पेट में जलन पड़ने पर क्या खाना चाहिए? - pet mein jalan padane par kya khaana chaahie?

पेट में जलन होने पर क्या खाना चाहिए?

Nov 20, 2020

लो फैट

पेट में जलन होने पर लो फैट खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप सेटेलाइट दूध या अन्य डेयरी उत्पादों का सेवन कर सकते हैं।

Source: pexels-com

​​सब्जियों का रस

पेट की जलन से परेशान लोगों को सब्जियों के रस का भी सेवन करना चाहिए। वहीं, सिट्रस फलों के अलावा आप अन्य फलों के रस का भी सेवन कर सकते हैं।

Source: pexels-com

​फ्रोजन सब्जियां

पेट की जलन होने पर डिब्बाबंद या फिर पकी हुई सब्जियों का सेवन करने की भी सलाह दी जाती है। इसका प्रभावी फायदा भी देखने को मिलता है।

Source: iStock

चिकन

चिकन में ऐसे कई पौष्टिक गुण मौजूद होते हैं जो पेट की जलन कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

Source: pexels-com

​अंडा

पौष्टिक गुणों से भरपूर और कई प्रकार की बीमारियों से बचाने के साथ-साथ अंडे का सेवन पेट की जलन को दूर करने के लिए भी प्रभावी रूप से अपना असर दिखाता है।

Source: pexels-com

​रोटी

एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, सफेद आटे से तैयार की गई रोटी का सेवन करने से भी पेट की जलन काफी हद तक कम हो सकती है।

Source: iStock

​पीनट बटर

पीनट बटर सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसका सेवन पेट की जलन को भी कम कर सकता है।

Source: iStock

​सूप

पेट की जलन को कम करने के लिए सूप का सेवन भी प्राथमिक उपचार के लिए बढ़िया विकल्प है।

Source: pexels-com

​टोफू

इस मछली का सेवन पेट की जलन को दूर करने के साथ-साथ आपके घुटनों को भी मजबूती प्रदान करने के काम आता है।

Source: pexels-com

Thanks For Reading!

Next: सर्दियों में शहद खाने के फायदे

Find out More

पेट में बढ़ रही है जलन और गर्मी, तो अपनाएं ये होम रेमेडीज

News Nation Bureau | Edited By : Megha Jain | Updated on: 09 Sep 2021, 05:26:06 PM

पेट में जलन पड़ने पर क्या खाना चाहिए? - pet mein jalan padane par kya khaana chaahie?

Stomach heat (Photo Credit: News Nation)

नई दिल्ली:  

अक्सर लोगों को पेट की जलन और गर्मी की प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है. कई बार पेट में गर्मी होने से इसका असर चेहरे पर भी साफ दिखाई देने लगता है. इससे चेहरे पर पिंपल्स निकलने लगते हैं. ऐसा तब होता है जब हम कुछ हैवी खाना खा लेते हैं जिस कारण वह पच नहीं पाता और पेट में एसिड बढ़ने लगता है. ऐसे में इससे बचने के लिए हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आपकी ये प्रॉब्लम हमेशा के लिए छूमंतर हो जाएगी. लेकिन, उससे पहले हम आपको इसके कारण बता देते हैं ताकि आप आगे से सावधान रहें.

यह भी पढ़े : जानकर अंडे के नुकसान, खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

जिसमें सबसे पहला कारण है ज्यादा मसालेदार खाना खाना. इंडियन्स को तीखा खाना बेहद पसंद होता है. लेकिन, वो खा तो लेते है पर इसका नुकसान बाद में भुगतना पड़ता है. वहीं दूसरे नंबर पर भारी मात्रा में नॉनवेज खाना आता है. ज्यादा नॉनवेज खाने से पेट में जलन होने लगती है. जिसके कारण पेट दर्द शुरू हो जाता है. कई बार खाना खाने के बाद खाना सही तरह से नहीं पचता, तो इससे पेट में जलन का अहसास होने लगता है. इनडाइजेशन के कारण भी इंसान को पेट में सूजन, गैस, पेट ज्यादा भरा हुआ लगना, जी मचलाना व पेट में जलन का अहसास होता है. कई बार बहुत अधिक मसालेदार या तला हुआ खाना खाने से भी इनडाइजेशन की प्रॉब्लम हो जाती है. जब व्यक्ति द्वारा किया गया खाना देर तक पेट में रहता है तो पेट में एसिड बनने लगता है और तेज जलन का अहसास होता है.

                                     

पेट में जलन पड़ने पर क्या खाना चाहिए? - pet mein jalan padane par kya khaana chaahie?

ये तो हो गए कारण अब इनसे बचने के तरीके भी बता देते हैं. जिसमें सबसे पहले सौंफ काम करती है. सौंफ की तासीर काफी ठंडी होती है जो पेट को ठंडक पहुंचाती है. खाने के बाद इसको खाने से पेट की जलन, गैस, गर्मी वगैराह शांत हो जाती है. साथ ही ठंडक का एहसास भी होता है.

                                     

पेट में जलन पड़ने पर क्या खाना चाहिए? - pet mein jalan padane par kya khaana chaahie?

वहीं इलायची की तासीर भी बेहद ठंडी होती है. इसको खाने से पेट की गर्मी, जलन एसिडिटी दूर होने लगती है. इलायची खाने से पेट में ज्यादा एसिड बनने से बचाव रहता है. 

                                     

पेट में जलन पड़ने पर क्या खाना चाहिए? - pet mein jalan padane par kya khaana chaahie?

वहीं इस लिस्ट में पुदीना भी शामिल है. पेट की गर्मी, जलन और ज्यादा एसिड को रोकने के लिए पुदीना फायदेमंद होता है. यह एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी व औषधीय गुणों से भरपूर होता है. इसको खाने से डाइजेशन सिस्टम और इम्यूनिटी मजबूत होती हैं.

                                     

पेट में जलन पड़ने पर क्या खाना चाहिए? - pet mein jalan padane par kya khaana chaahie?

वहीं तुलसी के पत्ते खाने से पेट में पानी और लिक्विड सबस्टांसिंज बढ़ने में मदद मिलती है. यह तेज मसाले व मिर्ची वाले खाने को डाइजेस्ट कराने में मदद करती है. ऐसे में पेट में ज्यादा एसिड बनने से बचाव रहता है.

संबंधित लेख

First Published : 09 Sep 2021, 05:26:06 PM

For all the Latest Health News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.

पेट के अंदर जलन हो तो क्या करना चाहिए?

एसिडिटी से तुरंत छुटकारा पाने के लिए खाने वाला या बेकिंग सोडा एक गिलास पानी में मिलाकर पीएं। इसके सेवन से तुरंत आराम मिलेगा। रात के समय त्रिफला चूर्ण और शहद का सेवन करने से भी एसिडिटी में आराम मिलता है। थोड़ी सी अजवाइन को एक गिलास पानी में मिलाकर पीने से भी एसिडिटी या पेट की जलन बंद हो जाती है।

पेट की गर्मी दूर करने के लिए क्या खाएं?

नींबू या नीबू पानी लें, नींबू का रस लें और इसे पानी के साथ मिलाएं और एक चुटकी बेकिंग सोडा डालें, पेट की गर्मी और पाचन तंत्र की अन्य समस्याओं से राहत पाने के लिए इस घोल को पिएं। यह समाधान आपके शरीर में कार्बोनिक एसिड का उत्पादन करता है, यह गैस और अपच के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

पेट में जलन का मुख्य कारण क्या है?

भोजन करने के बाद जब भोजन पेट के अंदर पाचन तंत्र में पहुंचता है, तब इस भोजन को पचाने के लिए एक एसिड बनता है। यह पेट में भोजन को पचाने का काम करता है। जब यह एसिड पेट में जरूरत से ज्यादा बनने लगे तो एसिडिटी हो जाती है। इससे पेट में जलन होने लगती है, जो छाती तक पहुंच जाती है।

एसिडिटी से तुरंत राहत पाने के लिए क्या करें?

खाना खाते ही होने लगती है एसिडिटी और गैस?.
ऐलोवेरा जूस ऐलोवेरा त्वचा के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी मददगार साबित होता है। ... .
अदरक अदरक में औषधीय गुण पाए जाते हैं जो आपको कई तरह की बीमारियों से बचाती है। ... .
दालचीनी ... .
तुलसी का पत्ता ... .
नींबू ... .
सौंफ ... .
बेकिंग सोडा ... .