके सबसे पुराने संरक्षित भाग 400 ईसा पूर्व से अधिक पुराने नहीं थे.

महाभारत कितने दिन में लिखी गई?

महर्षि वेद व्यास को महाभारत को पूरा रचना करने में 3 साल का समय लगा था. इतना लंबा समय लगने का कारण ऐसा माना जाता है कि उस समय लेखन कला (लिपि) का उतना विकास नही हुआ था.

महाभारत की रचना किस भाषा में हुई?

महाभारत की रचना वेद व्यास द्वारा संस्कृत भाषा में की गई थी. यही नहीं, वेद व्यास द्वारा रचना की गई उस समय की सभी प्रमुख ग्रंथ जैसे कि श्री भगवत गीता, अष्टादश पुराण आदि भी संस्कृत भाषा में हुई थी.

महाभारत की रचना कब हुई?

महाभारत की रचना कब हुई थी इसका कोई सटीक उत्तर नहीं है. ऐसा माना जाता है कि महाभारत की रचना 3100 से 1200 ईसा पूर्व में रची गयी होगीं. वही महाभारत की आधुनिक संस्करण की रचना 600 से 200 ईसा पूर्व हुई होगी.

निष्कर्ष,

तो दोस्तों, इस लेख में आपकों महाभारत के रचयिता कौन है यानी महाभारत किसने लिखी? (Mahabharat Ke Rachyita Kaun Hai) के बारे में बताया गया है. जैसे कि :

वेद व्यास को महाभारत (Mahabharat) के रचयिता कहा जाता है.

हम उम्मीद करते हैं आपको यह लेख पढ़ कर अच्छा लगा होगा और महाभारत के रचयिता एवं इससे संबंधित अन्य जानकारियां प्राप्त हो चुकी होगी.

दोस्तों, यदि लेख पसंद आई है तो कृपया इसे अपने दोस्तों और अन्य लोगों के साथ सोशल मीडिया जैसे कि Facebook, Twitter, आदि पर शेयर जरूर करे.

इसे भी पढ़े :

  • रामायण के रचयिता कौन है?
  • हनुमान जी के 12 नाम

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

रामायण और महाभारत के रचयिता कौन है in Hindi?

रामायण को आदिकाव्य कहा जाता है, क्योंकि इसने वैदिक संस्कृत से भिन्न लौकिक संस्कृत में काव्यधारा का प्रवर्तन किया। इसके रचयिता वाल्मीकि आदिकवि कहे जाते हैं। दूसरी ओर महाभारत को इतिहास कहते हैं, जिसके रचयिता व्यास हैं।

महाभारत कथा के रचयिता कौन हैं?

वेदव्यासमहाभारत / लेखकnull

महाभारत कब और किसने लिखी?

महाभारत ग्रंथ की रचना वेद व्यास ने की है। यह ग्रंथ एक युद्ध पर केंद्रित है जो कुरुक्षेत्र की भूमि पर लड़ा गया था। यह ग्रंथ इस युद्ध के न्याय, अन्याय, धर्म व नीतियों की व्याख्या करता है जो कि कौरवों और पांडवों के मध्य लड़ा गया था। महाभारत के समय का भारत आज के आधुनिक भारत से मिलता जुलता है।

रामायण के लेखक का नाम क्या है?

वाल्मीकिरामायण / लेखकnull