कौन से देश का पैसा महंगा है? - kaun se desh ka paisa mahanga hai?

कौन से देश का पैसा महंगा है? - kaun se desh ka paisa mahanga hai?

currency

Highlights

  • दुनिया के कई देश हैं जिनकी करेंसी डॉलर से कहीं ज्यादा महंगी है
  • इनमें से अधिकतर खाड़ी के देश हैं जहां तेल के अकूत भंडार मौजूद हैं
  • कुवैती दिनार को किसी भी देश की सबसे महंगी करेंसी माना जाता है

Costliest Currencies of World:  दुनिया भर में जब हम करेंसी का जिक्र करते हैं तो पहला नाम डॉलर का आता है। वास्तव में देखा जाए तो मौजूदा दौर में पूरी दुनिया अमेरिकी डॉलर के इर्दगिर्द घूम रही है। बुधवार को ही भारतीय रुपया 77.60 प्रति डॉलर के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। वहीं पाकिस्तान में डॉलर के दाम 200 रुपये के पार निकल गए हैं। डॉलर महंगा होने पर हमारे देश में आयातित चीजों की महंगाई आसमान छूने लगती है। 

जब डॉलर इतना लोकप्रिय है, तो ऐसे में कई लोग यह मानने की गलती कर देते हैं कि डॉलर ही दुनिया की सबसे महंगी करेंसी है। दुनिया के कई देश हैं जिनकी करेंसी डॉलर से कहीं ज्यादा महंगी है। यानि आपको इन देशों की करेंसी खरीदने के लिए जाते हैं तो आपको एक से ज्यादा डॉलर खर्च करने होंगे। ऐसे में भारतीय रुपये से इनकी तुलना करनी बेमानी होगी। खास बात यह भी है इनमें से अधिकतर खाड़ी के देश हैं जहां तेल के अकूत भंडार मौजूद हैं। आइए जानते हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी करेंसी के बारे में और यह पता लगाते हैं कि ये इतनी महंगी क्यों है। 

1. कुवैती दिनार

कुवैती दिनार को किसी भी देश के द्वारा जारी की गई सबसे महंगी करेंसी माना जाता है। डॉलर में इसका 3.30 डॉलर है। यानि कि आपको सवा तीन डॉलर खर्च करने पर 1 कुवैती दिनार मिलेगा। दरअसल इसकी मजबूती के दो कारण है, पहला यह कुवैत ने अपनी करेंसी के दाम एक करेंसी बास्केट के अनुरूप फिक्स कर रखे हैं। यहां रेट भारत या अन्य दूसरी करेंसी की तरह रोज मनी मार्केट में तय मूल्य के आधार पर बदलते नहीं हैं। दूसरा यह कि कच्चे तेल की बिक्री के चलते इसके पास डॉलर के बड़े भंडार मौजूद हैं। 

कौन से देश का पैसा महंगा है? - kaun se desh ka paisa mahanga hai?

Image Source : FILE

Kuwait Dinar

2. बहरीनी दिनार 

दुनिया की दूसरी सबसे महंगी करेंसी बहरीनी दिनार है। डॉलर से मुकाबला करें तो 1 बहरीनी दिनार को खरीदने में आपको 2.66 अमरीकी डॉलर खर्च रने होंगे। दुनिया के बड़े तेल उत्पादक होने के चलते बहरीन की करेंसी काफी मजबूत है। यहां भी करेंसी की कीमत फिक्स रखी गई है। खास बात यह है कि बहरीन भी सऊदी रियाल को आधिकारिक करेंसी के रूप में स्वीकार करता है। दो मुद्राओं के बीच वर्तमान विनिमय दर 9.95 रियाल से एक दिनार है।

कौन से देश का पैसा महंगा है? - kaun se desh ka paisa mahanga hai?

Image Source : FILE

behrain

3. ओमानी रियाल

एक और तेल उत्पादक देश और एक और मजबूत करेंसी। ओमानी रियाल दुनिया की तीसरी सबसे महंगी करेंसी है। एक ओमानी रियाल के लिए आपको 2.6 अमरीकी डॉलर खर्च करने होंगे। नोट इतना कीमती हो गया है कि सरकार को 1/4 और 1/2 रियाल के नोट जारी करने पड़े हैं। 

कौन से देश का पैसा महंगा है? - kaun se desh ka paisa mahanga hai?

Image Source : FILE

Oman

4. जॉर्डेनियन दिनार

जॉर्डन भले ही तेल उत्पादक देश नहीं है, फिर भी इसकी करेंसी दुनिया की 4थी सबसे मजबूत करेंसी है। जॉर्डन के पास अपने अच्छे पड़ोसियों के तेल संसाधन नहीं हैं, लेकिन इसकी सरकार विनिमय दरों को कंट्रोल में रखती है, जो इसके दिनार के मूल्य को ऊंचा रखती है। एक जॉर्डेनियन दिनार में आपको करीब 1.41 डॉलर मिलेंगे। 

कौन से देश का पैसा महंगा है? - kaun se desh ka paisa mahanga hai?

Image Source : FILE

Jordan

5. केमन आइलैंड डॉलर

केमन आइलैंड का नाम भले ही आपने न सुना हो लेकिन कालाधन छिपाने की तरकीब लगाने वालों के बीच यह बहुत लोकप्रिय है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा टैक्स हैवन देश कहा जाता है। यह आईलैंड कैरेबियन सागर में स्थित है। एक केमन आईलैंड डॉलर को खरीदने के लिए आपको 1.22 डॉलर खर्च करना पड़ेगा। हालांकि ब्रिटिश पाउंड इससे मौजूदा समय में महंगा है, लेकिन फ्लोटिंग आधार पर तय होने के कारण पाउंड की कीमत बदलती रहती है। 

कौन से देश का पैसा महंगा है? - kaun se desh ka paisa mahanga hai?

Image Source : FILE

cayman island 

Latest Business News

कौन से देश का पैसा महंगा है? - kaun se desh ka paisa mahanga hai?

अपनी रसोई

कौन से देश का पैसा महंगा है? - kaun se desh ka paisa mahanga hai?

दुनिया की सबसे महंगी करेंसी कौन सी है, यहां जानिए

  • 679d
  • 6 shares

मुद्रा (currency, करन्सी) पैसे या धन के उस रूप को कहते हैं जिस से दैनिक जीवन में क्रय और विक्रय होती है। इसमें सिक्के और काग़ज़ के नोट दोनों आते हैं। आमतौर से किसी देश में प्रयोग की जाने वाली मुद्रा उस देश की सरकारी व्यवस्था द्वारा बनाई जाती है। मसलन भारत में रुपया व पैसा मुद्रा है।
आज हम आप लोगों को विश्व की सबसे महंगी करेंसी के बारे में बताने जा रहे हैं। दुनिया में अलग अलग देशों में अलग अलग प्रकार का पैसा चलता है अगर भारत की तुलना में देखा जाए तो दुनिया में कई ऐसे भी हैं जिनका पैसा काफी महंगा है। तो चलिए दुनिया की सबसे महंगी करेंसी के बारे में जानते हैं।
5. यूरोप
लिस्ट में नंबर पर यूरोप की मुद्रा आती है यूरोपीय मुद्रा को यूरो के नाम से जाना जाता है।


विश्व का सबसे महंगा पैसा कौन से देश का है?

clacified.com के मुताबिक, कुवैती दिनार (Kuwaiti Dinar) दुनिया की सबसे ताकतवार मुद्रा है. इसका करेंसी कोड KWD है. आप इसका अंदाजा लगा सकते हैं कि एक कुवैती दिनार की वैल्यू आज के समय में 3.26 अमेरिकी डॉलर (USD) है. अगर भारतीय मुद्रा में देखें तो एक कुवैती दिनार की वैल्यू 259.52 रुपये के बराबर है.

भारतीय रुपए की सबसे ज्यादा कीमत कौन से देश में है?

वियतनाम एक ऐसी जगह है, जहां भारतीय रुपये की कीमत काफी ज्यादा है।

दुनिया की 10 सबसे महंगी करेंसी कौन सी है?

ये हैं दुनिया के 10 सबसे महंगे नोट.
स्विस फ्रैंक (71,86 रुपये) तस्वीर: Reuters/K. ... .
अमेरिकी डॉलर (70,89 रुपये) तस्वीर: Imago..
यूरोपीय संघ यूरो (79.13 रुपये) तस्वीर: dapd..
ब्रिटिश पाउंड (91,86 रुपये) ... .
जिब्राल्टर पाउंड (87.21 रुपये) ... .
जॉर्डन दीनार (100.05 रुपये) ... .
लात्विया लात (112.07 रुपये) ... .
ओमान रियाल (184.42 रुपये).

1 डॉलर कितना रुपया 2022?

30 जून 2022 तक एक डॉलर की कीमत 78.94 रुपया हो गई।