नारियल का तेल नाक में डालने से क्या होता है? - naariyal ka tel naak mein daalane se kya hota hai?

नारियल का तेल नाक में डालने से क्या होता है? - naariyal ka tel naak mein daalane se kya hota hai?

नाक बंद होने पर या फिर सर्दी जुकाम की समस्या होने पर हमें अन्य कई परेशानियां होने लगती हैं। कई बड़े-बुजुर्गों को आपने देखा होगा कि सर्दी-जुकाम की समस्या होने पर वे नाक में तेल डालने की सलाह देते हैं। उनकी ये सलाह हमारे लिए बहुत ही कारगर साबित हो सकती है। जी, हां गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेद एक्सपर्ट राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि नाक में तेल डालने से आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ मिलता है। इसके इस्तेमाल से ना सिर्फ आपके नाक की समस्या दूर होती है, बल्कि शारीरिक समस्याएं भी ठीक होती हैं। उन्होंने बताया कि नाक में तेल डालने से मौसमी बीमारियों को ठीक किया जाता है। नाक में तेल डालने से आप फंगल इंफेक्शन और बैक्टीरियल इंफेक्शन के खतरे को कम कर सकते हैं। यह आपके गले और फेफड़े में होने वाले इंफेक्शन को भी दूर करने में आपकी सहायता करता है। स्किन पर होने वाली समस्याओं को दूर करने में भी यह आपकी मदद करता है।

नारियल का तेल नाक में डालने से क्या होता है? - naariyal ka tel naak mein daalane se kya hota hai?

नाक में सरसों का तेल डालने के फायदे (Benefits of putting mustard oil in the nose)

भारतीय घरों में सबसे अधिक सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। खाने से लेकर कई आयुर्वेदिक दवाईयों में सरसों के तेलों का इस्तेमाल किया जाता है। सरसों का तेल खाने के स्वाद के साथ-साथ हमारे सेहत के लिए भी बहुत ही अच्छा माना जाता है। नाक बंद होने पर कई लोग सरसों का तेल नाक में डालने की सलाह देते हैं। सरसों के तेल में कई एंटी बैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीइफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। नाक में सरसों का तेल डालने से आपको कई फायदे होते हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन की समस्या से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं। 

मौसमी बीमारियां जैसे- सर्दी, खांसी, छींक, सांस लेने में परेशानी, जुकाम इत्यादि समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार होते हैं। गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्देवादाचार्य राहुल चतुर्वेदी बताते हैं कि नाक बंद होने पर दिन में 3 बार सरसों तेल की कुछ बूंदें नाक डालने से आपकी समस्या दूर होगी। इतना ही नहीं इससे ड्राईनेस और नाक में होने वाली खुजली की समस्या भी ठीक होती है। हैं 

इसे भी पढ़ें - हार्मोन्स असंतुलन बन सकता है महिलाओं में कई परेशानियों का कारण, जानें किस तरह बैलेंस रखें अपना हार्मोन?

नाक में बादाम का तेल डालने के फायदे (Benefits of putting Almond oil in the nose)

बादाम ही नहीं बादाम का तेल भी हमारे लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन से जूड़ी समस्या और संक्रमण का इलाज किया जाता है। बादाम तेल के इस्तेमाल से स्किन में होने वाली जलन और खुजलाहट से राहत मिलता है। बादाम का तेल नाक में डालने से आपको कई फायदे हो सकते हैं। एक्सपर्ट की माने तो नियमित रूप से रात को सोते समय नाक में बादाम का तेल डालने से बाल झड़ने की समस्या दूर होती है। इतना ही नहीं नाक में बादाम का तेल डालने से आपकी याददाश्त बेहतर होती है और सिर दर्द की समस्या भी दूर होती है। 

नारियल का तेल नाक में डालने से क्या होता है? - naariyal ka tel naak mein daalane se kya hota hai?

गाय का घी नाक में डालने के फायदे (Benefits of putting Cow Ghee in the nose)

आयुर्वेद में गाय के घी का विशेष महत्व होता है। बच्चों को सर्दी-जुकाम की समस्या होने पर गाय का घी देने की राय दी जाती है। अगर आप नियमित रूप से नाक में गाय का घी डालते हैं, तो इससे संक्रमण के खतरे से बचा जा सकता है। आयुर्वेद एक्सपर्ट बताते हैं कि नाक में गाय का घी डालने से रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। साथ ही इससे साइनक और नाक में होने वाली अन्य समस्याओं से बचा जा सकता है।

नाक में नारियल तेल डालने के फायदे (Benefits of putting Coconut oil in the nose)

सर्दियों में स्किन को सॉफ्ट रखने के लिए अधिकतर लोग नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं। नारियल तेल शरीर पर लगाने से आपकी त्वचा फटती नहीं है। साथ ही काफी कोमल भी हो जाती है। नाक में भी नारियल का तेल डालने से आपको कई फायदे हो सकते हैं। बदलते मौसम में नाक बंद और सर्दी-जुकाम की समस्या होना आम बात है।नाक बंद होने पर अगर आप नारियल तेल की कुछ बूंदें नाक में डालते हैं, तो इससे आपकी नाक खुल जाती है। इसके साथ ही सर्दी-जुकाम की समस्या से भी राहत मिलती है। यह आपकी स्किन के लिए प्राकृतिक मॉश्चराइजर की तरह कार्य करता है। नाक में होने वाली खुजली की समस्या से राहत पाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - पीरियड्स के दौरान क्यों होती है ब्लोटिंग की समस्या? एक्सपर्ट से जानिए इसके कारण और बचाव

तिल का तेल नाक में डालने के फायदे (Benefits of putting sesame oil in your nose)

तिल के तेल में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद में काफी लंबे अरसे से तिल के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं, जो स्किन पर होने वाली समस्यों को दूर करने में आपकी मदद करते हैं। यह स्किन पर स्‍ट्रेप्‍टोकोकस, एथलीट पैर और स्‍टाफिलोकोकस  जैसी त्वचा कवक को ठीक करने में आपकी मदद करता है। यह एक प्राकृतिक एंटी इंफ्लामेंट्री (anti-inflammatory) और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होता है।

तिल के तेल का इस्तेमाल करने से बाल झढ़ने से लेकर नाक में खुश्की की समस्या दूर होती है। इतना ही नहीं तिल के तेल से दांतों की मसाज करने से दांतों में दर्द और मसूड़ों की समस्या भी ठीक होती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि रात में सोने से पहले अपने नाक में 1 बूंद तेज जरूर डालें। इससे आपके आंखों की रोशनी भी बेहतर होती है। 

नारियल का तेल नाक में डालने से क्या होता है? - naariyal ka tel naak mein daalane se kya hota hai?

जैतून का तेल नाक में डालने के फायदे (Benefits of putting olive oil in your nose)

स्किन के लिए और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई लोग जैतून के तेल का इस्तेमाल करते हैं। जैतून के तेल में भरपूर रूप से विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो स्किन में होने वाले इंफेक्शन से बचाव करने में हमारी मदद करता है। सर्दियों में आप इसका इस्तेमाल मॉइश्चराइजर के रूप में कर सकते हैं। रात में सोने से पहले जैतून का तेल नाक में डालमे से सांस से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। इसके साथ ही इसके इस्तेमाल से साइनक की परेशानियों से भी राहत मिलता है। 

नाक में तेल डालने के अन्य लाभ (Other Benefits)

  • कफ की शिकायत होने पर नाक में तेल जरूर डालें। इससे कफ की शिकायत से तुरंत राहत मिलेगा। 
  • नाक में सरसों या फिर कोई अन्य तेल डालने से आपके आंखों की रोशनी अच्छी होती है। 
  • कफ, वात और पित्त दोष को संतुलित करने के लिए नाक में तेल डालने की सलाह दी जाती है। 
  • स्ट्रेस से राहत पाने के लिए आप नाक में तेल डाल सकते हैं। 
  • अनिद्रा की शिकायत से राहत पाने के लिए आप नाक में तेल की कुछ बूंदें जरूर डालें। 

नाक में तेल डालने के नुकसान (Side Effects of putting oil in the nose)

नाक में तेल डालने से कोई गंभीर नुकसान नहीं होता है। लेकिन अगर आपको किसी तीव्र गंध से एलर्जी है, तो नाक में ऐसे तेल ना डालें, जिसमें सुगंध आती हो। इसके साथ ही गर्भवकी महिलाएं अगर नाक में तेल डालना चाहती हैं, तो एक बार डॉक्टर्स से जरूर सलाह लें।

Read more articles on Home-Remedies in Hindi

नाक में नारियल तेल डालने से क्या होता है?

अगर नाक में सूजन भी है तो इससे आराम मिलेगा। इससे नकसीर आदि की समस्या में भी आराम मिलता है। जिन्हें खर्राट की समस्या रहती है तो रात में सोते समय नाक में नारियल या सरसों का तेल लगाते हैं तो उनसे खर्राटों में कमी आती है।

नाक में तेल लगाने से क्या फायदा होता है?

सरसों का तेल नाक में डालने से सर्दी (Cold) की शिकायत से छुटकारा मिल जाता है। क्योंकि सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। इसलिए अगर किसी को सर्दी की शिकायत हो, तो उसे नाक में दो-दो बूंद सरसों का तेल डालना चाहिए। सर्दी-जुकाम होने की वजह से नाक बंद हो जाते हैं।

नाक में कौन सा तेल लगाना चाहिए?

प्रो. द्विवेदी ने बताया कि घर से निकलते समय नाक में सरसों या नारियल का तेल जरूर लगाना चाहिए। इसके अलावा इन तेलों में मोनो अन सेचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं, जिसके कारण इससे बनाया भोजन किया जाएं तो हृदय रोग से भी बचाव करते है। साथ ही इनमें फंगस प्रतिरोधक, वायरस प्रतिरोधक, शोथहर (एंटी इन्फ्लेमटरी) गुण होते हैं।

नाक बंद हो जाये तो क्या करे?

बंद नाक को खोलने के लिए अपनाएं ये कारगर घरेलू उपाय.
नाक बंद होने पर उंगुली पर सरसों का तेल लगाएं और इसे तेजी से सूंघे। ... .
अजवाइन को तवे पर भून लें और इसे पोटली में बांधकर सूंघने से भी बंद नाक की समस्या दूर होती है।.
स्टीम लेना मतलब गर्म पानी की भाप लेना बंद नाक को खोलने का सबसे कारगर और आसान इलाज है।.