घ मनुष्य को सभ्य क्यों कहा जाने लगा आप इससे कहाँ तक सहमत हैं? - gh manushy ko sabhy kyon kaha jaane laga aap isase kahaan tak sahamat hain?

Class 6 Hindi Chapter 5 Question Answer, सभी तरह की पुस्तकें अक्षरों से बनी हैं। संसार में अनेक तरह के अक्षर प्रचलित हैं। संसार में करोड़ों पुस्तकें छप गयी हैं और अब भी हजारों रोज छपती हैं। प्रतिदिन हजारों अखबार छापे जाते हैं। इनमें अक्षरों का ही प्रयोग होता है। प्राचीन काल में आदमी का जन्म हुआ, तो उसने पशु-पक्षियों के चित्र बनाकर अपने भाव व्यक्त किए। इस प्रकार अनेक भाव-संकेत प्रकाश में आए। उन भाव-संकेतों से अक्षरों का विकास हुआ, अक्षरों की लिपियाँ बनीं। अक्षरों की खोज मनुष्य की सबसे बड़ी खोज है। अक्षरों एवं लिपियों की खोज के बाद ही मानवजाति का तेजी से विकास हुआ। अतः हमें अक्षरों के इतिहास की कहानी मालूम होनी चाहिए।

अक्षरों का महत्त्व

कठिन-शब्दार्थ

तादाद = संख्या। अनादिकाल = जो सदा से चला आ रहा हो, बहुत प्राचीन समय। प्रागैतिहासिक = इतिहास में वर्णित काल से पूर्व का। जरिए = माध्यम से। द्योतक = बताने वाली, संकेत करने वाली। अस्तित्व = विद्यमान होने की स्थिति, सत्ता। कौम = जाति, समाज। लिपियाँ = ध्वनियों या अक्षरों को लिखने का ढंग। सिलसिला = क्रम। पीढ़ी = किसी जाति या वंश-परम्परा की एक कड़ी।

Class 6 Hindi Chapter 5

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

निबन्ध से Class 6 Hindi Chapter 5 

प्रश्न 1 पाठ में ऐसा क्यों कहा गया है कि अक्षरों के साथ एक नए युग की शुरुआत हुई?

उत्तर- ऐसा इसलिए कहा गया है कि अक्षरों की खोज होने के बाद ही मनुष्य अपने विचारों को और हिसाब-किताब को लिखकर रखने लगा। तभी से मानव सभ्य कहलाने लगा। आदमी ने जब से लिखना आरम्भ किया, तब से मानव सभ्यता का इतिहास शुरू हुआ।

प्रश्न 2. अक्षरों की खोज का सिलसिला कब और कैसे शुरू हुआ? पाठ पढ़कर उत्तर लिखो।

उत्तर- अक्षरों की खोज का सिलसिला लगभग छह हजार साल पहले हुआ। प्रारम्भ में अनेक पशु-पक्षियों के चित्रसंकेतों तथा भाव-संकेतों का प्रयोग किया गया, जिनसे अक्षरों का अस्तित्व सामने आया।

प्रश्न 3. अक्षरों के ज्ञान से पहले मनुष्य अपनी बात को दूर-दराज के इलाकों तक पहुँचाने के लिए किन-किन माध्यमों का सहारा लेता था?

उत्तर- अक्षरों के ज्ञान से पहले मनुष्य पशु-पक्षियों तथा आदमियों के चित्र बनाकर अर्थात् चित्र-संकेतों का सहारा लेकर अपनी बात को दूर-दराज के इलाकों तक पहुँचाता था।

यह भी पढ़ें

Class 6 Hindi Chapter 4 चाँद से थोड़ी सी गप्पे

Class 6 Hindi Chapter 3 नादान दोस्त

Class 6 Hindi Chapter 2 बचपन

Class 6 Hindi Chapter 1 वह चिड़िया जो

निबन्ध से आगे Class 6 Hindi Chapter 5 

प्रश्न 1. अक्षरों के महत्त्व की तरह ध्वनि के महत्त्व के बारे में जितना जानते हो, लिखो।

उत्तर- मनुष्य अपने विचारों एवं भावों को भाषा के माध्यम से व्यक्त करता है। भाषा की सबसे छोटी इकाई ध्वनि है। ध्वनि के आधार पर ही अक्षरों और लिपि की रचना की गई है।

प्रश्न 2. Class 6 Hindi

मौखिक भाषा का जीवन में क्या महत्त्व होता है? इस पर शिक्षक के साथ कक्षा में बातचीत करो।

उत्तर- जिस भाषा को हम मुँह से बोलते हैं, उसे मौखिक भाषा कहते हैं। मौखिक भाषा बिना अक्षर-ज्ञान के भी आसानी से सीखी जाती है। इसमें व्यक्ति अपने भावों और विचारों को आसानी से व्यक्त कर सकता है। इसे सीखने की जरूरत नहीं होती है।

प्रश्न 3. Class 6 Hindi

हर वैज्ञानिक खोज के साथ किसी-न-किसी वैज्ञानिक का नाम जुड़ा होता है, लेकिन अक्षरों के साथ ऐसा नहीं है, क्यों? पता करो और शिक्षक को बताओ।

उत्तर- अक्षरों की खोज आज से छह हजार साल पहले हई। इस खोज में प्रत्येक देश का मानव-समाज लगा रहा और धीरे-धीरे अक्षरों का विकास हुआ। इस तरह अक्षरों की खोज किसी एक व्यक्ति ने नहीं की। इसी कारण अक्षरों को किसी एक वैज्ञानिक की खोज नहीं माना जाता है।

प्रश्न 4. Class 6 Hindi

एक भाषा को कई लिपियों में लिखा जा सकता है। उसी तरह कई भाषाओं को एक ही लिपि में लिखा जा सकता है। (पाठ्यपुस्तक पृष्ठ संख्या 31 पर ) नीचे एक ही बात को अलग-अलग भाषाओं में लिखा गया है। इन्हें ध्यान से देखो और इनमें दिये गये वर्णों की मदद से कोई नया शब्द बनाने की कोशिश करो।

उत्तर- दिये गये हिन्दी, पंजाबी, उड़िया, तेलुगू, उर्दू, बांग्ला व तमिल भाषा की लिपियों से बने शब्दों को देखकर छात्र स्वयं नया शब्द बनाने का प्रयास करें।

अनुमान और कल्पना Class 6 Hindi Chapter 5 

प्रश्न 1. Class 6 Hindi

पुराने जमाने में लोग यह क्यों सोचते थे कि अक्षर और भाषा की खोज ईश्वर ने की थी? अनुमान लगाओ और बताओ।

उत्तर- ‘अक्षर और भाषा की खोज ईश्वर ने की थी।’ पुराने जमाने के लोग ऐसा इसलिए सोचते थे, क्योंकि वे अपने भावों को केवल चित्रों के माध्यम से व्यक्त कर सकते थे।

प्रश्न 2. NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5

अक्षरों के महत्त्व के साथ ही मनुष्य के जीवन में गीत, नृत्य और खेलों का भी महत्त्व है। कक्षा में समूह में बातचीत करके इनके महत्त्व के बारे में जानकारी इकट्ठी करो और कक्षा में प्रस्तुत करो।

उत्तर- अक्षरों के ज्ञान के साथ मानव ने पढ़ना-लिखना सीखा और सभ्य कहलाया, किन्तु मानव के जीवन में गीत, नृत्य और खेलों का भी बड़ा महत्त्व है, क्योंकि गीत  और नृत्य जीवन में सरसता और खुशियाँ लाते हैं। इनसे मनोरंजन होता है तथा जीने की प्रेरणा भी मिलती है। इसी प्रकार खेल मानव को स्वस्थ बनाते हैं तथा उसके विकास में सहायक होते हैं।

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5

प्रश्न 3. Class 6 Hindi

क्या होता अगर …..

(क) हमारे पास अक्षर न होते

(ख) भाषा न होती।

उत्तर-

(क) यदि हमारे पास अक्षर न होते तो हम हजारों साल पहले की तरह अज्ञान में भटकते रहते। हम असभ्य रहते और हमारा जीवन पशुओं के समान ही होता।

(ख) हमारे पास यदि भाषा न होती, तो हम अपने भावों तथा विचारों को लिखकर या बोलकर व्यक्त नहीं कर पाते। हम अपने पूर्वजों का ज्ञानकोश लिखित रूप में न पाते और ज्ञान एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक न पहुँच पाता। मानव सभ्यता का जो विकास हुआ है, वह सम्भव न हो पाता।

भाषा की बात Class 6 Hindi Chapter 5 

प्रश्न 1. अनादि काल में रेखांकित शब्द का अर्थ है। जिसकी कोई शुरुआत या आदि न हो। यह शब्द मूल शब्द के शुरू में कुछ जोड़ने से बना है। इसे उपसर्ग कहते हैं। इन उपसर्गों को अलग करके मूल शब्दों को लिखकर उनका अर्थ समझो।

असफल  ………..  अदृश्य ……………

अनुचित ……………. अनावश्यक ……….

अपरिचित …………….. अनिच्छा ………..

उत्तर-

शब्द        उपसर्ग      मूलशब्द      अर्थ ।

असफल       अ        सफल          कामयाब

अनुचित       अन्      उचित         ठीक

अपरिचित    अ        परिचित     जानकार

अदृश्य          अ        दृश्य           दिखाई देने वाला

अनावश्यक  अन्    आवश्यक    जरूरी

अनिच्छा     अन्     इच्छा          चाह होना

प्रश्न 2. NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5

वैसे तो संख्याएँ संज्ञा होती हैं, पर कभी-कभी ये विशेषण का काम भी करती हैं, जैसे नीचे लिखे वाक्य में-

यह धरती लगभग पाँच अरब साल पुरानी है।

कोई दस हजार साल पहले आदमी ने गाँवों को बसाना शुरू किया।

इन वाक्यों में रेखांकित अंश साल संज्ञा के बारे में विशेष जानकारी दे रहे हैं। इसलिए संख्यावाचक विशेषण हैं। संख्यावाचक विशेषण का इस्तेमाल उन्हीं के लिए होता है जिन्हें गिना जा सके। जैसे चार संतरे, पाँच बच्चे, तीन शहर आदि। पर यदि किसी चीज को गिना नहीं जा सकता तो उसके साथ संख्या वाले शब्दों के अलावा माप-तौल के शब्दों का इस्तेमाल भी किया जाता है।

तीन जग पानी।

एक किलो चीनी।

यहाँ रेखांकित हिस्से परिमाणवाचक विशेषण हैं, क्योंकि इनका सम्बन्ध माप-तौल से है। अब आगे लिखे हुए को पढ़ो। खाली स्थानों में बॉक्स में दिए गए माप-तौल के उचित शब्द छाँटकर लिखो।

प्याला, कटोरी, एकड़, मीटर, लीटर, किलो, ट्रक, चम्मच

तीन …………. खीर

दो ………………  जमीन

छह ……….. कपड़ा

दो …………… कॉफ़ी

पाँच ………. बाजरा

एक ……………. दूध

तीन ……………. तेल

उत्तर-

तीन कटोरी खीर।

दो एकड़ जमीन ।

छह मीटर कपड़ा।

एक ट्रक रेत।

दो प्याला कॉफी।

पाँच किलो बाजरा।

एक लीटर दूध।

तीन चम्मच तेल।

कुछ करने को Class 6 Hindi Chapter 5

प्रश्न 1. अपनी लिपि के कुछ अक्षरों के बारे में जानकारी इकट्ठी करो-

(क) जो अब प्रयोग में नहीं रहे।

(ख) प्रचलित नए अक्षर जो अब प्रयोग में आ गए हैं।

उत्तर-

(क) अ, झ, राा,ळ।

(ख) अ, झ, ण, ल।

प्रश्न 2. लिखित और मौखिक भाषा के हानि-लाभ के बारे में दोस्तों के बीच चर्चा करो।

उत्तर- लाभ

(i) लिखित भाषा से कुछ भी लिखकर व्यक्त किया जा सकता है।

(ii) लिखित भाषा से हम अपना ज्ञान पुस्तकों में सुरक्षित रख सकते हैं।

(iii) लिखित भाषा से आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान-लाभ होता है।

हानि

(i) लिखित भाषा को अनपढ़ लोग नहीं समझ पाते हैं।

(ii) अलग-अलग राज्यों या क्षेत्रों में अलग-अलग लिखित भाषाएँ हैं, जिन्हें सब लोग नहीं समझते हैं।

मौखिक भाषा

(i) यह हर राज्य एवं क्षेत्र में अलग-अलग होती है।

(ii) मौखिक भाषा में ज्ञान का संरक्षण नहीं हो सकता।

प्रश्न 3. NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5

अक्षर ध्वनियों (स्वरों और व्यंजनों) का प्रतीक होते हैं। उदाहरण के लिए ‘हिन्दी’, ‘उर्दू’ और ‘बांग्ला’  आदि शब्दों में प्रत्येक अक्षर के लिए उसकी ध्वनि निर्धारित है। कुछ चित्रों से भी संकेत व्यक्त होते हैं। नीचे कुछ चित्र दिए गए हैं। उनसे क्या संकेत व्यक्त होते हैं? बताओ।

उत्तर- पाठ्य-पुस्तक के पृष्ठ 33 पर चित्र देखें

(i) आगे स्कूल है, धीरे चलो।

(ii) गोल चक्कर ।

(iii) दाहिनी ओर मुड़ने का संकेत।

(iv) बायीं ओर मुड़ने का संकेत।

प्रश्न 4. अपने आस-पास के किसी मूक-बधिर बच्चों के स्कूल में जाकर कुछ समय बिताओ और अपने अनुभव लिखो।

उत्तर- छात्र स्वयं करें।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न Class 6 Hindi Chapter 5 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. NCERT Solutions for Class 6 Hindi

यह धरती लगभग कितने साल पुरानी है?

(अ) पाँच करोड़ साल

(ब) पाँच अरब साल

(स) पाँच लाख साल

(द) पाँच हजार साल

प्रश्न 2. NCERT Solutions for Class 6 Hindi

आदमी पहले किन औजारों का इस्तेमाल करता था?

(अ) मिट्टी के

(ब) ताँबे के

(स) लोहे के

(द) पत्थरों के

प्रश्न 3. NCERT Solutions for Class 6 Hindi

प्रागैतिहासिक काल में मानव अपने भाव व्यक्त करता था

(अ) चित्रों से

(ब) अक्षरों से

(स) रेखाओं से

(द) मुख-संकेतों से

प्रश्न 4. NCERT Solutions for Class 6 Hindi

अक्षरों की खोज के बाद मानव को कहा जाने लगा

(अ) विद्वान्

(ब) ज्ञानी

(स) सभ्य

(द) समझदार

उत्तर- 1. (ब), 2. (द), 3. (अ), 4. (स)

रिक्त स्थानों की पूर्ति Class 6 Hindi Chapter 5 

प्रश्न 5. रिक्त-स्थानों की पूर्ति उचित शब्द से करो

(i) अक्षरों की खोज …………. ने की है। (ईश्वर/आदमी)

(ii) दस हजार साल पहले आदमी………… में बसा। (नगरों/गाँवों)

(iii) अक्षरों की खोज मनुष्य की सबसे …………. खोज (कीमती/बड़ी)

उत्तर- रिक्त-स्थानों के लिए शब्द- (i) आदमी, (ii) गाँवों, (iii) बड़ी।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न Class 6 Hindi Chapter 5 

प्रश्न 6. प्रागैतिहासिक मानव अपने भाव किनके जरिए व्यक्त करता था?

उत्तर- प्रागैतिहासिक मानव पशु-पक्षियों के चित्रों के जरिए अपने भाव व्यक्त करता था।

प्रश्न 7. ‘प्रागैतिहासिक काल’ किसे कहते हैं?

उत्तर- इतिहास से पहले के काल को ‘प्रागैतिहासिक काल’ कहते हैं।

प्रश्न 8. मानव को ‘सभ्य’ कब कहा जाने लगा?

उत्तर- जब से मानव को अक्षर-ज्ञान हुआ, तब से उसे सभ्य कहा जाने लगा।

प्रश्न 9. Class 6 Hindi

अक्षरों की खोज किसने की है?

उत्तर- अक्षरों की खोज स्वयं आदमी ने की है।

प्रश्न 10. इस धरती पर आदमी का जन्म कब हुआ?

उत्तर- इस धरती पर आदमी का जन्म लगभग पाँच लाख वर्ष पूर्व हुआ।

प्रश्न 11. आदमी ने गाँवों में बसना कब शुरू किया?

उत्तर- आज से दस हजार साल पहले आदमी ने गाँवों में बसना शुरू किया।

प्रश्न 12. मानव इतिहास को शुरू हुए कितने साल हो गये हैं?

उत्तर- मानव इतिहास को शुरू हुए लगभग छह हजार साल हुए हैं।

लघूत्तरात्मक प्रश्न Class 6 Hindi Chapter 5 

प्रश्न 13. अक्षरों का प्रयोग कहाँ-कहाँ होता है?

उत्तर- अक्षरों का प्रयोग पुस्तकें लिखने में होता है। आज तरह-तरह के अक्षरों में संसार में हजारों समाचार-पत्र तथा पुस्तकें छपती हैं। अक्षरों के प्रयोग से ही ज्ञान का प्रसार होता है।

प्रश्न 14. अक्षरों की खोज मनुष्य की सबसे बड़ी खोज क्यों है?

उत्तर- अक्षरों की खोज से ही मनुष्य अपने भाव और विचार लिखकर व्यक्त करने लगा। इससे एक पीढ़ी के ज्ञान का उपयोग अगली पीढ़ी करने लगी। इससे ही मनुष्य जाति का तेजी से विकास हुआ। इसी कारण अक्षरों की खोज सबसे बड़ी खोज कहलाती है।

प्रश्न 15. अक्षरों की खोज के बारे में लोग क्या सोचते थे?

उत्तर- पुराने जमाने के लोग सोचते थे कि अक्षरों की खोज किसी ईश्वर ने की है। लेकिन आज सभी जानते हैं कि अक्षरों की खोज ईश्वर ने नहीं, बल्कि स्वयं आदमी ने की है।

प्रश्न 16. आज से दस हजार वर्ष पहले आदमी क्या करने लगा था?

उत्तर- आज से दस हजार वर्ष पहले आदमी गाँवों में बसने लगा था। तब वह खेती करने लगा था। उस समय वह पत्थरों के औजारों का इस्तेमाल करता था। फिर उसने ताँबे और काँसे के भी औजार बनाए। इस तरह तब आदमी अपना सामाजिक विकास करने लगा था।

NCERT Solutions for Class 6 Hindi

गद्यांश पर आधारित प्रश्न Class 6 Hindi Chapter 5

प्रश्न 17. निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए

(1) Class 6 Hindi Chapter 5 Question Answer

हमारी यह धरती लगभग पाँच अरब साल पुरानी है। दो-तीन अरब साल तक इस धरती पर किसी प्रकार के जीव-जन्तु नहीं थे। फिर करोड़ों साल तक केवल जानवरों और वनस्पतियों का ही इस धरती पर राज्य रहा। आदमी ने इस धरती पर कोई पाँच लाख साल पहले जन्म लिया। धीरे-धीरे उसका विकास हुआ। कोई दस हजार साल पहले आदमी ने गाँवों को बसाना शुरू किया। वह खेती करने लगा। वह पत्थरों के औजारों का इस्तेमाल करता था। फिर उसने ताँबे और काँसे के भी औज़ार बनाए।

प्रश्न

(क) यह धरती कितने साल पुरानी है?

(ख) करोड़ों साल तक धरती पर किसका राज्य रहा?

(ग) आदमी ने गाँवों में बसना कब शुरू किया?

(घ) धरती पर आदमी का जन्म कब हुआ?

उत्तर-

(क) यह धरती लगभग पाँच अरब साल पुरानी है।

(ख) करोड़ों साल तक इस धरती पर केवल जानवरों और वनस्पतियों का ही राज्य रहा।

(ग) आदमी ने आज से लगभग दस हजार साल पहले गाँवों में बसना शुरू किया।

(घ) इस धरती पर आदमी का जन्म लगभग पाँच लाख साल पहले हुआ।

(2) Class 6 Hindi Chapter 5 Question Answer

अक्षरों की खोज के साथ एक नए युग की शुरुआत हुई। आदमी अपने विचार और अपने हिसाब-किताब को लिखकर रखने लगा। तबसे मानव को ‘सभ्य’ कहा जाने लगा। आदमी ने जबसे लिखना शुरू किया तबसे ‘इतिहास’ आरंभ हुआ। किसी भी कौम या देश का इतिहास तब से शुरू होता है जबसे आदमी के लिखे हुए लेख मिलने लग जाते हैं। इस प्रकार, इतिहास को शुरू हुए मुश्किल से छह हजार साल हुए हैं। उसके पहले के काल को ‘प्रागैतिहासिक काल’ यानी इतिहास के पहले का काल कहते हैं।

प्रश्न

(क) उपर्युक्त गद्यांश किस पाठ से लिया गया है?

(ख) नये युग की शुरुआत कब मानी जाती है?

(ग) इतिहास का आरम्भ कब से माना जाता है?

(घ) इतिहास से पहले के काल को क्या कहा जाता है?

उत्तर-

(क) पाठ का नाम-अक्षरों का महत्त्व।

(ख) जबसे मनुष्य ने अक्षरों की खोज करके लिखना प्रारम्भ किया, तबसे नये युग की शुरुआत मानी जाती है।

(ग) जबसे आदमी ने लिखना प्रारम्भ किया, अर्थात् आज से लगभग छह हजार वर्ष पूर्व से इतिहास का आरम्भ माना जाता है।

(घ) इतिहास से पहले के काल को ‘प्रागैतिहासिक काल’ कहते हैं।

Class 6 Hindi 

(3) Class 6 Hindi Chapter 5 Question Answer

अक्षरों की खोज मनुष्य की सबसे बड़ी खोज है। अक्षरों की खोज करने के बाद ही मनुष्य अपने विचारों को  लिखकर रखने लगा। इस प्रकार, एक पीढ़ी के ज्ञान का इस्तेमाल दूसरी पीढ़ी करने लगी। अक्षरों की खोज करने के बाद पिछले छह हजार सालों में मानव जाति का तेजी से विकास हुआ। यह महत्त्व है अक्षरों का और इससे बनी हुई लिपियों का। अतः हम सबको अक्षरों की कहानी मालूम होनी चाहिए।

प्रश्न

(क) यह गद्यांश जिस पाठ से लिया गया है, उसके लेखक का नाम लिखिए।

(ख) मनुष्य द्वारा अपने विचारों को लिखने से क्या लाभ हुआ?

(ग) मानव जाति का तेजी से विकास कब से हुआ?

(घ) हम सबको किनका महत्त्व समझ लेना चाहिए?

उत्तर-

(क) लेखक का नाम- गुणाकर मुले। ।

(ख) मानव द्वारा अपने विचारों को लिखने से एक पीढ़ी ज्ञान का इस्तेमाल दूसरी पीढ़ी करने लगी।

(ग) अक्षरों की खोज करने के बाद छह हजार सालों में मानव जाति का तेजी से विकास हुआ।

(घ) हम सबको अक्षरों का और उससे बनी हुई लिपियों का महत्त्व समझ लेना चाहिए।

मनुष्य को सभ्य कब और क्यों कहा जाने लगा?

आदमी अपने विचार और अपने हिसाब-किताब को लिखकर रखने लगा । तबसे मानव को 'सभ्य' कहा जाने लगा। इस प्रकार, इतिहास को शुरू हुए मुश्किल से छह हज़ार साल हुए हैं। उसके पहले के काल को 'प्रागैतिहासिक काल' यानी इतिहास के पहले का काल कहते हैं ।

मनुष्य को सभ्य क्यों कहा जाने लगा आप इससे कहाँ तक सहमत हैं?

अपने पूर्वजों के ज्ञान और अनुभव आने वाली पीढ़ियों को लिखित रूप में प्राप्त होने लगे। इससे उनके विकास की गति तेज हुई। इतिहास का आरंभ हुआ। मनुष्य सभ्य कहलाने लगा

मनुष्य सभ्य मानव कब से कहा जाने लगा?

1/2 58.

मानव को कब से सभ्य कहा जाने लगा class 6?

मानव को कब से और क्यों सभ्य कहा जाने लगा? उत्तर: जब अक्षरों की खोज लगभग 6 हजार साल पहले हुई तो एक नए युग की शुरुआत हुई। आदमी अपने हिसाब-किताब को लिखकर रखने लगा। तब से मानव को सभ्य कहा जाने लगा