राजस्थान के रेल मंत्री कौन है 2022 - raajasthaan ke rel mantree kaun hai 2022

क्या आप भारतीय रेलवे से संबंधित सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं ? भारतीय रेलवे से संबंधित प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य ज्ञान के प्रश्नों (FAQs) को इस लेख में शामिल किया गया है।

Show

राजस्थान के रेल मंत्री कौन है 2022 - raajasthaan ke rel mantree kaun hai 2022
रेल मंत्री कौन है? अश्विनी वैष्णवभारत के वर्तमान रेल मंत्री कौन है?7 जुलाई 2021 के शपथ ग्रहण समारोह में अश्विनी वैष्णव को कैबिनेट मिनिस्टर के तौर पर शपथ दिलाया गया था। वर्तमान 2022 में श्री अश्विनी वैष्णव को भारत का रेल मंत्री (कैबिनेट) हैं। 

मोदी जी के कार्यकाल के 4 रेल मंत्री

क्रमनामकार्यकाल
1 डी.वी सदानंद गौड़ा 26 मई 2014 से 9 नवंबर 2014
2 सुरेश प्रभु 10 नवंबर 2014 से 4 सितंबर 2017
3 पीयूष गोयल 4 सितंबर 2017 से 7 जुलाई 2021
4 अश्विनी वैष्णव 8 जुलाई से अब तक

8 जुलाई 2021 को भारतीय रेल एक नया रैली मंत्री मिला है जिसका नाम श्री अश्विनी वैष्णव है जो B.Tech, M.Tech, MBA एवं पूर्व IAS अधिकारी हैं. अश्विनी वैष्णव भारत के रेल मंत्री होने के साथ संचार मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स-सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री हैं. 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का बड़ा ऐलान

  • रेलवे ग्रुप ‘सी’- लेवल 1 की परीक्षा एक बार में कराने को तैयार है, बशर्तें कमेटी ऐसी सिफ़ारिश करती है.
  • बुलेट ट्रेन में देरी की वजह – महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण में देरी, तत्पश्चात ठेकों को अंतिम रूप देने में देरी एवं कोरोना महामारी प्रतिकूल प्रभाव से मुंबई-अहमदाबाद उच्च गति रेल परियोजना के कार्यान्वनयन में विलंब हुआ है।
  • कोरोना महामारी के वजह बढ़ा ट्रेनों का किराया कम किया जाएगा यही नहीं ट्रेनों से विशेष टैग भी जल्द ही हटा लिए जाएंगे।
  • भारतीय रेलवे अब पुराने स्वरूप में लौटने की तैयारी कर रहा है. यही नहीं भारतीय रेलवे विभिन्न श्रेणियों के आयोजित परीक्षाओं को भी सुचारू रूप स चलाने का फैसला किया है.

रेल राज्य मंत्री कौन है 2022 

वर्तमान समय भारत के कितने रेल राज्य मंत्री हैं एवं उनका नाम क्या है? आपको बता दें कि मौजूदा सरकार में एक कैबिनेट मंत्री एवं दो रेल राज्य मंत्री हैं. 

रेल राज्य मंत्री का नाम दर्शना जरदोश (Darshana Jardosh) और श्री रावसाहेब पाटिल दानवे (Danve Raosaheb Dadarao) है. आप इन दोनों रेल राज्य मंत्री के फोटो को ऊपर देख सकते हैं. 

भारत के रेल मंत्री: महत्वपूर्ण

  • भारत के रेल मंत्री भारत की विशाल रेलवे प्रणाली की सुरक्षा और दक्षता के लिए जिम्मेदार हैं
  • रेल मंत्री एक रेलवे नेटवर्क की देखरेख करते हैं जिसमें 1.3 मिलियन से अधिक लोग कार्यरत हैं और हर दिन 23 मिलियन से अधिक यात्रियों को ले जाते हैं
  • रेल मंत्री भारत की रेलवे प्रणाली के विकास और आधुनिकीकरण के लिए जिम्मेदार हैं
  • रेल मंत्री ने भारतीय रेलवे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, भारत के परिवहन क्षेत्र में अपनी हिस्सेदारी 38% से बढ़ाकर 54% की है।
  • रेल मंत्री रेल कर्मचारियों के कल्याण और सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं. 

Bharat Ka Rail Mantri Kaun Hai? विस्तृत जानकारी के लिए आगे पढ़े

Bharat ka rail mantri kaun hai? इस प्रश्न को इतना क्यों पूछा जाता है। क्योंकि मोदी सरकार में अब तक तीन रेल मंत्री बना चुके हैं। मोदी सरकार ने सबसे पहले डी.वी. सदानंद गौड़ा रेल मंत्री बने थे।

  • वी. सदानंद गौड़ा
  • सुरेश प्रभु
  • पीयूष गोयल
  • अश्विनी वैष्णव.

उसके बाद सुरेश प्रभु को रेल मंत्री बनाया गया था। मोदी सरकार में सुरेश प्रभु के बाद श्री पीयूष गोयल को रेल मंत्री का कमान सौंपा गया था. अब भारत के नये (वर्तमान) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव है.

रेल मंत्री के कर्तव्य – रेल मंत्री भारतीय रेलवे के लिए जिम्मेदार है, जो दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। रेल मंत्री अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए भी जिम्मेदार हैं जैसे:

  1. यात्रियों और सामानों का सुरक्षित, कुशल और किफायती परिवहन प्रदान करना।
  2. रेलवे की योजना और विकास।
  3. रेलवे से संबंधित नीति संबंधी निर्णय लेना।
  4. देश भर में रेलवे संचालन की देखरेख करना।
  5. रेलवे से संबंधित विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं का क्रियान्वयन।

वर्तमान रेल मंत्री की संक्षिप्त जानकारी – अश्विनी वैष्णव एक पूर्व IAS अधिकारी हैं. श्री वैष्णव ने बालासोर और कटक जिलों में एक DM के रूप में कार्य किया। उन्होंने 2003 तक ओडिशा में DM के तौर पर काम किया. 2003 में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कार्यालय में उप सचिव के रूप में नियुक्त किया गया।

पीएमओ में अपने संक्षिप्त कार्यकाल के बाद, जहां उन्होंने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में सार्वजनिक-निजी-साझेदारी ढांचे को बनाने में योगदान दिया, वैष्णव को वाजपेयी के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया.

वे जोधपुर (राजस्थान) के निवासी हैं. 28 जून 2019 से, वह राज्यसभा (ओडिशा) के सदस्य हैं। उन्होंने 1991 में एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज (जेएनवी) जोधपुर, राजस्थान से इलेक्ट्रॉनिक और संचार इंजीनियरिंग स्नातक डिग्री प्राप्त किया है. साथ ही अपने बैच के gold medalist हैं.

  • पूरा मंत्रीमंडल जानिए, किसको कौन-सा मंत्रालय मिला 

फिर IIT कानपुर से एम.टेक पूरा किया. फिर आईआईटी कानपुर से एम.टेक पूरा किया. 1994 में उन्होंने IAS का परीक्षण में 27वें रैंक हासिल करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया.

Bharat Ke Rail Mantri Ka List

क्या आप भारत के रेल मंत्री का सूची को सर्च कर रहे हैं ? प्रतियोगिता परीक्षा में रेल मंत्री के सूची से संबंधित प्रश्न होते हैं। अगर आप सूची को ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि कौन से रेल मंत्री का कब से कब तक कार्यकाल रहा था। 

इसके अलावा प्रथम, महिला और मुस्लिम रेल मंत्री कौन थे, यह भी आप जान कर सकते हैं। 

क्रमनामकार्यकाल
1 आसफ अली 2 सितम्बर 1946 से 14 अगस्त 1947
2 जॉन मथाई 15 अगस्त 1947 से 22 सितम्बर 1948
3 एन गोपालस्वामी आयंगर 22 सितम्बर 1948 से 13 मई 1952
4 लाल बहादुर शास्त्री 13 मई 1952 से 7 दिसबंर 1956
5 जगजीवन राम 7 दिसबंर 1956 से 10 अप्रैल 1962
6 स्वर्ण सिंह 10 अप्रैल 1962 से 21 सितम्बर 1963
7 एसी दासप्पा 21 सितम्बर 1963 से 8 जून 1964
8 एसके पाटिल 9 जून 1964 से 12 मार्च 1967
9 सीएमपूनाचा 13 मार्च 1967 से 14 फरवरी 1969
10 राम सुभग सिंह 14 फरवरी 1969 से 4 नवंबर 1969
11 पी. गोविन्द मेनन 4 नवंबर 1969 से 18 फरवरी 1970
12 गुलजारीलाल नंदा 18 फरवरी 1970 से 17 मार्च 1971
13 के. हनमुन्थैया 18 मार्च 1971 से 22 जुलाई 1972
14 टी. ए पई 23 जुलाई 1972 से 4 फरवरी 1973
15 ललित नारायण मिश्रा 5 फरवरी 1973 से 2 जनवरी 1975
16 कमलापति त्रिपाठी 11 फरवरी 1975 से 23 मार्च 1977
17 मधु दंडवते 26 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979
18 टी. ए. पई 30 जुलाई 1979 से 13 जनवरी 1980
19 कमलापति त्रिपाठी 14 जनवरी 1980 से 12 नवंबर 1980
20 केदार पांडे 12 नवंबर 1980 से 14 जनवरी 1982
21 प्रकाश चंद्र सेठी 15 जनवरी 1982 से 2 सितम्बर 1982
22 गनी खाँ चौधरी 2 सितम्बर 1982 से 31 दिसबंर 1984
23 बंसी लाल 31 दिसबंर 1984 से 4 जून 1986
24 मोहसिना किदवई 24 जून 1986 से 21 अक्टूबर 1986
25 माधवराव सिंधिया 22 अक्टूबर 1986 से 1 दिसबंर 1989
26 जॉर्ज फर्नांडिस 5 दिसबंर 1989 से 10 नवंबर 1990
27 जनेश्वर मिश्र 21 नवंबर 1990 से 21 जून 1991
28 सीके जाफर शरीफ 21 जून 1991 से 16 अक्टूबर 1995
29 राम विलास पासवान 1 जून 1996 से 19 मार्च 1998
30 नीतीश कुमार 19 मार्च 1998 से 5 अगस्त 1999
31 राम नाइक 6 अगस्त 1999 से 12 अक्टूबर 1999
32 ममता बनर्जी 13 अक्टूबर 1999 से 15 मार्च 2001
33 नीतीश कुमार 20 मार्च 2001 से 22 मई 2004
34 लालू प्रसाद यादव 23 मई 2004 से 25 मई 2009
35 ममता बनर्जी 26 मई 2009 से 19 मई 2011
36 दिनेश त्रिवेदी 12 जुलाई 2011 से 14 मार्च 2012
37 मुकुल रॉय 20 मार्च 2012 से 21 सितम्बर 2012
38 सीपी जोशी 22 सितम्बर 2012 से 28 अक्टूबर 2012
39 पवन कुमार बंसल 28 अक्टूबर 2012 से 10 मई 2013
40 सीपी जोशी 11 मई 2013 से 16 जून 2013
41 मल्लिकार्जुन खड़गे 17 जून 2013 से 25 मई 2014
42 डी.वी सदानंद गौड़ा 26 मई 2014 से 9 नवंबर 2014
43 सुरेश प्रभु 10 नवंबर 2014 से 4 सितंबर 2017
44 पीयूष गोयल 4 सितंबर 2017 से 7 जुलाई 2021
45 अश्विनी वैष्णव 8 जुलाई से अब तक*

* भारत के नये वित्त मंत्री नाम अश्विनी वैष्णव है. 

Rail Minister Related FAQs 

1प्रश्न – Bharat Ke Pratham Rail Mantri Kaun The? 

उत्तर – भारत के पहले रेल मंत्री का नाम आसफ अली है। उनका कार्यकाल 2 सितम्बर, 1946 से 14 अगस्त, 1947 तक रहा था। 

कुछ लेखक जॉन मथाई को भारत के प्रथम रेल मंत्री मानते हैं। आंकड़ों के मुताबिक उनका कार्यकाल 15 अगस्त, 1947 से 22 सितम्बर 1948 तक रहा था। 

2प्रश्न – भारत के मौजूदा रेल राज्य मंत्री कौन है? 

उत्तर – दर्शन विक्रम जरदोश रेल राज्य मंत्री हैं। मौजूदा सरकार में एक रेल राज्य मंत्री हैं। 

3प्रश्न – भारत की प्रथम महिला रेल मंत्री कौन थी? 

उत्तर – ममता बनर्जी एक वर्ष के लिए अटल बिहारी सरकार में भारत की पहली महिला रेल मंत्री थीं। वर्तमान समय में ममता बनर्जी भारत के पश्चिम बंगाल की नौवीं मुख्यमंत्री हैं। 

4प्रश्न – भारत के प्रथम गैर कांग्रेसी रेल मंत्री कौन थे? 

उत्तर – भारत के प्रथम गैर कांग्रेसी रेल मंत्री का नाम मधु दंडवते है। उनका कार्यकाल 26 मार्च, 1977 से 28 जुलाई 1979 तक रहा था। 

5प्रश्न – भारतीय रेल नेटवर्क कितना लंबा है? और कितने ट्रेन चलते हैं

उत्तर – भारतीय रेल नेटवर्क की लंबाई 115,000 किलोमीटर है। भारतीय रेल में लगभग 19000 रेल गाड़ियां हैंं। जो 23 मिलियन से ज्यादा यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाती है। मौजूदा समय में 7,172 छोटे बड़े रेलवे स्टेशन हैं।

भारतीय रेल की शुरुआत 16 अप्रैल 18 सो 53 में 33 किलोमीटर रेलवे ट्रैक से शुरुआत की थी। यह रेलवे ट्रैक मुंबई और ठाणे के बीच में थी। 

6 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); प्रश्न – भारतीय रेलवे का दुनिया और एशिया में कौन सा स्थान है? 

उत्तर – भारतीय रेल एशिया का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। जबकि दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। 

प्रत्येक दिन 19000 से ज्यादा ट्रेनों का परिचालन होता है जिसमें 23 मिलियन से ज्यादा लोग सफर करते हैं। यानी कि आप कह सकते हैं कि ऑस्ट्रेलिया की पूरी आबादी भारतीय रेल में एक साथ सफर कर सकती है। 

भारतीय रेल का मुख्यालय नई दिल्ली है, उसके 17 मण्डल हैं। दुनिया के किसी भी सरकारी संस्था के पास 13 लाख से ज्यादा कर्मचारी नहीं है जो भारतीय रेल के पास है। 

भारतीय रेल को शुरू हुए 160 साल से ज्यादा हो चुका है। भारतीय रेल का रेवेन्यू वर्ष 2017-18 में बढ़ कर 27 बिलियन डॉलर को भी पार कर चुका है।

7प्रश्न – भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले रेल मंत्री कौन हैं?

उत्तर – भारत के सबसे लंबे समय तक सेवारत रेल मंत्री जगजीवन राम हैं. वे 7 दिसंबर 1956 से 10 अप्रैल 1962 तक भारत के रेल मंत्री रहे थे. उनका कार्यकाल 5 साल 124 दिनों का रहा था. 

भारत के रेल मंत्रालय के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा कार्यकाल बिहार के पूर्व मंत्री श्री लालू प्रसाद यादव का रहा उनका कुल कार्यकाल 5 वर्षों का रहा था. 

8प्रश्न – भारत में किस रेल मंत्री का सबसे छोटा कार्यकाल रहा है? 

उत्तर – श्री सी पी जोशी का कार्यकाल भारतीय रेल मंत्रियों के इतिहास में सबसे छोटा रहा है. वह केवल 68 दिनों के लिए भारत के रेल मंत्री बने थे. 

उनका पहला कार्यकाल 22 सितंबर 2012 से लेकर के 28 अक्टूबर 2012 तक रहा था. उनका दूसरा कार्यकाल 13 मई 2013 से लेकर के 14 जून 2013 तक रहा था.

अगर उनके दोनों कार्यकाल (36+32 = 68) को मिला दिया जाए तो 68 दिनों का होता है. 

दूसरा सबसे छोटा कार्यकाल रेल मंत्री के तौर पर राम नायक जी का रहा था. वह 6 अगस्त 1999 से लेकर के 13 अक्टूबर 1999 तक भारत के रेल मंत्री रहे थे उनका कार्यकाल 69 दिनों का रहा था. 

9प्रश्न – क्या रेल टिकट रेल मंत्री से कंफर्म किया जा सकता है? 

भारत के रेल मंत्री से ट्रेन का टिकट आम आदमी कंफर्म नहीं करा सकते हैं. अगर आप वर्तमान या पूर्व एमपी या एमएलए हैं तो आप अपना टिकट रेल मंत्री से कंफर्म करवा सकते हैं.

अगर आपका कोई इमरजेंसी है तो आप अपने क्षेत्र के एमपी या एमएलए से संपर्क स्थापित करके टिकट कंफर्म करवा सकते हैं. आपके पास दूसरा विकल्प है कि ज्यादा पैसा खर्च करके आप करंट टिकट या तत्काल टिकट खरीद सकते हैं.

Conclusion Point

लेख का सारांश – वर्तमान समय 2022 (फरवरी ) में, भारत के कैबिनेट रेल मिनिस्टर का नाम अश्विनी वैष्णव है. इनके अलावा दर्शन विक्रम जरदोश रेल राज्य मंत्री हैं।

Bharat Ke Rail Mantri Kaun Hai? Final Words – रेलवे मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री नाम Ashwini Vaishnaw है. जबकि दर्शना जरदोश और श्री रावसाहेब पाटिल दानवे रेल राज्य मंत्री हैं।

अगर आपके पास भारतीय रेल या इससे संबंधित मंत्री या मंत्रालय से कोई भी प्रश्न हो तो आप कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं. हमें आपके उत्तर देने में खुशी होगी.

राजस्थान के रेल मंत्री का नाम क्या है?

अश्विनी वैष्णव
रेल मंत्री
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 8 July 2021
राष्ट्रपति
राम नाथ कोविंद
अश्विनी वैष्णव - विकिपीडियाhi.wikipedia.org › wiki › अश्विनी_वैष्णवnull

वर्तमान में रेल मंत्री कौन है2022?

वर्तमान 2022 में श्री अश्विनी वैष्णव को भारत का रेल मंत्री (कैबिनेट) हैं।

खेल मंत्री का क्या नाम है?

भारत के वर्तमान खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर हैं। (अक्टूबर 2021 तक)।

देश की पहली महिला रेल मंत्री कौन है?

भारत की प्रथम महिला रेल मंत्री ममता बनर्जी थी