एलोवेरा लगाने के बाद साबुन से धोना चाहिए - elovera lagaane ke baad saabun se dhona chaahie

एलोवेरा लगाने के बाद साबुन से धोना चाहिए - elovera lagaane ke baad saabun se dhona chaahie

चेहरे पर एलोवेरा लगाना बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। साथ ही साफ और निखरी त्वचा पाने में भी मदद करता है। एलोवेरा एंटी-बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी1, बी2, बी6, बी12 भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। यही कारण है कि त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग एलोवेरा का प्रयोग अधिक करते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या एलोवेरा लगाने के बाद साबुन या फेस वॉश से चेहरा धोना चाहिए? क्या ऐसा करना सही है? इसके बारे में जानने के लिए हमने आयुर्वेदिक चिकित्सक और आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर, पंजाब (BAMS, Ayurveda) से बात की। आइए जानते हैं एलोवेरा लगाने के बाद साबुन से चेहरा धोना चाहिए या नहीं।

एलोवेरा लगाने के बाद साबुन से धोना चाहिए - elovera lagaane ke baad saabun se dhona chaahie

आइए पहले जानते हैं चेहरे पर एलोवेरा लगाने के फायदे- Benefits Of Applying Aloe Vera On Face In Hindi

  1. एजिंग के लक्षण कम होते हैं: एलोवेरा लगाने से चेहरे की त्वचा को टाइट करने में मदद मिलती है। यह झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है और आपको जवां रखता है।
  2. त्वचा में निखार आता है: अगर आप रात में बिस्तर पर जाने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाते हैं और रातभर के लिए छोड़ देते हैं, तो इससे चेहरे के दाग-धब्बों, टैनिंग, पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने में मदद मिलती है और चेहरे की रंगत में सुधार होता है।
  3. त्वचा कोमल बनती है: एलोवेरा त्वचा के लिए एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है। एलोवेरा लगाने त्वचा में नमी को लॉक करने में मदद मिलती है और त्वचा हाइड्रेट रहती है। इससे आपको ड्राई स्किन से छुटकारा मिलता है और सॉफ्ट और सपल स्किन मिलती है।
  4. मुंहासों से छुटकारा मिलता है: एलोवेरा एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। जिससे यह फ्री-रेडिकल्स से लड़ने, चेहरे की गहराई से सफाई करने, मुहांसों की सूजन को कम करने में सहायक है।

क्या एलोवेरा लगाने के बाद साबुन से चेहरा धोना चाहिए?- Can We Use Soap After Applying Aloe Vera On Face In Hindi

डॉ. भुवनेश्वरी के अनुसार, अगर आप चेहरे पर एलोवेरा का प्रयोग एक फेस मास्क के रूप में करते हैं जैसे बेसन, दही और एलोवेरा फेस मास्क, तो आपको साबुन से चेहरा नहीं धोना चाहिए। क्योंकि यह यह आपके प्राकृतिक रूप से साफ करता है। साथ ही एलोवेरा लगाने के बाद अगर आप साबुन से चेहरा धोते हैं, तो इससे चेहरे का पीएच स्तर भी प्रभावित होता है। आप चाहे एलोवेरा फेस पैक की तरह प्रयोग करें या मास्क के रूप में आपको साबुन से चेहरा धोने से बचना चाहिए। लेकिन आपको चेहरे पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाना चाहिए।

इसे भी पढें: चेहरे पर बेसन और नींबू का रस मिलाकर लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं

All Image Source: Freepik.com

(With Inputs: Dr. Bhuvneshwari - Govt. Ayurvedic medical officer, Punjab)

एलोवेरा लगाने के बाद क्या करें?

ऐसे में हम आपको सलाह देते हैं कि कभी भी एलोवेरा लगाने के बाद त्वचा पर साबुन का इस्तेमाल ना करें. चेहरा साधारण पानी से धोने के बाद उसमें नमी बरकरार रखने के लिए मॉइश्चरराइजर का इस्तेमाल जरूर करें.

एलोवेरा साबुन लगाने से क्या होता है?

- एलोवेरा जेल में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन बी1, बी2, बी6 और बी12 जैसे पोषक तत्व स्किन को साफ रखने और निखारने का काम अच्छे ढंग से करते हैं. - इसको लगाने से चेहरे पर नमी बनी रहती है. यह ड्राई स्किन वालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है.

एलोवेरा जेल से दाग धब्बे कैसे हटाए?

बस चुटकी भर हल्दी और एलोवेरा जेल.
चुटकी भर हल्दी, एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल, एक छोटा चम्मच शहद और कुछ बूंदें गुलाबजल की लें।.
सबको अच्छी तरह से मिलाएं।.
चेहरे पर लगाएं।.
साथ में गर्दन पर भी लगा कर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।.
गुनगुने पानी से धो लें।.
सप्ताह में दो बार आप इस तरीके को दोहरा सकते हैं।.

एलोवेरा को रात में कैसे लगाएं?

आपकी स्किन का टोन चाहे कैसा भी हो, एलोवेरा जेल आपको लाइटन करने में मदद कर सकता है। आप इसे सीधे ही अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। आप इसे रात को लगा लें और अगली सुबह धो दें। कुछ ही दिनों में आपको अपनी स्किन में फर्क नजर आने लगेगा।