पति-पत्नी के विश्वास के बीच आए ससुराल वाले - pati-patnee ke vishvaas ke beech aae sasuraal vaale

  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • Husband Wife Dispute In Chhattisgarh Bilaspur; Daughter Mother Betean By In Laws

दंपति के झगड़े में बोलना पड़ा भारी:पति-पत्नी के बीच हो रहा था घरेलू विवाद, लड़की की मां बीच-बचाव करने आई, तो ससुराल वालों ने जमकर पीटा

बिलासपुर2 वर्ष पहले

  • कॉपी लिंक

पति-पत्नी के विश्वास के बीच आए ससुराल वाले - pati-patnee ke vishvaas ke beech aae sasuraal vaale

बिलासपुर में पति-पत्नी के बीच झगड़े में लड़की की मां बीच बचाव करने पहुंची तो ससुराल वालों ने दोनों को जमकर पीटा।

  • सरकंडा क्षेत्र के VIP कॉलोनी में देर रात की घटना, राशन को लेकर दंपति के बीच हो रहा था झगड़ा
  • पति, देवर और सास ने दोनों को पीटा, लड़की की मां को अस्पताल में कराया गया भर्ती

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पति-पत्नी के झगड़े में लड़की की मां का बीच-बचाव करना भारी पड़ गया। पति, देवर और उसकी सास ने महिला और उसकी मां को डंडे व थप्पड़ से जमकर पीटा। इसके बाद मां को सिम्स में भर्ती कराना पड़ा है। उनको गंभीर रूप से चोटें आई हैं। दंपति के बीच राशन को लेकर विवाद हो रहा था। मामला रविवार देर रात सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, VIP कॉलोनी निवासी रईसा खातून का रविवार देर रात करीब 9.30 बजे घरेलू राशन को लेकर अपने पति सिराजुल खान से विवाद हो गया। आरोप है कि सिराजुल अपनी पत्नी से मारपीट करने लगा। झगड़ा होते देख रईसा की मां रोशन खातून बीच-बचाव करने लगी। आरोप है कि इस पर पति सिराजुल, देवर राजा अली और सास शैरूल खातून गाली-गलौज करने लगे।

आरोपियों ने मां-बेटी को डंडे से पीटा, लौटने पर देख लेने की धमकी दी
आरोपी डंडा लेकर आ गए और रईसा और उसकी मां रोशन को पीटना शुरू कर दिया। सास ने भी थप्पड़ मारे। इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। मारपीट में महिला की मां रोशन के पैरों में चोटें आई हैं। इसके बाद रईसा अपनी मां को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंची, जहां से उन्हें सिम्स भेज दिया गया। वहां भर्ती कराया गया है। वहीं पति और देवर ने लौटकर आने पर देख लेने की धमकी दी है।

खबरें और भी हैं...

  • सतर्कता से बची जान: पारिवारिक विवाद के चलते फंदे से लटकी महिला, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाया

    पति-पत्नी के विश्वास के बीच आए ससुराल वाले - pati-patnee ke vishvaas ke beech aae sasuraal vaale

  • वारदात: पारिवारिक विवाद और चरित्र शंका को लेकर पत्नी की हत्या

  • वारदात: पारिवारिक विवाद पर वृद्ध ने जहर खाकर की आत्महत्या

  • पारिवारिक विवाद में पत्नी की चाकू मारकर की हत्या, सास की हालत गंभीर, ससुर घायल

    पति-पत्नी के विश्वास के बीच आए ससुराल वाले - pati-patnee ke vishvaas ke beech aae sasuraal vaale