कुल खाद्यान्न उत्पादन 2022-22 उत्तर प्रदेश - kul khaadyaann utpaadan 2022-22 uttar pradesh

कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

कुल खाद्यान्न उत्पादन 2022-22 उत्तर प्रदेश - kul khaadyaann utpaadan 2022-22 uttar pradesh

2021-22 के लिए मुख्य फसलों के उत्पादन के दूसरे अग्रिम अनुमान जारी देश में 316.06 मिलियन टन रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादनकिसानों व वैज्ञानिकों की मेहनत तथा किसान हितैषी सरकारी नीतियों का सद्परिणाम-श्री तोमर (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Posted On: 16 FEB 2022 6:39PM by PIB Delhi

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 2021-22 के लिए मुख्य फसलों के उत्पादन के दूसरे अग्रिम अनुमान जारी कर दिए गए हैं। इसके अनुसार, देश में 316.06 मिलियन टन रिकार्ड खाद्यान्न उत्पादन हुआ है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश में खाद्यान्न उत्पादन का लगातार नया रिकार्ड बन रहा है, जो किसान भाइयों-बहनों की कड़ी मेहनत, वैज्ञानिकों के कुशल अनुसंधान और सरकार की किसान हितैषी नीतियों का सद्परिणाम है।

दूसरे अग्रिम अनुमान में मुख्य फसलों के अनुमानित उत्पादन इस प्रकार है:

      • खाद्यान्न - 316.06 मिलियन टन (रिकार्ड)
      • चावल – 127.93 मिलियन टन (रिकार्ड)
      • गेहूं – 111.32 मिलियन टन(रिकार्ड)
      • पोषक/मोटे अनाज– 49.86 मिलियन टन
      • मक्का- 32.42 मिलियन टन (रिकार्ड)
      • दलहन- 26.96 मिलियन टन (रिकार्ड)
      • तूर- 4.00 मिलियन टन
      • चना- 13.12 मिलियन टन (रिकार्ड)
      • तिलहन – 37.15 मिलियन टन (रिकार्ड)
      • मूंगफली - 9.86 मिलियन टन
      • सोयाबीन – 13.12 मिलियन टन
      • रेपसीड एवं सरसों- 11.46 मिलियन टन (रिकार्ड)
      • गन्ना – 414.04 मिलियन टन (रिकार्ड)
      • कपास - 34.06 मिलियन गांठें (प्रति 170 कि.ग्रा.)
      • पटसन एवं मेस्टा - 9.57 मिलियन गांठें (प्रति 180 कि.ग्रा.)

वर्ष 2021-22 के लिए दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 316.06 मिलियन टन अनुमानित है, जो वर्ष 2020-21 के दौरान प्राप्त उत्पादन की तुलना में 5.32 मिलियन टन अधिक है। वर्ष 2021-22 के दौरान उत्पादन विगत पांच वर्षों (2016-17 से 2020-21)के औसत खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 25.35 मिलियन टन अधिक है।

2021-22 के दौरान चावल का कुल उत्पादन 127.93 मिलियन टन रिकॉर्ड अनुमानित है। यह विगत पांच वर्षों के 116.44 मिलियन टन औसत उत्पादन की तुलना में 11.49 मिलियन टन अधिक है।

वर्ष 2021-22 के दौरान गेहूं का कुल उत्पादन रिकॉर्ड 111.32 मिलियन टन अनुमानित है। यह विगत पांच वर्षों के 103.88 मिलियन टन औसत उत्पादन की तुलना में 7.44 मिलियन टन अधिक है।

पोषक/मोटे अनाजों का उत्पादन 49.86 मिलियन टन अनुमानित है, जो औसत उत्पादन की तुलना में 3.28 मिलियन टन अधिक है।

वर्ष 2021-22 के दौरान कुल दलहन उत्पादन 26.96 मिलियन टन अनुमानित है, जो विगत पांच वर्षों के 23.82 मिलियन टन औसत उत्पादन की तुलना में 3.14 मिलियन टन अधिक है।

2021-22 के दौरान देश में कुल तिलहन उत्पादन 37.15 मिलियन टन अनुमानित है, जो वर्ष 2020-21 के दौरान 35.95 मिलियन टन उत्पादन की तुलना में 1.20 मिलियन टन अधिक है। इसके अलावा, वर्ष 2021-22 के दौरान तिलहनों का उत्पादन औसत तिलहन उत्पादन की तुलना में 4.46 मिलियन टन अधिक है।

वर्ष 2021-22 के दौरान देश में गन्ना का उत्पादन 414.04 मिलियन टन अनुमानित है, जो 373.46 मिलियन टन औसत गन्ना उत्पादन की तुलना में 40.59 मिलियन टन अधिक है।

कपास का उत्पा‍दन 34.06 मिलियन गांठें (प्रति 170 कि.ग्रा.) अनुमानित है, जो               32.95 मिलियन गांठें औसत उत्पादन की तुलना में 1.12 मिलियन गांठें अधिक है। पटसन व मेस्ता का उत्पादन 9.57 मिलियन गांठें (प्रति 180 कि.ग्रा.) अनुमानित हैं।

2021-22 के लिए प्रमुख फसलों के उत्पादन का दूसरा अग्रिम अनुमान

***

एपीएस/जेके

(Release ID: 1798858) Visitor Counter : 14265


उत्तर प्रदेश संपूर्ण भारत का लगभग कितना खाद्यान्न उत्पादन करता है?

उ0प्र0 खाद्यान्न तथा दुग्ध एवं मीट का देश में सबसे बड़ा उत्पादक। प्रदेश में 62,325 खाद्य प्रसंस्करण इकाईयां।

गेहूं उत्पादन में प्रथम राज्य कौन सा है 2022?

गेहूं उत्पादन में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। इसके बाद हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश का स्थान आता है।

भारत में कुल खाद्यान्न उत्पादन कितना है?

देश में खाद्यान्न का उत्पादन रिकॉर्ड 31.451 करोड़ टन होने का अनुमान है जो 2020-21 की अवधि के खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 37.7 लाख टन अधिक है। 2021-22 के दौरान उत्पादन पिछले पांच वर्षों (2016-17 से 2020-21) के औसत खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 2.38 करोड़ टन अधिक है।

भारत सरकार ने 2022 23 के कितने मीट्रिक टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य रखा है?

बढ़ती मांग के अनुरूप सरकार की ओर से भी 2022-23 के लिए राष्ट्रीय फसल उत्पादन लक्ष्य (National Crop Production Targets for 2022-23) के तहत 328 मिलियन टन खाद्यान के उत्‍पादन का लक्ष्‍य रखा गया है.