मोटापा कम करने के लिए जीरा पानी कैसे पिए? - motaapa kam karane ke lie jeera paanee kaise pie?

दाल-सब्जी के तड़के के लिए सबसे पहले इस्तेमाल किया जाने वाला जीरा देखने में भी भले ही छोटा सा लगे। पर इसके ये छोटे-छोटे दाने आपके स्वास्थ्य के लिए किसी हीरे से कम नहीं। असल में हम भोजन तैयार करने के लिए रोज जिन मसालों का प्रयोग करते हैं, वे सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते, बल्कि उनका असल मकसद हमें स्वास्थ्य लाभ देना है। ऐसा ही खास मसाला है जीरा। दाल, सब्जी, रायते आदि में अपनी अनोखी खुशबू और फ्लेवर एड करने वाला जीरा असल में वेट लॉस में भी आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका। 

Show

बहुत खास है जीरा 

जीरा को बीज और पाउडर दोनों रूपों में खाया जा सकता है। आयुर्वेद में इसे औषधीय मसालों की श्रेणी में रखा गया है। जीरे के पोषण मूल्यों पर हुए विभिन्न शोध भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि जीरा आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इसके और भी सेहत लाभ जानने के लिए हमने बात की आयुर्वेदाचार्य आयुष अग्निहोत्रि से। वे इसे वेट लॉस ही नहीं, बल्कि कैंसर से लड़ने में भी कामयाब बताते हैं।  

यह एंटी कॉन्जेस्टिव एजेंट है, यानी ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है। यह बढ़िया एक्सपेक्टोरेंट है, यानी यह लंग्स, ब्रॉन्काई में कफ को जमने नहीं देता। यह सब इसके एसेंशियल ऑयल रिच गुण के कारण होता है। इसमें रायबोफ्लेविन, विटामिन बी 6 और नियासिन भी है, जिसके कारण यह ब्रेन के कॉगनिटिव फंक्शन, यानी मस्तिष्क के किसी चीज के संज्ञान लेने के गुण को दुरुस्त करता है।

क्या कहती है रिसर्च?

अमेरिका के कैंसर रिसर्च लेबोरेट्री, साउथ कैरोलिना में हुए शोध के अनुसार जीरा कैंसर से लड़ने में मदद करता है। इसमें क्यूमिन एल्डिहाइड नामक तत्व पाया जाता है, जो कैंसर ट्यूमर की ग्रोथ को धीमा करता है। जीरा में डिटॉक्सिफाइंग और एंटी कार्सिनोजेनिक एंजाइम के प्रोडक्शन को बढ़ाने के भी गुण हैं। इससे कोलन कैंसर की रोकथाम में मदद मिलती है। इसके अलावा, जीरा में विटामिन ई होता है जो स्किन टोन और टेक्सचर को इंप्रूव करता है।

वेट लॉस के लिए कैसे फायदेमंद है जीरा 

आयुर्वेद ने जीरा पर कई शोध किए। इसके निष्कर्ष के आधार पर कहा गया कि वेट लॉस का प्रयास कर रहे लोगों के आहार में कुछ ग्राम जीरा शामिल करने से उनके लिए वेट मैनेजमेंट करना आसान हो जाता है। एक चम्मच जीरा बॉडी फैट को घटा देता है। इसलिए वेट लॉस ट्रीटमेंट में इसका प्रयोग किया जाता है। 

डबल फायदा देता है जीरा के साथ धनिये का कॉम्बिनेशन

आयुष अग्निहोत्रि के अनुसार, जीरा को धनिया के साथ मिलाकर प्रयोग करने पर इसका फायदा डबल हो जाता है। जीरा में थायमॉल पाया जाता है, जो सेलिवा और बाइल के प्रोडक्शन का बढ़ाता है। इससे डायजेस्टिव सिस्टम ठीक होता है। जीरा और धनिया को मिलाकर प्रयोग करने से पेट ठंडा रहता है। जिन लोगों का पेट अदरक या काली मिर्च जैसे तीखे मसाले का प्रयोग बर्दाश्त नहीं कर पाता, उनके लिए जीरा और धनिया मिश्रण सही होता है। यह उनके पेट को आराम पहुंचाता है।

कैसे करें इस्तेमाल  

इसके लिए धनिया और जीरा को बराबर मात्रा में पीस लें। इस पाउडर की एक चम्मच मात्रा रात को पानी में भिगो दें। सुबह इसे छानकर खाली पेट पी लें। इससे सेहत को दोगुना फायदा मिल सकता है।

 वेट लॉस के लिए इस तरह करें जीरे को अपने आहार में शामिल

इस सुपर इफैक्टिव मसाले का प्रयोग कई तरह से किया जा सकता है। यहां है जीरा के प्रयोग के 5 तरीके

वेट लॉस करने में मददगार है जीरा और जीरे का पानी। चित्र : शटरस्टॉक

1 तड़के के रूप में

पकाने से पहले सभी तड़के में बेस मसाले के रूप में जीरा डालें। बीज के रूप में डालने पर यह अधिक फायदा करता है। जीरा पाउडर भी लाभदायक होता है।

2 छाछ में जीरा पाउडर

जीरा को तवे पर भुनकर पाउडर बना लें। इस चूर्ण को छाछ में मिलाकर रोजाना पिएं। यह बेहतर हाइड्रेशन और पाचन सुनिश्चित करेगा।

3 सत्तू और दही बड़े में

सत्तू ड्रिंक और दहीबड़े में भुने जीरे का पाउडर डालने से न सिर्फ स्वाद बढ़ेगा, बल्कि गैस की समस्या भी नहीं रहेगी।

4 पानी में भिगोकर

एक टी स्पून जीरा को एक गिलास पानी में रात भर भिगो दें। इस पानी को सुबह खाली पेट पिएं। आयुर्वेद में पाचन को ठीक करने के लिए जीरा पानी का प्रयोग सबसे अधिक किया जाता है।

5 पुदीना और तुलसी के साथ

पुदीना और तुलसी की पत्तियों के साथ जीरा को उबाल लें। इसे अपनी बोतल में भर लें और दिन भर थोड़ा-थोड़ा पियें। वेट लॉस करने में और प्रसव बाद शरीर को तंदुरुस्त करने में यह बेहद उपयोगी है।

क्या आप भी वजन कम करने के लिए जीरे के पानी का प्रयोग कर रहे हैं? अगर हां तो आपको आज के आर्टिकल के माध्यम से इस तरकीब को अपनाते समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए यह जान लेना चाहिए नहीं तो आपको फायदे से अधिक नुकसान हो सकते हैं।

लॉकडाउन ने हमें आलसी बना दिया है। शारीरिक गतिविधि की कमी और अनहेल्दी खानपान के कारण हम सभी ने अपना वजन बढ़ा लिया है। ओवरवेट होना हम सभी के लिए बहुत नुकसानदायक होता है, इसलिए आपको वजन कम करना शुरू कर देना चाहिए। वजन कम करने के लिए अधिकांश लोग जीरे का पानी सेवन करते हैं। जीरा हमारे पेट के फैट को कम करने में मदद करता है। यह हमारे शरीर के लिए भी लाभदायक होता है और हमें डिटॉक्स करने में भी मदद करता है इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं लेकिन इसका सेवन करते समय लोग कई गलतियां कर देते हैं। इस लेख में हम उन गलतियों के बारे में जानेंगे और पता करेंगे आप उनसे कैसे बच सकते हैं लेकिन इससे पहले जान लेते हैं कि आप किस प्रकार जीरे के पानी से वजन कम कर सकते हैं।

जीरे का पानी वजन कम करने में किस तरह सहायक है?

जीरे का पानी शरीर से इंफ्लेमेशन को ख़त्म करता है जोकि अनचाहे वजन का प्रमुख कारण होता है। केवल इतना ही नहीं बल्कि जीरा हृदय की सेहत को भी बेहतर रखने में मदद करता है। अगर आप सुबह-सुबह जीरे का पानी पीते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र भी अच्छे से काम करता है और अच्छा पाचन वजन कम होने का पहला स्टेप होता है। वजन कम होने के लिए आपके पेट का स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है और जीरा इसी काम में मदद करता है।

वजन कम करने के लिए जीरे के पानी को पीने का सही तरीका

आपको एक रात पहले एक गिलास पानी में जीरा भिगो कर रख देना है और सुबह उस पानी को 5 मिनट के लिए उबाल लेना है। इसके बाद आप इसे पी सकते हैं और अगर आप जल्दी में हैं तो उबालने वाले स्टेप को स्किप भी कर सकते हैं।

जीरे के पानी को पीते समय आपको इन गलतियों से बचना चाहिए

जीरे का पानी गर्म होता है और यह आपके शरीर के तापमान को कुछ हद तक बढ़ा देता है इसलिए आपको गर्मियों के मौसम में इसे नहीं पीना चाहिए। खास कर अप्रैल से ले कर जून तक इसका सेवन बिलकुल न करें क्योंकि इन महीनों में बहुत अधिक गर्मी होती है। सर्दियों में आप इसका सेवन कर सकते हैं।

आपको कब तक जीरे के पानी का सेवन करना चाहिए?

अगर आप लंबे समय तक जीरे के पानी का सेवन करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं, इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।

जीरे के पानी को पीने का सही समय कौन सा होता है?

अगर आप अधिक लाभ पाना चाहते हैं तो जीरे के पानी को सुबह-सुबह खाली पेट ही पिएं। यह समय ही इसे पीने का सबसे बेस्ट समय होता है और इस समय ब्रेकफास्ट के बाद भी पी सकते हैं।

निष्कर्ष

जीरे के पानी को पीने से संबंधित कुछ बातें जो आपको पता होनी चाहिए, बहुत से लोग इसे पीने का समय और मौसम का ध्यान नहीं रखते हैं जिस कारण फायदे से ज्यादा नुकसान भी उठाना पड़ता है।

वजन घटाने के लिए जीरे का पानी कैसे पीना चाहिए?

वजन घटाने के लिए आप 2 चम्मच जीरा को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को अच्छी तरह से उबालें। इसके बाद पानी को छान लें और नींबू का रस मिलाकर पी लें। रोजाना सुबह खाली पेट इस जीरा वॉटर को पीने से आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

जीरे का पानी पीने से पेट कम होता है क्या?

जिसमें से जीरा पानी का इस्तेमाल मुख्य रूप से करते हैं मोटापा कम करने के लिए. इसके पीने से ना सिर्फ वेट लॉस (Obesity) होता है बल्कि पाचन क्रिया (Digestive system) भी मजबूत होता है. साथ ही यह मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने का काम करता है.

सुबह खाली पेट जीरा पानी पीने से क्या होता है?

जीरा एंटी-इंफ्लेमेटरी एंटीऑक्सिडेंट का सबसे बढ़िया स्रोत है। इसके अलावा इसे एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक के रूप में भी जाना जाता है। यह आपके पेट की कई समस्याओं का इलाज कर सकता है। जीरा पाचन तंत्र को मजबूत कर सकता है, मतली और सूजन और कब्ज से राहत दिला सकता है।

1 दिन में 1 किलो वजन कैसे कम करें?

1 दिन में 1 किलो वजन कैसे कम करें - How to Lose 1 Kg of Weight in a Day in Hindi.
१. गर्म पानी पिएं ... .
२. व्यायाम ... .
३. ग्रीन टी ... .
४. प्रोटीन का सेवन करें ... .
५. मीठा कम खाएं ... .
१. फल और सब्जियों का अधिक सेवन ... .
२. रिफाइंड कार्ब्स का कम सेवन ... .
३. प्रतिरोध व्यायाम करें.