बिल्ली के घर में आने से क्या होता है? - billee ke ghar mein aane se kya hota hai?

शास्त्रों में बिल्ली के बारे में बहुत सारी रोचक बातें बताई गई हैं। आप भी जानें बिल्ली से जुड़े शुभ-अशुभ संकेत। 

हिंदू धर्म में कई तरह के जानवरों को महत्वपूर्ण बताया गया है। खासतौर पर गाय, कुत्‍ता, बिल्‍ली, कबूतर आदि का उल्लेख आपको कई धार्मिक कहानियों में मिल जाएगा। कुछ जानवरों को हिंदू देवी-देवता की सवारी भी बताया गया है। इन जानवरों से जुड़े शुभ और अशुभ संकेतों के विषय में भी बहुत सारी बातें प्रचलित हैं। 

विशेषतौर पर बिल्‍ली को लेकर बहुत सारे मिथक और अंधविश्वास हैं। कोई बिल्‍ली को शुभ मानता है तो कोई अशुभ मानता है। इसलिए हमने लोगों के भ्रम को दूर करने के लिए भोपाल के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी जी से इस विषय में बातचीत की। पंडित जी कहते हैं, 'बिल्लियां कई महत्‍वपूर्ण चीजों का प्रतीक होती हैं। उन्हें पितरों से जोड़ कर भी देखा जाता है और काली शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है।वास्‍तु शास्‍त्र में बिल्लियों को नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत भी कहा गया है।' 

मगर धार्मिक शास्त्रों में बिल्ली से जुड़ी कई शुभ-अशुभ बातें बताई गई हैं। इन पर हमने पंडित जी से चर्चा की, जिसके कुछ अंश आपके सामने पेश हैं-

इसे जरूर पढ़ें: Kya Kehta Hai Shastra: छींक आना कब होता है शुभ और कब होता है अशुभ

बिल्ली के घर में आने से क्या होता है? - billee ke ghar mein aane se kya hota hai?

बिल्ली के बारे में क्या कहते हैं धार्मिक शास्‍त्र 

जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि बिल्ली को नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना गया है। इस बात का जिक्र नारद पुराण में भी मिलता है। बिल्ली के घर में बार-बार आने को अच्‍छा नहीं माना गया है। वहीं एक मत यह भी है कि बिल्‍ली बुरी शक्तियों से व्यक्ति की रक्षा करती है। इसके प्रतीक के तौर पर  कर्नाटक के मांड्या जिले से 30 किलोमीटर दूर बेक्का लेले गांव में बिल्ली का एक मंदिर बना हुआ है। यहां 1000 वर्षो से भी पहले की एक परंपरा के तौर पर बिल्लियों की पूजा की जाती है। यहां बिल्ली को देवी मंगम्मा का अवतार माना जाता है। शास्त्रों में बिल्ली से जुड़ी और भी कई अजब-गजब बातें बताई गई हैं। 

1- बिल्‍ली को देवी लक्ष्मी की बहन अलक्ष्‍मी की सवारी बताया गया है। अलक्ष्‍मी दरिद्रता की अधिष्ठात्री देवी हैं, यानि जहां दरिद्रता होती है वहां अलक्ष्‍मी का निवास होता है। शास्त्रों में अलक्ष्‍मी को राहु ग्रह का भी प्रतीक माना गया है।

2- ऐसा आमतौर पर हर किसी के साथ हुआ होगा कि रसोई में रखा दूध बिल्‍ली चट कर जाए। शास्त्रों में बताया गया है कि बिल्ली यदि घर में रखा दूध पी जाती है या फिर उसमें मुंह मार देती है, तो यह संकेत है कि आपको धन की हानि होगी।  

3- वहीं बिल्ली अगर घर में मल त्‍याग कर दे, तो इसे भी अशुभ संकेत बताया गया है। ऐसा कहा गया है कि बिल्‍ली के घर में मल त्याग करने से कोई अनहोनी होने की संभावना बढ़ जाती है। 

4- विदेशों में, खासतौर पर चीन और जापान में बिल्ली को शुभ प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई में भी बिल्ली को घर में रखना शुभ बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि सफेद बिल्ली पालने से आर्थिक स्थितियां सुधरती हैं। इसलिए फेंगशुई में विश्वास करने वाले लोग अपने घरों में सफेद बिल्ली को पालते हैं। 

बिल्ली के घर में आने से क्या होता है? - billee ke ghar mein aane se kya hota hai?

बिल्ली का रास्ता काटना

बिल्ली के रास्ता काटने को भी कई लोग अशुभ मानते हैं। मगर क्‍या आपको पता है कि जब बिल्ली बाईं से दाईं ओर रास्ता काटती है, तब ही अशुभ होता है। अगर बिल्ली केवल रास्ते में नजर आ जाए या फिर किसी और दिशा से रास्ते को काटती है या फिर आपके पीछे से गुजर जाती है, तो यह स्थितियां अशुभ नहीं होती हैं। 

घर में सफेद बिल्ली का आना

आम तौर पर ऐसा कम ही होता है, मगर यदि आपके घर में एकदम सफेद बिल्ली आती है, तो इसे आप शुभ प्रतीक मान सकती हैं क्योंकि सफेद बिल्ली अपने साथ शुभ समाचार भी लाती है। सफेद बिल्ली के आगमन से घर की सभी नकारात्मक ऊर्जाएं भी समाप्त हो जाती हैं। 

बिल्ली के घर में आने से क्या होता है? - billee ke ghar mein aane se kya hota hai?

काली बिल्ली का घर में आना

शास्त्रों में काली बिल्ली को बहुत ही अशुभ माना गया है। ऐसा कहा गया है कि काली बिल्ली काली शक्तियों का प्रतीक होती है। काली बिल्ली मार्ग काट जाए तो अपशकुन होता है, वहीं काली बिल्‍ली आपसे टकरा जाए या आप पर हमला करे तो यह व्यक्ति के जीवन में संकट आने का प्रतीक होता है। घर में काली बिल्ली का होना भूत-प्रेत के होने का संकेत भी माना गया है। 

इसे जरूर पढ़ें: कांच का टूटना शुभ होता है या अशुभ, पंडित जी से जानें

सपने में बिल्ली देखना शुभ या अशुभ

सपने में बिल्ली दिखना अशुभ संकेत है। ऐसा माना गया है कि यदि सपने में आपको बिल्ली नजर आती है, तो आपको निकट भविष्य में कोई भी बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको धन हानि हो सकती है, आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, आपकी या परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है। मगर आप यदि सपने में काली बिल्ली देखते हैं तो आपको धन लाभ होता है, हां यदि काली बिल्ली आप पर हमला कर रही है, तो यह अशुभ संकेत है। यदि आप सपने में सफेद बिल्ली देखते हैं, तो यह संकेत है कि जल्‍दी ही आपका बुरा समय खत्म होने वाला है। 

बिल्ली के घर में आने से क्या होता है? - billee ke ghar mein aane se kya hota hai?

सुबह सुबह बिल्ली के दर्शन होना

सुबह-सुबह अगर आपको बिल्ली दिख, जाए तो यह संकेत है कि आज आपके घर में कोई मेहमान आने वाला है या फिर आप किसी मित्र से मिलने वाले हैं। अगर किसी विद्यार्थी को सुबह-सुबह बिल्ली नजर आ जाए तो, उसे अध्ययन या फिर किसी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होती है। 

घर में बिल्ली के बच्चे पैदा होना

अगर आपके घर में बिल्ली ने बच्चे दिए हैं, तो यह संकेत है कि जल्द ही आपके घर में कोई शुभ काम होने वाला है या शुभ समाचार आने वाला है। इस बात का ध्यान रखें कि बिल्ली के बच्चों को हाथ न लगाएं और न ही उन्हें कोई हानि पहुंचाएं। 

बिल्ली के रोने से क्या होता है

बिल्ली का रोना बहुत ही अशुभ होता है, खासतौर पर यदि किसी शुभ काम पर बिल्ली के रोने की आवाज सुनाई देती है, तो इससे अशुभ फल प्राप्त होते हैं। यदि बिल्ली के रोने की आवाज आपको कई दिनों से सुनाई पड़ रही है तो यह संकेत है कि आपके किसी करीबी के जीवन पर संकट (क्‍या कहती है आपकी जीवन रेखा) आ सकता है। 

घर में बिल्लियों का आपस में लड़ना 

घर में बिल्लियों का आपस में लड़ना   क्लेश का संकेत होता है। इससे परिवार में कलह होती है और परिवार के सदस्यों के मध्य दूरियां बढ़ती हैं। 

बिल्ली का घर में मरना

बिल्ली का घर के अंदर मरना बहुत ही अशुभ होता है। खासतौर पर जानकर यदि कोई व्यक्ति बिल्‍ली की हत्‍या कर दे या हत्या करने के प्रयास से कोई काम करें, तो उसके साथ अशुभ होना तय है। 

यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आट्रिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

Image credit: Freepik

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

बिल्ली के घर में आने से क्या होता है? - billee ke ghar mein aane se kya hota hai?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

बिल्ली का घर में आना शुभ होता है क्या?

ऐसे में बिल्ली का घर में आना व्यक्ति के जीवन में त्रिगुण श्राप- अलक्ष्मी, राहु और पितरों के तीव्र कोप का संकेत देता है. बिल्ली को काली शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है. वास्‍तु शास्‍त्र में बिल्लियों को नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत भी कहा गया है. लेकिन ऐसा नहीं है बिल्ली से जुड़े सभी संकेत अशुभ होते हैं.

बिल्ली का शुभ संकेत क्या है?

बिल्ली के शुभ संकेत यदि कहीं जाते समय रास्ते में बिल्ली मुंह से मांस का टुकड़ा दबाए हुए जाती दिख जाए तो यह एक शुभ सूचक माना गया है। ऐसा देखने पर सभी कार्य सफल हो जाते हैं।

सुबह सुबह बिल्ली को देखने से क्या होता है?

सुबह-सुबह अगर आपको बिल्ली दिख, जाए तो यह संकेत है कि आज आपके घर में कोई मेहमान आने वाला है या फिर आप किसी मित्र से मिलने वाले हैं। अगर किसी विद्यार्थी को सुबह-सुबह बिल्ली नजर आ जाए तो, उसे अध्ययन या फिर किसी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होती है।

बिल्ली किसका प्रतीक है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बिल्ली राहू का प्रतीक है। यह सदेव कबूतरों, चूहों और पक्षियों का शिकार करती है। चूहे तथा पक्षी केतु ग्रह का प्रतीक माने जाते हैं। जिस घर में चूहे यां पक्षियों का शिकार बिल्ली द्वारा किया जाता है वहां राहू का प्रबल और केतु का निर्बल हो जाता है।