मीन राशि वालों को कौन सा व्यापार करना चाहिए? - meen raashi vaalon ko kaun sa vyaapaar karana chaahie?

इस राशि के स्वामी गुरू हैं। मीन जातकों पर जल तत्व की प्रधानता होती है। मीन राशि का चिन्ह मछली है। मीन राशि वाले जातकों का व्यवहार मित्रता पूर्ण होता है। इसी व्यवहार के कारण जातक अपने कार्यालय व आस-पड़ोस में अच्छी तरह से जाने जाते हैं। मीन राशि व्यवसायी (Meen Rashi Professional) कभी अति मैत्रीपूर्ण व्यवहार नहीं करते, बल्कि इनका व्यवहार बहुत नियंत्रित होता है। ये आसानी से किसी के विचारों को पढ़ सकते हैं। जातक अपने धन को बहुत हिसाब-किताब कर के ही खर्च करते हैं। इनके मित्र मुश्किल से एक या दो ही होते हैं। जो व्यवसाय में इनका भरपूर साथ देते हैं। मीन राशि व्यवसायी (Mesh Professional) की सामाजिक पृष्ठभूमि अच्छी होती है। ये अपने दिल की सभी बातों को बड़ी ही आसानी से कह देते हैं। जिससे चलते इन्हें विश्वासघात का सामना पड़ता है जो ये बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। इस राशि के जातक एक सफल व्यवसायी हो सकते हैं।

Show

मीन राशि वालों के लिए व्यवसाय की बात करें तो इनके लिए धातु का व्यापार करना सर्वोत्तम होगा। चूंकि इस व्यापार में अधिक निवेश की आवश्यकता है ऐसे में जातक धातु की वस्तुओं का एक छोटा दूकान भी चालू कर सकते हैं। बुध को बुद्धि का कारक माना गया है जो इस राशि के स्वामी हैं। बुध जातक को हाई एजूकेशन कंप्लिट करने में सहायता करते हैं। उच्च शिक्षा से जातक सफल करियर बनाने में कामयाब होता है। इसी ज्ञान के बल पर जातक कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करता है। जातको का रूझान कला के क्षेत्र में अधिक होता है। जातक चाहें तो फाइन आर्ट या पेंटिग के क्षेत्र में काम कर सकते हैं। थियटर भी जातकों के लिए बहुत अच्छा कार्यस्थल हो सकता है। जातक भौतिक शास्त्र में भी रुचि रखते हैं जो इनके लिए एक उत्तम विकल्प हो सकता है। मीन राशि के जातक औषधि के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। ऐसे में ये फार्मेसी या मेडिसीन कंपनी भी चला सकते हैं। समुद्र से जुड़े कार्यक्षेत्र में भी आप अच्छा कर सकते हैं। इन जातकों को अध्यात्म केंद्र में भी रूचि लेना चाहिए क्योंकि आपकी प्रवृत्ति धार्मिक होती है। यदि इसी क्षेत्र से जुड़ा कार्य आप करें तो सफलता अवश्य मिलेगी। इन सभी के अलावा जातक व्हीकल, इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट के सेलर, गुप्तचर विभाग, फायर सर्विस, ज्यूडिशियरी के क्षेत्र में भी सफलता अर्जित करते हैं।

मीन जातकों के लिए गणित, साइंस, कॉमर्स और तकनीकी विषय भी लाभकारी होते हैं। मीन राशि वालों की प्रतिभा इन्हें नाम व पैसा दोनों ही दिलाती है। आजादी की तीव्र इच्छा इन्हें किसी पर भी आश्रित नहीं होने देती। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए जातक हर तरह से हमेशा तैयार रहते हैं, चाहे जातक को पता हो कि इससे इन्हें लाभ नहीं होगा, बस जातक का पैसा डूबेगा। इस राशि के जातकों में एक कमी है। ये बहुत जल्दी बोर होने लगते हैं बोर होने पर जातकों का ध्यान अपने काम से ह़ट जाता है जिससे कि जातकों को नुकसान उठाना पड़ता है। जातकों को यहां ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि आपको एक सुझाव दिया जा रहा है जातकों को पूरी तरह से केंद्रित होकर अपने काम को करने की कोशिश करनी चाहिए।

मीन राशि वालों को कौन सा व्यापार करना चाहिए? - meen raashi vaalon ko kaun sa vyaapaar karana chaahie?


2022 में मीन राशि का कैरियर एवं व्यावसायिक भविष्यफल

कैरियर एवं व्यवसाय 2022 मीन राशि

2022 मीन राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही

1 जनवरी 2022 से 31 मार्च 2022: वर्ष 2022 के इन महीनों में ग्रहीय गोचर संबंधित कार्य व कारोबारी जीवन में वांछित बढ़त को देने वाला रहेगा। हालांकि राशि स्वामी वर्ष 2022 के इन महीनों में किसी लंबी व लाभकारी यात्रा में भेजने वाला रहेगा। यदि आप पढ़ लिखकर कोई शिक्षक, प्रशिक्षक प्राध्यापक, क्लर्क, बैंकिंग, आईएएस पीसीएस तथा दूसरे निजी व सरकारी क्षेत्रों के उपक्रमों में शानदान कैरियर को बनाने में लगे हैं, तो निश्चित तौर पर सफल रहेगे। किन्तु छोटी-छोटी बातों में सावधानी रखने से कोई बड़ी कामयाबी आपके हाथ वर्ष के इन महीनों में लगने वाली रहेगी। वर्ष 2022 के फरवरी माह में मंगल तथा शनि का गोचर कई बार मन को विचलित करने वाला रहेगा। चाहे वह राजनैतिक क्षेत्र हो या फिल्म अनिभनय खेल आदि के क्षेत्रों से जुड़े कैरियर की बातें हो, निरन्तर लाभ मिलता रहेगा। वैसै वर्ष 2022 के मार्च में योजनाओं को अंतिम रूप देने में कठिन चुनौती रहेगी। अतः सावधानी बनाकर चलने में फायदा रहेगा। यदि आप जागीदार है या फिर पैतृक संपत्ति पर जीविका चला रहे हैं, तो सम्पत्ति के संरक्षण व देख-रेख में परेशान रहेगे।

मीन राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल 2022 – वर्ष का दूसरा तिमाही

1 अप्रैल 2022 से 30 जून 2022: वर्ष 2022 के इन महीनों में संबंधित निजी व सरकारी क्षेत्रों के कामों में यानी जिस प्रकार की योग्यता व क्षमता से युक्त हैं, उस स्तर का लाभ रहेगा। हालांकि ग्रहीय गोचर को ध्यान से देखने पर यह निष्कर्ष निकल रहा हैं, कि राशि स्वामी निर्णय लेने व समय के अनुसार कार्य व व्यापार के प्रति समझ व आपके कौशल को निखारने वाला रहेगा। हालांकि अप्रैल महीने के दो सप्ताहों तक लगातार भाग-दौड़ के बाद प्रशासनिक एवं राजकीय,  अर्द्धसरकारी, राजनैतिक क्षेत्रों व संबंधित कार्य व व्यापार में हिस्सेदारी को बढ़ाने व कामों को साधने में सफल रहेंगे। क्योंकि राशि स्वामी का स्वग्रही गोचर अच्छे परिणामों को लेकर हाजिर रहेगा। वर्ष 2022 के मई माह में यद्यपि आप सुख व सौभाग्य के भागी रहेंगे। यदि आप अध्यापक, इंजीनियर, तकनीक, तथा चिकित्सा व वाणिज्यक आदि क्षेत्रों ंसे जुड़े है तथा किसी कार्यानुबंध को पाने में लगे हैं, तो निश्चित तौर पर सफलता रहेगी। इसी प्रकार वर्ष 2022 के जून महीनें में वांछित परिणाम रहेंगे। उचित ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्राप्त करें और अपना व्यवसाय बढ़ाएं।

2022 मीन राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही

1 जुलाई 2022 से 30 सितम्बर 2022: वर्ष 2022 के इन महीनों में शैक्षिक व व्यवसायिक प्रयोजनों को साधने तथा तथा शानदार कैरियर के क्षेत्रों में सतत् आगे रहेगे। जिससे लाभांश बढ़ा रहेगा। हालांकि आपको सही दिशा में अपनी योग्यता व रूचि के अनुसार विषयों को चुनना चाहिये जो कि आपके कैरियर के निर्माण में सकारात्मक हो, अन्यथा जुलाई के महीने में अल्पावधि तथा अंशकालिक योजनाओं को पूरा करने में परेशान रहेगे। क्योंकि 12 जुलाई से शनि व मंगल का संचरण अचानक ही अवरोधों को देने वाला रहेगा। अतः छोटी सी सतर्कता बड़ी उत्तम सफलता को देने वाली रहेगी। वहीं वर्ष 2022 के अगस्त के महीने में राशि स्वामी का व्रकी गति से गोचर कई बार संबंधित उद्योगों व कैरियर के क्षेत्रों में परेशानी तथा संबंधित बाजार आदि मे विरोधों को बढ़ाने वाली रहेगी। अतः धैर्य व बौद्धिकता को कमजोर न होने दें, तो अच्छा रहेगा। वहीं सितम्बर के महीने राशि स्वामी का गोचर कैरियर व व्यापार के क्षेत्रों में कई उतार-चढ़ाव देने वाला रहेगा। चाहे संबंधित क्षेत्रों में किसी समकक्ष के मध्य सहमति पत्र को तैयार करने की बातें हो या फिर अन्य दूसरे कच्चे माल आदि को प्राप्त करने की बातें हो, परेशान रहेंगे।

2022 मीन राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल – वर्ष का चौथा तिमाही

1 अक्टूबर 2022 से 31 दिसम्बर 2022: वर्ष 2022 के इन महीनों में संबंधित उद्योग धंधों को बेहतर बनाने तथा किसी प्रतिष्ठत संस्था में रोजगार पाने तथा खेल व फिल्म, अभिनय, राजनैतिक व सामाजिक जीवन के कैरियर को लेकर और भाग-दौड़ की जरूरत रहेगी। किन्तु पूरे आत्म विश्वास व बौद्धिकता तथा साहस के स्तर को कमजोर न करें। बल्कि विकास व समृद्धि में सहायक पहलुओं को और बेहतर बनाने की दिशा में सतत् कार्य करने की जरूरत रहेगी। वर्ष 2022 के नवम्बर के तीन सप्ताहों तक कैरियर व कार्य के क्षेत्रों में और सकारात्मक होने की जरूरत रहेगी।  जिससे उन्नति के पथ पर आगे बढ़ते रहेगे। क्योंकि इस दौरान किसी करीबी व्यक्ति से सहयोग रहेगा। वर्ष 2022 के दिसम्बर महीने में प्रतिद्वन्दी या विरोधी यानी आप जिस क्षेत्र में जिस तरह के कार्य व व्यापार तथा नेतृत्व में है, उसी तरह के विरोध रहेगे। यानी मु्िरश्कल वक्त में कुछ अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए काफी उपयोगी साबित रहेगी। जिससे संबंधित क्षेत्रों में पदोन्नति आदि के योग रहेगे। वहीं कार्य व व्यापार में सकारात्मक माहौल प्राप्त रहेगा। क्या आप अपने करियर को लेकर भ्रमित हैं? यदि हां तो ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्राप्त करे, अपने ज्योतिषी से।

यह भी पढ़ें: मीन राशि वित्तीय राशिफल और मीन राशि शिक्षा राशिफल

मीन राशि के जातक नीचे जाकर मीन राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2022 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:

2022 मीन राशि की ग्रह स्थितियां

इस वर्ष 2022 में सूर्य …

2022 मीन राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल

2022 के यह महीने मीन राशि …

2022 मीन राशि वित्तीय राशिफल

2022 के यह महीने मीन राशि …

2022 मीन राशि प्रेम एवं संबंध

नववर्ष 2022 के यह महीने …

2022 मीन राशि स्वास्थ्य राशिफल

2022 के यह महीने मीन …

2022 मीन राशि शिक्षा राशिफल

2022 के यह माह मीन …

2022 मीन राशि उपयोगी उपाय

वर्ष 2022 के इन महीनों …

मीन राशि को कौन सा धंधा करना चाहिए?

मीन राशि के जातक व्यवसाय आदि में कम रुचि लेते हैं। इनका ध्यान रहस्यों की खोज में अधिक लगता है। फिर भी ये जूता निर्माण, सौन्दर्य प्रसाधन, विज्ञापन एजेन्सी, संगीत संबंधी व्यवसाय करने पर अधिक सफल होते हैं।

मीन राशि का सबसे शुभ दिन कौन सा है?

मीन राशि के लिए गुरु, मंगल और रविवार श्रेष्‍ठ दिन हैं।

मीन राशि वालों को क्या नहीं करना चाहिए?

अशुभ की निशानी *सिर पर चोटी के स्थान से बाल उड़ जाते हैं। *गले में व्यक्ति माला पहनने की आदत डाल लेता है। *सोना खो जाए या चोरी हो जाए। *बिना कारण शिक्षा रुक जाए।

मीन राशि का भाग्यशाली अंक कौन सा है?

मीन राशि के जातकों के लिए 3, 7 का अंक भाग्यशाली होता है।