पानी पीने के बाद भी गला क्यों सूखता है? - paanee peene ke baad bhee gala kyon sookhata hai?

सावधान: पानी की कमी ही नहीं, इन बीमारियों की वजह से भी बार-बार सूखता है गला, न करें अनदेखा

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 30 Jul 2021 06:50 PM IST

गला सूखना, शरीर में होने वाली एक सामान्य सी प्रक्रिया है। लोगों को अलग-अलग मौसम में इस तरह की समस्या हो सकती है। गर्मी और ठंड के मौसम में इस समस्या का होना काफी आम है। सामान्यतौर पर कुछ घूंट पानी-पीने से ही यह दिक्कत चली जाती है। पर क्या आपको बार-बार गला सूखने की दिक्कत हो रही है? पानी-पीने के कुछ देर बाद फिर से आपका गला सूख जाता है? तो ऐसे लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है।
डॉक्टर कहते हैं, गले में सूखापन होने के कई कारण हो सकते हैं। अधिकांश कारण मामूली होते हैं, लेकिन कभी-कभी यह अधिक गंभीर अंतर्निहित स्थितियों का परिणाम भी हो सकता है। यदि यह समस्या आपमें एक से दो हफ्ते तक लगातार बनी रहती है, तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेना चाहिए। संभव है कि आपको यह दिक्कत किसी ऐसी अंतर्निहित बीमारी के कारण हो रही हो, जो भविष्य में गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।
आइए आगे की स्लाइडों में उन स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानते हैं जो गले में सूखापन का कारण हो सकते हैं।

गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज
गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (जीईआरडी) एक ऐसी स्थिति है जिसमें एसिड आपके पेट से इसोफेगस नली में वापस आ जाता है। इसोफेगस वह नली होती जो मुंह से पेट तक भोजन ले जाती है। इस समस्या के कारण भी लोगों को गला सूखने की दिक्कत हो सकती है। जीईआरडी की समस्या को दूर करने के लिए डॉक्टर गुनगुना पानी पीने की सलाह देते हैं। पानी में नमक डालकर गरारे करने से भी लोगों को इस समस्या से राहत मिल सकती है।

पॉलिडिप्सिया (बार-बार प्यास लगना) 
पॉलिडिप्सिया एक ऐसी समस्या है, जिसमें व्यक्ति हर वक्त प्यासा महसूस करता है, जबकि वह बार-बार पानी भी पीता रहता है। अधिक प्यास लगने की वजह से इसमें मुंह सूखने की समस्या हो सकती है। इसके अन्य लक्षणों में मांसपेशियों में ऐंठन, कमजोरी, थकान, चक्कर आना, आदि शामिल हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सामान्यतौर पर टाइप-2 डायबिटीज से ग्रसित लोगों को पॉलिडिप्सिया की समस्या अधिक हो सकती है जो गला सूखने का कारण बन सकता है।

डायबिटीज 
डायबिटीज में गला सूखने और बार-बार प्यास लगने की समस्या सबसे आम लक्षणों में से एक है। दरअसल, इस बीमारी से पीड़ित मरीजों को बार-बार पेशाब आता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इस स्थिति में प्यास बढ़ती है और हमेशा गला सूखा हुआ सा महसूस होता है। कई अध्ययनों में स्पष्ट हो चुका है कि डायबिटीज के रोगियों में गला सूखने की समस्या का खतरा अन्य लोगों की तुलना में अधिक हो सकता है।

हाइपरकैल्सीमिया 
शरीर में कैल्शियम की अधिकता को हाइपरकैल्सीमिया कहा जाता है। इस स्थिति में खून में कैल्शियम का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है। इससे पीड़ित व्यक्ति को बार-बार पेशाब जाना पड़ता है। अधिक पेशाब जाने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है और गला सूखा हुआ सा महसूस होता है। मिचली, थकान, उल्टी महसूस होना, लगातार पेट में दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द भी इसके लक्षण हो सकते हैं। हाइपरकैल्सीमिया का समय पर इलाज आवश्यक होता है वरना इस समस्या के चलते शरीर में और गंभीर जटिलताएं पैदा हो सकती हैं।

------------
स्रोत और संदर्भ: 
What Causes Dry Throat

अस्वीकरण नोट: यह लेख तमाम मेडिकल वेबसाइट्स से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। संबंधित विषय के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने चिकित्सक से सलाह लें।

बार-बार गला सूखने को ना करें इग्नोर, हो सकता है किसी बड़ी बीमारी का संकेत

पानी पीने से भी नहीं मिलता है आराम, खांसी करती है परेशान

Update: Friday, August 5, 2022 @ 5:03 PM

पानी पीने के बाद भी गला क्यों सूखता है? - paanee peene ke baad bhee gala kyon sookhata hai?

आमतौर पर गला सूखने पर या गले में खराश होने पर पानी पीते हैं। पानी पीने से हमारे गले को ठंडक मिलती है और गला नम रहता है। हालांकि, कुछ लोगों का गला (Throat) पानी पीने के बाद भी गला सूखता है। ऐसे में उनको ये नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दरअसल, गला सूखने के पीछे कई वजह हो सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि पानी पीने का बावजूद भी हमारा गला क्यों सूखता है।

यह भी पढ़ें:हाथों-पैरों पर हो रही सूजन को ना करें इग्नोर, गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

बार-बार गला सूखने का सबसे पहला कारण डिहाइड्रेशन (Dehydration) हो सकता है। यानी जब हमारा डिहाइड्रेट होते हैं तब हमारा शरीर जरूरत के अनुसार लार का उत्पादन नहीं कर पाता है। इसी कारण हमें गला सूखने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, अगर पानी पीने के बाद भी आपका गला बार-बार सूख रहा है तो हमें तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

वहीं, रात को मुंह खोलकर सोने से भी गले के सूखेपन की समस्या हो सकती है। मुंह खोलकर सोने से लार हवा में सूख जाती है। इससे मुंह और गला सूख जाता है और खर्राटे और थकान की समस्या भी हो सकता है। इसके अलावा फीवर या मौसमी एलर्जी भी गला सूखने का कारण बन सकती है। अगर पानी पीने के बाद भी आपका गला सूखा महसूस होता है तो ये मौसमी एलर्जी का भी संकेत हो सकता है। ऐसे में गला सूखने के साथ-साथ आपको नाक बहने, छींक आने, खुजली, खांसी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

Tags :

पानी पीने के बाद गला सूखने का क्या कारण है?

फीवर या मौसमी एलर्जी से भी गला सूखने लगता है. इसलिए अगर आप पानी पीने के बाद भी सूखा गला महसूस करते हैं तो यह मौसमी एलर्जी का संकेत भी हो सकता है. इस स्थिति में आपको नाक बहने, छींक आना, खुजली होना, खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. गला खराब होने की स्थिति में भी गला सूखने जैसा महसूस हो सकता है.

गले का सूखने का क्या कारण है?

मुंह खोलकर सोने से लार हवा में सूख जाती है। इससे मुंह और गला सूख जाता है और खर्राटे और थकान की समस्या भी हो सकता है। इसके अलावा फीवर या मौसमी एलर्जी भी गला सूखने का कारण बन सकती है। अगर पानी पीने के बाद भी आपका गला सूखा महसूस होता है तो ये मौसमी एलर्जी का भी संकेत हो सकता है।

गला सूखना कौन सी बीमारी के लक्षण है?

गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (जीईआरडी) एक ऐसी स्थिति है जिसमें एसिड आपके पेट से इसोफेगस नली में वापस आ जाता है। इसोफेगस वह नली होती जो मुंह से पेट तक भोजन ले जाती है। इस समस्या के कारण भी लोगों को गला सूखने की दिक्कत हो सकती है। जीईआरडी की समस्या को दूर करने के लिए डॉक्टर गुनगुना पानी पीने की सलाह देते हैं।

गला सूखने पर क्या पीना चाहिए?

इसमें गला सूखने के साथ-साथ निगलने में तकलीफ, गले में दर्द के साथ बलगम, कान में दर्द और बुखार जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। ऐसी स्थिति में दवा लेने के साथ-साथ ठंडी चीज़ों से परहेज और गर्म पानी से गरारे करने की सलाह दी जाती है।

गला सूख जाए तो क्या करें?

-गला सूखने का इलाज बहुत साधारण है. अगर डिहाइड्रेशन की वजह से गला सूख रहा है तो ज्यादा पानी पीएं. इसके अलावा गर्म पानी का सेवन सबसे ज्यादा राहत पहुंचाएगा. -रात में सोते समय मुंह से ठंड न जाए इसलिए कुछ दिन मुंह ढककर सोएं.