गुरुवार को झाड़ू क्यों नहीं लगाना चाहिए? - guruvaar ko jhaadoo kyon nahin lagaana chaahie?

गुरुवार को झाड़ू क्यों नहीं लगाना चाहिए? - guruvaar ko jhaadoo kyon nahin lagaana chaahie?
Vastu Tips

Vastu Tips: वास्तु टिप्स में झाड़ू को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं। झाड़ू को लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि झाड़ू को लक्ष्मीजी का वरदान मिला हुआ है। हमारे घरों में झाड़ू का महत्वपूर्ण स्थान है, इसलिए आपको झाड़ू को लेकर कुछ बातें जाननी जरूरी हैं। अगर इन बातों को मानेंगे तो घर में तरक्की और बरकत होगी। 

Show

आइए जानते हैं झाड़ू को लेकर वास्तु के कुछ नियम

  1. अगर कोई व्यक्ति घर से बाहर जा रहा है ,तो उसके तुरंत बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि किसी की मृत्यु के बाद जब अर्थी उठाई जाती है तो घर में तुरंत झाड़ू पोछा किया जाता है, इसलिए जीते जी किसी के जाने पर झाड़ू नहीं लगानी चाहिए।
  2. झाड़ू को घर में छिपाकर रखना चाहिए, किसी बाहर वाले व्यक्ति को आपके घर का झाड़ू नजर नहीं आना चाहिए।
  3. झाड़ू को पैर से नहीं छुआ जाता है और झाड़ू को हमेशा लिटाकर घर में रखना चाहिए, कभी भी खड़ा झाड़ू घर में नहीं रखते हैं। क्योंकि झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है अगर गलती से कभी झाड़ू में पैर लग भी जाए तो हाथ जोड़कर प्रणाम कर लेना चाहिए।
  4. टूटी हुई और ज्यादा पुरानी झाड़ू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इससे घर की बरकत नहीं होती है।
  5. नए झाड़ू का इस्तेमाल शनिवार से शुरू करना चाहिए।  घर के मुख्य द्वार और छत पर झाड़ू नहीं रखनी चाहिए।
  6. झाड़ू को कभी भी घर के किचन में नहीं रखना चाहिए, इससे घर में दरिद्रता आती है।
  7. घर के बेडरूम में झाड़ू नहीं होना चाहिए इससे पति-पत्नी के बीच अनबन होती है।
  8.  कभी भी किचन में नहीं रखना चाहिए घर में दरिद्रता आती है ,झाड़ू को कभी भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए इससे पति-पत्नी के बीच में झगड़े होने की पूरी संभावना रहती है ।
  9. झाड़ू से कभी भी जानवर को या किसी व्यक्ति को नहीं मारना चाहिए।
  10. नए घर शिफ्ट हो रहे हैं तो नया झाड़ू खरीदें पुराने घर का झाड़ू वहां न लेकर जाएं।
  11. झाड़ू को कभी भी गीली नहीं रखनी चाहिए।
  12. झाड़ू से कभी झूठा नहीं साफ करना चाहिए, अमावस्या या फिर शनिवार को पुरानी झाड़ू फेंकनी चाहिए।
  13. गुरुवार या शुक्रवार को कभी झाड़ू नहीं फेकनी चाहिए, वरना लक्ष्मी जी भी चली जाती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

यहां पढ़ें

Vastu Tips: आप भी झाड़ू को लेकर करते हैं ऐसी गलती तो हो जाएं सावधान, ये हैं दरिद्रता के संकेत

Aaj Ka Panchang 17 May 2022: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Lunar Eclipse 2022: 80 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगा चंद्रग्रहण, इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत

Vastu Tips: घर में भूलकर भी न लगाएं सात घोड़ों की ऐसी तस्वीर, पड़ता है नेगेटिव असर

Vastu Tips: इस दिन भूलकर भी न चढ़ाएं तुलसी के पौधे पर जल, वरना रूठ जाएंगी लक्ष्मी

Vastu Tips: घर से नहीं दूर हो रही है कंगाली, इन चीजों को रखें हो जाएंगे धनवान

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

गुरुवार को झाड़ू क्यों नहीं लगाना चाहिए? - guruvaar ko jhaadoo kyon nahin lagaana chaahie?

आज का दिन गुरुवार (Thursday) जो है एक पावन दिन है और आज के दिन लक्ष्‍मीपति नारायण की पूजा की जाती है । गुरूवार (Thursday) के दिन सच्‍ची श्रद्वा और संपूर्ण विधि विधान से नारायण (भगवान विष्‍णु) का पूजा-अर्चना करता है भगवान विष्‍णु (Lord Vishnu) उसके जीवन में सुख शांति प्रदान करतें हैं । ज्योत‌िषशास्‍त्र (Astrology) में भी कुछ ऐसा ही माना गया है कि बृहस्पत‌ि ग्रह (Jupiter) की अनुकूलता के लिए कुछ ऐसे काम हैं, जो गुरूवार (Thursday) के दिन नहीं करने चाहिए। इतना ही नहीं गुरुवार (Thursday) को साईं का दिन भी माना जाता है। मान्यता के मुताबिक बृहस्पति ग्रह (Jupiter) दूसरे ग्रह के मुकाबले भारी होता है। इससे पति और बच्चे की उम्र घटती है या उनके साथ कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। शास्त्रों के मुताबिक महिलाओं की जन्मकुंडली में बृहस्पति पति और संतान का कारक होता है। इसका मतलब यह है कि गुरु ग्रह संतान और पति दोनों के जीवन को प्रभावित करता है।

-गुरु ग्रह को जीव भी कहा जाता है। गुरुवार को नाखून काटने और शेविंग करने से गुरु ग्रह कमजोर होता है, जिससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

-इस दिन महिलाओं को बालों में नहीं लगाना चाहिए साबुन, न ही बाल कटाएं

-इस दिन घर में पोछा ना लगाएं। घर में अधिक वजन वाले कपड़ों को धोने, कबाड़ घर से बाहर निकालने, घर को धोने या पोछा लगाने से बच्चों, पुत्रों, घर के सदस्यों की शिक्षा, धर्म आदि पर शुभ प्रभाव में कमी आती

-इस दिन लक्ष्मी को ना करें नजर अंदाज गुरुवार को नारायण का दिन होता है, ये बात तो ठीक है।

-प‌िता, गुरू और साधु-संत बृहस्पत‌ि (Jupiter) का प्रतिनिधि करते हैं। कभी भी इनका अपमान न करें।

-इस दिन महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए। गुरुवार का दिन पति और संतान का कारक होता है। इस दिन सिर धोने से बृहस्पति (Jupiter) की स्थिति कमजोर हो जाती है।

-गुरुवार को लक्ष्मी-नारायण दोनों की एक साथ पूजा करने से जीवन में खुशियां आती हैं और पति-पत्नी के बीच कभी दूरियां नहीं आतीं। साथ ही धन में भी वृद्ध‍ि होती है।

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

क्या गुरुवार को पोछा लगाना चाहिए?

मान्यता के अनुसार, गुरुवार के दिन घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए। इस दिन पोछा लगाने से घर का ईशान कोण कमजोर होता है और ईशान कोण को संबंध घर के छोटे सदस्यों से है।

गुरुवार को साबुन क्यों नहीं लगाना चाहिए?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन साबुन से कपड़े धोने की मनाही है क्योंकि इसे बृहस्पति ग्रह का परिचायक माना जाता है और ऐसा करने से आर्थिक स्थिति को हानि होती है। मान्यता है कि यदि गुरुवार के दिन घर की महिला साबुन से कपड़े धोती है तो कपड़ों के मैल के साथ पानी में घर की सुख-समृद्धि भी धुल जाती है।

गुरुवार के दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए?

– हिंदू धर्म शास्त्रों में गुरुवार के दिन बाल काटना, दाढ़ी बनाना, नाखून काटना वर्जित माना गया है. ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन इन सब कामों को करने से व्यक्ति को धन से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और साथ ही व्यक्ति की उन्नति में भी बाधाएं उत्पन्न होती हैं.

गुरुवार के दिन घर में क्या करना चाहिए?

गुरुवार के दिन करें ये काम इसके अलावा इस यदि आप व्रत रखते हैं तो पीले फलों का सेवन करें। गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन स्नान के बाद 'ॐ बृ बृहस्पते नमः' का जाप करने से धन-संपदा में तरक्की होती है। गुरुवार के दिन विष्णु भगवान और लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए