कौन से देश में दिन में रात होती है? - kaun se desh mein din mein raat hotee hai?

दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां रात 12 बजकर 43 मिनट पर सूरज छिपता है और महज 40 मिनट के अंतराल पर उग आता है. यह नजारा नाॅर्वे में देखने को मिलता है. यहां आधी रात को सूरज छिपता है और रात करीब डेढ़ बजे चिड़‍ियां चहचहाने लगती हैं. ये सिलसिला एक-दो दिन नहीं, साल में करीब ढाई महीना यहां सूरज छिपता ही नहीं. इसलिए इसे 'कंट्री ऑफ मिडनाइट सन' कहा जाता है.

76 दिनों तक यहां सूरज अस्त नहीं होता...
यूं तो नॉर्वे की खूबसूरती देखते ही बनती है. इसका शुमार दुनिया के अमीर मुल्कों में होता हैं. खास बात ये है कि यहां के लोग सेहत को लेकर बेहद सहज हैं. हेल्दी खाना पसंद करते हैं. इन तमाम बातों के बीच नॉर्वे की सबसे बड़ी खूबी है उसकी प्राकृतिक सुंदरता. ये देश आर्किटिक सर्कल के अंदर आता है. मई से जुलाई के बीच करीब 76 दिनों तक यहां सूरज अस्त नहीं होता. बेशक इस अनुभव को वहां जाकर ही महसूस किया जा सकता है. ये घटना नॉर्वे के उत्तरी छोर पर मौजूद हेमरफेस्ट शहर में होती है.

जहां 100 सालों से सूरज नहीं निकला...
दुनिया के एक छोर पर मौजूद इस अनोखे मुल्क में एक शहर ऐसा भी है जहां 100 सालों से सूरज के दर्शन नहीं हुए. इसकी वजह शहर का चारों तरह से पहाड़ों से घिरा होना है. हालांकि, वहां के इंजीनियर्स ने इस समस्या हल निकालने के लिए शीशे की मदद से 'नया सूरज' ही बना डाला है. इस आर्टिफिशियल सूरज को पहाड़ी पर इस तरह से लगाया गया है कि वह धूप को शहर तक पहुंचाता है और खुद एक सूरज के जैसे लगता है. इसकी रोशनी सीधे टाउन स्कवायर पर पड़ती है. यही वजह है कि यह जगह लोगों को आकर्षित करती हैं.

जानिए दुनिया के 5 देशों के बारे में, जहां नहीं अस्त होता है सूरज

वैज्ञानिक और खगोलीय कारणों
जैसा की आप जानते हैं कि अंतरिक्ष में सूर्य स्थिर है और पृथ्वी अपनी कक्षा यानी भ्रमण पथ पर 365 दिन में उसका एक चक्कर पूरा करती है. साथ ही वो अपने अक्ष यानी धुरी पर 24 घंटे में एक चक्कर पूरा करती है.
पृथ्वी की सूरज की इसी परिक्रमा की वजह से दिन और रात होते हैं. लेकिन दिन और रात की अवधि हमेशा बराबर नहीं होती. कभी दिन बड़े और रातें छोटी होती हैं तो कभी दिन छोटे और रातें बड़ी होती हैं. दरअसल ये पृथ्वी के अक्ष के झुकाव का नतीजा है. हम आपको बता दें कि पृथ्वी का कोई वास्तविक अक्ष होता ही नहीं. जब पृथ्वी घूमती है तो एक उत्तर और दूसरा दक्षिण में ऐसे दो बिंदु बनते हैं, जिन्हें एक सीधी रेखा से जोड़ दिया जाए तो को एक धुरी बनती है ठीक वैसे ही जैसे साइकिल के पहियों की धुरी होती है. जिन पर वे घूमते हैं

पृथ्वी अपने तल से 66 डिग्री का कोण बनाते हुए घूमती है इस वजह से पृथ्वी का अक्ष सीधा न होकर 23 डिग्री तक झुका हुआ है. अक्ष के झुकाव के कारण ही दिन व रात छोटे-बड़े होते हैं. 21 जून और 22 दिसंबर ऐसी दो तारीखें हैं, जिनमें सूरज की रोशनी पृथ्वी की धुरी के झुकाव के कारण धरती में समान भागों में नहीं फैलती... लिहाजा दिन और रात की अवधि में फर्क आ जाता है.

नॉर्वे में मिडनाइड सन वाली घटना का संबंध 21 जून वाली स्थिति से है. इस समय 66 डिग्री उ. अक्षांश से 90 डिग्री उ. अक्षांश तक का धरती का पूरा हिस्सा सूरज की रोशनी में रहता है. इसका मतलब ये है कि यहां 24 घंटे दिन रहता है, रात होती ही नहीं. इसी वजह से नॉर्वे में ये विचित्र घटना होती है और आप आधी रात के वक्त भी यहां सूरज उगता देख सकते हैं.

आइये आज जानते है ऐसा कौन सा देश है जहां रात नहीं होती है यदि आप भी ऐसी ही विचित्र जगह के बारे में जानना चाहते हैं। तो यह पोस्ट आपके लिए जानकारी भरा होने वाला है क्योंकि इस पोस्ट में आप जानेंगे कि ऐसा कौनसा देश है जहां पर कभी रात नहीं होती है। हमारे देश भारत में सामान्य तौर पर 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की रात होती है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश भी जहां कभी रात नहीं होती तो किसी जगह दिन यानी सूरज नहीं निकलता है। इन जगहों पर सूरज लुका छुपी का खेल खेलता है और खेल भी ऐसा जहां कई महीने गुजर जाते हैं।

कौन से देश में दिन में रात होती है? - kaun se desh mein din mein raat hotee hai?

ऐसे देश में लोग अपनी डेली लाइफ कैसे जीते होंगे आप इसका अंदाजा लगा सकते हैं। कभी कभी हम सोचते है कि सूरज को डूबना ही नहीं चाहिए लेकिन प्रकृति के आगे किसी की नहीं चलती है। इसी के कारण जहां दुनिया के लगभग 95 प्रतिशत देशों में नार्मल दिन रात होते हैं। वहीं कुछ देशों में इसके विपरीत दिन रात होते है। यदि आप घूमने फिरने के शौकीन है तो आपको एक बार ऐसी विचित्र जगहों का भी दौरा करना चाहिए। यकीन मानिए ऐसे सफर आपको जिंदगीभर याद रहेंगे।

ऐसा कौन सा देश है जहां रात नहीं होती है

वैसे तो दुनिया में कई अजूबे है लेकिन ऐसा देश जहां रात नहीं होती है वह भी किसी अजूबे से कम नहीं है। इन देशों में ऐसी जगह के नाम मौजूद है जहां कई महीनों के दिन होते है इसके साथ जब दिन खत्म हो जाते हैं तो काफी दिनों की रात होती है। मतलब यह जगह नार्मल दिन रात से काफी अलग हैं

अगर आप सोच रहे हैं कि इन जगहों पर इंसान नहीं रहते होंगे तो आपका सोचना गलत क्योंकि इन जगहों पर बकायदा शहर बसे हुए हैं। हालाकि यह दिन रात अलग होने की वजह से यहां के लोगो की डेली लाइफ थोड़ी अलग होती है तो चलिए जानते है किस देश में रात नहीं होती है।

1. अलास्का

कौन से देश में दिन में रात होती है? - kaun se desh mein din mein raat hotee hai?

यह आइलैंड कभी रूस का हिस्सा हुआ करता था लेकिन अमेरिका ने इसे रूस से खरीद लिया था तब से यह अमेरिका का हिस्सा है। इसे खूबसूरत ग्लेशियरों का राज्य भी कहा जाता है यहाँ की कई जगहों पर मई से जुलाई के बीच सूरज नहीं डूबता है यानी यहाँ भी कुछ समय के लिए रात नहीं होती है। यहाँ रात को करीब 12:30 बजे सूर्य अस्त होता है और 51 मिनट बाद सूर्योदय भी हो जाता है।

2. कनाडा

कौन से देश में दिन में रात होती है? - kaun se desh mein din mein raat hotee hai?

दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक कनाडा की कई जगहों पर भी दिन रात का विचित्र चक्र देखने को मिलता है। यह देश साल के कुछ समय तो बर्फ से ढका रहता है पर इसके उत्तर पश्चिमी इलाके में साल में गर्मी के दिनों में दिनों में यहां 50 दिनों तक तो सूर्य डूबता ही नहीं है यहाँ लगातार दिन का उजाला रहता है।

3. फिनलैंड

कौन से देश में दिन में रात होती है? - kaun se desh mein din mein raat hotee hai?

हजारों झीलों और आयलैंड से बना यह काफी खूबसूरत देश है। गर्मी के मौसम में यहां लगभग 76 दिन तक सूरज नहीं छिपता और यहां दिन का उजाला बना रहता है। इसके साथ ही सूरज रात में भी अपनी रोशनी भी करता रहता है घूमने के साथ गर्मी की छुट्टी बिताने के लिए यह काफी अच्छी जगह है।

4. आइसलैंड

कौन से देश में दिन में रात होती है? - kaun se desh mein din mein raat hotee hai?

यह यूरोप का ग्रेट ब्रिटेन के बाद दूसरा सबसे बड़ा आयलैंड है। क्षेत्रफल के हिसाब से आइसलैंड दुनिया का 18 सबसे बड़ा द्वीप है कहा जाता है कि यहां 10 मई से लेकर लगभग जुलाई के अंत तक ही सूरज नहीं डूबता है। कुदरत के इस नज़ारे को देखने इस समय लाखों पर्यटक यहाँ पहुँचते है।

5. नार्वे

कौन से देश में दिन में रात होती है? - kaun se desh mein din mein raat hotee hai?

इसे मध्य रात्रि का देश भी कहा जाता है। चूँकि यह देश आर्कटिक सर्कल के अन्दर आता है ऐसे में यहां दिन रात नार्मल से थोड़े विपरीत होते हैं। यहां मई से जुलाई तक करीब 76 दिनों के लिए सूरज नहीं निकलता है इसकी वजह से नोर्वे में मई जुलाई के महीने में रात नहीं होती है।

6. स्वीडन

कौन से देश में दिन में रात होती है? - kaun se desh mein din mein raat hotee hai?

इस देश की भूगोलिक स्थिति अलग होने के कारण यहाँ भी दिन रात का समय अलग होता है। स्वीडन की कई जगहों पर मई से अगस्त तक सूरज नहीं डूबता। यहां करीब 100 दिनों तक वहाँ रात नहीं होती है।

तो अब आप ऐसा कौन सा देश है जहां रात नहीं होती है इसके बारे में जान गए होंगे यहां हमने आपको ऐसे प्रमुख देशों के बारे में बताया है जहां दिन रात का विचित्र खेल चलता है। अगर आप इसे सिर्फ एक अपवाह मानते थे तो इस पोस्ट से आपको पता चल गया होगा कि दुनिया में सच में ऐसी जगह भी है जहां रात नहीं होती है। अगर आपको घूमना पसंद है तो आपको इन देशों की रात या फिर दिन न होने वाली जगहों पर जरुर जाना चाहिए। यकीन मानिये आपको ऐसी जगह जिंदगीभर याद रहेंगी।

ये भी पढ़े –

  • टीटी बिना टिकेट पकड़ ले तो घबराएं नहीं करे ये काम
  • आधार कार्ड सेंटर कैसे खोले महीनों के लाखों कमाये
  • दुनिया के 10 सबसे अमीर देश भारत का स्थान जानिए

  • TAGS
  • Aisa Kaun Sa Desh Hai Jahan Raat Nahi Hoti Hai
  • Aisa Konsa Desh Hai Jahan Raat Nahi Hoti
  • Kis Desh Me Raat Nahi Hoti

Share

WhatsApp

Twitter

Telegram

Facebook

Pinterest

Linkedin

Email

MakeHindi

https://www.makehindi.com

MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

ऐसा कौन सा देश है जहां दिन और रात दोनों होता है?

हम आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं जहां सूर्य अस्त नहीं होता यानी रात नहीं होती है। नार्वे को मिडनाइट सन के नाम से भी जानते हैं। यह एक ऐसा देश है जहां पर मई महीने से लेकर जुलाई महीने के आखिरी तक सूर्य अस्त नहीं होता है। यहां पर लगातार 76 दिनों तक दिन रहता है और रात नहीं होती है।

ऐसी कौन सी जगह है जहां दिन नहीं होता?

फिनलैंड पहला ऐसा देश है, जहां पर 24 घंटे में से 23 घंटे तक सूरज चमकता है. यहां पर गर्मियों में 73 दिनों तक रात ही नहीं होती है. यहां की खूबसूरती को देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटक आते हैं. आइसलैंड यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है.

सबसे ज्यादा रात कौन से देश में होती है?

नार्वे एक ऐसा देश है जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां कभी दिन नहीं ढलता है। जी हां, यहां बस 40 मिनट के लिए रात होती है, बाकी समय यहां सूर्य की रौशनी होती है। यहां रात 12 बजकर 43 मिनट पर सूरज डूब जाता है और मात्र 40 मिनट के बाद उग जाता है। यहां रात के जैसे ही डेढ़ बजते हैं सुबह हो जाती है।

कौन सा देश है जिसमें 1 घंटे की रात होती है?

यह शहर है नॉर्वे का हेमरफेस्ट, जहां रात बारह बजे होती है। यहां सूरज रात 12 बजकर 43 मिनट पर छिपता है और महज चालीस मिनट के अंतराल पर उग आता है और रात करीब डेढ़ बजे चिड़िया चहचहाने लगती हैं।