घर पर बच्चों का काजल कैसे बनाएं? - ghar par bachchon ka kaajal kaise banaen?

शिशु की आंखों में काजल लगाने की प्रथा बहुत पुरानी है। ऐसा माना जाता है कि छोटे बच्‍चों की आंखों में काजल लगाने से आंखें तेज होती हैं। आइए जानते हैं कि बच्‍चों को काजल लगाने के क्‍या फायदे होते हैं और घर पर किस तरह आप काजल बना सकती हैं।

​क्‍या शिशु को काजल लगाना सही है

घर पर बच्चों का काजल कैसे बनाएं? - ghar par bachchon ka kaajal kaise banaen?

एफडीए के अनुसार, कमर्शियल काजल शिशु के लिए सुरक्षित नहीं होता है क्‍योंकि इसमें सीसा मिला होता है। सीसा गैलेना पत्‍थर से आता है। कुछ शोधकर्ताओं का कहना है कि बाजार में मिलने वाले काजल में उच्‍च मात्रा में सीसा होता है और इसमें गैलेना, मिनिअम, एमॉरुस, कार्बन, मैगनेटाइट और जिंकाइट जैसे रसायन भी होते हैं। ये रसायन शिशु की आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : रात को सोते समय शिशु को पसीना आने का कारण कर सकता है आपको परेशान

काजल लगाने का लाभ

घर पर बच्चों का काजल कैसे बनाएं? - ghar par bachchon ka kaajal kaise banaen?

कहा जाता है कि काजल लगाने से शिशु की आंखों को आराम मिलता है। हालांकि, इसकी वजह से जलन भी हो सकती है। यही वजह है कि पी‍डियाट्रिशियन (बाल रोग चिकित्‍सक) काजल का इस्‍तेमाल करने से मना करते हैं।

ऐसा भी मानना है कि काजल लगाने से कंजक्टिवाइटिस जैसी बीमारियों से बचने में मदद मिलती है जबकि सच तो यह है कि काजल की वजह से ऐसी बीमारियां हो भी सकती हैं।

यह भी पढ़ें : स्किन प्रॉब्‍लम्‍स से बचाने के लिए शिशु को दें ओटमील बाथ

​क्‍यों लगाते हैं काजल

घर पर बच्चों का काजल कैसे बनाएं? - ghar par bachchon ka kaajal kaise banaen?

ऐसा माना जाता है कि काजल लगाने से शिशु को बुरी नजर से रक्षा मिलती है। इस बात का कोई तार्किक विवरण नहीं है। आप शिशु के माथे, गाल, तलवों और शरीर के अन्‍य हिस्‍सों पर कभी कभी काजल लगा सकती हैं।

लोगों का मानना है कि काजल लगाने से बच्‍चे की आंखें तेज और बड़ी होती हैं, लेकिन इस बात को साबित करने के लिए कोई प्रमाण नहीं है।

यह भी पढ़ें : बच्‍चों को किस उम्र में लगवाना सही रहता है टायफाइड का टीका

​घर पर काजल कैसे बनाएं

घर पर बच्चों का काजल कैसे बनाएं? - ghar par bachchon ka kaajal kaise banaen?

बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्‍त काजल की बजाय होममेड काजल लगाना बेहतर रहता है। आप घर पर आसानी से शिशु के लिए काजल बना सकती हैं।

सामग्री : एक ही साइज की दो कटोरी लें और एक प्‍लेट लें। इन तीनों चीजों को इस्‍तेमाल से पहले अच्‍छी तरह से साफ कर लें। इसके अलावा घी की कुछ बूंदें, माचिस, दीया और बाती, अरंडी का तेल, चाकू और काजल स्‍टोर करने के लिए छोटी सी डिब्‍बी।

यह भी पढ़ें : शिशु का दिमाग तेज करना चाहती हैं तो उसे रोज खिलाएं ये चीजें

घर पर काजल बनाने की विधि

घर पर बच्चों का काजल कैसे बनाएं? - ghar par bachchon ka kaajal kaise banaen?

घर पर काजल बनाने का तरीका इस प्रकार है :

  • दोनों कटोरियों को एक-दूसरे के सहारे टेढा करके जमीन पर रखें। इनके बीच में थोड़ी- सी दूरी होनी चाहिए।
  • अब एक समतल प्‍लेट को उल्‍टा करके कटोरियों के ऊपर रखें। दीये में अरंडी का तेल डालकर बाती लगाएं।
  • अब इसे दोनों कटोरियों के नीचे जलाकर रखें। दीये की बाती प्‍लेट को छूनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो छोटी कटोरियों का इस्‍तेमाल करें।
  • 20 मिनट तक इंतजार करें और फिर प्‍लेट को धीरे से उठाएं।
  • आपको प्‍लेट के ऊपर कालिख सी नजर आएगी जो कि काजल होगा।
  • इसे चाकू की मदद से हटाकर डिब्‍बी में रख लें और घी की कुछ बूंदें डालें।
  • काजल की डिब्‍बी को किसी सूखी या गर्म जगह पर रखें।

यह भी पढ़ें : जुडवा बच्‍चों की देखभाल में इन बातों का रखें ध्‍यान

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

बच्चों को कौन सा काजल लगाना चाहिए?

सच्चाई- घर का बना काजल बाजार में मिलने वाले बाकी कमर्शियल काजल से तो बेहतर हो सकता है बावजूद इसके इसमें मौजूद कार्बन बच्चों की आंखों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसके अलावा इस काजल को बच्चे की आंखों में सीधे उंगली से लगाने की वजह से यह आंख में संक्रमण का कारण भी बन सकता है। मिथ-बुरी नजर से बचाता है काजल

छोटे बच्चों के लिए घर पर काजल कैसे बनाएं?

कैसे बनाएं हर्बल काजल- हर्बल काजल बनाने के लिए सबसे पहले 1 बड़ा दीपक लेकर उसके लिए रुई की एक मोटी सी बाती तैयार कर लें। अब दीपक में घी या सरसों का तेल भरकर इसमें 1-2 टुकड़ा कपूर का डालें। अब बाती को भिगोकर दीपक को जलाएं। इसके बाद दीपक के दोनों ओर दो ईंट रखें और इसके ऊपर एक छोटी सी कटोरी रखें।

घर में काजल कैसे बनाएं?

नीम के काजल को बनाने के लिए आपके पास नीम के फूल, प्लेट और सरसों का तेल होना जरूरी है। अब आप एक मिट्टी के दीपक में सरसों का तेल डालें और दीपक के लिए जो बाती तैयार की है उसमें नीन की सूखे फूल मिलाएं और बाती बना लें। अब आप बनी बाती को सरसों के तेल में भिगोएं और दीपक जलाएं। अब उसके ऊपर एक प्लेट 7 से 8 घंटे के लिए रखें।

बच्चों की आंखें बड़ी करने के लिए क्या करें?

पहले के समय में बड़े बुजुर्ग छोटे बच्चों की आंखों में काजल जरूर लगाया करते थे. उनका मानना था कि काजल लगाने से बच्चों की आंखें सुंदर और बड़ी हो जाती हैं. साथ ही इससे आंखों की तमाम परेशानियां भी दूर हो जाती हैं.