कौन सी सब्जी रोज खाना चाहिए? - kaun see sabjee roj khaana chaahie?

अपनी डाइट में कार्ब्स की मात्रा का ध्यान अक्सर वह लोग रखते हैं जो या तो अपने आप को मेंटेन कर रहे हों, या फिर वजन कम करने की कोशिश कर रहे हों। ऐसे लोगों के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां ज्यादा फायदेमंद हैं। क्योंकि इनके अंदर कम कार्ब्स होता है। जबकि हरी सब्जियों में कार्ब्स की मात्रा थोड़ी अधिक होती है। उदाहरण के लिए लौकी को ही ले लीजिए, एक कप लौकी में 8.4 ग्राम कार्ब्स होता है, जबकि एक पालक में महज 4 ग्राम कार्ब्स होता है।

जानें, वजन घटाने के लिए फल ज्‍यादा खाएं या सब्जियां?

पोषक तत्वों का धनी कौन

कौन सी सब्जी रोज खाना चाहिए? - kaun see sabjee roj khaana chaahie?

इस बार भी बाजी हरी पत्तेदार सब्जियां ही ले गई। कुछ समय पहले हुई रिसर्च में दोनो तरह की सब्जियों को लिया और इन दोनों में पाए जाने वाले पोषक तत्वों और मिनरल्स की जांच की गई। इसके जरिए पता चला कि हरे पत्तेदार सब्जियों में हरी सब्जियों के मुकाबले पोषक तत्वों की मात्रा दोगुनी होती है। यानी जितना न्यूट्रिशन आपको हरी सब्जी के दो कप में मिलेगा,। उससे ज्यादा आपको हरी पत्तेदार सब्जियों के महज एक कप में मिल जाएगा।

सब्जियों का चुनाव कैसे करें

कौन सी सब्जी रोज खाना चाहिए? - kaun see sabjee roj khaana chaahie?

आज के समय में हमे अपना वक्त बचाने और आराम के चलते सब्जियों को ऑनलाइन ही मंगा लेते हैं। जिसमें हमें सब्जियां ताजी मिल रही हैं या नहीं इसका पता ही नहीं चलता। जबकि विशेषज्ञ कहते हैं कि सब्जियों को लेते समय आपको इनके ताजा होने का ध्यान रखना है। अगर आप ताजा सब्जियां लेते हैं तो यह आपके लिए ज्यादा लाभदायक होती हैं। इसलिए ऑनलाइन नहीं बल्कि बाजार जाकर सब्जी चुन कर लाए।

पेट में जमी गंदगी से भी होती हैं तमाम बीमारियां, वेस्‍ट निकालने के लिए अपनाएं ये तरीके

पकाते समय ना करे यह गलती

कौन सी सब्जी रोज खाना चाहिए? - kaun see sabjee roj khaana chaahie?

अगर आप हरी सब्जियों का सेवन करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी स्थिति में सब्जी को ज्यादा ना पकाएं। इससे ना केवल सब्जी का स्वाद खराब हो जाता है। बल्कि ज्यादा पकाने की वजह से उसके अंदर मौजूद जरूरी पोषक तत्व और मिनरल्स का असर कम होने लगता है। हरी सब्जियों को तो आप केवल उबालकर या कच्चा ही खाने की आदत डालें।

रोज कितनी हरी सब्जियां हैं काफी

कौन सी सब्जी रोज खाना चाहिए? - kaun see sabjee roj khaana chaahie?

हमारे देश में आज सबसे ज्यादा युवा हैं, इसलिए अगर उन्हीं के हिसाब से समझते हैं। आपको रोजाना 2.5 कप हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही आपको 2.5 कप हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। कुल मिला कर आपको रोजाना कम से कम 5 कप हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

हरी पत्तेदार सब्जियों में इनका करें सेवन। पालक, केल, केल, पत्ता गोभी, सलाद, ब्रोकोली, सरसों का साग, अजमोद, पुदीना, अजवाइन के फूल और भाला आदि।

हरी सब्जियों में इनको अपनी डाइट में करें शामिल, भिंडी, बीन्स, लौकी, कद्दू और फूलगोभी आदि।

करीना की डायटीशियन ने बताए दाल खाने के ये 3 नियम, बिगड़ा रहता है हाजमा तो जरूर मानें बात

हरी सब्जियों के अलावा यह खाएं

कौन सी सब्जी रोज खाना चाहिए? - kaun see sabjee roj khaana chaahie?

हरी सब्जियों के अलावा स्वस्थ रहने के लिए आपको अपनी डाइट में बहुत सी हेल्दी खाद्य सामग्री को शामिल करना चाहिए। इसमें आप फल, पुदीना, ग्रीन टी, तुलसी के पत्ते और करी पत्ते का सेवन करना चाहिए।

क्या आपको पता हैं हमारे रोज के खाने में शामिल होने वाली सब्जियां जिनके बिना हम अपने खाने की कल्पना भी कर सकते, उनमें से बहुत सी सब्जियां भारत की नहीं ...

क्या आपको पता हैं की हमारे रोज के खाने में शामिल होने वाली सब्जियां जिनके बिना हम अपने खाने की कल्पना भी कर सकते, उनमें से बहुत सी सब्जियां भारत की नहीं हैं। यह सदियों पहले किसी न किसी तरह विदेशों से होती हुई भारत आईं और भारत की ही होकर रह गई। भारत में इनके स्वाद को इतना पसंद किया गया की यहां इसकी खेती शुरू की गयी और कब ना जाने यह हमारी जिन्दगी का अभिन्न अंग बन गई। कुछ सब्जियां तो ऐसी हैं जिनके बिना आम तौर पर रेसिपीज बन ही नहीं सकती। अगर हम आपको बताएं वह कौन सी सब्जियां हैं तो शायद आपको एक बार को इसे मानाने में दिक्कत हो, क्योंकि ये सभी सब्जियां भारतीयां किचन का अहम हिस्सा हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी ही 8 सब्जियों के बारे में।

इसे जरूर पढ़ें: सर्दियों में खाएं ये 5 सब्जियां, रहेंगी हेल्‍दी और सर्दी का एहसास भी होगा कम

आलू

भारत में जो सब्जी सबसे ज्यादा प्रचलित और लोकप्रिय है, जिसके बिना किचन की कल्पना नहीं की जा सकती उसका नाम है 'आलू'। आलू के बिना भारतीय रसोई, रसोई नहीं माना जाएगा। लेकिन आलू मूल रूप से भारत का नहीं है। आलू का इतिहास बहुत पुराना है। आलू की खेती सबसे पहले आधुनिक दक्षिणी पेरू और उत्तर-पश्चिमी बोलीविया में 8000 और 5000 ईसा पूर्व के बीच की गई थी। तब से लेकर अब तक यह दुनिया भर में फैल गया है और कई देशों में एक प्रधान सब्जी बन गया है।

टमाटर

टमाटर का इतिहास इतना पुराना कि आप हैरान रह जाएंगे। टमाटर जिस पौधे से विकसित हुआ है, वह करीब 5 करोड़ साल पहले अंटार्कटिका में विकसित हुआ था। वैसे टमाटर का विकास दक्षिणी अमेरिका में 16वीं शताब्दी हुआ था और टमाटर ने अमेरिका के भारत का लंबा सफर तय किया है।

इसे जरूर पढ़ें: हेल्दी खाने के लिए घर पर ही 30 दिनों में उगाएं ये हेल्दी सब्जियां

प्याज

कई पुरातत्वविदों और वनस्पति विज्ञानियों का मानना है कि प्याज की उत्पत्ति मध्य एशिया में हुई थी। अन्य शोध बताते हैं कि प्याज पहले ईरान में उगाया गया था।

फूलगोभी

फूलगोभी भारतीयां सब्जियों में एक लोकप्रिय सब्जी है। इसके बिना भारतीयां किचन अधूरा है। लेकिन इसकी उत्त्पति भारत में नहीं बल्कि साइप्रस या इटली का भूमध्यसागरीय क्षेत्र हुआ था। भारत में इसका आगमन मुगल काल में हुआ था, इसे मुगल अपने साथ लेकर आये थे।

शिमला मिर्च या कैप्सिकम

शिमला मिर्च या कैप्सिकम मूलत: दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की है जहाँ इसकी खेती लगभग 3000 साल पहले पहली बार की गई थी। शिमला मिर्च ने भी एक लंबा सफर तय किया है और अमेरिका से भारत पहुंची हैं और यहां के किचन का अहम हिस्सा है।

non indian Vegetables inside

इसे जरूर पढ़ें: सब्जियों का रंग बताता है उनसे मिलने वाले फायदे

मकई

भारत के खानों में इस्तेमाल होने वाला मकई यहां का नहीं है। वैज्ञानिकों की माने तो इसकी खेती मध्य मेक्सिको में रहने वाले लोगों ने सबसे पहले कम से कम 7000 साल की थी।

non indian Vegetables inside

चुकंदर

चुकंदर बीटा वल्गैरिस नामक जाति के पौधे होते हैं जिन्हें मनुष्यों ने शताब्दियों पहले विकसित करा है। यह एक मूसला जड़ वाला वनस्पति है। बीट प्राचीन रोम और ग्रीस की सब्जी है। बीट की खेती या तो जर्मनी या इटली में सबसे पहले की 1542 में गई थी।

non indian Vegetables inside

लौकी

लौकी दुनिया के उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में आमतौर पर खेती की जाने वाली वनस्पति है। कुछ लोगों का मानाना है की यह सबसे पहले दक्षिणी अफ्रीका में उगाई गई थी। इसके अलावे फ्रेंच बीन्स, गोभी और गाजर भी विदेशी आयात थे।

Photo courtesy- (QualityFood.ae, Medium, The Spruce Eats, Medical News Today & Tastessence)

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

Her Zindagi

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

सबसे हेल्दी सब्जी कौन सी है?

लहसुन- लहसुन मैंगनीज, विटामिन बी6, विटामिन सी और सेलेनियम से भरपूर होता है। ... .
मटर- हरी मटर पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। ... .
पालक- आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फोलेट और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड्स में से एक है पालक। ... .
ब्रॉकली- इस सब्जी में विटामिन के और विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है।.

कौन सी सब्जी रोज खा सकते हैं?

मूली, गाजर, शलगम और टमाटर आदि।

सबसे ताकतवर सब्जी कौन सा है?

कंटोला में एक-दो नहीं बल्कि अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं. यही वजह है कि लोग इसे दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी कहते हैं. नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफोर्मेशन के मुताबिक कंटोला में क्रूड प्रोटीन, प्रोटीन, फैट, क्रूड फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, सोडियम, कैल्शियम जैसे कई पोषक मौजूद होते हैं.