हम नमक और कपूर के मिश्रण को कैसे अलग कर सकते हैं? - ham namak aur kapoor ke mishran ko kaise alag kar sakate hain?

Viewing 1 replies (of 1 total)

    • January 19, 2021 at 1:51 pm

    हम नमक और कपूर के मिश्रण को कैसे अलग कर सकते हैं? - ham namak aur kapoor ke mishran ko kaise alag kar sakate hain?

    नमक तथा कपूर के मिश्रण को उर्ध्वपातन की प्रक्रिया द्वारा पृथक कर सकते है |

    किसी पदार्थ को गर्म करने पर उसके द्रव अवस्था में परिवर्तित हुए बिना, ठोस अवस्था से सीधे गैस में और वापिस ठोस में बदल जाने की प्रक्रिया को उर्ध्वपातन कहते है |

    इस विधि द्वारा नमक तथा कपूर के मिश्रण को पृथक करने के लिए –

    1. एक चीनी मिटटी के प्याली में नमक तथा कपूर की मिश्रण को रख ले |

    2. प्याली को कीप (Funnel) से उल्टा ढँक ले तथा रुई या कार्क से कीप का मुंह बंद कर लेवे |

    3. स्प्रिट लैंप (एल्कोहल बर्नर) से प्याली को गर्म करे |

    आप पाएंगे की कपूर वाष्प बनकर उड़ने लगेगा तथा कुछ देर में ही कीप की दीवार में ठोस रूप में चिपक जायेगा | इस प्रकार नमक प्याली में रह जायेगा और कपूर कीप पर |

  • Viewing 1 replies (of 1 total)

    नमक और कपूर के मिश्रण को कैसे अलग कर सकते हैं?

    कपूर वह पदार्थ है जो ऊर्ध्वपातन प्रक्रिया के माध्यम से गुजर सकता है। इसलिए यदि नमक और कपूर का नमूना दिया जाए तो हम इसे ऊर्ध्वपातन द्वारा अलग कर सकते हैं

    नमक से कपूर को पृथक करने की विधि को क्या कहते हैं?

    Solution : ऊर्ध्वपातन विधि द्वारा।