लड़का का नाम क्या रखें 2022 list? - ladaka ka naam kya rakhen 2022 list?

बच्‍चों का नाम रखने से पहले उनके नाम के पहले अक्षर को निकाला जाता है। इस पहले अक्षर से ही बच्‍चे के लिए नाम चुना जाता है। पैरेंट्स अपने बच्‍चे के लिए यूनीक और ट्रेडिंग नाम चाहते हैं। इसलिए हम आपके लिए बेबी बॉय के A to Z अक्षर से कुछ नाम लेकर आए हैं। इस लिस्‍ट में दिए गए ज्‍यादातर मॉडर्न नाम (baby boy modern names indian) संस्‍कृत भाषा से लिए गए हैं और काफी यूनीक हैं। तो चलिए जानते हैं बेबी बॉय के A to Z अक्षर से शुरू होने वाले कूछ प्‍यारे नामों के बारे में।

बेबी बॉय के नामों की लिस्‍ट

  • आरुल : बेटे का 'अ' अक्षर से नाम निकलने पर, आप उसे आरुल नाम दे सकते हैं। आरुल नाम का मतलब होता है ईश्वर की कृपा और भगवान का आशीर्वाद। ना सिर्फ ये नाम खूबसूरत है बल्कि इसका मतलब भी बहुत प्‍यारा है।
  • भाविक : आप इस नाम को गुजराती नामों की लिस्‍ट में रख सकते हैं। भाविक नाम का मतलब होता है भावुक और भावनाओं से भरा हुआ।
  • चैतन्‍य : बेबी बॉय के लिए चैतन्‍य नाम बहुत पॉपुलर है। चैतन्‍य नाम का मतलब होता है ध्‍यान में रखते हुए और संज्ञान।
  • देवांश : बेबी बॉय के इस नाम का सीधा संबंध ईश्‍वर से है। देवांश नाम का मतलब होता है ईश्‍वर या भगवान का अंश या हिस्‍सा।

​एकांक्ष और फरहान

लड़का का नाम क्या रखें 2022 list? - ladaka ka naam kya rakhen 2022 list?

आप अपने बेटे के लिए एकांक्ष नाम को चुन सकते हैं। एकांक्ष नाम का मतलब होता है संपूर्ण। फरहान एक मुस्लिम नाम है जिसका मतलब खुशी और प्रसन्‍नता होता है।

फोटो साभार : unsplash

​गतिक और हार्दिक

लड़का का नाम क्या रखें 2022 list? - ladaka ka naam kya rakhen 2022 list?

आपके बेटे के लिए गतिक नाम भी अच्‍छा रहेगा। गतिक नाम का मतलब होता है गति और शरण। हार्दिक नाम का अर्थ होता है दिल से।

फोटो साभार : unsplash

​ईवान और जेहान

लड़का का नाम क्या रखें 2022 list? - ladaka ka naam kya rakhen 2022 list?

'ई' अक्षर से शुरू होने वाले इस नाम का मतलब है भगवान का गौरवशाली और अनुग्रहकारी उपहार और सूर्य। जेहान नाम का अर्थ है संसार।

फोटो साभार : unsplash

​कियांश और लिखिल

लड़का का नाम क्या रखें 2022 list? - ladaka ka naam kya rakhen 2022 list?

कियांश नाम का मतलब होता है अच्छे और महान गुणों से युक्त व्‍यक्‍ति। लिखिल नाम का अर्थ होता है मां सरस्‍वती।

फोटो साभार : unsplash

​मेहुल और नक्‍श

लड़का का नाम क्या रखें 2022 list? - ladaka ka naam kya rakhen 2022 list?

'म' अक्षर से नाम निकला है तो मेहुल नाम चुन सकते हैं। मेहुल नाम का मतलब होता है बारिश। चंद्रमा को नक्‍श के नाम से भी जाना जाता है।

फोटो साभार : unsplash

​ओंकार और पार्थिक

लड़का का नाम क्या रखें 2022 list? - ladaka ka naam kya rakhen 2022 list?

ओंकार नाम का अर्थ होता है शुद्ध और पार्थिक नाम का मतलब होता है शुद्ध और निर्दोष।

फोटो साभार : unsplash

​रेयांश और शार्विल

लड़का का नाम क्या रखें 2022 list? - ladaka ka naam kya rakhen 2022 list?

रेयांश नाम का मतलब होता है सूर्य की किरण। भगवान कृष्‍ण का एक नाम शार्विल भी है।

फोटो साभार : pexels

​तेजस और उजेश

लड़का का नाम क्या रखें 2022 list? - ladaka ka naam kya rakhen 2022 list?

तेजस नाम का मतलब होता है प्रतिभाशाली और बुद्धिमान। 'उ' अक्षर से नाम निकलने पर आप बेटे को उजेश नाम दे सकते हैं। उजेश नाम का मतलब होता है विजय।

​विराज और यतिन

लड़का का नाम क्या रखें 2022 list? - ladaka ka naam kya rakhen 2022 list?

विराज नाम का मतलब होता है चमकीला और यतिन नाम का अर्थ होता है समर्पित, निष्‍ठावान और भक्‍त।

​जेयान

लड़का का नाम क्या रखें 2022 list? - ladaka ka naam kya rakhen 2022 list?

ये नाम अंग्रेजी के 'Z' अक्षर से शुरू होता है। जेयान नाम का मतलब होता है जिंदगी और मजबूत।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

लड़का का नाम क्या रखें 2022 list? - ladaka ka naam kya rakhen 2022 list?

बच्चों के पैदा होने से पहले और पैदा होने के बाद जिस एक चीज के लिए लोग सबसे ज्यादा एक्सरसाइटेड होते हैं, वो है उसका नामकरण। नाम का व्यक्ति के जीवन, स्वभाव और भविष्य पर कहीं न कहीं प्रभाव जरूर पड़ता है। यही कारण है कि लोग अपने बच्चों के अच्छे से अच्छे और यूनीक नाम रखना चाहते हैं। अगर आपके घर भी इस जून में कोई नन्हा मेहमान आने वाला है, तो उसका नाम बहुत सोच-समझकर रखें। आज हम आपको बता रहे हैं हिंदू लड़कों के 11 बेहद यूनीक (Hindu Baby Boy's Unique Names), नए और ट्रेंडी नाम और उनका अर्थ, जिन्हें आप अपने बच्चों को दे सकते हैं।

1. नक्श (Naksha Meaning in Hindi

नक्श का अर्थ होता है निशान या चित्र। जून में पैदा होने वाले बच्चे अक्सर कला प्रेमी होते हैं इसलिए आपके बच्चे का ये नाम कला की रूचियों की तरफ उसे आकर्षित कर सकता है।

2. निवान (Nivan Meaning in Hindi)

निवान का अर्थ होता है पवित्र झील या तालाब। ये नाम अपने आप में बहुत यूनीक है। अगर आप अपने बच्चे को झील की तरह गहरी सोच-समझ वाला और शांत बनाना चाहते हैं, तो उसे ये नाम दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- अपने बच्चे के लिए अच्छा नाम चुनने में हैं कंफ्यूज? ये 13 टिप्स करेंगी प्यारा और परफेक्ट नाम चुनने में आपकी मदद

3. अनम्य (Anamya Meaning in Hindi)

इस नाम का अर्थ होता है ऐसा व्यक्ति जिसे झुकाया या दबाया न जा सके। अनम्य नाम अपने आप में बहादुरी और शक्ति का प्रतीक है। इसलिए अगर आप अपने बच्चे की पर्सनैलिटी निडर और साहसी बनाना चाहते हैं, तो ये नाम रख सकते हैं।

4. कियांश (Kiyansh Meaning in Hindi)

कियांश एक प्यारा और यूनीक नाम है, जिसका अर्थ होता है सभी गुणों से युक्त व्यक्ति। इस नाम वाले बच्चे अक्सर खेलकूद में आगे रहते हैं और बोलने-बात करने में तेज होते हैं। इसलिए अगर आप अपने बच्चे को हर क्षेत्र में अव्वल रखना चाहते हैं, तो ये नाम रख सकते हैं।

5. सुवेश (Suvesh Meaning in Hindi)

सुवेश का मतलब होता है सुंदर वेशभूषा वाला व्यक्ति। अगर आपको अपने बच्चे का नाम स अक्षर से रखना है, तो ये बहुत प्यारा और यूनीक नाम है। ये नाम बच्चों की आंतरिक और बाह्य सुंदरता को दर्शाएगा।

लड़का का नाम क्या रखें 2022 list? - ladaka ka naam kya rakhen 2022 list?

6. ध्वनिश (Dhwanish Meaning in Hindi)

ध्वनिश भी बिल्कुल नया और यूनीक नाम है। इसका अर्थ होता है मधुर हल्की ध्वनि या आवाज। ध अक्षर से नाम निकलने पर आपको अपने बच्चे के लिए इससे यूनीक नाम शायद ही मिले।

7. प्राणांश (Pranansh Meaning in Hindi)

प्राणांश का अर्थ होता है प्राण का अंश। अगर आप अपने 'जिगर के टुकड़े' को प अक्षर से कोई यूनीक नाम देना चाहते हैं, तो उसका नाम प्राणांश रखें। ये नाम इस बात का प्रतीक होगा कि वो आप और पार्टनर दोनों का अंश है।

इसे भी पढें- बच्चे के नामकरण को लेकर हैं परेशान तो, जानें हिंदू रीति से कैसे रखें अपने बच्चे का नाम

8. आरिश (Aarish Meaning in Hindi)

आरिश एक नया नाम है, जिस नाम के बहुत कम बच्चे आपको मिलेंगे। इसका अर्थ होता है सूर्य की पहली किरण या आकाश से आने वाली पहली किरण। हिंदू धर्म में सूर्य को देवता माना गया है। अगर आप अपने बच्चे को तेजवान बनाना चाहते हैं या वो रविवार को पैदा हुआ है, तो आप उसका नाम आरिश रख सकते हैं।

9. दर्श (Darsh Meaning in Hindi)

दर्श का अर्थ है देखना, दृष्टि या दर्शन। द से शुरू होने वाले नामों में ये नाम यूनीक भी है और बहुत मॉडर्न भी नहीं है। पुराणों में कई जगह भगवान विष्णु या कृष्ण को भी दर्श कहा गया है। दर्श नाम के साथ आपके बच्चे में चीजों और स्थितियों को देखने-समझने की नई दृष्टि पैदा हो सकती है।

10. गतिक (Gatik Meaning in Hindi)

गतिक का अर्थ होता है गति में, तेज या चलायमान, जिसमें हर समय ऊर्जा बनी रहती है। ग से शुरू होने वाले नामों में ये नाम काफी नया और प्यारा हो सकता है। बच्चे के जीवन में स्थिरता की बजाय गति को महत्व देने के लिए आप ये नाम दे सकते हैं।

11. अनर्घ्य (Anarghya Meaning in Hindi)

अनर्घ्य नाम थोड़ा अलग हटकर है और यही इसकी खूबसूरती है। अनर्घ्य का अर्थ होता है बहुमूल्य या ऐसी चीज, जिसकी कीमत न लगाई जा सके। अगर आप अपने बच्चे के लिए अ से नाम ढूंढ रहे हैं और वो आपके लिए दुनिया में सबसे कीमती है, तो बिना सोचे उसे ये नाम दे दीजिए।

ध्यान रखें बच्चों के नाम हमेशा अर्थ को समझकर ही रखें क्योंकि नाम बच्चों की पर्सनैलिटी और व्यवहार पर असर डालता है। अगर आप अपने बच्चे के लिए और भी नाम देखना चाहते हैं, तो ओनलीमायहेल्थ के बेबी नेम्स पर जाकर सर्च कर सकते हैं। यहां आपको अपने बच्चे के लिए ढेर सारे प्यारे और अलग नाम अर्थ सहित मिल जाएंगे।

लड़का का नाम क्या रखें 2022 K?

जून 2022 में पैदा होने वाले बच्चों के रखें ये 11 ट्रेंडी और यूनीक नाम, जानें इन नामों का अर्थ.
नक्श (Naksha Meaning in Hindi. ... .
निवान (Nivan Meaning in Hindi) ... .
अनम्य (Anamya Meaning in Hindi) ... .
कियांश (Kiyansh Meaning in Hindi) ... .
सुवेश (Suvesh Meaning in Hindi) ... .
ध्वनिश (Dhwanish Meaning in Hindi).

हिंदू लड़का का नाम क्या रखना चाहिए?

हिन्दू लड़कों के नाम अर्थ के साथ - Hindu boy names with meanings in Hindi.

नया बच्चा का नाम क्या रखें?

बच्चों के नाम (Baby Name list).
लक्ष्मी.
वैष्णो.
नारायण.
देवर्षि.

दो अक्षर से कौन कौन से नाम आते हैं?

दो अक्षर से लड़कियों के नाम|Do akshar se ladkiyon ke naam.
Aena (ऐना).
Isha (ईशा).
Diksha(दीक्षा).
Bhuvi (भुवि).
Aishi (ऐशी) (भगवान का उपहार).
Mahi (माही) (संसार).
shruti (श्रुति) (वेदों की जानकर).
Shama (शमा) (एक लौ).