गोंद कतीरा खाने से क्या होता है - gond kateera khaane se kya hota hai

जब हम गोंद की बात करते हैं, तो सबसे पहले आपके दिमाग में लड्डुओं में पड़ने वाला गोंद आता होगा। मगर यह गोंद कतीरा उस गोंद से थोड़ा अलग है। गोंद कतीरे का नाम आपने अपनी दादी या नानी से सुना होगा।

असल में गोंद कतीरे की तासीर ठंडी होती है और यह गर्मियों में बेहद फायदेमंद होता है। शीतल और पाचक गुणों के कारण आयुर्वेद में हर्बल औषधि के रूप में गोंद कतीरा यानि ट्रैगेकैन्‍थ गम (Tragacanth Gum) का अत्यधिक इस्तेमाल किया जाता है।

साथ ही, अन्य आयुर्वेदिक दवाइयों की तरह ये कड़वा नहीं होता। ये स्वादहीन और गंधहीन होता है, और अपने गुणों की वजह से कॉस्मेटिक जगत में भी इसका प्रयोग बहुतायत में होता है।

जानिये क्या है गोंद कतीरा

ये लड्डुओं में पड़ने वाले गोंद से थोड़ा अलग है। पेड़ो से निकलने वाला ये एक गाढा चिपचिपा पदार्थ जिसे सुखाकर बनाया जाता है। ये ट्रैगेकैन्‍थ गम (Tragacanth Gum) को सामान्‍य रूप से "गोंद कतीरा" के नाम से जाना जाता है। ये प्राकृतिक रूप से एस्ट्रागैलस जड़ी बूटियों की विभिन्‍न प्रजातियों के रस से बनती है।

गोंद कतीरा खाने से क्या होता है - gond kateera khaane se kya hota hai

इसकी गोंद चिपचिपी, गंध और स्‍वाद रहित होती है। ट्रैगेकैन्‍थ गम पानी में घुलनशील है और ये प्रमुख तौर पर पौधे की जड़ से प्राप्‍त होती है। पानी में डालने पर गोंद जैल की तरह दिखती एवं इसका पेस्‍ट बनाया जा सकता है।

गोंद कतीरे का सेवन करने के कई अन्य स्वास्थ्य लाभ हैं जैसे

1 कमजोरी दूर करता है

गोंद कतीरे में प्रोटीन और फॉलिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है। इसका सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है। गोंद कतीरा को पानी या दूध में भिगो कर रखें और फिर सुबह मिश्री मिलाकर शरबत बनाकर पिएं।

2 पीरियड्स को रेगुलर करता है

यदि किसी महिला के पीरियड्स नियमित नहीं हैं, तो गोंद कतीरा और मिश्री को साथ में पीस कर 2 चम्मच दूध में मिलाकर पीने से फायदा होता है। यह पीरियड्स को नियमित करने के लिए कारगर उपाय है।

गोंद कतीरा खाने से क्या होता है - gond kateera khaane se kya hota hai

3 ​टॉन्सिल्स में आराम दिलाता है

अगर आप टॉन्‍सिल की वजह से नियमित रूप से परेशान रहती हैंं, तो गोंद कतीरा का सेवन आराम दिलाएगा। लगभग 10 से 20 ग्राम गोंद कतीरा पानी में भिगोकर फुला लें और इसे मिश्री मिलाकर सुबह-शाम पिएं। इससे भी टॉन्सिल्स में आराम मिलता है।

4 मुंह के छालों से राहत

मुंह के छाले या अल्सर सूजन, लाली और दर्द पैदा करते हैं। इसे कम करने के लिए गोंद कतीरा का बारीक पिसा हुआ पेस्ट बनाएं और अपने छालों पर लगाएं। ऐसा करने से छालों में तुरंत आराम मिलेगा क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।

यह भी पढ़ेंं- क्‍या डायबिटीज के मरीजों को खाना चाहिए आम, जानिए क्‍या है इस पर विशेषज्ञों की राय

5 ​वजन घटाने में मददगार

गोंद कतीरा शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और बॉडी को डिटॉक्स करता है। इसके साथ ही, ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इसमें हाई फाइबर कंटेंट मौजूद होता है। ये पेट और पाचन तंत्र में भी सुधार करने के लिए जाना जाता है। इसके नियमित सेवन से शरीर पर जमा एक्स्ट्रा फैट घटता है।

6 लिबिडो बढ़ाये

गोंद कतीरा यौन क्षमता और यौन इच्‍छा बढाने में भी मदद कर सकता है। इसके रेगुलर सेवन से पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन और नाईट फॉल की समस्या भी दूर हो सकती है।

यह भी पढ़ें : एंटीऑक्‍सीटेंड के सेवन का सबसे आसान तरीका है चटनियां, जानिए कुछ खास चटनियां और उनके फायदे

Gond Katira Benefits: गर्मियों में ऐसे फूड्स का सेवन किया जाता है जो शरीर को ठंडक पहुंचा सकें. ऐसे में आप गोंद कतीरा का सेवन भी कर सकते हैं. इसकी तासीर ठंडी होती है. ये लू से बचाने में मदद करता है.

गोंद कतीरा खाने से क्या होता है - gond kateera khaane se kya hota hai

गोंद कतीरा खाने के फायदे

Image Credit source: Healthwire

भीषण गर्मी में ठंडे तासीर वाले फूड्स का अधिक सेवन किया जाता है. ये फूड्स गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं. ये लू से बचाते हैं. गर्मी से बचाव के लिए आप कई तरह के हेल्दी फूड्स डाइट में शामिल कर सकते हैं. इस दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी से भरपूर सब्जियों और फलों का भी सेवन किया जाता है. इसमें तरबूज और खीरा आदि शामिल हैं. आप इस मौसम में गोंद कतीरा (Gond Katira Benefits) का सेवन भी कर सकते हैं. ये शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है. इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, प्रोटीन और फॉलिक एसिड होता है. ये हीट स्ट्रोक को रोकने का काम करता है. ये कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से बचाने में भी मदद करता है. आइए जानें गोंद कतीरा खाने के फायदे.

गर्मी से राहत दिलाता है

गर्मियों में रात को एक गिलास पानी में 2 चम्मच गोंद कतीरा भिगो दें. सुबह के समय इसमें शक्कर मिलाकर खाएं. रोजाना इसका सेवन हीट स्ट्रोक से बचाता है. ये शरीर की गर्मी को कम करता है. गर्मियों में हाथ-पैरों की जलन की समस्या को ठीक करता है.

हड्डियों को मजबूत बनाता है

आधा गिलास दूध में गोंद कतीरा पीसकर डालें. इसमें मिश्री भी डालें. इसे मिलाएं और इसका सेवन करें. ये हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है.

कमजोरी दूर करता है

गोंद कतीरा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड होता है. ये शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है. इसके लिए रात को एक गिलास दूध या पानी में 2 चम्मच गोंद कतीरा भिगोकर रख दें. सुबह के समय मिश्री मिलाकर इसका सेवन करें.

​मासिक धर्म

अगर किसी महिला के मासिक धर्म अनियमित हैं तो वो गोंद कतीरा का सेवन दूध के साथ कर सकती है. ये ​मासिक धर्म को नियमित करने का काम करता है.

​वजन घटाने में मदद करता है

गोंद कतीरा शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने का काम करता है. ये मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाता है. इसमें फाइबर होता है. इससे आपको देर तक भरा हुआ महसूस होता है. इस प्रकार ये वजन घटाने में भी मदद करता है.

मुंह के छाले को ठीक करता है

कई बार मुंह में छाले हो जाते हैं. इस कारण सूजन, दर्द और रेडनेस की समस्या हो जाती है. ऐसे में आप गोंद कतीरा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए गोंद कतीरा को बारीक पीसकर इसका पेस्ट बना लें. इसे छालों पर लगाएं. ये इस समस्या से राहत दिलाने का काम करेगा.

गोंद कतीरा कौन सी बीमारी में काम आता है?

गोंद कतीरा शरीर के खून को गाढ़ा करता है। इसके अलावा ये हृदय रोगों के लिए भी फायदेमंद होता है। ये टॉन्सिल जैसी समस्याएं दूर करता है साथ ही शरीर को बलवान भी बनाता है। यह शरीर से निकलने वाले खून को रोकता है, सांस रोग को दूर करता,खांसी को नष्ट करता व कफ दूर करता है।

गोंद कतीरा कितने दिन तक खा सकते हैं?

ऐसे में आप नियमित रूप से गोंद कतीरा का सेवन कर सकती हैं। हालांकि, सीमित मात्रा मेे ही इसका सेवन करें। लगातार कुछ महीनों तक आप गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं

गोंद कतीरा खाने से क्या क्या फायदा है?

Gond Katira Benefits: गोंद कतीरे का सेवन शरीर को पहुंचाता है ये 8....
गोंद कतीरा के फायदे.
कमजोरी दूर करने में फायदेमंद.
पीरियड्स को रेगुलर करने में सहायक.
​ वजन घटाने में मददगार.
आदमियों में लिबिडो बढ़ाता है.
​ टॉन्सिल्स में आराम.
​मुंह के छाले में आराम.
​ब्रेस्ट का आकार बढ़ाने में सहायक.

क्या हम रोजाना गोंद कतीरा खा सकते हैं?

बहुत से लोग नहीं जानते, लेकिन गोंद कतीरा आपके मल त्याग को नियंत्रित कर सकता है। इसलिए यदि आप कब्ज से पीड़ित हैं, तो रोजाना गोंद कतीरा का सेवन करें, बहुत आराम मिलेगा। कोशिश करें, कि इसे नींबू के रस या फिर ठंडे पानी में मिलाकर पीएं। चूंकि ये बेस्वाद होता है, इसलिए चाहें, तो थोड़ी चीनी भी मिला सकते हैं