व्यावसायिक वातावरण से आप क्या समझते हैं व्यावसायिक वातावरण की कुछ विशेषताओं के बारे में बताएं? - vyaavasaayik vaataavaran se aap kya samajhate hain vyaavasaayik vaataavaran kee kuchh visheshataon ke baare mein bataen?

  • व्यावसायिक वातावरण की प्रमुख विशेषताएँ-Business Environment Characteristics in Hindi
  • व्यावसाय का प्रभावित करने वाले कारक/घटक/तत्त्व
    • 1. आर्थिक तत्त्व
    • 2. राजनीतिक तत्त्व
    • 3. तकनीकी तत्त्व
    • 4. अन्तर्राष्ट्रीय तत्त्व
    • Important Links
  • Disclaimer

व्यावसायिक वातावरण की प्रमुख विशेषताएँ-Business Environment Characteristics in Hindi

व्यावसायिक वातावरण की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

(1) व्यावसायिक पर्यावरण आर्थिक पर्यावरण का एक अंग होता है।

(2) व्यावसायिक किसी राष्ट्र के विकास को सर्वाधिक प्रभावित करती है।

(3) व्यावसायिक पर्यावरण में देश की विभिन्न आर्थिक नीतियों का समावेश होता है।

(4) किसी राष्ट्र के व्यावसायिक पर्यावरण को उस राष्ट्र में प्रचलित आर्थिक दशाएँ प्रभावित करती है।

(5) किसी राष्ट्र के व्यावसायिक पर्यावरण के निर्माण में उस राष्ट्र द्वारा अपनायी गयी आर्थिक प्रणाली का अत्यधिक प्रभाव पड़ता है।

(6) व्यावसायिक पर्यावरण स्थिर न होकर परिवर्तनीय होता है।

(7) व्यावसायिक पर्यावरण में बाह्य तत्त्व अनियन्त्रित होता है।

(8) व्यावसायिक पर्यावरण व्यवसाय के लिए सकारात्मक एवं नकारात्मक भी हो सकता है।

(9) व्यावसायिक पर्यावरण व्यक्ति एवं समष्टि होता है।

इसे भी पढ़े…

  • व्यावसायिक पर्यावरण का अर्थ, परिभाषा | व्यावसायिक वातावरण को प्रभावित करने वाले घटक / तत्त्व / प्रकृति

व्यावसाय का प्रभावित करने वाले कारक/घटक/तत्त्व

व्यावसायिक वातावरण को प्रभावित करने वाले तत्त्व निम्नलिखित हैं-

1. आर्थिक तत्त्व

 किसी भी व्यवसाय की उन्नति के लिए आर्थिक तत्त्व अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है क्योंकि जिस देश की आर्थिक स्थिति जितनी अच्छी होगी व्यवसाय भी उतना ही अच्छा होगा। जिस देश की प्रतिव्यक्ति आय एवं राष्ट्रीय आय की दर जितनी ज्यादा होगी उस देश के नागरिक भी उतने ही धनवान व सम्पन्न होंगे और अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने लिए अधिक खर्च कर सकेंगे। चूँकि व्यवसाय के अन्तर्गत लाभार्जन हेतु वस्तुओं तथा सेवाओं प्रदान किया जाता है। अतः जब देश के नागरिक सम्पन्न होंगे तब ही वे सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे और उसके बदले में खर्च कर सकेंगे, अत: देश की आर्थिक स्थिति किसी भी व्यवसाय को अत्यधिक प्रभावित करती है।

2. राजनीतिक तत्त्व

राजनीतिक स्थिरता किसी देश के व्यावसायिक वातावरण लिए अत्यधिक महत्त्वपूर्ण होती है। व्यवसाय के विकास के लिए देश में अमन चैन होना अत्यधिक जरूरी होता है तथा एक स्थिर उद्योग नीति भी व्यावसायिक क्रिया-कलापों की उन्नति में सहायक होती है। जिस देश का राजनीतिक वातावरण उथल-पुथल भरा होता है तथा जल्दी-जल्दी सरकारें बदलती है उस देश में उद्योग नीति भी बदलती रहती है। हर नई सरकार अपने अनुरूप अपनी नीतियाँ तय करती है जिससे उद्योगों को नई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं और उन्नति पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। अतः राजनीतिक वातावरण भी व्यावसायिक वातावरण को प्रभावित करता है।

इसे भी पढ़े…

  • व्यावसायिक पर्यावरण का महत्त्व | Importance of Business Environment in Hindi

3. तकनीकी तत्त्व

विज्ञान की प्रगति के साथ-साथ उद्योगों की भी प्रगति होती है। अर्थात् जैसे-जैसे नयी तकनीकें विकसित होती है, उद्योग भी विकसित होते हैं। किसी देश में तकनीकी ज्ञान का विकास जितना अधिक होगा उस देश के उद्योग उतने ही अधिक विकसित होंगे। वर्तमान युग वैज्ञानिक युग है और वर्तमान समय में तकनीकी ज्ञान व्यावसायिक वातावरण को धक प्रभावित करता हैं।

4. अन्तर्राष्ट्रीय तत्त्व

वर्तमान युग किसी भी व्यवसाय के लिए अन्तर्राष्ट्रीय वातावरण में बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। वर्तमान युग में सुरक्षित एवं सरक्षित बाजार समाप्त हो गये है तथा संचार एवं यातायात की सुविधाओं के तेजी से विकास के कारण विश्व का आकार बहुत छोटा प्रतीत होने लगा है। अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार बढ़ रहा है और बहुराष्ट्रीय कम्पनियां प्रत्येक देश में अपनी व्यावसायिक सेवायें उपलब्ध करा रहे है, ऐसे में प्रत्येक व्यवसाय के लिए आवश्यक है कि अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार की जानकारी करें।

इसे भी पढ़े…

  • भाषा विकास के विभिन्न सिद्धान्त | Various Theories of Language Development in Hindi
  • बाल्यावस्था क्या है? बाल्यावस्था की विशेषताओं का वर्णन कीजिए
  • किशोरावस्था से आप क्या समझते हैं? किशोरावस्था के विकास के सिद्धान्त की विवेचना कीजिए।
  • किशोरावस्था की मुख्य विशेषताएँ

Disclaimer:Sarkariguider does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us:

व्यावसायिक वातावरण से आप क्या समझते हैं व्यावसायिक वातावरण की कुछ विशेषताओं की व्याख्या कीजिए?

(1) व्यावसायिक पर्यावरण आर्थिक पर्यावरण का एक अंग होता है। (2) व्यावसायिक किसी राष्ट्र के विकास को सर्वाधिक प्रभावित करती है। (3) व्यावसायिक पर्यावरण में देश की विभिन्न आर्थिक नीतियों का समावेश होता है। (4) किसी राष्ट्र के व्यावसायिक पर्यावरण को उस राष्ट्र में प्रचलित आर्थिक दशाएँ प्रभावित करती है।

व्यावसायिक वातावरण से आप क्या समझते हैं?

व्यावसायिक पर्यावरण जटिल एवं अनियंत्रित बाह्य, आर्थिक, सामाजिक- सांस्कृतिक, राजनीतिक तथा तकनीकी घटकों का योग है जिनके अन्दर एक व्यवसाय को कार्य करना पड़ता है। पर्यावरण ही व्यवसाय को नये आकार, नयी भूमिका तथा नये तेवर ग्रहण करने को बाध्य करता है।

व्यावसायिक वातावरण का क्या महत्व है?

व्यावसायिक वातावरण सभी तरह के निर्णय लेने में सहायक होता है। व्यावसायिक वातावरण के प्रति सचेत रहने से प्रारंभिक अवसरों को प्राप्त करने में सहायता मिलती है। व्यावसायिक वातावरण के अध्ययन से हमें उपलब्ध अवसरों के साथ खतरों की भी जानकारी प्राप्त होती है।

व्यावसायिक वातावरण कितने प्रकार के होते हैं?

व्यवसाय के बाह्य पर्यावरण को दो वर्गों में रखा जा सकता है:.
व्यवसाय का सूक्ष्म या विशिष्ट पर्यावरण तथा.
व्यवसाय का व्यापक या समष्टि पर्यावरण.