खाना खाने के बाद मूंगफली खाने से क्या होता है? - khaana khaane ke baad moongaphalee khaane se kya hota hai?

मूंगफली खाने के फायदे

1. कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद :

मूंगफली का खास गुण यह है कि यह शरीर पर स्मार्टली काम करती है। यह शरीर में से बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है। इसमें मोनो-अनसचुरेटेड फैटी एसिड खासतौर पर ऑलइक एसिड होता है जिससे दिल संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

2. पाचन के लिए फायदेमंद :

मूंगफली का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि खाना खाने के बाद अगर आप रोजाना एक 50 या 100 ग्राम मूंगफली खाते हैं, तो इससे भोजन को पचाने में मदद मिलती है। इससे शरीर में खून की कमी भी पूरी होती है।

3. स्किन के लिए फायदेमंद :

अगर आप बढ़ती उम्र को रोकना चाहते हैं, तो उसके लक्षणों को रोकने के लिए भी मूंगफली खाना सही माना गया है। इसके अंदर प्रोटीन, वसा, फाइबर, खनिज, विटामिन और एंटीआक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसके सेवन से स्किन ज्यादा समय तक जवां बनी रहती है। चेहरे पर नजर आती झुर्रियों को कम करने के लिए मूंगफली के तेल से मालिश करें भी कर सकते हैं। यह आपकी स्किन को ज्यादा समय तक यंग बनाए रखेगा।

4. हड्डियों के लिए फायदेमंद :

मूंगफली में कैल्शियम और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा होती है। ऐसे में इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं। अगर आपको दूध पीने में दिक्कत होती है तो यकीन मानिए मूंगफली इसका एक बेहतर विकल्प है।

5. वजन कम करने के लिए फायदेमंद :

मूंगफली को वजन कम करने में बहुत उपयोगी माना जाता है। दरअसल, इसमें प्रोटीन और फाइबर होते हैं और ये दोनों ही पोषक तत्व जल्दी-जल्दी भूख लगने की आदत में सुधार लाते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसलिए रोजाना मूंगफली का सेवन करना चाहिए।

सलाह: पुरुषों को रोजाना जरूर करना चाहिए इस एक चीज का सेवन, मिलते हैं जबरदस्त फायदे

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 10 Sep 2021 10:09 AM IST

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

मूंगफली तो आपने खाई ही होगी? ट्रेन या बसों में अक्सर लोग मूंगफली खाना पसंद करते हैं। इस वजह से इसे 'टाइम पास' भी कहा जाता है। इसका न केवल स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी लाभकारी होती है। इसमें प्रोटीन, तेल और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा मूंगफली में पॉलीफेनोल, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिज भी भरपूर होते हैं। इसका सेवन पुरुषों को बहुत फायदे देता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि नियमित रूप से इसके सेवन से इरेक्टाइल डिसफंक्शन (नपुंसकता) से जुड़ी समस्या को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। इसमें पाया जाने वाला तत्व पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी में भी सुधार ला सकता है। इसका सेवन महिलाओं के लिए भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह प्रजनन शक्ति को बेहतर बनाती है। आइए जानते हैं मूंगफली के सेवन से होने वाले अन्य फायदों के बारे में... 

दिल के लिए है फायदेमंद 

  • मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। इससे हृदय रोगों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि रोजाना एक मुट्ठी मूंगफली का सेवन करने से आपको कई रोगों से छुटकारा मिल सकता है। 

पेट के लिए भी अच्छी है मूंगफली

  • मूंगफली का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि खाना खाने के बाद अगर आप रोजाना एक 50 या 100 ग्राम मूंगफली खाते हैं, तो इससे भोजन को पचाने में मदद मिलती है। इससे शरीर में खून की कमी भी पूरी होती है।

वजन कम करने में भी है उपयोगी 

  • मूंगफली को वजन कम करने में बहुत उपयोगी माना जाता है। दरअसल, इसमें प्रोटीन और फाइबर होते हैं और ये दोनों ही पोषक तत्व जल्दी-जल्दी भूख लगने की आदत में सुधार लाते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसलिए रोजाना मूंगफली का सेवन करना चाहिए। 

त्वचा और बालों को रखता है स्वस्थ 

  • मूंगफली में बीटा कैरोटीन नाम का एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिसे त्वचा के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर आप मूंगफली का सेवन करते हैं तो इस बात का भी ध्यान रखें कि इसका अधिक मात्रा में सेवन हानिकारक भी हो सकता है। इसलिए उचित मात्रा में ही मूंगफली का सेवन करें। 

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

मूंगफली खाने का सही समय क्या है?

मूंगफली में कई न्यूट्रिएंट्स जैसे पोटेशियम, मैग्नीज, कॉपर, कैलिशयम, आयरन, सेलेनियम आदि पाए जाते हैं. इसे भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से गैस और एसिडिटी की परेशानी दूर होती है.

मूंगफली कब नहीं खाना चाहिए?

एलर्जी में ना खाएं अगर आप बहुत ज्यादा मूंगफली खाते हैं तो इससे स्किन एलर्जी हो सकती है। इस वजह से हाथ-पैर में खुजली, मुंह पर सूजन या त्वचा पर रैशेज भी हो सकते हैं। मूंगफली की तासीर गर्म होती है कि सर्दियों में भी सीमित मात्रा में इसका सेवन करें।

मूंगफली खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

लेकिन मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी पीने से आपको हो सकते हैं कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स। मूंगफली में तेल होता है, और जब इसे खाने के बाद हम पानी पीते हैं तो ये तेल और पानी मिलकर फैट बनाते हैं , जो गले में जम जाता है। इससे गले में इरिटेशन होता है और कफ बन जाता है।

मूंगफली खाने से कौन सी बीमारी होती है?

मूंगफली के ज्यादा सेवन से शरीर में कैलेस्ट्रोल की परेशानी हो सकती है. इसके साथ ही मूंगफली का ज्यादा सेवन करने के कारण आपका पाचन की समस्या (Digestion Problems) और लीवर खराब हो सकता है और आपको मूंगफली से एलर्जी की भी समस्या हो सकती है. मूंगफली के साइडइफेक्ट्स (Peanuts Side Effects) कई हैं.