निम्न में से किसका अर्थशास्त्र के अन्तर्गत अध्ययन किया जाता है? - nimn mein se kisaka arthashaastr ke antargat adhyayan kiya jaata hai?

निम्न में से किसका अर्थशास्त्र के अन्तर्गत अध्ययन किया जाता है? - nimn mein se kisaka arthashaastr ke antargat adhyayan kiya jaata hai?

Watch video

आर्थिक समस्या क्या है ? 

अति लधु महत्वपूर्ण उत्तरीय प्रश्न

1. आर्थिक समस्याओं का क्या अर्थ है ?
    असीमित आवश्यकताओं,सीमित साधनों एवं उनके वैकल्पिक प्रयोग के कारण उत्पन्न चयन की समय ही आर्थिक समस्या है।
2. अर्थशास्त्र का जनक कौन है ?
    एडम स्मिथ
3. सीमितता का क्या अर्थ है ?
    सीमितता का अर्थ है साधनों की कुल पूर्ति उनकी कुल माँग से कम है।
4. चयन की समस्या क्या है ?
    मनुष्य की आवश्यकताएँ असीमित है और उनको पुरे करने वाले साधन सीमित मात्रा में उपलब्ध है जिनका वैकल्पिक प्र्रयोग सम्भव है। इन       साधनों से किस आवश्यकता को पहले सन्तुष्टि किया जाए और किसे बाद में, यही चयन की समस्या है।
5. वास्तविक अर्थशास्त्र किसे कहते है ?
    जो किसी तथ्य के कारण तथा परिणाम दोनों  का अध्ययन करता  है उसे वास्तविक अर्थशास्त्र कहते है।
6. अवसर लागत किसे है ?
    एक वस्तु की कुछ अधिक मात्रा प्राप्त करने के बदले दूसरी वस्तु की कुछ मात्रा को छोड़ना पड़ता है। इस एक अतिरिक्त इकाई को प्राप्त           करने को ही अवसर लागत कहते है।
7. उत्पादन सम्भावना वक्र क्या है ?
    उत्पादन सम्भावना वक्र दो वस्तुओं के सभी संयोगों को बताता है जिससे सन्तुष्टि प्राप्त होती है।
8. भारत में किस प्रकार की अर्थव्यवस्था पाई जाती है ?
    मिश्रित अर्थव्यवस्था
9. संसाधनों से क्या अभिप्राय है ?
    संसाधनों उन वस्तुओं तथा सेवाओं से है जिनका उपयोग अन्य वस्तुओं तथा सेवाओं का उत्पादन करने में होता है। जैसे भूमि, श्रम, पूँजी,           मशीनें आदि।
10. मध्यवर्ती वस्तुएँ किन्हें कहते है ?
    वे वस्तुएँ जिनका उपयोग किन्हीं अन्य वस्तुओं के उत्पादन के लिए किया जाता है उसे मध्यवर्ती वस्तुएँ कहते है। 
11. उत्पादन सम्भावना वक्र क्या है ?
      उत्पादन सम्भावना वक्र देा वस्तुओं के उन सभी संयोगों को बताता है जिनका उत्पादन अर्थव्यवस्था के संसाधनों का पूर्णरूप से उपयोग              करने   पर किया जाता है।
12. अर्थव्यवस्था की तीन केन्द्रीय समस्याएँ क्या है ?
      1. किन वस्तुओं का उत्पादन किया जाए और कितनी मात्रा में 
      2. उत्पादन कैसे किया जाए।
      3. उत्पादन किसके लिए किया जाए।
13. बाजार अर्थव्यवस्था से क्या अभिप्राय है ?
बाजार अर्थव्यवस्था में सभी आर्थिक क्रियाकलापों का निर्धारण बाजार की स्थितियों के अनुसार होता है। बाजार में वस्तुओं की कीमत का निर्धारण माँग और पूर्ति की सापेक्षिक के द्वारा निधारित होता है। 

लधु तथा विस्तृत ​महत्वपूर्ण उत्तरीय प्रश्न

. अर्थशास्त्र किसे कहते है ?
अर्थशास्त्र सीमित साधनों, असीमित आवश्यकताओं, वैकल्पिक प्रयोगों तथा विशेष प्रयोग के चुनाव का अध्ययन करता है।"
2. व्यष्टि अर्थशास्त्र किसे कहते है ?
व्यष्टि अर्थशास्त्र छोटे स्तर पर आर्थिक क्रियाओं का अध्ययन करता है जिसमें एक उपभोक्ता, एक उत्पादक, एक फर्म अथवा एक उद्योग का अध्ययन किया जाता है।
3. आर्थिक क्रिया किसे कहते है ?
"उस क्रिया को आर्थिक क्रिया कहते हैं जिसका सम्बन्ध मानवीय आवश्यकताओं को संतुष्ट करने के लिए सीमित साधनों के उपयोग से होता है।"
4. आर्थिक समस्या क्या है ? यह क्यों उत्पन्न होती है ?
आर्थिक समस्या मूल रूप में साधनों की दुर्लभता के कारण होती है। दुर्लभता का अर्थ माँग की तुलना में पूर्ति का कम होना है। मनुष्य की आवश्यकताएँ असीमित है किन्तु उसके पास इन आवश्यकताओं को सन्तुष्ट करने के लिए साधन सीमित मात्रा में उपलब्ध है। अतः सीमित साधनों से वह अपनी सभी आवश्यकताओं को सन्तुष्टि नहीं कर सकता है। अतः प्रत्येक उपभोक्ता का यह प्रयास होता है कि वह कम साधनों से अधिक से अधिक सन्तुष्टि प्राप्त कर सके। इसलिए उसे यह चयन करना पड़ता है कि किन वस्तुओं का कितनी मात्रा में उपभोग करे। चयन की समस्या ही आर्थिक समस्या को जन्म देती है। चयन की समस्या को ही आर्थिक समस्या कहते है।

जिस प्रकार व्यक्ति विशेष के पास साधन सीमित है और आवश्यकताएँ असीमित है, उसी प्रकार एक अर्थव्यस्था (देश) के पास भी साधन सीमित होते है और लक्ष्य या योजना असीमित होती है। साधनों की सीमितता के कारण चयन की समस्या उत्पन्न होती है। जैसे
1. किस वस्तु का उत्पादन किया जाए ?
2. उत्पादन के लिए किस तकनीक को उपनाया जाए ?
3. उत्पादन किसके लिए किया जाए ?

आर्थिक समस्या उत्पन्न होने के कारण
1 .

असीमित मानवीय आवश्यकताएँ 

- मनुष्य की आवश्यकताएँ असीमित है और उनको पुरे करने वाले साधन सीमित मात्रा में उपलब्ध है। इसलिए उपभोक्ता सबसे पहले तीव्र आवश्यकताओं को पुरे करने का प्रयास करता है।
2. 

सीमित साधन

 - आवश्यकताओं को सन्तुष्ट करने के लिए मनुष्य के पास सीमित मात्रा में साधन उपलब्ध होते है। जिनसे वह अपनी सभी आवश्यकताओं की पुर्ति एक साथ नहीं कर सकता।
3. 

साधनों के वैकल्पिक प्रयोग सम्भव होना

 - सीमित साधनों के वैकल्पिक प्रयोग हो सकते है। जैसे दूध का प्रयोग दही, मिठाई बनाने आदि में किया जाता है।
 
असीमित आवश्यकताओं, सीमित साधनों एवं साधनों के वैकल्पिक प्रयोग होने के कारण चयन की समस्या उत्पन्न होती है। यही आर्थिक समस्या है।
5. अर्थशास्त्र की विषय सामग्री क्या है ?
अर्थशास्त्र की विषय सामग्री को पांच भागों में बांटा गया है
1.उपभोग
2.उत्पादन
3.विनिमय
4.वितरण
5.राजस्व
 1.उपभोग - वस्तुओं और सेवाओं की उपयोगिता को नष्ट करना या कम करना ही उपभोग कहलाता है उपभोग के अंतर्गत आवश्यकताओं उनके लक्षण वर्गीकरण तथा संतुष्टि करने की विधि का अध्ययन किया जाता है 
2. उत्पादन - माननीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किसी वस्तु में उपयोगिता का सर्जन करना उत्पादन कहलाता है| उत्पादन के इस विभाग में उत्पत्ति तथा उत्पादन के साधन उनके लक्ष्य और कार्य क्षमता उत्पत्ति के नियम व उत्पत्ति की अन्य समस्याओं का अध्ययन किया जाता है|
3. विनिमय - में विनिमय का अर्थ वस्तु की अदला बदली से है इस विभाग के अंतर्गत कीमत निर्धारण में बाजार के रूप मुद्रा बैंकिंग बीमा एवं व्यापार आदि पहलुओं का अध्ययन किया जाता है|
4. वितरण - उत्पत्ति या उत्पादन के विभिन्न साधनों के सामूहिक सहयोग से जो उत्पादन/ आय सृजित होती है उसको विभिन्न साधनों में उनके प्रतिफल के रूप में बांटना ही वितरण का अध्ययन है इसमें लाभ लगान ब्याज मजदूरी और वेतन का अध्ययन किया जाता है|
5. राजस्व - राजस्व के अंतर्गत सरकार की आय-व्यय बजट सार्वजनिक ऋण तथा वित्तीय प्रशासन आदि से संबंधित समस्याएं का अध्ययन किया जाता है|
6. अर्थव्यवस्था क्या है ?
अर्थव्यवस्था से अभिप्राय किसी क्षेत्र विशेष में होने वाली समस्त आर्थिक क्रियाओं उत्पादन उपभोग विनिमय निवेश इत्यादि के सामूहिक स्वरूप ढांचे से है या क्षेत्र विशेष एक लघु क्षेत्र जिला राज्य देश या समस्त विश्व हो सकता है|
7. सकारात्मक अर्थशास्त्र क्या है ? 
सकारात्मक अर्थशास्त्र है जो तथ्यों का उसी रूप में अध्ययन करता है जिसमें वह पाए जाते हैं यहां इस प्रकार का निर्णय या सुझाव नहीं देता कि क्या सही है और क्या गलत है यहां कारण और परिणाम के संबंध का विश्लेषण करता है जैसे भारत में बेरोजगारी की समस्या है|
8. आदर्शत्मक अर्थशास्त्र क्या है ?
आदर्शत्मक वह विज्ञान है जो आर्थिक घटनाओं का परीक्षण करता है कि क्या सही है और क्या गलत और इस आधार पर सुझाव देता है कि क्या होना चाहिए जैसे सरकार को बेरोजगारी की समस्या दूर करना चाहिए|
9. आर्थिक समस्या क्या है ?
आर्थिक समस्या चैन की समस्या चयन उत्पन्न होने के कारण मानवीय आवश्यकताएं असीमित अनंत है अनंत मानवीय आवश्यकताओं को पूर्ण करने वाले संसाधन सीमित होते हैं संसाधनों के वैकल्पिक उपयोग होते हैं|
10. उत्पादन संभावना वक्र क्या है ?
उत्पादन संभावना वक्र वह वक्र है जो दो वस्तुओं के उन विभिन्न संभावित संयोग ओं को बताता है सहयोग संयोग चिन्ह एक अर्थव्यवस्था उपलब्ध तकनीकी व संसाधनों के द्वारा उत्पादित कर सकती है नेम इसे निम्न तालिका तथा चित्र द्वारा स्पष्ट किया गया है|

निम्न में से किसका अर्थशास्त्र के अन्तर्गत अध्ययन किया जाता है? - nimn mein se kisaka arthashaastr ke antargat adhyayan kiya jaata hai?


व्यष्टि तथा समष्टि अर्थशास्त्र में क्या अन्तर है? 

​ASSESSMENT (मूल्यांकन)

सभी प्रश्न करना अनिवार्य है। प्रश्न  बहुविकल्पीय प्रकार के होगें।

अर्थशास्त्र के अंतर्गत निम्न में से किसका अध्ययन किया जाता है?

अर्थशास्त्र सामाजिक विज्ञान की वह शाखा है, जिसके अन्तर्गत वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन, वितरण, विनिमय और उपभोग का अध्ययन किया जाता है। 'अर्थशास्त्र' शब्द संस्कृत शब्दों अर्थ (धन) और शास्त्र की संधि से बना है, जिसका शाब्दिक अर्थ है - 'धन का अध्ययन'।

व्यष्टि अर्थशास्त्र के अंतर्गत निम्न में से किसका अध्ययन किया जाता है सही विकल्प बताइए?

प्रश्न 9. प्रश्न 10. Or बाजार मूल्य एवं सामान्य मूल्य में अंतर स्पष्ट कीजिए ।

2 समष्टि अर्थशास्त्र के अंतर्गत निम्न में से किसका अध्ययन किया जाता है?

समष्टि अर्थशास्त्र संपूर्ण अर्थव्यवस्था के क्रियाशीलता से सम्बन्धित है जिसमें वस्तुओं एवं सेवाओं का उत्पादन, किसी समय अवधि में उसकी वृद्धि दर, साधनों के रोजगार का स्तर, बचत तथा विनियोग आदि का निर्धारण एवं इसमें किसी समय अवधि में परिवर्तन का अध्ययन किया जाता है।

निम्न में से किसका अध्ययन का संबंध अर्थशास्त्र से नहीं है?

सैम्युलसन के अनुसार अर्थशास्त्र की विषय सामग्री में सीमित साधनों के वितरण' एवं 'आर्थिक विकास' दोनों पहलुओं को सम्मिलित किया जाता है। आवश्यकताओं की सन्तुष्टि के लिए वस्तुओं और सेवाओं की उपयोगिता का उपयोग किया जाता है। भोजन करना, कपड़ा पहनना आदि उपभोग की क्रियाएँ हैं।