कन्या राशि में 2022 में क्या होने वाला है? - kanya raashi mein 2022 mein kya hone vaala hai?

कन्या राशि के दोस्तों, साल 2022 में गुरु और शनि आपकी राशि से षष्ठम भाव में रहेंगे। इसके साथ ही राहु और केतु भी इस साल राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में आपका पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा, सेहत पर ग्रहों की स्थिति का क्या प्रभाव पड़ेगा, वैवाहिक जीवन और लव लाइफ में कैसे बदलाव आएंगे, आर्थिक पक्ष कैसा रहेगा ? इस तरह के सवाल यदि आपके मन में हैं तो इन्हीं का जवाब हम आपको देंगे। आइए जानते हैं कन्या राशि के लोगों के लिए साल 2022 क्या कुछ लेकर आया है।

मेष राशि का राशिफल 2022 जातकों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, करियर में मिलेगी शानदार सफलता

पारिवारिक जीवन

दोस्तों सबसे पहले बात करें कन्या राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन की तो साल की शुरुआत में पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां आपको आ सकती हैं, हालांकि मार्च 2022 के बाद स्थितियों में सुधार आएगा। अप्रैल में गुरु का गोचर मीन राशि में होगा जिससे परिवार में चल रही परेशानियों का हल आप निकाल पाएंगे। इस साल के मध्य में घर के लोगों के साथ आपका सामंजस्य बहुत बेहतर होगा। परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने भी इस दौरान जा सकते हैं। साल के अंत में धार्मिक कार्यों में कन्या राशि के जातकों की रुचि बढ़ेगी और परिवार के लोगों के साथ धार्मिक यात्रा पर भी इस राशि के कुछ जातक जा सकते हैं।

Taurus Horoscope 2022 वृषभ राशिफल 2022 : करियर का ग्राफ ऊंचाइयां छुएगा, भाई-बहनों से सुधरेंगे संबंध

प्रेम और वैवाहिक जीवन

प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो साल 2022 का मध्य भाग वैवाहिक जीवन के लिए सुखपूर्ण होगा। आपका जीवनसाथी हर क्षेत्र में आपका साथ देगा। इस दौरान गुरु आपके सप्तम भाव में होंगे इसलिए विवाह योग्य जातकों की शादी फिक्स हो सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रहता है तो इस साल आप उनका विशेष ध्यान दें। बात करें लव लाइफ की तो साल की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती, आपको मार्च तक लवमेट के साथ बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर करना चाहिए, मकर राशि में विराजमान शनि प्रेम जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव ला सकते हैं। हालांकि जून से लेकर साल के अंत तक आपको लव लाइफ में सुखद परिणाम मिल सकते हैं।

Taurus Love Horoscope 2022 : शादी के मुकाम तक पहुंच सकता है आपका प्‍यार

करियर

कन्या राशि के जातकों के करियर में अच्छे बदलाव इस साल देखने को मिल सकते हैं। साल की शुरुआत से ही आप कार्यक्षेत्र में काफी सक्रिय रहेंगे जिसके अच्चे परिणाम साल के मध्य में आपको मिल सकते हैं। इस साल कन्या राशि के कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने की भी पूरी संभावना है। हालांकि कन्या राशि के जातकों को जोखिम भरा निवेश करने से बचना चाहिए, यदि निवेश करना ही चाहते हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से आपको सलाह-मशविरा अवश्य करना चाहिए।

Aries Love Horoscope 2022 : प्‍यार में इस साल बिताएंगे यादगार लम्‍हे

आर्थिक जीवन

कन्या राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष इस साल मजबूत होगा। 2021 में किए गए निवेश से भी इस राशि के जातकों को साल 2022 में लाभ मिल सकता है। हालांकि घर के लोगों की जरूरतों पर धन आपको खर्च करना पड़ेगा। जीवनसाथी के सहयोग से धन संचय करने में भी इस राशि के जातक कामयाब होंगे। जिन लोगों ने बड़ी रकम उधार दी थी वह भी इस साल वापस मिल सकती है जिससे आर्थिक रूप से आप काफी सशक्त हो सकते हैं।

फ्लैट खरीदने से पहले चेक कर लें कहीं ये वास्‍तु दोष तो नहीं हैं

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य की दृष्टि से साल 2022 मिलाजुला साबित हो सकता है। इस साल के मध्य में राहु के मेष राशि में गोचर के चलते स्वास्थ्य समस्याएं आपको हो सकती हैं। मानसिक तनाव और पेट से जुड़ी परेशानियों का सामना भी इस राशि के कुछ जातकों को साल 2022 में करना पड़ सकता है। जो लोग पहले से ही किसी बीमारी से ग्रसित हैं उनको इस साल जुलाई माह के बाद विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। समय पर दवाइयां लेना, योग-ध्यान करना और संतुलित भोजन लेना आपके लिए अच्छा रहेगा।

Virgo/Kanya rashi, Aaj Ka Rashifal- घर परिवार के विषय गति पाएंगे. संबंधों में सहजता सजगता बनाए रखें. संवेदनशील मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं. अहंकार व जिद से बचें. भावनात्मक मामलों में धैर्य बढ़ाएं. करियर व्यवसाय में पेशेवरता रखेंगे. सुख सुविधाओं में रुचि रहेगी. भवन वाहन के मामले पक्ष में बनेंगे. अपनों से करीबी बढ़ेगी. भौतिक विषयों पर ध्यान देंगे. प्रबंधन पर जोर देंगे. परिस्थितियां मिश्रित बनी रहेंगी. लंबित कार्यों में निरंतरता रखें. सबके हित की सोच बनाएं. विनम्रता से काम लें. बड़प्पन बढ़ाएं.

धन लाभ - कामकाजी प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे. व्यक्तिगत लाभ पर फोकस रहेगा. प्रबंधन प्रशासन में प्रभावी बने रहेंगे. नीति नियमों का पालन रखेंगे. श्रेष्ठजनों से भेंट होगी. कार्य व्यापार में अवसर बढ़ेंगे. लाभ बेहतर बने रहेंगे. लेनदेन में सूझबूझ बढ़़ाएंगे. बहस विरोध से बचें. समता का भाव बनाए रखें. पेशेवर फोकस बढ़ाएंगे. जिम्मेदारों से तालमेल रहेगा. संसाधनों में वृद्धि होगी. तार्किक निर्णय लेंगे.

प्रेम मैत्री- अतिभावुकता न दिखाएं. करीबियोंं से सामंजस्य बनाए रखें. व्यक्तिगत संबंधों में पूर्वाग्रह से बचेंगे. महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान देंगे. घर परिवार में अनुकूलता बढ़ाएं. वरिष्ठों से सीख सलाह रखें. मन के मामले मिश्रित प्रभाव के रहेंगे. रिश्तों को प्राथमिकता दें. परस्पर सुख साझा करें.

स्वास्थ्य मनोबल- हर्ष आनंद रखेंगे. कामकाज में स्पष्टता रखेंगे. स्वास्थ्य जांच पर जोर रहेगा. अवसर की प्रतीक्षा करेंगे. आवेश पर नियंत्रण रखें. व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा.

शुभ अंक : 2 और 5

शुभ रंग : आसमानी

आज का उपाय : आदिशक्ति देवी मां दुर्गाजी की साधना आराधना बढ़ाएं. श्रंगार की वस्तुएं दान दें. उत्साह रखें. भ्रम बहकावे से बचें.

कन्या राशि का अच्छा समय कब आएगा 2022?

करियर (Virgo Career Horoscope 2022) करियर के लिहाज से कन्या राशि वालों के लिए जनवरी मार्च और जून के महीने काफी बेहतर रहेंगे और मई के शुरुआत में कुछ लोगों को मनचाहा स्थानांतरण भी मिल सकता है, लेकिन इस वर्ष कुछ समय ऐसा भी आएगा जिसमें आपको निराश होना पड़ सकता है।

कन्या राशि के भाग्य में क्या लिखा है?

कन्या राशि वाले मनुष्यों की सहायता से संबंधित पेशों में भी सफल हो सकते हैं। वकालत एवं चिकित्सा कार्य, सूचना प्रसारण के कार्यक्रम भोजन तथा चिकित्सा से संबंधित अन्य कायों में भी इन्हें सफलता मिलती है। इन्हें कठिनाई तथा संकट में पड़े लोगों की सेवा करने में आनंद आता है।

कन्या राशि का भविष्यवाणी क्या है?

कन्या राशि के जातकों लिए साल का पहला महीना मिलाजुला रहने वाला है। महीने की शुरुआत में किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से करिअर-कारोबार में आ रही बड़ी अड़चन दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। यह समय विदेश से जुड़े कार्य या कारोबार करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा।

कन्या राशि वालों की किस्मत कब चमकेगी?

Shukra Gochar 2022: 24 सितंबर को कन्या राशि में शुक्र के गोचर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत