एक अच्छे कप्तान में कौन कौन से गुण होने चाहिए? - ek achchhe kaptaan mein kaun kaun se gun hone chaahie?

  Jharkhand Board Class 6TH Hindi Notes | धुन का धनी : महेन्द्र सिंह धौनी  

    JAC Board Solution For Class 6TH Hindi Chapter 12

पाठ सारांश : प्रस्तुत पाठ में क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धौनी के जीवन

की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया है। कई प्रेरक प्रसंगों का भी वर्णन

किया गया है। धौनी ने अपना काम ईमानदारी और लगन से किया। तभी

उन्होंने झारखंड के साथ-साथ देश का भी नाम रौशन किया। यह पाठ खेल

में हार-जीत को खेल भावना से स्वीकार करने और विषम परिस्थितियों में

भी धैर्य रखने के लिए प्रेरित करता है। यह पाठ हमें बताता है कि सफलता

प्राप्त करने के लिए नए प्रयोग करने से नहीं डरना चाहिए।

                                  अभ्यास प्रश्न

□ पाठ से:

1. धौनी का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?

उत्तर― महेन्द्र सिंह धौनी का जन्म 7 जुलाई 1981 ई० को राँची,

झारखंड में हुआ था।

2. धौनी स्कूल के दिनों में शुरू में फुटबॉल खेलते थे। उन्होंने

कब और कैसे.क्रिकेट की ओर कदम बढ़ाया ?

उत्तर― धौनी स्कूल के दिनों में शुरू से फुटबॉल खेलते थे। वे

गोलकीपरी किया करते थे। अपने फुटबॉल टीम के कोच की प्रेरणा से

उन्होंने क्रिकेट की ओर कदम बढ़ाया। 1999 में उनका चयन बिहार

अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए किया गया एवं 2004 में क्रिकेट एकेडमी

के लिए केन्या खेलने गए।

3. धौनी को कैप्टन कूल क्यों कहा जाता है ?

उत्तर― धौनी शांत चित्त एवं मितभाषी हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उनकी

भाषा संयत रहती है। वे विवादों से दूर रहते हैं। इसलिए उन्हें कैप्टन कूल

कहा जाता है।

4. धौनी में एक अच्छे कप्तान के कौन-कौन से गुण हैं ? लिखें।

उत्तर― वे टीम के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलते हैं। अपने

साथ खिलाड़ियों की पूरी क्षमता का उपयोग करने की कला उन्हें मालूम

है। वे टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों को पूरा सम्मान प्रदान करते हैं। नये

खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं। इस प्रकार उनमें अच्छे कैप्टन के सभी

गुण मौजूद हैं।

5. बारहवीं की परीक्षा के समय धौनी के सामने क्या दुविधा

आई? उनके पिता ने उनकी यह दुविधा कैसे दूर की ?

उत्तर― बारहवीं की परीक्षा के समय परीक्षा के बीच में ही मैच खेलना

था। वे परेशान हुए क्योंकि अगले दिन परीक्षा होने वाली थी। उन्होंने अपने

पिता को ये बात बतलाई। पिताजी ने कहा यदि साल भर पढ़े हो तो एक

दिन मैच खेलने जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। जाओ खेलकर आओ।

6. धोनी का भारतीय सेना में शामिल होने का बचपन का

सपना कब और कैसे पूरा हुआ?

उत्तर― भारतीय सेना ने 2011 में धोनी को मानद लेफ्टिनेंट कर्नल का

पद प्रदान किया। जिससे सेना में शामिल होने का उनका बचपन का सपना

पूरा हुआ।

□ पाठ से आगे:

1. 'यदि तुमने साल भर पढ़ाई की है तो एक दिन से कोई फर्क

नहीं पड़ता, जाओ खेलो।' क्या आप इस विचार से सहमत हैं ?

पक्ष-विपक्ष में तर्क दें।

उत्तर― पक्ष-हाँ मैं इस विचार से सहमत हूँ। एक दिन खेलने से

सालभर पढ़ने वालों के ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

      विपक्ष-नहीं मैं सहमत नहीं हूँ। यदि हमने सालभर पढ़ा है। किन्तु

रिविजन परीक्षा पूर्व न करेंगे तो तैयारी प्रभावित होगी।

2. लोग अपनी आलोचना से घबरा जाते हैं, परंतु धोनी आलोचना

से क्यों नहीं घबराते हैं ? सोचकर लिखें।

उत्तर― क्योंकि धोनी संघर्ष करने का जज्बा रखते हैं। विषम परिस्थितियों

में भी प्रयोग करने से नहीं डरते हैं। दबाव के क्षणों में भी बल्लेबाजी का

क्रम बदलने और अनियमित गेंदबाजों को वॉल थमाने में वे नहीं झिझकते

हैं। तब वे आलोचकों की आलोचना के शिकार भी बनते हैं परन्तु घबराते

नहीं बल्कि अपने किए का मूल्यांकन करते हैं।

3. एक दिवसीय क्रिकेट मैच का विश्व कप दूसरी बार कब

भारत ने जीता? इस मैच में भारत ने किस देश को हराया ?

उत्तर― 2 अप्रैल 2011 को मुंबई में वानखेडे स्टेडियम में दूसरी बार

भारत ने विश्वकप जीता। इस मैच में भारत ने श्रीलंका को हराया।

                                                  ★★★

  FLIPKART

कप्तान में क्या गुण होने चाहिए?

इन बातों पर भी दें ध्यान.
आत्मविश्वासी और अपने काम में दक्ष बनें। ... .
टीम के हर सदस्य के साथ एक समान और सम्मानजनक व्यवहार करें।.
जाति या क्षेत्रगत टिप्पणी करने से बचें।.
तार्किक सोच, दूरदृष्टि, परिस्थतियों को भांपने के साथ हालात के मुताबिक खुद को ढ़ालने का गुण विकसित करें।.

एक अच्छे लीडर में कौन कौन से गुण होते हैं किन्हीं 10 के नाम लिखो?

3.1 ईमानदारी – Honest..
3.2 दूसरों पर ध्यान दो.
3.3 सही निर्णय लेने की क्षमता.
3.4 Lead by example – खुद की उदाहरण देकर समझाना.
3.5 उत्साहित रहना – enthusiastic..
3.6 Confidence – वाला लीडर.
3.7 विश्वास लायक लीडर- trust worthy..
3.8 चारो ओर के लोगो की सुनिए.

एक ग्रुप लीडर की जिम्मेदारी क्या होती है?

Solution : ग्रुप लीडर की जिम्मेदारी अपने ग्रुप के सारे सदस्य का ध्यान रखना है। उसे देखते रहना है कि कोई <br> सदस्य छूट न जाय या पीछे न हो जाय। उसे ये भी देखना है कि कोई सदस्य बीमार न हो जाय।

लीडरशिप क्वालिटी क्या है?

लीडर के गुण / Leadership Qualities In Hindi एक व्यक्ति जो एक नेता बनना चाहता है, उसमें आत्मविश्वास, अच्छा संचार, धैर्य, ईमानदारी, प्रतिबद्धता, लचीलापन, जिम्मेदारी संभालने की क्षमता, जवाबदेही, प्रेरणा, प्रतिनिधित्व आदि जैसे कई गुण होने चाहिए। एक नेता का काम लोगों को सही राह दिखाना होता है।