भारत में नकदी फसल कौन कौन से हैं? - bhaarat mein nakadee phasal kaun kaun se hain?

  • नकदी फसल (Cash Crop) से सम्बंधित जानकारी
    • नकदी फसल किसे कहते हैं (Cash Crop)
    • अन्य तिलहनी फसले (Other Oilseed Crops)

यहाँ पर आज आपको उन फसलों के बारे में बताया जा रहा है, जिनका उत्पादन नकदी फसल के रूप में किया जाता है | इस श्रेणी में उन फसलों को रखा गया है, जिन्हे नकद फसल के रूप में खेत से निकालकर डायरेक्ट बाजार में बेच दिया जाता है, और किसानो को प्रत्यक्ष रूप से अधिक लाभ मिलता है | इस श्रेणी में आने वाली फसलों को अधिक समय के लिए भंडारित नहीं कर सकते है | नकदी फसल कर किसान भाई अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकते है | इसमें किसानो को कम जगह में अधिक उत्पादन मिल जाता है | नकदी फसल में कुछ व्यावसायिक फसले भी शामिल है, जिन्हे कच्चे माल के रूप में उद्योगों तक पहुंचाया जाता है |

भारत में नकदी फसल कौन कौन से हैं? - bhaarat mein nakadee phasal kaun kaun se hain?

भारत में नकदी फसल कौन कौन से हैं? - bhaarat mein nakadee phasal kaun kaun se hain?

पहले नकदी फसल की खेती कम की जाती थी, किन्तु उत्पादन पर मिलने वाले अधिक लाभ की वजह से किसानो की रुचि इन फसलों की और देखने को मिल रही है, जिस वजह से भारतीय कृषि में नकदी फसल का विस्तार हो रहा है | यदि आप भी नकदी फसल कर कम समय में लाभ अर्जित करना चाह रहे है, तो इस लेख में आपको नकदी फसल (Cash Crop) किसे कहते हैं वाणिज्यिक फसल (Commercial) उदाहरण सहित [सूची] के बारे में विस्तार से बता रहे है |

सबसे ज्यादा कमाई वाली फसल कौन सी है ?

नकदी फसल किसे कहते हैं (Cash Crop)

भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहा अब नकदी फसल के उत्पादन में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है | नकदी फसल देश की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए अहम भूमिका निभा रही है | विदेशी बाजार में नकदी फसल बेचने पर सरकार को अधिक आय भी प्राप्त होती है | नकदी फसल में सब्जी, जूट, गन्ना, केला, संतरा, कपास, कॉफी, कोको और तिलहनी फसले शामिल है | इसके अलावा तम्बाकू भी नकदी फसल है, जिसका उपयोग लगातार बढ़ रहा है| किन्तु इसकी पैदावार पर अभी बहुत कम ही लोग ध्यान दे रहे है | यहाँ पर आपको कुछ नकदी फसलो के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है |

गन्ना (Sugarcane) :- यह भारतीय मूल का पौधा है, जो बांस वनस्पति के वंशज से संबंध रखता है | व्यवसायिक नकदी फसलों में इसे पहला स्थान प्राप्त है | विश्व में भारत को गन्ना उत्पादन और गन्ना उत्पादन क्षेत्र की दृष्टि से पहला स्थान प्राप्त है | विश्व में 50 प्रतिशत गन्ने का उत्पादन भारत में ही होता है | भारत के उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में गन्ने उत्पादन होता है |

दक्षिण भारत में उगने वाला गन्ना वहां की आद्र जलवायु की वजह से अधिक रशीला होता है, जिसमे रस की मात्रा काफी अधिक होती है | भारत में गन्ना उत्पादन के प्रमुख राज्य तमिलनाडू, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश और कर्नाटक है | इसके अलावा श्रीगंगानगर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बूंदी व भीलवाड़ा में भी गन्ने की फसल उगाई जाती है | गन्ने का इस्तेमाल चीनी, गुड़ व एल्कोहल को बनाने के लिए करते है |

भारत में नकदी फसल कौन कौन से हैं? - bhaarat mein nakadee phasal kaun kaun se hain?

कपास (Cotton) :- भारत की कुल कृषि भूमि के तक़रीबन 6.7% भाग पर कपास का उत्पादन किया जाता है | कपास की खेती खरीफ के सीजन में की जाती है| भारत में कपास की तीन किस्मो को बोया जाता है, जो इस प्रकार है:-

  • अमेरिकन कपास जो लंबे व महीन रेशे वाले होते है, जिसका कुल उत्पादन 50% तक है| इस तरह का कपास हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में उगाया जाता है |
  • मध्यम रेशे वाला कपास जिसका कुल उत्पादन 40% है | इसे महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु और हरियाणा में उगाया जाता है |
  • छोटे रेशे वाले कपास का उत्पादन केवल 10% है| इस कपास को देश के लगभग सभी राज्यों में कम मात्रा में उगाते है |

भारत का गुजरात राज्य कपास उत्पादन क्षेत्र व उत्पादन की द्रष्टि से पहले स्थान पर है, वही महाराष्ट्र दूसरे और आंध्रप्रदेश तीसरे स्थान पर है | राजस्थान के हनुमानगढ़, बीकानेर, कोटा बूंदी, श्रीगंगानगर व झालावाड में कपास का उत्पादन किया जाता है |

भारत में नकदी फसल कौन कौन से हैं? - bhaarat mein nakadee phasal kaun kaun se hain?

फसल किसे कहते हैं 

तिलहनी फसल (Oilseed Crop) :- भारत में तिलहनी फसल का भाग पूरी दुनिया में 10% है | तिलहनी फसलों को रबी और खरीफ दोनों ही मौसम में उगाया जाता है | तिलहन में आने वाली मुख्य फसल तिल, मूंगफली, अरंडी, सोयाबीन, सूरजमुखी, सरसों और अलसी है | तिलहन उत्पादन में मूंगफली व सरसो का 80% भाग है |

मूंगफली (Groundnut) :- मूंगफली ब्राजील मूल की फसल है, तथा पूरी दुनिया का 30 प्रतिशत मूंगफली उत्पादन अकेले भारत में होता है | इसे खरीफ में मौसम में बोया जाता है | अकेले मूंगफली से तिलहनी फसल का 45% भाग पूरा होता है | देश में तक़रीबन 85 प्रतिशत मूंगफली की पैदावार तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश राज्यों से हो जाती है | इसके अलावा राजस्थान में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सवाईमाधोपुर, जयपुर और इंदिरा गांधी नहर जैसे सिंचित क्षेत्रों में उगाया जाता है |

भारत में नकदी फसल कौन कौन से हैं? - bhaarat mein nakadee phasal kaun kaun se hain?

सरसों फसल (Mustard Crop) :- पूरे विश्व का 70 प्रतिशत सरसो भारत में ही उगाया जाता है, तथा देश में सरसो तिलहनी फसल के 35 प्रतिशत भाग को पूरा करता है | इसमें तक़रीबन 85 प्रतिशत सरसो को उत्तर भारत में उगाया जाता है | 41 प्रतिशत भाग के साथ राजस्थान देश सबसे बड़ा सरसो उत्पादन राज्य है | इसमें उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है, तथा मध्य प्रदेश तीसरे और गुजरात चौथे स्थान पर है | हरियाणा और पंजाब में भी सरसो उगाई जाती है | राजस्थान के श्रीगंगानगर, अलवर, बीकानेर, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, भरतपुर, जयपुर, सवाईमाधोपुर और इंदिरा गाँधी नहर के सिंचित भागो में भी सरसो उगाई जाती है |

भारत में नकदी फसल कौन कौन से हैं? - bhaarat mein nakadee phasal kaun kaun se hain?

अन्य तिलहनी फसले (Other Oilseed Crops)

इसके अलावा भी कुछ तिलहनी फसले है, जिसमे अरंडी मशीनों में स्नेहक, चमड़ा सोधन और साबुन बनाने के लिए काम में लायी जाती है | अरंडी फसल का 65 प्रतिशत उत्पादन गुजरात और 25 प्रतिशत राजस्थान में होता है | सोयाबीन तिलहन फसल का उत्पादन मध्यप्रदेश में 70 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 20 प्रतिशत और राजस्थान में 10 प्रतिशत है |

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लिस्ट

भारत में नकदी फसल कौन कौन सी है?

भारत में पैदा होने वाली प्रमुख नकदी फसलों में गन्ना, कपास, तंबाकू, चाय, काफी, जूट, रबड़, कोको, अलसी, मेस्ट, सरसों, मूंगफली, आलू, फल-सब्जी और दाल आदि को शामिल किया जाता है।

नकदी फसल का मतलब क्या होता है?

मोटे अनाज वाली पारंपरिक खेती से हटकर जो पैदावार ली जाती है, वे नगदी फसलें होती हैं। इससे कम समय में ही किसानों को फायदा पहुंचता है। हमारे देश में गन्ना एक प्रमुख नगदी फसल है। इसके अलावा आलू, सरसों, दाल और सब्जियां को भी नगदी फसलों में शामिल किया जाता है।

क्या गेहूं नकदी फसल है?

भारत में गेहूं एक नकदी फसल नहीं है। वो पौधे जिन्हें लोग बेचने के लिए उगाते हैं और खाने या उपयोग नहीं करने के लिए नहीं उन्हें नकदी फसल कहा जाता है। कॉफी, कोको, चाय, गन्ना, कपास और मसाले नकदी फसलों के उदाहरण हैं।

नकदी फसल कौन सी नहीं है?

सही उत्तर गेहूँ है। भारत में गेहूं एक नकदी फसल नहीं है।