फ़िलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। कृपया अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ने के लिए अभी आवेदन न करें। आगे की सूचना इसी जगह प्रकाशित की जाएगी। Show कविता कोश टीम को ऐसे बहुत से पत्र प्राप्त होते हैं जिसमें रचनाकार कहते हैं कि वे अपनी स्वयं की लिखी रचनाओं को कोश में जोड़ना चाहते हैं। इसी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी जा रही है। कृपया ध्यानपूर्वक पढ़ें। टीम को प्राप्त होने वाले आवेदनों में से केवल पाँच प्रतिशत के लगभग ही स्वीकार किये जाते हैं। इसके पीछे कई कारण हैं -जिनमें कविता कोश टीम के पास अत्यधिक कार्यभार और कोश की गुणवत्ता को बनाये रखने की आवश्यकता भी शामिल हैं। इसलिये आवेदन भेजने से पहले आप इस बात के लिये तैयार रहें कि आपका आवेदन अस्वीकार भी किया जा सकता है। कविता कोश के संदर्भ में कॉपीराइट विषय पर जानने के लिये यहाँ क्लिक करें आपको आवेदन करना होगाकविता कोश में कविता कोश टीम की अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति अपना नाम नहीं जोड़ सकता। और जब तक रचनाकार का नाम रचनाकारों की सूची में न जुड़ जाए -तब तक उस रचनाकार की रचनाओं को कोश में शामिल नहीं किया जा सकता। ऐसा कविता कोश की गुणवत्ता को बनाये रखने के लिये किया गया है। इसलिये यदि आप अपनी स्वयं की रचनाएँ कोश में जोड़ना चाहते हैं -तो अपना नाम कोश में जुड़वाने के लिये आपको कविता कोश टीम से सम्पर्क करना होगा। निर्णय कविता कोश टीम लेती हैकविता कोश टीम अपने विवेक से इस बात का निर्णय करती है कि किसका नाम अभी कोश में जोड़ा जा सकता है और किसका नहीं। हालाँकि यदि आपके आग्रह को स्वीकार नहीं किया जाता है तो इसका अर्थ यह नहीं है कि आपकी रचनाएँ अच्छी नहीं हैं। कभी-कभी टीम के पास कार्यभार अधिक होने के कारण भी ऐसे आग्रह स्वीकार नहीं किये जाते हैं। यदि आपका आग्रह स्वीकार नहीं किया जाता है तो आप कुछ महीने प्रतीक्षा करें और यदि सम्भव हो तो कविता कोश के विकास में योगदान दें। कविता कोश के विकास में योगदान देने की अपेक्षा सभी से की जाती है। यह अपेक्षा विशेषकर उन लोगो से की जाती है जिनके नाम उनके स्वयम के आवेदन पर कोश में जोड़े जाते हैं। कविता कोश को आगे बढ़ाने में आप क्या क्या योगदान कर सकते हैं इसके लिये यहाँ देखें। कविता कोश टीम निम्नलिखित बातों पर विचार करती हैरचनाकारों की सूची में नये नाम जोड़ने के लिये कविता कोश टीम निम्नलिखित बातों पर विचार करती है:
आवेदन भेजने का तरीकाऊपर दिये गये मानदंडो को पढ़ने के बाद ही अपना आवेदन पते पर भेजें। निम्नलिखित जानकारी भेजना आवश्यक है:
शर्तेंनीचे लिखी शर्तों को भी आपको स्वीकार करना होगा:
ज़रूरी बातअपना नाम जोडे़ जाने का आग्रह करने से पूर्व कृपया यह जान लें कि आपका आग्रह अस्वीकार भी हो सकता है -ऐसी स्थिति में भी आप कृपया कोश के विकास में भाग लेते रहें। कविता कोश के विकास के लिये बहुत से लोग स्वेच्छा से बिना किसी स्वार्थ के अपना बहुत सा समय और श्रम लगाते हैं। अपनी कविता कैसे प्रकाशित करें?पाठकों को अपनी रचना अमर उजाला काव्य की साइट पर ख़ुद जाकर फ़ाइल करनी है। साइट पर आपको एक 'रचना भेजिए' बॉक्स नज़र आएगा। जिस पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद फ़ेसबुक या जीमेल प्रोफ़ाइल से ख़ुद को अमर उजाला के साथ एक बार रजिस्टर्ड करना होगा।
हिंदी में कविता कैसे लिखते हैं?कविता कैसे लिखे | How to Write Poem in Hindi. जिस तरह से सभी चीजों को करने और लिखने के नियम होते है। ... . ज्यादा से ज्यादा कवितायेँ पढ़ें ... . कवितायेँ सुनना शुरू करें ... . कविता लिखने के लिए विषय तलाशें ... . छोटे छोटे वाक्यों से शुरुआत करें ... . शुरूआती पंक्ति पर गहरा अर्थ डालें ... . साहित्यिक उपकरणों का उपयोग करें ... . अपनी कविता में एक कहानी को जोड़े. कविता कहाँ लिखी जाती है?अगर आप बेहतरीन कविताएँ लिखते है तो "साहित्य रचना ई-पत्रिका" में अपनी कविताएँ प्रकाशित करवा सकते है। यह भारत में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली ई-पत्रिका है जहाँ हर रोज 8 से 10 बेहतरीन रचनाएँ प्रकाशित होती है।
दीन कविता के कवि कौन है?रचनाकार : सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
|