मखाना (Fox Nut) सूखा मेवा है, जिसे फॉक्स नट्स के नाम से जाना जाता है। इसे आर्गेनिक हर्ब भी कहते हैं क्योंकि इसे बिना किसी रासायनिक खाद या कीटनाशक के उगाया जाता है। ज्यादातर इसका प्रयोग मिठाइयों में होता है। मखाना खाने के फायदे बहुत है क्योंकि मखाने में प्रोटीन (Protein), कैल्शियम (Calcium), पोटेशियम और सोडियम (Sodium) पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। 100 ग्राम मखाने में 350 कैलोरी होती। Show
इसे काफी हेल्दी माना जाता है इसलिए गर्भवती महिलाओं (Pregnant lady) को दिए जाने वाले आहार में मखाने का उपयोग होता है। इसके साथ ही तनाव को काम करने के लिए भी मखानों का सेवन किया जाता है। रात को दूध के साथ मखाने का सेवन करने से नींद अच्छी आती है। मखाने का आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण स्थान हैइसीलिए मखाना खाने के फायदे असीम हैं।तो आइए आज जानते हैं मखाने के कुछ ऐसे ही फायदे। और पढ़ें : इन 3 चाइनीज सूप रेसिपी से घटाएं अपना वजन मखाना खाने के फायदे (Benefits of Fox Nut)
और पढ़ें : डायबिटीज में वेट लॉस : जब अचानक घटने लगे वजन, तो हो सकते हैं ये कारण! मखाना में कितना पोषण पाया जाता है? (Fox Nut Nutrients)मखाना में पोषण तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपके लिए एक परफेक्ट हेल्दी स्नैक हो सकता है। अगर कोई अपना वजन घटाना चाहता है तो मखाना खाना उसके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा मखाना बहुत कम कैलोरी का होता है। 100 ग्राम मखाना में 347 कैलोरी पाई जाती है। इसके अलावा 100 ग्राम मखाने में निम्न न्यूट्रीशन पाए जाते हैं :
और पढ़ें : गाय, भैंस ही नहीं गधे और सुअर जैसे एनिमल मिल्क में भी छुपा है पोषक तत्वों का खजाना मखाना खाने के साइड इफेक्ट्स क्या है? (Side effects of Fox Nut)मखाना खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। लेकिन जब कोई चीज ज्यादा मात्रा में खाई जाती है तो उसके नुकसान भी हैं। इसी तरह मखाना खाने पर आपको भी कुछ साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ सकता है। एलर्जी (Allergy)कई लोगों को मखाने से एलर्जी होती है। अगर आपको मखाने का सेवन करने पर एलर्जी के कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं तो आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। और पढ़ें : बॉडी पार्ट जैसे दिखने वाले फूड, उन्हीं अंगों के लिए होते हैं फायदेमंद भी [mc4wp_form id=”183492″] एंटी एरिदमिकमखाना की एंटी एरिदमिक होती है। अगर किसी भी व्यक्ति का एरिदमिया का इलाज चल रहा है तो तो मखाना का सेवन नहीं करना चाहिए। इस संबंध में आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। ब्लड शुगर लेवल (Blood sugar level)मखाना शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीज को मखाना डॉक्टर से परामर्श पर ही खाना चाहिए। क्योंकि अगर पेशेंट को इंसुलिन (Insulin) की दवा दी जा रही है तो उसका शुगर लेवल और भी अधिक कम हो जाएगा। और पढ़ें : कोकोनट वॉटर से वेट लॉस होता है, क्या आप इस बारे में जानते हैं? कब्ज की शिकायतअधिक मात्रा में मखाना का सेवन करने से कब्ज (Constipation), पेट फूलना (Bloating) और सूजन (Swelling) की समस्या हो सकती है। अगर आप पहले से ही कब्ज से पीड़ित हैं, तो मखाना खाने से आपको बचना चाहिए। एक दिन में कितना मखाना खा सकते हैं?मखाना (Fox Nut) खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, लेकिन फिर भी किसी चीज की अति अच्छी नहीं होती है। इसलिए आप एक दिन में 30 ग्राम मखाना खा सकते हैं। अगर आप मखाना का सेवन नियमित रूप से करते हैं तो भी आप एक दिन में 30 ग्राम की मात्रा ही खाएं। और पढ़ें : Christmas Special : वेज और नॉनवेज दोनों के लिए हैं ये बेस्ट डिशेज, जरूर ट्राई करें मखाना दिल (Heart) के लिए अच्छा होता है?पोटैशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होने के कारण मखाने में सोडियम की मात्रा कम होती है। यह ब्लड प्रेशर (Blood pressure) को नियंत्रण में रखने और हृदय रोगों को रोकने में मदद करता है। इस तरह से मखाना दिल के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा, इसका कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर लेवल (Blood sugar level) को कम रखने में मदद करता है। इसमें एंटी-एजिंग एंजाइम भी होते हैं जो क्षतिग्रस्त प्रोटीन (Protein) को ठीक करने में मदद करते हैं। मखाना किस चीज से बना होता है?मखाने को अंग्रेजी में फॉक्स नट या लोटस सीड (Lotus seed) कहते हैं। मखाना कमल के फूल का एक हिस्सा हैं, जो बीच के आकार का होता है। मखाने पर एक कड़ी खोल होती है, जिसे भूना जाता है तो खोल हट जाती है। फिर वही मखाना बन कर आपको बाजारों में उपलब्ध होता है। और पढ़ें : क्या आप जानते हैं क्रैब डायट के बारे में? दूध के साथ मखाना कैसे खाएं?दूध के साथ सूखे मखानों का सेवन करना सही नहीं है क्योंकि यह पेट में सूजन पैदा कर सकता है। खीर के रूप में दूध के साथ इसका सेवन किया जा सकता है। अगर आप चाहें तो ग्रीन टी के साथ मखाने भी खा सकते हैं। इस हेल्दी स्नैक को खाने का सबसे अच्छा तरीका शाम के नाश्ते में है। मखाना खीर रेसिपी (Fox Nut Recipe)सामग्री
कैसे बनाएं
अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। 1 दिन में कितने मखाने खा सकते हैं?मखानों को फ्राई करके खाना बहुत लोगों को पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए. रिसर्च में सामने आया है कि एक व्यक्ति को दिन में 6 से 7 मखाने खाने चाहिए.
सुबह खाली पेट कितने मखाने खाने चाहिए?खाली पेट कितने मखाने खाने चाहिए
कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुबह के वक्त 6-7 मखाने खाने चाहिए, यह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है. क्योंकि इससे आपकी सेहत को काफी फायदा मिलता है. दरअसल, मखाने आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद रहते हैं. मखानों में कैल्शियम मैग्नीशियम प्रोटीन पाया जाता है.
मखाने खाने का सही तरीका क्या है?मखाने में कोलेस्ट्रॉल और सोडियम की मात्रा काफी कम होती है इसलिए यह सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, लेकिन सुबह खाली पेट मखाना खाना हमारी सेहत के लिए बहुत ही हेल्दी होता है. खाली पेट में खाना खाने से हड्डियां मजबूत होती है. साथ ही साथ ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है.
मखाने कब और कैसे खाएं?पाचन के लिए के लिए सुबह खाली पेट मखाने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मखाने में फाइबर, आयरन और कैल्शियम के गुण पाए जाते हैं, जो पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं। ये पेट गैस, कब्ज, एसिडिटी और अपच की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।
|