कस्टर्ड पाउडर से क्या क्या बना सकते हैं - kastard paudar se kya kya bana sakate hain

  • |
  • 41,230 times read

कस्टर्ड पाउडर से बना फ्रूट कस्टर्ड तो आपने बहुत ही बार खाया होगा, लेकिन कस्टर्ड पाउडर से बना हलवा के बारे में शायद ही आप ने सुना होगा तो इसी लिए आज हम आप के लिए लाए है कस्टर्ड हलवा जो खाने में बेहद स्वादिष्ट और हैल्दी है। इसी के साथ ये बनाने में बहुत ही आसान है और बहुत ही जल्दी बन कर तैयार हो जाता है। 

आवश्यक सामग्री 

  • चीनी- 2 कप (450 ग्राम)
  • वनीला कस्टर्ड पाउडर- 1 कप (100 ग्राम) 
  • घी- ½ कप (100 ग्राम) 
  • काजू- 2-3 बड़ी चम्मच 
  • इलायची- ½ छोटी चम्मच 
  • बादाम के टुकड़े- 2-3 बड़ी चम्मच 

विधि 

कस्टर्ड हलवा बनाने के लिए 1 कप वनीला कस्टर्ड पाउडर ले कर उसमें 1 कप पानी डज्ञल कर चिकना घोल बना कर तैयार कर लीजिए। 

हलवे के लिए चाशनी बनाने के लिए एक पैन में 2 कप चीनी और 2 कप पानी डाल कर चीनी के पानी में घुलने तक पका लीजिए। चीनी में पानी के घुल जाने पर आंच को धीमा कर दीजिए। अब चाशनी को चलाते हुए कस्टर्ड पाउडर के घोल को थोड़ा-थोड़ा डाल दीजिए। अब आंच को मिडियम कर के घोल के गाढ़ा होने तक चलाते हुए पका लीजिए। 

कस्टर्ड पाउडर से क्या क्या बना सकते हैं - kastard paudar se kya kya bana sakate hain

घोल के हल्का गाढ़ा हो जाने पर इसमें थोड़ा-थोड़ा घी डाल कर चलाते हुए पका लीजिए। हलवे के अच्छा गाढ़ा हो जाने पर आंच को धीमा कर दीजिए। अब इसमें 2-3 बड़ी चम्मच काजू और 1/2 छोटी चम्मच इलायची के बीज डाल कर मिलाते हुए पका लीजिए। 

अब एक प्लेट में घी लगा कर उसे चिकना कर लीजिए। सभी चीजों के अच्छे से मिल जाने पर हलवे को चिकनी की हुई प्लेट में निकाल लीजिए। अब हलवे के ऊपर थोड़े से बादाम के टुकड़े डाल दीजिए आैर इसे 1 घंटे के लिए सेट हाने के लिए छोड़ दीजिए।

एक घंटे बाद हलवे के सैट हो जाने पर चाकू से अपने पसंदीदा आकार में काट कर एक प्लेट में निकाल लीजिए। कस्टर्ड हलवा बन कर तैयार है। इस हलवे को चलाते हुए पकाने में लगभग 30 मिनट का समय लगा है। आप इसे फ्रिज में रख कर 15 दिन तक खा सकते है। 

कस्टर्ड पाउडर से बना हलवा । Custard Powder Halwa Recipe | Custard Halwa Recipe

कस्टर्ड पाउडर से क्या क्या बना सकते हैं - kastard paudar se kya kya bana sakate hain

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

कस्टर्ड पाउडर से बना हलवा । Custard Powder Halwa Recipe | Custard Halwa Recipe Nisha Madhulika Rating: 5.00 out of 5

और आर्टिकल पढे़ं

कस्टर्ड पाउडर क्या क्या काम आता है?

Custard Powder का उपयोग आप कस्टर्ड दूध बनाने में कर सकते हैं जो कि बहुत ही फायदेमंद होता है और पौष्टिक होता है। Custard Powder का उपयोग आप सेवई बनाने में कर सकते हैं। पुडिंग बनाने में कर सकते हैं बल्कि पुडिंग बनाने में Custard Powder का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है।

कस्टर्ड पाउडर को हिंदी में क्या कहते हैं?

कस्टर्ड पाउडर उन लोगों के लिए एक वरदान के रूप में उत्पन्न हुआ जो अंडे का विकल्प चाहते थे। यह कॉर्नफ्लोर की तरह दिखता है और इसका कारण यह है कि इस्तेमाल किया जाने वाला आधार नमक और स्वाद के साथ कॉर्नस्टार्च है। यह एक घटक है जिसने हर किसी को एक पल में कस्टर्ड बनाने के लिए सहायता प्रदान की है।

कस्टर्ड पाउडर कितने रुपए का मिलता है?

कीमत 100 ग्राम वनीला कस्टर्ड पाउडर 35/- रुपए से 50/- रुपए तक आता है। इनकी कीमत ब्रांड पर निर्भर करती है।

कस्टर्ड पाउडर किसका बना होता है?

कस्टर्ड पाउडर का मुख्य भाग होता है, "कॉर्नफ्लोअर" अर्थात मकई / मक्का से बना बहुत महीन मैदा, जिसे आप अरारोट के नाम से भी जानते हैं। कॉर्नफ्लोअर / अरारोट से बना कस्टर्ड पाउडर, उससे लगभग 10 गुनी कीमत पर बिकता है।