कुंभ राशि के लिए कौन सा तिलक लगाना चाहिए? - kumbh raashi ke lie kaun sa tilak lagaana chaahie?

राशि के अनुसार कैसा तिलक है आपके लिए शुभ

Updated Sat, 28 Jun 2014 06:22 PM IST

Show

कुंभ राशि के लिए कौन सा तिलक लगाना चाहिए? - kumbh raashi ke lie kaun sa tilak lagaana chaahie?

अगर सितारे आपका साथ नहीं दे रहे हैं तो हर दिन तिलक लगाना शुरु कर दीजिए। लेकिन यह ध्यान रखें कि आपकी राशि क्या और इस राशि के लिए कौन सा तिलक शुभ फलदायी होगा।

इस बात का ध्यान रखते हुए अगर तिलक लगाएंगे तो स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में कमी आएगी और उन्नति की ओर बढ़ते रहेंगे।


मेष और वृश्चिक राशि के लिए शुभ तिलक

कुंभ राशि के लिए कौन सा तिलक लगाना चाहिए? - kumbh raashi ke lie kaun sa tilak lagaana chaahie?

मेष और वृश्चिक इन दोनों राशियों के स्वामी मंगल हैं। इन व्यक्तियों की कुण्डली में मंगल के बलवान होने पर स्वास्थ्य लाभ के साथ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में शुभ स्थितियां बनी रहती हैं।

इसलिए मंगल को शुभ बनाने के लिए मेष राशि वालों को कुमकुम का तिलक करना चाहिए। वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति लाल सिंदूर से तिलक करें।

वृष और तुला राशि के लिए शुभ तिलक

कुंभ राशि के लिए कौन सा तिलक लगाना चाहिए? - kumbh raashi ke lie kaun sa tilak lagaana chaahie?

इन दोनों राशियों का स्वामी शुक्र है। इन दोनों राशियों के व्यक्तियों को शुक्र को मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए नियमित दही का तिलक लगाना चाहिए। शुभ कार्यों से कहीं जा रहे हों तो दही खाकर या दही देखकर घर से निकलें।

मिथुन और कन्या राशि राशि के लिए शुभ

कुंभ राशि के लिए कौन सा तिलक लगाना चाहिए? - kumbh raashi ke lie kaun sa tilak lagaana chaahie?

बुध को मिथुन और कन्या राशि का स्वामी माना गया है। बुध बुद्घि का कारक ग्रह भी है। इस ग्रह को अनुकूल बनाकर शुभ फल पाने के लिए इन दोनों राशियों के व्यक्तियों को अष्टगंध का तिलक लगाना चाहिए।

कर्क राशि के लिए शुभ तिलक

कुंभ राशि के लिए कौन सा तिलक लगाना चाहिए? - kumbh raashi ke lie kaun sa tilak lagaana chaahie?

इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। चंद्र का प्रभाव सफेद वस्तुओं एव सफेद चंदन पर होता है। जिन व्यक्तियों की राशि कर्क है उन्हें नियमित सफेद चंदन का तिलक करना चाहिए। इससे मन स्थिर होगा और कार्य में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि के लिए शुभ तिलक

कुंभ राशि के लिए कौन सा तिलक लगाना चाहिए? - kumbh raashi ke lie kaun sa tilak lagaana chaahie?

सिंह राशि का स्वामी ग्रहों का राजा सूर्य है। सूर्य अग्नि प्रधान ग्रह है। अपने राशि स्वामी को शुभ और बलवान बनाने के लिए सिंह राशि वालों को लाल चंदन का तिलक करना चाहिए।

धनु और मीन राशि वाले लगाएं यह तिलक

कुंभ राशि के लिए कौन सा तिलक लगाना चाहिए? - kumbh raashi ke lie kaun sa tilak lagaana chaahie?

इन दोनों राशि का स्वामी गुरू है। गुरू का प्रिय रंग पीला है। गुरू की प्रसन्नता के लिए धनु राशि वालों को हल्दी का तिलक लगाना चाहिए। जबकि मीन राशि वालों को गुरू की अनुकूलता का लाभ पाने के लिए केसर का तिलक लगाना चाहिए।

मकर और कुंभ राशि के लिए शुभ तिलक

कुंभ राशि के लिए कौन सा तिलक लगाना चाहिए? - kumbh raashi ke lie kaun sa tilak lagaana chaahie?

शनि महाराज इन दोनों राशियों के स्वामी हैं। शनि का रंग काला माना जाता है। जिन लोगों की जन्म राशि मकर या कुंभ राशि में हुआ है उन्हें शनि को अनुकूल बनाए रखने के लिए भष्म का तिलक लगाना चाहिए। इससे शनि का प्रतिकूल प्रभाव दूर होता है।

राशि के हिसाब से तिलक लगाने से राशि का स्वामी ग्रह प्रबल होता है और व्यक्ति को बहुत से लाभ मिलते हैंं. इससे व्यक्ति के शरीर में बहुत तेजी से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वो पूर्ण एकाग्रता के साथ किसी भी काम को करता है.

जब भी आप पूजा-पाठ के दौरान माथे पर तिलक लगाते होंगे तो आपको अंदर से एक सकारात्मक ऊर्जा का अहसास होता होगा. दरअसल धार्मिक दृष्टि से माथे के बीच का स्थान बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. मान्यता है कि इस जगह पर आज्ञाचक्र होता है, जिसे ऊर्जा का केंद्र माना जाता है. तिलक लगाने से ये चक्र उद्दीप्त होता है. जिसकी वजह से व्यक्ति का मन शांत और एकाग्र होता है. इसके अलावा मस्तक के बीच के स्थान को त्रिवेणी या संगम भी कहा जाता है क्योंकि यही स्थान शरीर की तीन नाड़ियों के मिलन का भी केंद्र होता है.

माथे पर तिलक लगाने से व्यक्ति में तेज की वृद्धि होती है और वो स्वयं को ऊर्जावान महसूस करता है. धार्मिक रूप से हम सब रोली, हल्दी, चंदन, भस्म, कुमकुम आदि का तिलक लगाते हैं. लेकिन ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि अगर तिलक अपनी राशि के अनुसार लगाया जाए तो ये कहीं ज्यादा प्रभावी होता है. इसे लगाने से राशि का स्वामी ग्रह प्रबल होता है और व्यक्ति को बहुत से लाभ मिलते हैंं. इससे व्यक्ति के शरीर में बहुत तेजी से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वो पूर्ण एकाग्रता के साथ किसी भी काम को करता है. इससे उसकी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की के योग का निर्माण होता है. यहां जानिए राशि के हिसाब से कौन सा तिलक लगाना चाहिए.

मेष : इस राशि वालों को हमेशा लाल कुमकुम या रोली का तिलक लगाना चाहिए क्योंकि मेष का स्वामी मंगल होता है. मंगल का रंग लाल माना गया है.

वृष : ये शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है. ऐसे लोगों को मस्तक पर सफेद चंदन लगाना चाहिए. अगर सफेद चंदन न हो तो दही से मस्तक पर तिलक लगा सकते हैं.

मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए अष्टगंध का तिलक लगाना बहुत शुभ माना गया है. अष्टगंध आठ गंधद्रव्यों का संग्रह होता है. ये दो तरह का होता है शैव और वैष्णव. गृहस्थ लोगों को शैव अष्टगंध का प्रयोग करना चाहिए.

कर्क : इस राशि का स्वामी चंद्रमा है. चंद्रमा का रंग सफेद होता है. ऐसे लोगों को सफेद रंग का चंदन मस्तक पर लगाना चाहिए.

सिंह : सिंह राशि वालों का स्वामी सूर्य है. ऐसे लोगां को लाल रंग के कुमकुम या रोली का तिलक लगाना चाहिए.

कन्या : इस राशि का स्वामी भी बुध है. ऐसे लोगों को भी अष्टगंध का तिलक लगाने से काफी लाभ होता है.

तुला : शुक्र ग्रह तुला राशि का स्वामी होता है. इस राशि के जातक भी सफेद चंदन या दही का तिलक लगाएं.

वृश्चिक : मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली इस राशि के जातकों को लाल रंग का तिलक मस्तक पर लगाना चाहिए.

धनु : धनु राशि के स्वामी गुरू बृहस्पति हैं. ऐसे लोगों को पीला चंदन या हल्दी को मस्तक पर लगाना चाहिए.

मकर : मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं. इन लोगों को काली भस्म या काला काजल मस्तक पर लगाना चाहिए.

कुंभ : इस राशि के लोगों को भी काली भस्म या काजल ही माथे पर लगाना चाहिए क्योंकि कुंभ राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं.

मीन : ये राशि बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि है. ऐसे लोगों को पीला चंदन, केसर या हल्दी का तिलक लगाना चाहिए.

Pradosh Vrat 2021 : इस दिन है मार्च का दूसरा प्रदोष व्रत, जानें व्रत का समय और शुभ मुहूर्त

ये 4 राशि वाले जातक जीवन में कभी भी संतुष्ट नहीं हो सकते, हमेशा ज्यादा की रहती है उम्मीद

कुंभ राशि वालों को कौन सा तिलक लगाना चाहिए?

कुंभ (Aquarius): कुंभ राशि वालों को हवन की राख यानि भस्म का तिलक लगाना शुभ होता है. इस राशि का स्वामी ग्रह शनि है. मीन (Pisces): मीन राशि वालों को रोजाना पीले रंग का तिलक लगाना चाहिए. इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है.

कुंभ राशि के लिए कौन सा पत्थर अच्छा होता है?

कुंभ राशि के जातकों को नीलम रत्न धारण करना लाभकारी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर कुंभ राशि के लोग नीलम रत्न धारण करते हैं तो उन्हें धन लाभ के साथ तरक्की भी हासिल होती है।

कुंभ राशि वालों को कौन सा धातु पहनना चाहिए?

इस धातु का संबंध शनि ग्रह से होता है. शनिवार के दिन लोहा धातु पहनने से विशेष लाभ मिलता है. कुंभ राशिः अष्टधातु से बनी धातु की अंगूठी कुंभ राशि के जातकों के लिए सबसे शुभ होती है. इसे आपको शनिवार के दिन बाएं हाथ की मध्यम अंगुली में धारण करना चाहिए.

कुंभ राशि वालों को कौन से देवता की पूजा करनी चाहिए?

कुंभ राशि- कुंभ राशि भगवान शिव को अतिप्रिय है। ज्योतिष में कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव माने गए हैं। शनिदेव के साथ-साथ इस राशि पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। इस राशि के जातकों के लिए भगवान शंकर की अराधना करना फलदायी माना गया है।