मानव नेत्र में रेटिना पर बनने वाले प्रतिबिंब की प्रकृति क्या है? - maanav netr mein retina par banane vaale pratibimb kee prakrti kya hai?

संवेदी अंग क्या होते हैं?

शरीर के वे अंग, जो संवेदना ग्रहण करते हैं उन्हें संवेदी अंग कहते हैं, जैसे- नेत्र.

Show

नेत्र क्या है?

नेत्र वे स्वयं होते हैं, जो प्रकाश/दृश्य सवेंदना/उद्दीपिन को ग्रहण करते हैं तथा इसे विश्लेषण के लिए मस्तीष्क तक भेज देते हैं।

रेटिना क्या है?

नेत्र की प्रकाश संवेदी कि सबसे अंदर वाली पत्ती, जिस पर प्रतिबिंब बनता है, रेटिना कहलाती है।

नेत्र के कौन से दृष्ट/तल पर अधिकतम आवर्तन होता है?

कॉर्निया पर।

मानव नेत्र की समंजन क्षमता से क्या अभिप्राय है?

मानव नेत्र लेंस की अपनी फोकस दूरी के संमजन, परिवर्तन की क्षमता नेत्र की समंजन क्षमता का जाती है।

स्पष्टतम दृष्टि की न्यूनतम दूरी क्या है?

न्यूनतम दूरी जिस पर किसी बिंब को अधिकतम स्पष्टता से बिना किसी तनाव के कारण देखा जा सकता है, स्पष्टतंम दूरी की न्यूनतम दूरी कहलाती है।

नेत्र के लिए सामान्य दृष्टि के लिए निकटतम बिंदु क्या है?

25 सेंटीमीटर।

सामान्य नेत्र के लिए दूरस्थ बिंदु क्या है?

अनंत ।

स्टीरियोप्सिस का क्या अर्थ है?

कुछ शिकारी जंतुओं में दोनों आंखें सिर पर विपरीत दिशाओं में स्थित होती है जिससे अधिकतम क्षेत्र को देखा जा सकता है, यह स्टीरियोप्सिस कहलाता है।

मानव नेत्र में पारी तारिका का क्या कार्य है?

परितारिका पुतली के आकार कि नियंत्रित करके नेत्र में प्रवेश पाने वाले प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित करते हैं।

नेत्र के रेटिना पर बनने वाले प्रतिबिंब की प्रकृति क्या होती है?

प्रतिबिंब वास्तविक तथा उल्टा होता है।

कौन-सी पेशियां नेत्र लेंस की फोकस दूरी परिवर्तित करती है?

पक्ष्माभी पेशियां नेत्र लेंस की फोकस दूरी परिवर्तित करती है।

फोकस दूरी के संदर्भ में नेत्र लेंस कांच की एक लिस्ट से किस प्रकार भिन्न होता है?

नेत्र लेंस में समजन की क्षमता होती है, जबकि कांच की लेस की फोकस दूरी निश्चित होती है।

सामान्य नेत्र की समंजन क्षमता कितनी होती है?

सामान्य मानव नेत्र 25 सेंटीमीटर तथा अनंत के बीच की वस्तुओं को फोकस कर सकते हैं।

क्या मानव रेटिना पर बना प्रतिबिंब स्थाई होता है?

नहीं, नेत्र रेटिना पर बना प्रतिबिंब सथाई नहीं होता है। यह अस्थाई होता है।

कितने समय के लिए वस्तु का प्रतिबिंब रेटिना पर बना रहता है, तब भी जब वस्तु सामने नहीं है?

प्रतिबिंब वस्तु की हटाने के 1/16 सेकंड बाद तक भी रेटिना पर बना रहता है।

मोतियाबिंद क्या होता है?

आयु बढ़ाने के साथ नेत्र लेंस दूधिया हो जाने को मोतियाबिंद कहते हैं।

मानव में एक नेत्र के स्थान पर दो आंखें होने का क्या लाभ है?

दो आंखों के कारण हम एक ही समय वृहत क्षेत्र देख पाते हैं।

हमारी आंखें सिर के सामने की स्थिति में होने का क्या लाभ है?

इससे स्टीरियोप्सिस की और फ़ेवर में क्षेत्र दृश्य कम हो जाता है।

निकट दृष्टि दोष क्या है?

नेत्र दोष जिसमें दोष युक्त व्यक्ति पास की वस्तुओं को स्पष्ट देख सकता, लेकिन दूर की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से नहीं देख सकता, निकट दृष्टि दोष कहलाता है।

निकट दृष्टि दोष को दूर करने के लिए कौन-सा लेंस उपयोग में लाया जाता है?

अवतल लेंस का उपयोग निकट दृष्टि दोष को दूर करने के लिए किया जाता है।

दूर दृष्टि दोष क्या है?

नेत्र दोष से पीड़ित व्यक्ति दूर की वस्तुओं को तो स्पष्ट रूप से देख सकता है, लेकिन पास की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से नहीं देख सकता, दूर दृष्टि दोष कहलाता है।

दूर दृष्टि दोष को किस प्रकार दूर किया जा सकता है?

दूर दृष्टि दोष को उत्तल लेंस की सहायता से दूर किया जा सकता है।

दो विधियाँ बताइए जिनकी सहायता से नेत्र के प्रवर्तनीय दोष को दूर किया जा सकता है?

  • गोलिय लेंसों का उपयोग।
  • स्पर्श लेसों का प्रयोग।

कॉर्निया प्रत्यारोपण से आप क्या समझते हैं?

दोष युक्त कार्निया को किसी सामान्य कार्य के साथ बदल देना, कॉर्निया प्रत्यारोपण कहलाता है।

क्या AIDS/हिपेटाइटस से पीड़ित व्यक्ति नेत्रदान कर सकता है?

नहीं, AIDS/हिपेटाइटस से पीड़ित व्यक्ति नेत्र दान नहीं कर सकता।

किसी व्यक्ति की मृत्यु के कितने समय बाद तक नेत्र निकाले जा सकते हैं?

मृत्यु से 4-6 घंटे बाद तक।

क्या होता है जब किसी व्यक्ति की आंखों की समंजन सत्ता समाप्त हो जाती है?

जब किसी व्यक्ति की आंखों की समजन क्षमता समाप्त हो जाती है तो वह बिना तनाव के वस्तुओं को स्पष्ट रूप से नहीं देख सकता।

मानव नेत्र के दो प्रमुख दोषों के नाम दें।

निकट दृष्टि दोष, दूर दृष्टि दोष

द्विफोकसीय लेंसों की आवश्यकता क्यों पड़ती है?

यदि कोई व्यक्ति निकट दृष्टि दोष तथा दूर दृष्टि दोष दोनों से पीड़ित हो तो उसे द्विफोकसीय लेंसों की आवश्यकता होती है।

1 जोड़ी आंखें कितने लोगों को दृष्टि प्रदान कर सकती हैं?

एक जोड़ी आंखें दो लोगों को दृष्टि प्रदान कर सकती है, जो कार्निया दोष युक्त हो।

एक कांच के प्रिज्म क्या होती है?

कांच के प्रिज्म एक 3-D ज्यामितिक मॉडल/उपकरण होता है जिसकी दो त्रिभुजाकार पृष्ठ एक दूसरे के समानांतर होते हैं तथा तीन आयताकार पृष्ठ होते हैं।

प्रिज्म का कोण से क्या अभिप्राय है?

त्रिभुजाकार आधार का शीर्ष कोण, प्रिज्म का कौण कहलाता है। यह लगभग 60० का होता है।

अपवर्तन के कौन -से क्या अभिप्राय है?

आपतन बिंदु अप्रवर्तन किरणें, अविलंब के साथ जो कौण बनाती है, उसे अपवर्तन कोण कहते हैं।

विचलन से क्या अभिप्राय है?

अप्रवर्तित किरण आपतन कोण के साथ  जो कौण बनाती है, उसे विचलन कोण कहते हैं।

प्रकाश की किरणें अभिलंब से परे कब हटती है?

जब प्रकाश की किरणें सघन माध्यम से विरल माध्यम में प्रवेश करती है, तो वे अभिलंब से परे मुड़ जाती है।

प्रकाश विक्षेपण से क्या अभिप्राय है?

श्वेत प्रकाश के सात रंगों में विभक्त होने कि परघटना, प्रकाश विक्षेपण कहलाती है।

प्रकाश वर्ण क्रम का क्या अर्थ है?

सात रंगों की पट्टी जो प्रकाश विक्षेपण के द्वारा प्राप्त होती है, प्रकाश वर्ण कर्म कहलाती है।

प्रकाश विक्षेपण के समय श्वेत प्रकाश का कौन-सा रंग अधिकतम विचलित होता है तथा कौन-सा न्यूनतम विचलित होता है?

बैंगनी रंग सबसे अधिक विचलित होता है और लाल रंग न्यूनतम विचलित होता है।

इंद्रधनुष बनने का क्या कारण है?

इंद्रधनुष बनने का कारण विक्षेपण तथा परिक्षेपण है।

काँच में किस रंग की चाल अधिकतम होती है?

लाल रंग की।

प्रकाश के किस रंग का अपवर्तनांक अधिकतम होता है?

बैंगनी रंग का।

किस वैज्ञानिक ने प्रिज्म का उपयोग करके सर्वप्रथम वर्ण कर्म प्राप्त किया?

आइज़क न्यूटन ने।

प्रकाश विक्षेपण से प्राप्त सात रंगों से हम श्वेत प्रकाश किस प्रकार प्राप्त कर सकते हैं?

वर्ण क्रम के बीच एक उल्टा प्रिज्म रख कर।

श्वेत प्रकाश क्या है?

वह प्रकाश को सूर्य के प्रकाश के समान वर्ण क्रम प्रदान करता है, श्वेत प्रकाश कहलाता है।

इंद्रधनुष क्या होता है?

इंद्रधनुष एक प्राकृतिक वर्णक्रम होता है जो वर्षा के बाद आकाश में प्रकट होता है।

इंद्रधनुष किस दिशा में बनता है?

यह सूर्य के विपरीत दिशा में प्रकट होता है।

किस दिशा में इंद्रधनुष प्रकट नहीं हो सकता?

दक्षिण दिशा में इंद्रधनुष प्रकट नहीं हो सकता है। ‘

प्रकाश का विक्षेपण किस कारण से होता है?

प्रकाश के विभिन्न रंगों, विभिन्न तरंगदैर्ध्य के कारण तथा उनकी चाल भिन्न होने के कारण विक्षेपण होता है।

वायुमंडलीय अपवर्तन के दो उदाहरण दें?

तारों का टिमटिमाना, सूर्योदय तथा सूर्यास्त के समय सूर्य की डिस्क का समतल हो ना।

तारों का टिमटिमाना का क्या कारण है?

वायुमंडल के भौतिक गुणों में परिवर्तन या वायु की विभिन्न परतों के अपवर्तनांक में होने वाले परिवर्तन।

स्टारलाइट फ्लक्स क्या है?

यह तारे द्वारा प्रति सेकंड उत्सर्जित प्रकाश ऊर्जा देता है।

तारे की आभासी स्थिति, तारे की वास्तविक स्थिति से कुछ ऊपर क्यों होती है?

पृथ्वी के वायुमंडल की निचली परतें कुछ संघन होती है, इसलिए तारे से आने वाला प्रकाश है अभिलंब की ओर मुड़ जाता है।  इसलिए तारा उसकी वास्तविक स्थिति से कुछ ऊपर की ओर दिखाई देता है।

तारों तथा ग्रहों के बीच एक अंतर बताएं?

तारे टिमटिमाते हैं ,जबकि कर टिमटिमाते नहीं है।

तारे हमें इतने छोटे क्यों प्रतीत होते हैं, जबकि इनमें अधिकतर  का आकार सूर्य से बड़ा होता है?

तारों की पृथ्वी से दूरी सूर्य की अपेक्षा बहुत ही अधिक होने के कारण वह हमें छोटे दिखाई देते।

वास्तविक सूर्यास्त तथा आभासी सूर्यास्त के समय के बीच कितना अंतर होता है?

वास्तविक सूर्य अस्त तथा आभासी सूर्य अस्त के समय के बीच 2 मिनट का अंतर होता।

दो प्रकाशिक परघटनाओं के नाम दें जो प्रकाश प्रकीर्णन से संबंधित है?

सूर्योदय व सूर्यास्त के समय सूर्य का लाल दिखाई देना।

आकाश का रंग नीला दिखाई देना।

आकाश के नीले रंग का कौन-सा पर घटना वर्णन करती है?

प्रकाश प्रकीर्णन।

श्वेत प्रकाश में कौन से रंग की चाल अधिकतम होती है?

लाल रंग की ।

सूर्योदय तथा सूर्यास्त के समय सूर्य का लाल रंग किस कारण होता है?

प्रकाश प्रकीर्णन के कारण।

कौन-सा विलयन प्रकाश का प्रकीर्णन  करता है?

कोलाइडी विलयन।

प्रकाश की किरण का पथ कब दृश्यत होता है?

जब प्रकाश की किरण किसी कोलॉइडी विलयन में से गुजरती है।

टिंडल प्रभाव क्या है?

जब प्रकाश किसी कोलॉइडी विलयन में से गुजरता है, तो प्रकाश प्रकीर्णन के कारण उसका पति दिखाई देता है। यह प्रघटना टिंडल प्रभाव कहलाती है।

वायुमंडल में धूल कण किस प्रकार दिखाई देते हैं?

प्रकाश प्रकीर्णन के कारण।

सूक्ष्म कणों के द्वारा प्रकाश का कौन-सा रंग मुख्य प्रकीर्णित होता है?

नीला रंग/प्रकाश जिसकी तरंग धैर्य कम होती है को सूक्ष्म कण प्रकीर्णित  कर देते हैं।

बड़े आकार के कणों द्वारा मुख्यतः कौन -सा प्रकाश प्रकीर्णित  होता है?

लाल प्रकाश

यदि प्रकीर्णिन करने वाले कणों का आकार बहुत ही बड़ा हो, तो प्रकाश का कौन-सा रंग दृश्य मान हो जाता है?

श्वेत प्रकाश।

खतरे का संकेत किस रंग का होता है?

खतरे का संकेत लाल रंग का होता है।

वायुमंडल में प्रकाश का कौन-सा रंग अधिकतम प्रकीर्णित होता है?

वायुमंडल में नीले रंग का प्रकीर्णन अधिकतम होता है।

खतरे के निशान लाल रंग के क्यों बनाए जाते हैं?

क्योंकि लाल रंग की चाल अधिकतम होती है तथा वायु व धुंध के कारण न्यूनतमम प्रकीर्णित होती है।

दोपहर को सूर्य श्वेत क्यों दिखाई देता है?

क्योंकि दोपहर को नीला प्रकाश बहुत कम प्रकीर्णित  होता है।

नेत्र के रेटिना पर बनने वाले प्रतिबिंब की प्रकृति क्या होती है?

Solution : वास्तविक एवं उल्टा।

मानव नेत्र के रेटिना पर बनने वाले प्रतिबिंब सामान्यतया कैसे होते हैं 1 Point?

परावर्तित किरण तथा अभिलम्ब के बीच के कोण को परावर्तन कोण (Zr) कहते हैं (चित्र 16.3 ) । आपतन कोण तथा परावर्तन कोण को मापिए | इस क्रियाकलाप को आपतन कोण परिवर्तित करके कई बार दोहराइए । प्रेक्षणों को सारणी 16.1 में लिखिए। चित्र 16.3 : आपतन कोण तथा परावर्तन कोण।

मानव आंख की रेटिना पर कैसे प्रतिबिंब बनता है?

Solution : मानव आँख प्रतिबिम्ब को रेटिना पर चक्षु लेन्स की वक्रता को बदलकर फोकस करती है।

मानव नेत्र में कौन सा प्रतिबिंब बनता है?

मानव नेत्र में किसी वस्तु का प्रतिबिंब कहाँ बनता है? रेटिना (दृष्टिपटल) पर प्रतिबिम्ब बनता है। रेटिना अधिकांश कशेरुकियों और कुछ मोलस्क की आंख के ऊतक की अंतरतम, प्रकाश-संवेदनशील परत होती है।