बोलने वालों की संख्या के अनुसार विश्व में हिंदी का क्या स्थान है? - bolane vaalon kee sankhya ke anusaar vishv mein hindee ka kya sthaan hai?

  • हिंदी के बाद बंगाली है, इसे 26.5 करोड़ लोग बोलते हैं
  • 17 करोड़ लोगों के साथ 11वें नंबर पर उर्दू का स्थान है

अगर हिंदी बोलते सकुचाते हैं तो आपको एक बार सोचना चाहिए. आज हिंदी प्रेमियों के कारण ही ये भाषा दुनिया की तीसरे नंबर की लैंग्वेज बन गई है. आज दुनिया भर में बोली जाने वाली सभी भाषाओं में हिंदी तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है.

वर्ल्ड लैंग्वेज डेटाबेस के 22वें संस्करण इथोनोलॉज में बताया गया है कि दुनियाभर की 20 सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में 6 भारतीय भाषाएं हैं जिनमें हिंदी तीसरे स्थान पर है. इथोनोलॉज के मुताबिक दुनियाभर में 61.5 करोड़ लोग हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं.

इथोनोलॉज के मुताबिक दुनियाभर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में पहला स्थान अंग्रेजी का है और पूरी दुनिया में 113.2 करोड़ लोग इस भाषा का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा दूसरे स्थान पर चीन में बोली जाने वाली मैंड्रेन भाषा है जिसे 111.7 करोड़ लोग बोलते हैं. चौथे नंबर पर 53.4 करोड़ लोगों के साथ स्पेनिस और पांचवें नंबर पर 28 करोड़ लोगों के साथ फ्रेंच भाषा है.

वैसे दुनिया की 20 सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं की बात करें तो उनमें 6 भारतीय भाषाएं हैं. इनमें हिंदी के बाद बंगाली भाषा का स्थान है जो लिस्ट में 26.5 करोड़ लोगों के साथ सातवें स्थान पर है. 17 करोड़ लोगों के साथ 11वें नंबर पर उर्दू का स्थान है. 9.5 करोड़ लोगों के साथ 15वें स्थान पर मराठी, 9.3 करोड़ के साथ 16वें नंबर पर तेलगू और 8.1 करोड़ लोगों के साथ 19वें स्थान पर तमिल भाषा आती है.

हिंदी भाषा का विश्व में स्थान कौन सा है?

तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा विश्व में हिंदी भाषी करीब 70 करोड़ लोग हैं। यह तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। 1.12 अरब बोलने वालों की संख्या के साथ अंग्रेजी पहले स्थान पर है।

हमारे देश में हिंदी का क्या स्थान है?

यह विश्व में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है जो हमारे पारम्‍परिक ज्ञान, प्राचीन सभ्‍यता और आधुनिक प्रगति के बीच एक सेतु भी है। हिंदी भारत संघ की राजभाषा होने के साथ ही ग्यारह राज्यों और तीन संघ शासित क्षेत्रों की भी प्रमुख राजभाषा है।

बोलने वालों की संख्या के अनुसार विश्व में हिंदी का कौन सा स्थान है l?

विश्व में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा बनी हिंदी

हिंदी भाषा बोलने वालों की संख्या का क्या प्रतिशत है?

हिंदी हिंदी संवैधानिक रूप से देश की राजभाषा होने के साथ-साथ देश में सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत के 43.63 प्रतिशत लोग हिंदी बोलते हैं.