पेड़ कौन सी गैस छोड़ता है - ped kaun see gais chhodata hai

ऑक्सीजन हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसलिए बहुत से लोग ऑक्सीजन गैस प्राप्त करने के लिए अपने गार्डन में तरह-तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं। लेकिन शायद आप यह नहीं जानते होंगे कि, जो पौधे दिन के समय ऑक्सीजन गैस छोड़ते हैं और हमारे द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाईऑक्साइड गैस को ग्रहण करते हैं। वही पौधे रात के समय कार्बन डाईऑक्साइड गैस छोड़ते हैं और ऑक्सीजन गैस ग्रहण करते हैं। ऐसे में रात में कार्बन डाईऑक्साइड गैस छोड़ने वाले पेड़-पौधों के पास बैठना हानिकारक हो सकता है। अगर आप रात के समय भी ज्यादा ऑक्सीजन युक्त वातावरण चाहते हैं तो, अपने गार्डन में ऐसे पेड़-पौधे लगाएं जो रात में भी ऑक्सीजन गैस छोड़ते हों। इस लेख में आप जानेंगे कि, ऐसे कौन से पेड़ पौधे हैं जो रात के समय ऑक्सीजन छोड़ते हैं, अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

ऑक्सीजन देने वाले पेड़-पौधे – Plants Gives oxygen in Hindi

आप केवल उन पेड़-पौधों के बारे में जानते होंगे, जो सिर्फ दिन के समय ही ऑक्सीजन गैस छोड़ते हैं। यहां हम आपको ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बतायेंगे जो कि, दिन के साथ-साथ रात के समय भी ऑक्सीजन गैस छोड़ते हैं। आइये जानते हैं रात के समय ऑक्सीजन गैस छोड़ने वाले पेड़-पौधों के बारे में,

Table of Contents

  • 1 एलोवेरा – Aloe Vera oxygen plant in Hindi
  • 2 स्नेक प्लांट – Snake Plant Gives oxygen at Night in Hindi
  • 3 पीपल – Peepal Tree Gives Oxygen at Night in Hindi
  • 4 आर्किड – Oxygen plant Orchids in Hindi
  • 5 नीम – Neem Tree Gives Oxygen at Night in Hindi
  • 6 तुलसी का पौधा – Tulsi plant gives oxygen at night in Hindi
  • 7 जरबेरा – Gerbera Oxygen plant in Hindi
  • 8 मनी प्‍लांट – Money plant Gives Oxygen at Night in Hindi
  • 9 क्रिसमस कैक्टस – Christmas Cactus oxygen plant in Hindi
  • 10 ऐरिका पाम प्लांट – Oxygen plant Areca palm in Hindi

एलोवेरा – Aloe Vera oxygen plant in Hindi

पेड़ कौन सी गैस छोड़ता है - ped kaun see gais chhodata hai

एलोवेरा को ग्वारपाठा के नाम से भी जाना जाता है यह लगभग सभी घरों में लगाया जाता है। इसका उपयोग स्किन केयर (skin care) से लेकर अन्य बीमारियों में भी काफी फायदेमंद होता है। लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि, यह पौधा रात में भी ऑक्सीजन गैस छोड़ता है। आपको बता दें कि, नासा ने भी एलोवेरा को लेकर हवा शुद्ध करने की बात को माना है। ग्वारपाठा को आप अपने गार्डन में आसानी से लगा सकते हैं।

(और पढ़ें: हमेशा हरे-भरे रहने वाले इन पौधों से सजाएं अपना घर…)

स्नेक प्लांट – Snake Plant Gives oxygen at Night in Hindi

पेड़ कौन सी गैस छोड़ता है - ped kaun see gais chhodata hai

स्नेक प्लांट देखने में बेहद खूबसूरत होता है और इसके पौधों को हर कोई अपने गार्डन में लगाना पसंद करता है। स्नेक प्लांट की खास बात यह है कि, यह हवा शुद्ध करने के साथ-साथ रात के समय ऑक्सीजन गैस भी छोड़ता है। और आपके गार्डन या घर के आस-पास के वातावरण को शुद्ध रखता है।

(और पढ़ें: जाने इनडोर प्लांट के नाम और देखभाल करने का तरीका…)

पीपल – Peepal Tree Gives Oxygen at Night in Hindi

पेड़ कौन सी गैस छोड़ता है - ped kaun see gais chhodata hai

पीपल एक ऐसा पेड़ है जो आपकी सेहत और वातावरण के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। वैसे तो आप पीपल के पेड़ से होने वाले कई फायदों के बारे में जानते होंगे, लेकिन आप शायद ही ये जानते होंगे कि, ये हमारे लिए रात के समय भी ऑक्सीजन गैस प्रदान करता है। यदि आप घर में रात के समय ऑक्सीजन गैस छोड़ने वाले पौधे लगाना चाहते हैं तो, आप पीपल के पेड़ को लगा सकते हैं।

आर्किड – Oxygen plant Orchids in Hindi

पेड़ कौन सी गैस छोड़ता है - ped kaun see gais chhodata hai

आर्किड के पौधों को हर कोई अपने गार्डन में लगाना पसंद करता है क्योंकि, इसके फूल देखने में बेहद खूबसूरत होते हैं। यह पौधा खूबसूरत दिखने के साथ-साथ हमारे लिए रात के समय ऑक्सीजन गैस भी देता है। इसके अतिरिक्त यह पौधा आसपास के वातावरण को साफ रखता है।

(और पढ़ें: सुगंधित फूलों और पौधों से महकाएं अपना गार्डन….)

नीम – Neem Tree Gives Oxygen at Night in Hindi

पेड़ कौन सी गैस छोड़ता है - ped kaun see gais chhodata hai

भले ही नीम का स्वाद कड़वा होता है लेकिन यह कई तरह से आपकी सेहत के लिए लाभदायक होता है। नीम का पेड़ बहुत सारे औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ रात के समय वातावरण में ऑक्सीजन भी छोड़ता है। अगर आप अपने घर के आसपास की हवा को शुद्ध रखना चाहते हैं तो आपको नीम का पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

(और पढ़ें: नीम तेल के फायदे और गुण…)

तुलसी का पौधा – Tulsi plant gives oxygen at night in Hindi

पेड़ कौन सी गैस छोड़ता है - ped kaun see gais chhodata hai

तुलसी के पौधे के औषधीय गुणों से तो आप अच्छी तरह से परिचित होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि तुलसी का पौधा आपकी हेल्थ के साथ-साथ आपके आस-पास के वातावरण के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके अतिरिक्त यह पौधा दिन के साथ-साथ रात के समय भी ऑक्सीजन गैस छोड़ता है और वातावरण को शुद्ध करता है।

(और पढ़ें: तुलसी के पौधे की देखभाल कैसे करें…)

जरबेरा – Gerbera Oxygen plant in Hindi

पेड़ कौन सी गैस छोड़ता है - ped kaun see gais chhodata hai

जरबेरा का पौधा दिखने में बहुत सुंदर होता है क्योंकि इसमें लगने वाले फूल बहुत मनमोहक होते हैं। इसके फूल सफेद, नारंगी और पीले रंग के होते हैं। जरबेरा के अनेक औषधीय फायदे तो हैं ही लेकिन यह रात के समय ऑक्सीजन छोड़ने का काम भी करता है। इसे आप अपने गार्डन के गमलों या ग्रो बैग में आसानी से लगा सकते हैं।

मनी प्‍लांट – Money plant Gives Oxygen at Night in Hindi

पेड़ कौन सी गैस छोड़ता है - ped kaun see gais chhodata hai

मनी प्‍लांट एक ऐसा पौधा है जिसे हर कोई अपने घर में लगाना पसंद करता है। यह पौधा सुंदर दिखने के साथ-साथ हमारे लिए रात के समय ऑक्सीजन देने का काम भी करता है। इसके अतिरिक्त यह पौधा कई जहरीली गैसों को भी अवशोषित कर सकता है। इस पौधे की सबसे अच्छी बात यह है कि, इसे बढ़ने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है।

(और पढ़ें: मनी प्लांट घर में कैसे लगाएं…)

क्रिसमस कैक्टस – Christmas Cactus oxygen plant in Hindi

पेड़ कौन सी गैस छोड़ता है - ped kaun see gais chhodata hai

क्रिसमस कैक्टस का पौधा ब्राजील देश में सबसे ज्यादा पाया जाता है, जिसे शलम्बरगेरा (Schlumbergera) के नाम से भी जाना जाता है। यह पौधा दिखने में बेहद आकर्षक होता है जिसे आप इंडोर भी लगा सकते हैं। क्रिसमस कैक्टस का पौधा भी रात में ऑक्सीजन छोड़ता है। इस पौधे की सबसे अच्छी बात यह है कि, इसे गर्मी के मौसम में भी कम पानी की जरूरत होती है।

ऐरिका पाम प्लांट – Oxygen plant Areca palm in Hindi

पेड़ कौन सी गैस छोड़ता है - ped kaun see gais chhodata hai

ऐरेका पाम प्लांट का पौधा भी रात में ऑक्सीजन छोड़ने का काम करता है, इसे गोल्डन केन पाम, येलो पाम, बटरफ्लाई पाम और बम्बू पाम के नाम से भी जाना जाता है। ऐरेका पाम प्लांट मुख्य रूप से दक्षिण भारत और फिलीपींस का मूल निवासी है। यह पौधा दिखने में बहुत ही सुंदर और आकर्षित होता है।

(और पढ़ें: इन वार्षिक फूलों से पूरे साल महकाएं अपना गार्डन…)

निष्कर्ष – Conclusion

इस लेख में आपने जाना कि, दिन के साथ-साथ रात में ऑक्सीजन देने वाले पौधे कौन से हैं, और भी बहुत कुछ जाना। उम्मीद है कि, आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी। हमारी और भी उपयोगी पोस्ट पढ़ने के लिए Organicbazar.net पर विजिट करें।

पेड़ से कौन सी गैस निकलती है?

हरे पादप, प्रकाश संश्लेषण द्वारा ऑक्सीजन उत्पन्न करते हैं । इस प्रकार वायु में ऑक्सीजन की मात्रा समान बनी रहती है।

पेड़ पौधे सांस में कौन सी गैस लेते हैं?

पेड़-पौधों की पत्तियों में गैसीय आदान प्रदान की दो क्रियाए लगातार चलती रहती हैं। पहली तो अन्‍य सब जीव-जन्‍तुओं की भांति श्‍वसन जो चौबीसों घंटे जारी रहता है और जिसमें पौधे ऑक्‍सीजन इस्‍तेमाल करते हैं व कार्बन डाईऑक्‍साइड छोड़ते हैं

नीम का पेड़ रात में कौन सी गैस छोड़ता है?

नीम का पेड़ (Neem Tree) नीम के पेड़ को एक एवरग्रीन पेड़ (Evergreen Tree) कहा जाता है. ये पेड़ प्रदूषित गैसों जैसे कार्बन डाई ऑक्‍साइड, सल्‍फर और नाइट्रोजन को हवा से ग्रहण करके पर्यावरण में ऑक्‍सीजन को छोड़ता है.

पेड़ कौन सी हवा छोड़ता है?

ये ऑक्सीजन छोड़ते हैं. और, वातावरण से कार्बन डाईऑक्साइड सोख कर हवा को शुद्ध बनाते हैं.