प्लास्टिक के डिब्बे में पौधे कैसे लगाएं? - plaastik ke dibbe mein paudhe kaise lagaen?

घर में मौजूद कुछ चीजों को फेंकने के बजाए गमले की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे। 

घर को सजाने से लेकर वातावरण को शुद्ध करने के लिए आजकल बहुत से लोग पौधे लगाना पसंद करते हैं। ऐसे में हम आज आपके लेकर आए हैं ऐसी 5 चीजें जिन्हें आप गमले की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल घर में मौजूद कुछ चीजों को हम फालतू समझ कर फेंक देते हैं लेकिन वास्तव में ये चीजें बहुत काम की होती हैं। फिर चाहे कोई खाली प्लास्टिक की बोतल हो या फटे हुए जूते। सामान खराब हो जाने के बाद आप उसे किसी और तरीके से इस्तेमाल करके ढेर सारी बचत कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं घर की 5 ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें हम फालतू समझ कर फेंक देते हैं लेकिन इन्हें गमले की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। 

खराब जूतों में उगाए पौधें

प्लास्टिक के डिब्बे में पौधे कैसे लगाएं? - plaastik ke dibbe mein paudhe kaise lagaen?

एक समय के बाद जूते खराब हो जाते हैं या फट जाते हैं। इसके बाद लोग इन जूतों को फेंक देते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। फटे हुए जूतों में खाद मिली मिट्टी डालकर आप उसे गमले की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। जूते का गमला बनाकर उसे घर के अंदर या बाहर रखा जा सकता है। ऐसे में छोटो-छोटे पौधों के लिए आप भी जूते को गमले की तरह यूज कर सकते हैं। 

बोतल से बनता है शानदार गमला

प्लास्टिक के डिब्बे में पौधे कैसे लगाएं? - plaastik ke dibbe mein paudhe kaise lagaen?

गर्मियों के मौसम में हर घर में कोल्ड ड्रिंक पी जाती है। कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल का रियूज करके आप गमला बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस बोतल को बीच में कांटना होगा। ऊपर वाले हिस्से को आप फेंक दें और नीचे वाले हिस्से को गमले की तरह इस्तेमाल करें। इसके अलावा बोतल के बीच वाले हिस्से को एक तरफ से काट कर पूरी बोतल को भी गमले की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इन्हें खूबसूरत बनाने के लिए इन पर रंग भी कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः अगर कम स्पेस में बनाया है होम गार्डन, तो सब्जियों से लेकर फूल उगाने तक ये 5 टिप्स आएंगे काम

नारियल का खोल भी है अच्छा ऑप्शन 

प्लास्टिक के डिब्बे में पौधे कैसे लगाएं? - plaastik ke dibbe mein paudhe kaise lagaen?

नारियल खाने के बाद हम लोग उसके खोल को फेंक देते हैं। ऐसा करने के बजाए आधे खोल को प्लांट पॉट की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 5 से 6 नारियल के खोल को रस्सी में लटका कर एक शो पीस भी बनाया जा सकता है। नारियल के खोल में पौधे लगाकर गैलरी जैसी जगहों को अच्छा लुक दिया जा सकता है। 

फूड के बॉक्स से बनाएं गमला 

प्लास्टिक के डिब्बे में पौधे कैसे लगाएं? - plaastik ke dibbe mein paudhe kaise lagaen?

आजकल लगभग हर घर में फूड आर्डर किया जाता है। खाना जिस बाक्स में आता है उसका आप क्या करते हैं? खाली डिब्बे को आप गमले की तरह यूज कर सकते हैं। फिर चाहे आपको रसोई सजानी हो या घर की मेन एंट्री, आप खाली डिब्बों में पौधे लगाकर सजा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः घर के गार्डन में उगाती हैं सब्जियां तो फॉलो करें ये टिप्स

कोल्ड ड्रिंक की खाली कैन

प्लास्टिक के डिब्बे में पौधे कैसे लगाएं? - plaastik ke dibbe mein paudhe kaise lagaen?

आजकल बहुत से घरों और होटलों में कोल्ड ड्रिंक की खाली कैन में पौधे उगाएं जाते हैं। आप भी इसे फेंकने के बजाए गमले की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कोल्ड ड्रिंक के बीच वाले हिस्से को सिर्फ ऊपर से काटना होगा और इसके बाद उसमें मिट्टी डालकर पौधा लगा सकते हैं। 

घर में मौजूद कोई भी सामान फालतू नहीं होता है। आगे से आप गमला खरीदने के बजाए ऊपर दी गई चीजों में पौधे लगा सकते हैं। आपको यह टिप्स कैसे लगे? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Pinterest

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

प्लास्टिक के डिब्बे में पौधे कैसे लगाएं? - plaastik ke dibbe mein paudhe kaise lagaen?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

गार्डन से जुड़े कई कामों के लिए आप घर पर रखी प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे।   

घर के खाली हिस्से में गार्डन बनाना हम सभी को अच्छा लगता है। कुछ लोग सब्जियां उगाते हैं तो कुछ खूबसूरत फूल से गार्डन को सजाते हैं। गार्डन में लगे पौधों को हरा-भरा रखने के लिए कुछ  चीजों का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी होता है। 

आप भी गार्डन के लिए बहुत सा सामान मार्केट से खरीदते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्लास्टिक की बोतल से भी आप गार्डन के ढेर सारे काम कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में। 

बीज संभाल कर रखें 

प्लास्टिक के डिब्बे में पौधे कैसे लगाएं? - plaastik ke dibbe mein paudhe kaise lagaen?

पौधों को लगाने के लिए हम सभी बीज खरीदते हैं लेकिन बहुत बार बीज बच जाते हैं। कई बार तो बीज का पैकेट ही बड़ा होता है। ऐसे में एक साथ ढेर सारे पौधे लगाने के बजाए हम कुछ बीज को संभाल कर रख लेते हैं। 

बीज को पैकेट में रखने से अच्छा है कि आप उसे किसी मजबूत चीज में संभाल कर रखें। इसके लिए आप घर पर रखी प्लास्टिक की बोतल यूज कर सकते हैं। वहीं अगर आपकी बोतल ज्यादा बड़ी और बीज कम हो तो आप बोतल को काट कर छोटा भी कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः 50 रु. से कम में फूलों और फलों से भर सकता है आपका गार्डन, जानें कैसे

बनाएं स्प्रे बोतल 

प्लास्टिक के डिब्बे में पौधे कैसे लगाएं? - plaastik ke dibbe mein paudhe kaise lagaen?

पौधों का ध्यान रखने के लिए बहुत से लोग तरह-तरह के फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप घर पर फर्टिलाइजर बनाते हैं तो आप स्प्रे बोतल भी मार्केट से खरीदने की बजाए घर पर ही बना सकते हैं। बोतल आप कोई भी ले सकते हैं और उसके ढक्कन में छेद कर पौधों पर स्प्रे कर सकते हैं। 

करें गमले की तरह इस्तेमाल 

पौधों के गमले खरीदने के लिए खर्च करने से अच्छा है कि आप घर पर ही गमला बना लें। इसके लिए आपको प्लास्टिक की बोतल को बीच में से काटकर आधा करना है। 

ऐसा करने के बाद बोतल में मिट्टी और खाद डालें। अब आपका गमला बन गया है जिसमें आप पौधे लगा सकते हैं। चूंकि प्लास्टिक की बोतल से बना गमला बहुत छोटा होता है इसलिए आप इसे घर के किसी भी हिस्से में लगा सकते हैं। 

सजाएं गार्डन 

प्लास्टिक के डिब्बे में पौधे कैसे लगाएं? - plaastik ke dibbe mein paudhe kaise lagaen?

गार्डन में गमलों को जमीन पर लगाने के साथ-साथ दीवारों पर या किसी रस्सी की मदद से टांगा भी जा सकता है। प्लास्टिक की बोतल पर रंग कर आप उससे काफी खूबसूरत गमला बना सकते हैं। 

ढक्कन को ऐसे करें यूज 

बोतल के साथ-साथ ढक्कन को भी मिट्टी में खड़ा कर पौधों की बाउंड्री बनाने के लिए यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको कम से कम 10 से 15 ढक्कन की जरूरत होगी जिन्हें आप खुल्ला-खुल्ला लगा कर सजा सकते हैं। इन ढक्कन पर रंग की किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ेंः गार्डन के ये 5 फूल कर सकते हैं कई बीमारियों का इलाज, एक्सपर्ट से जानें गुलाब, गेंदा, गुड़हल को कैसे करें डाइट में शामिल

आमतौर पर लोग बस यही जानते हैं कि प्लास्टिक की बोतल से गमला बनाया जा सकता है, परंतु ऐसा नहीं है। आप इसकी मदद से गार्डनिंग से जुड़े कई काम कर सकते हैं। आपकी इस आर्टिकल के बारे में क्या राय है यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Pinterest 

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

प्लास्टिक के डिब्बे में पौधे कैसे लगाएं? - plaastik ke dibbe mein paudhe kaise lagaen?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

प्लास्टिक की बोतल में पौधा कैसे लगाएं?

इसमें 50% वर्मी कम्पोस्ट और गोबर की खाद हो और बाकी 50% गार्डन की मिट्टी। इसके बाद प्लास्टिक की बोतल में रस्सी बांधकर उसमें मिट्टी भर दें। मिट्टी इस हिसाब से भरें कि बोतल में 1 इंच की जगह खाली रह जाए। जहां से कट लगाया है और रस्सी बांधी है उस जगह को अच्छी तरह से डक्ट टेप से कवर कर दें ताकि ये स्ट्रेच ना हो और टूटे नहीं।

गमले में कौन कौन से पौधे लगाए जा सकते हैं?

गमले में लगाने वाले 9 पौधों के नाम जिन्हे कम देखभाल लगती है इस लिस्ट में हम स्नेक प्लांट, एयर प्लांट, अडेनियम, पोनीटेल पाम, बेगोनिया, चाइनीज एवरग्रीन, मनीप्लांट, एलोवेरा, क्रासुला प्लांट के बारे में जानेंगे। ये सभी पौधे आपको नजदीकी नर्सरी से आसानी से मिल जायेंगे।

पौधे कैसे लगाने चाहिए?

जितनी गहराई तक पौधा नर्सरी में गमले में या पोलीथीन की थैली में था,पौधे को गड्ढे में उतनी गहराई में लगाइये। अधिक गहराई में लगाने से तने को हानि पहुँचती है और कम गहराई में लगाने से जड़े मिट्टी के बाहर जाती है, जिससे उनको क्षतिग्रस्त हो जाता है।

नए पौधे कैसे बनते हैं?

फल और बीजों द्वारा पादप प्रवर्धन उपयुक्त वातावरण में इन्ही बीजों द्वारा नए पौधों का जन्म होता है। कुछ बीजों को मनुष्य स्वयं बोता है और कुछ पौधों के बीज अपने आप पौधों से अलग होकर जमीन पर पड़े रहते हैं और जब उपयुक्त वातावरण प्राप्त होता है तब इन्हीं बीजों से उस जाति के नए पौधों का जन्म होता है।